वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी - 4 फ्लेवर (Veeba Chef Ready to Cook Gravies – We Reviewed 4 Variants)
Veeba Chef Ready to Cook Gravies

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी – 4 फ्लेवर (Veeba Chef Ready to Cook Gravies – We Reviewed 4 Variants)

हमने वीबा शेफ रेडी-टू-कुक ग्रेवी (Veeba Chef Ready to Cook Gravies) के 4 फ्लेवर का रिव्यू किया है। इनमें से एक हमारा फेवरेट है! और इन सभी फ्लेवर के बारे में हमारा यह कहना है…

विराज भारद्वाज के द्वारा 2013 में वीबा की स्थापना की गई। वीबा की कई सॉस और मसाले उपलब्ध हैं। हर किसी के घर में ब्रांड को पॉपुलर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। इस ब्रांड के कई प्रोडक्ट आसानी से उपलब्ध हैं जैसे कि पिज़्ज़ा सॉस ,मेयो, केचअप, चॉकलेट फज टॉपिंग आदि।

हाल ही में वीबा शेफ ने कई रेडी-टू-कुक सॉस अलग- अलग प्रकार के खाने के जैसे कि थाई, चाइनीज और इंडियन सॉस लांच की हैं। हमने 4 प्रकार की वीबा शेफ रेडी-टू-कुक सॉस का रिव्यू किया है जिसमें से एक चाइनीज और एक थाई रेंज से है वहीं 2 इंडियन रेंज से है।

हमने हॉट गार्लिक ग्रेवी, थाई ग्रीन करी, मखनी ग्रेवी और कढ़ाई ग्रेवी को दो प्रकार के प्रोटीन के साथ टेस्ट किया है – पनीर और चिकन। यह रिव्यू करीब दो दिन तक चला था। अधिक जानकारी के लिए आप वीबा शेफ ग्रेवी रिव्यू पढ़ सकते हैं।

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी से जुड़ी जरूरी बातें

यहां पर हम वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में बात करेंगे। कौन से फ्लेवर उपलब्ध हैं? इनकी कीमत क्या है और कैसे पैक किया गया है? क्या ग्रेवी में प्रेज़रवेटिव हैं? इनकी सामग्री लिस्ट में क्या- क्या है?

1. उपलब्ध प्रकार

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी सॉस के 10 प्रकार उपलब्ध हैं – 

  • वीबा शेफ मखनी ग्रेवी
  • वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी
  • वीबा शेफ बिरयानी मिक्स
  • वीबा शेफ थाई रेड करी
  • वीबा शेफ ग्रीन करी
  • वीबा शेफ चिली चाइनीज ग्रेवी
  • वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी
  • वीबा शेफ कुंग पाओ ग्रेवी
  • वीबा शेफ ग्रेवी सिचुआन ग्रेवी
  • वीबा शेफ चिली ब्लैक बीन ग्रेवी

2. मुख्य सामग्री

हर सॉस की मुख्य सामग्री अलग- अलग है। इन सभी वीबा सॉस में एक बात एक जैसी है कि किसी में भी प्रेज़रवेटिव नहीं हैं। इसके साथ ही सिंथेटिक कलर और आर्टिफिशियल फ्लेवर भी नहीं हैं। सभी सॉस शाकाहारी हैं।

3. कीमत

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी के 240/ 250 ग्राम जार की कीमत 149/- रुपए है। सभी सॉस की कीमत एक जैसी है। कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं है।

4. पैकेजिंग

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी कांच के जार में आती हैं। कांच की बोतल को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. पोषण की जानकारी – कैलोरी

सभी सॉस में कैलोरी अलग- अलग हैं। वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी में 144.0 किलो कैलोरी है। वहीं थाई ग्रीन करी में 126.80 किलो कैलोरी है और मखनी ग्रेवी में 181 किलो कैलोरी है। यह सभी मात्रा 100 ग्राम के अनुसार है।

6. उपयोग की जानकारी

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी का उपयोग पसंद के अनुसार अलग- अलग प्रोटीन में किया जा सकता है जैसे कि पनीर, टोफू, चिकन आदि। ग्रेवी बनाने का तरीका एक जैसा है लेकिन सब्जियां और प्रोटीन अलग हो सकते हैं।

ग्रेवी इस्तेमाल करने का बेसिक प्रोसेस यह है कि आधी बोतल ग्रेवी मिक्स में ग्रेवी की मात्रा जितना ही पानी मिक्स करें। सब्जियां सोते करने के बाद ग्रेवी- पानी का मिश्रण और प्रोटीन डालें और मिक्स करें। पकाएं और फिर सर्व करें। एक्स्ट्रा मसाले से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

7. वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी की खासियत

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी के पैक पर दी गई जानकारी से हमें यह पता चला है – 

  • वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  • इनमें सिंथेटिक रंग भी नहीं हैं।
  • ग्रेवी में आर्टिफिशियल रंग भी नहीं हैं।

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी का रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

हर रिव्यू के लिए हम कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हैं जिससे रिव्यू करते समय आसानी हो। प्रोडक्ट का उपयोग सही तरीके से हो सके।

किचन अप्लायंस के लिए डिजाइन, सुरक्षा और टिकाऊ जैसी बातें जरूरी हो सकता है लेकिन खाने की चीज के लिए जरूरी बातें कुछ और होती हैं। वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी रिव्यू के लिए भी हमने जरूरी बातों पर ध्यान दिया है जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं – 

1. स्वाद और फ्लेवर

किसी भी स्वाद रिव्यू के लिए सबसे जरूरी सिर्फ एक चीज है – स्वाद। फाइनल डिश का स्वाद कितना अच्छा लगता है? कितनी अच्छी तरह से ग्रेवी में मसाले हैं?

क्या ग्रेवी में उस विशेष डिश की सिग्नेचर खुशबू हैं? उदाहरण के लिए, थाई करी में लेमन ग्रास और काफिर लाइम की मौजूदगी या एक कढ़ाई ग्रेवी में खड़े मसाले का फ्लेवर।

2. स्थिरता

क्या ग्रेवी की स्थिरता रेस्टोरेंट स्टाइल की तरह है? क्या ग्रेवी बहुत गाढ़ी है, पानी की तरह है या परफेक्ट है?

3. बनाने में आसानी

रेडी टू कुक ग्रेवी से डिश बनाना कितना आसानी है? क्या इसमें बहुत मेहनत की जरूरत थी? क्या पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करना आसान था या कठिन?

4. कीमत

क्या प्रोडक्ट की क्वालिटी के अनुसार कीमत जायज़ है? क्या यह किफायती हैं? हमने रिव्यू की मदद से पता लगाया है कि – क्या हम इस प्रोडक्ट को दोबारा खरीदना चाहेंगे?

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी - 4 फ्लेवर
वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी - 4 फ्लेवर

यह रिव्यू किसके लिए है?

रेडी टू कुक सॉस उन लोगों के लिए है जिन्हें शुरुआत से खाना नहीं बनाना चाहते हैं। इस तरह के रेडी-टू-कुक सॉस के साथ सुविधा आती है। यह रिव्यू उन लोगों के लिए भी है जो कम से कम काम के साथ घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी बनाना चाहते हैं। सुविधा और रेस्टोरेंट स्टाइल के स्वाद की तलाश कर रहे लोगों को इस रिव्यू से मदद मिल सकती है।

फ्लेवर

हमने वीबा शेफ ग्रेवी रिव्यू में 4 फ्लेवर शामिल किए हैं – 

  • वीबा शेफ मखनी ग्रेवी (इंडियन)
  • वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी (इंडियन)
  • वीबा शेफ थाई ग्रीन करी (थाई)
  • वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी (चाइनीज)
वीबा शेफ रेडी टू कुक सूखी ग्रेवी चखते समय
वीबा शेफ रेडी टू कुक सूखी ग्रेवी चखते समय

हमारा रिव्यू प्रोसेस

रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने सबसे पहले सभी फ्लेवर की ग्रेवी को डायरेक्ट टेस्ट किया है। इसके बाद हमने दो प्रकार के प्रोटीन से डिश बनाई – पनीर और चिकन।

हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया और अलग से मसाले नहीं डालें। हमने डिश को नूडल्स, चावल और रोटी के साथ टेस्ट किया।

वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी पकाते समय
वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी पकाते समय

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी – बेस्ट फ्लेवर कौन- सा है?

वीबा शेफ ग्रेवी रिव्यू की तुलना टेबल कुछ इस प्रकार है। यहां पर कीमत, मात्रा, मुख्य सामग्री, कैलोरी और शेल्फ लाइफ से जुड़ी जानकारी के बारे में बात की गई है।

सॉस का नाम हॉट गार्लिक ग्रेवी थाई ग्रीन तरी मखनी ग्रेवी कढ़ाई ग्रेवी
कीमत 149/- रुपए 149/- रुपए 149/- रुपए 149/- रुपए
मात्रा 250 ग्राम 240 ग्राम 250 ग्राम 250 ग्राम
शेल्फ लाइफ 12 महीने 12 महीने 12 महीने 12 महीने
कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) 144.40 किलो कैलोरी 126.80 किलो कैलोरी 181.07 किलो कैलोरी 188.94 किलो कैलोरी
फ्लेवर – लहसुन की खुशबू

– बैलेंस मसाले

– हॉट गार्लिक फ्लेवर का वादा पूरा किया है।

– थाई के सिग्नेचर फ्लेवर की कमी है जैसे कि लेमन ग्रास और गलंगल।

– बैलेंस मसाले

– मखनी ग्रेवी से मखमल स्वाद मिलता है वो कहीं गुम था।

– फ्लेवर सही है लेकिन रेसिपी में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है।

– मसाले में एसिडिक स्वाद जो अच्छा नहीं लग रहा था।

वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी बोतल, 250 ग्राम – मिश्री टॉप पिक

वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी (चाइनीज)
वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी (चाइनीज)
वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी उबली हुई नूडल्स के साथ
वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी उबली हुई नूडल्स के साथ

वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी की 250 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है। पैक के पीछे दी गई रेसिपी को फॉलो करना आसान है और 3-4 लोगों के लिए काफी है। पूरी बोतल की सामग्री 6-8 लोगों के लिए पर्याप्त डिश बनाती है। बिना पकी हुई ग्रेवी का रंग चमकदार लाल है। हम पूरी ग्रेवी में बहुत सारे लहसुन के टुकड़े देख सकते हैं।

हमने इसे कैसे ट्राई किया? ग्रेवी बनाने के लिए हमने पैक पर दिए गए निर्देशों को फॉलो किया।

  • हमने वीबा हॉट गार्लिक की ग्रेवी को बोनलेस चिकन के साथ ट्राई की। हमने चिकन के टुकड़ों को अंडे और कॉर्नफ्लोर में फ्राई किया। हमने ब्लू बर्ड कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल किया।
  • उसके बाद हमने ग्रेवी का मिश्रण बनाया। हमने एक कटोरी में 125 ग्राम हॉट गार्लिक की ग्रेवी में 125 मिली लीटर पानी मिलाया।
  • सब्जियों (प्याज, ब्रोकोली, गाजर, बेल मिर्च, बीन्स और हरी शिमला मिर्च) को कुछ मिनटों तक तेल में भूनने के बाद चिकन के टुकड़े मिक्स किए। फिर पानी – ग्रेवी के मिश्रण को मिलाया और ग्रेवी को 4-5 मिनट तक पकाया जब तक कि सब्जी अच्छी तरह से पक न जाए और ग्रेवी की स्थिरता मीडियम गाढ़ी हो जाए।
  • हमने अपने ऊपर कोई नमक या मसाला नहीं डाला।
  • नूडल्स और फ्राई चावल के साथ खाया जा सकता है।
  • हमने इसे सादे उबले हुए नूडल्स के साथ सर्व किया।

सॉस की सुगंध बहुत अच्छी, सुखद और रेस्टोरेंट स्टाइल लहसुन की खुशबू थी। चिकन की कोटिंग ग्रेवी से अच्छे से हो गई थी। हॉट गार्लिक सॉस में चिकन रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी के बहुत करीब था लेकिन हम लहसुन की ताज़गी की कमी लगी थी। हालांकि हमे लहसुन की खुशबू बहुत ज्यादा आ रही थी लेकिन ग्रेवी का स्वाद चखने के बाद हमें लगा कि लहसुन का स्वाद और बढ़ाया जा सकता था। मिर्च और नमक की मात्रा उपयुक्त थी।

खूबियां

  • वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी की 250 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है।
  • इस रेडी-टू-कुक ग्रेवी की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • सामग्री – पानी, लहसुन (15%), सिंथेटिक सिरका, चीनी, परिष्कृत सोयाबीन तेल, लाल मिर्च, टमाटर का पेस्ट, आयोडीन युक्त नमक, सोयाबीन सॉस, पायसीकारी और स्टेबलाइजर, स्वाद बढ़ाने वाला, अदरक, मसाले और मसालों, और अम्लता नियामकों।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर शामिल हैं।
  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम में 144.40 किलो कैलोरी है।
  • ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • खोलने के बाद फ्रिज में रखें।
  • एक बार खोलने के बाद इसे 7 दिनों के अंदर उपयोग करें।

अच्छी बातें

  • बिना किसी एक्स्ट्रा मेहमत से डिश बन जाती है।
  • लहसुन की खुशबू बहुत ज्यादा है।
  • ग्रेवी स्वादिष्ट लगती है।
  • स्थिरता की बात करें तो ग्रेवी बैलेंस है।
  • वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी रेस्टोरेंट स्टाइल के स्वाद और स्थिरता के बेहद करीब है।

बुरी बात

  • सभी 4 फ्लेवर में से हमें यह फ्लेवर सबसे अच्छा लगा है लेकिन हमें फिर भी लगता है कि लहसुन का फ्लेवर और बेहतर हो सकता था।

रेसिपी ऑप्शन

पैक पर हॉट गार्लिक ग्रेवी इस्तेमाल करने के तीन तरीके बताएं है – चिकन, पनीर और सब्जियां। इसके अलावा सॉस का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है – 

  • फिश
  • टोफू 

किसके लिए बेस्ट है?

जिन लोगों को घर में चाइनीज बनाना पसंद है लेकिन सामग्री की मात्रा में बारे में खास जानकारी नहीं है, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है। 

वीबा शेफ थाई ग्रीन करी बोतल, 240 ग्राम

वीबा शेफ थाई ग्रीन करी (थाई)
वीबा शेफ थाई ग्रीन करी (थाई)
वीबा शेफ थाई ग्रीन करी बनकर तैयार
वीबा शेफ थाई ग्रीन करी बनकर तैयार

वीबा शेफ थाई ग्रीन करी की 240 ग्राम बोतल की कीमत 149/- रुपए है। बिना पकी हुई ग्रेवी का रंग हरा है। यह स्मूथ ग्रेवी है जिसमें हम कोई पत्तियां या लेमन ग्रास नहीं देख पा रहे थे।

हमने कैसे ट्राई की? ग्रेवी बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया –

  • हमने बोनलेस चिकन के साथ वीबा थाई करी ग्रेवी ट्राई की। हमने चिकन के टुकड़ों को पानी में ब्लांच कर तैयार किया। हमने पानी में नमक नहीं डाला क्योंकि यह नहीं बताया गया था।
  • उसके बाद ग्रेवी का मिश्रण बनाया। हमने एक कटोरी में 60 मिलीलीटर पानी और 60 मिलीलीटर नारियल का दूध (कोको मामा नारियल का दूध) 120 ग्राम थाई ग्रीन करी में मिलाया।
  • कुछ मिनटों के लिए तेल में सब्जियों (ब्रोकोली, गाजर, घंटी मिर्च) को सोते करने के बाद ब्लांच हुआ चिकन के टुकड़े मिक्स किए। फिर हमने पानी – ग्रेवी के मिश्रण को मिक्स किया और ग्रेवी को 4-5 मिनट तक पकाया, जब तक कि सब्जी अच्छी तरह से पक न जाए और ग्रेवी सही स्थिरता तक पहुंच न गई।
  • हमने खुद से नमक या मसाला नहीं डाला।
  • हमने इसे सादे उबले हुए चावल के साथ सर्व किया।

जब हम थाई करी के बारे में सोचते हैं तो हम तुरंत लेमनग्रास, काफिर चूने के पत्तों और गालंगल की खुशबू के बारे में सोचते हैं। हमारा ध्यान क्रीमी नारियल बेस पर भी था। हमें लगा कि वीबा शेफ थाई ग्रीन करी सिग्नेचर थाई फ्लेवर थोड़े हल्के थे। यह स्वाद के लिए बुरा नहीं है, लेकिन सिग्नेचर थाई फ्लेवर की कमी थी। हमें लाइम के पत्तों की खुशबू आ रही थी।

खूबियां

  • वीबा शेफ थाई ग्रीन करी की 240 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है।
  • इस रेडी-टू-कुक ग्रेवी की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • सामग्री – पानी, प्याज, सिंथेटिक सिरका, चीनी, दूध सॉलिड, लहसुन, परिष्कृत सोयाबीन तेल, नमक, हरी मिर्च, नारियल, नींबू का रस, पायसीकारी और स्टेबलाइजर, मसाले।
  • इसमें प्रामणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर शामिल हैं।
  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम में 126.80 किलो कैलोरी है।
  • इसे ठंडी और सूखी जगह में स्टोर करने की आवश्यकता है। खोलने के बाद फ्रिज में रखें।
  • इसे खोलने के 7 दिनों के अंदर उपयोग करें।

अच्छी बात

  • रेडी-टू-कुक ग्रेवी को बनाना आसान है।

बुरी बातें

  • थाई फ्लेवर जैसे कि लेमन ग्रास, काफिर लाइम की खुशबू की कमी थी।
  • नारियल के फ्लेवर की भी कमी थी।

रेसिपी ऑप्शन

ग्रीन थाई करी का इस्तेमाल शाकाहारी या नॉन- वेजिटेरियन डिश में कर सकते हैं। इसमें आप चिकन, सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

वीबा शेफ मखनी ग्रेवी बोतल, 250 ग्राम

वीबा शेफ मखनी ग्रेवी (इंडियन)
वीबा शेफ मखनी ग्रेवी (इंडियन)
वीबा शेफ मखनी ग्रेवी से बनाई गई पनीर मखनी
वीबा शेफ मखनी ग्रेवी से बनाई गई पनीर मखनी

मखनी ग्रेवी एक रेशमी, लाजवाब स्वाद, बटर से भरपूर होती है। क्या वीबा शेफ मखनी ग्रेवी उस क्लासिक ग्रेवी के समान है जिसे हम आमतौर पर रेस्टोरेंट में खाते हैं?

वीबा शेफ मखनी ग्रेवी की 250 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है। बिना पकी हुई ग्रेवी का रंग गेरू है। यह एक स्मूथ ग्रेवी है।

हमने इसे कैसे ट्राई किया? ग्रेवी बनाने के लिए हमने पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन किया।

  • हमने पनीर के साथ वीबा शेफ मखनी ग्रेवी ट्राई की। इस डिश को बनाने के लिए हमने आईडी नेचुरल पनीर का इस्तेमाल किया। हमने पनीर के छोटे टुकड़े किए और पैन में थोड़ा तेल डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई किया।
  • उसके बाद हमने ग्रेवी का मिश्रण बनाया। हमने एक कटोरी में 125 मिलीलीटर मखनी ग्रेवी के साथ 125 मिलीलीटर सामान्य तापमान का पानी मिक्स किया। यह अच्छी तरह से मिक्स हो गई थी और कोई गांठ नहीं बनाई थी।
  • हमने तैयार पनीर में पानी – ग्रेवी मिश्रण मिक्स किया और ग्रेवी को 4-5 मिनट के लिए पकाया जब तक यह एक सही स्थिरता तक नहीं पहुंच गई।
  • हमने खुद से नमक या मसाला नहीं डाला।
  • हमने इसे सादे पराठे के साथ ट्राई किया।

रेस्टोरेंट-स्टाइल / होममेड मखनी ग्रेवी का रंग नारंगी हो जाता है वहीं पकाने के बाद वीबा शेफ मखनी ग्रेवी का रंग गहरा हो गया था।

हम कसूरी मेथी के टुकड़े देख सकते थे और सुगंध में भी इसका पता लगाया जा सकता है।

जरूरी बात पर आए तो क्या यह बटरी थी? क्या यह मखनी के वादे पर खरा उतरता है? हालांकि यह काली मिर्च और लौंग के स्वाद के साथ अपने आप में एक स्वादिष्ट ग्रेवी है लेकिन हमें निश्चित रूप से मक्खन ‘मखनी’ / ग्रेवी की कमी लग रही थी।

इससे खाना बनाने में कम से कम मेहनत लगती है। जायके मजबूत हैं लेकिन आपको इसे हल्का करने के लिए कुछ क्रीम की आवश्यकता हो सकती है। मसाले मीडियम है तो अगर आप क्रीम मिक्स कर रहे हैं तो मसालों की मात्रा में बदलाव कर सकते हैं।

खूबियां

  • वीबा शेफ मखनी ग्रेवी की 250 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • सामग्री – पानी, टमाटर का पेस्ट, परिष्कृत सोयाबीन तेल, प्याज, चीनी, मक्खन, सिंथेटिक सिरका, दूध सॉलिड, आयोडीन युक्त नमक, पायसीकारी और स्टेबलाइजर, पनीर, लहसुन, मसाले और मसालों, अदरक, हरी मिर्च और जड़ी-बूटियाँ।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर शामिल हैं।
  • इस उत्पाद का 100 ग्राम में 181.07 किलो कैलोरी है।

अच्छी बातें

  • यह बेहद सिंपल ग्रेवी है और आपको सिर्फ प्रोटीन की जरूरत है।
  • ग्रेवी जल्दी बन जाती है।
  • ग्रेवी की खुशबू ताज़ा है।

बुरी बात

  • हमें बटरी, सिल्की क्लासिक मखनी सॉस की कमी लगी थी।

रेसिपी ऑप्शन

पैक पर पनीर मखनी और बटर चिकन रेसिपी के बारे में जानकारी दी गई है।

वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी बोतल, 250 ग्राम

वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी (इंडियन)
वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी (इंडियन)
वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी हमें खास पसंद नहीं आई
वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी हमें खास पसंद नहीं आई

कढ़ाई ग्रेवी में भुनी हुई मिर्च और गाढ़े मसालेदार ग्रेवी होती है। वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी की 250 ग्राम बोतल की कीमत 149/- रुपए है। बिना पकी हुई ग्रेवी का रंग गहरा लाल- भूरा है।

हमने कैसे ट्राई की? ग्रेवी बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया – 

  • हमने पनीर के साथ वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी ट्राई की। इस डिश को बनाने के लिए हमने पतंजलि पनीर (125 ग्राम) का उपयोग किया। हमने पनीर को काटा और तेल में हल्का सुनहरा होने तक सोते किया।
  • उसके बाद ग्रेवी का मिश्रण बनाया। हमने एक कटोरी में 65 एमएल सामान्य तापमान के पानी को 65 ग्राम कढ़ाई ग्रेवी में मिलाया। सुनिश्चित करें कि आप पानी का मात्रा सही है।
  • एक पैन में तेल डाला और प्याज और शिमला मिर्च भूनकर मिलाया। फिर हमने पनीर के टुकड़े मिक्स किए।
  • हमने पानी – ग्रेवी मिश्रण मिक्स किया और ग्रेवी को 4-5 मिनट के लिए पकाया जब तक यह सही स्थिरता हो जाए।
  • हमने खुद से नमक या मसाला नहीं डाला।
  • हमने इसे सादे पराठे के साथ ट्राई किया।

हमें खड़े मसाला की खुशबू आ रही थी। ग्रेवी गाढ़ी और मसालेदार थी और पनीर पर अच्छे से कोट हो गई थी। दुख की बात है कि हमें यह उतनी अच्छी नहीं लगी जितनी मखनी ग्रेवी लगी थी। क्योंकि मखनी ग्रेवी इसकी तुलना में ज्यादा बैलेंस थी। इसमें एसिडिक स्वाद है जो हमें अच्छा नहीं लगा।

खूबियां

  • वीबा शेफ कढ़ाई ग्रेवी की 250 ग्राम की बोतल की कीमत 149/- रुपए है।
  • इस रेडी-टू-कुक ग्रेवी की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
  • सामग्री – पानी, टमाटर का पेस्ट, सिंथेटिक सिरका, रिफाइंड सोयाबीन तेल, शिमला मिर्च, दूध सॉलिड, चीनी, आयोडीन युक्त नमक, मसाले, लहसुन, हरी मिर्च, पायसीकारी और स्टेबलाइजर और हर्ब्स।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर शामिल हैं।
  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम में 188.94 किलो कैलोरी है।
  • ठंडे और सूखे स्थान में रखें। खोलने के बाद फ्रिज में रखें। खोलने के 7 दिनों के अंदर इस्तेमाल करें।

अच्छी बात

  • ग्रेवी में अच्छे, फ्लेवर से भरपूर और खुशबूदार खड़े मसाले हैं।

बुरी बात

  • वीबा कढ़ाई ग्रेवी में एसिडिक/ खट्टा स्वाद है जो हमें पसंद नहीं आया।

रेसिपी ऑप्शन

पैक पर कढ़ाई पनीर और कढ़ाई चिकन की रेसिपी के बारे में जानकारी दी गई है।

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी – विजेता

किन कारण से वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी हमारा टॉप पिक बना है?

ज्यादातर हिंदुस्तानी चाइनीज खाना खाते हुए बड़े हुए हैं। और यह लहसुन और अदरक की खुशबू पर निर्भर करता है। हमने वीबा शेफ हॉट गार्लिक ग्रेवी को सभी 4 फ्लेवर में से टॉप पिक चुना है क्योंकि इसमें बैलेंस स्थिरता और मसाले हैं। हमें चाह रहे थे कि लहसुन का स्वाद थोड़ा और बोल्ड होता तो ज्यादा अच्छा होता। लेकिन इसके अलावा यह रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी के बेहद करीब है।

इसे कई डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे कि मिक्स वेजी, टोफू, फिश, चिकन और पनीर।

आखिर में

वीबा शेफ रेडी टू कुक ग्रेवी सभी स्वादिष्ट हैं। हालांकि यह सभी विशिष्ट व्यंजनों के क्लासिक स्वाद को हूबहू लेकर नहीं आ सकते हैं। हमने जिन चार फ्लेवर को ट्राई किया है उनमें से हॉट गार्लिक ग्रेवी सबसे स्वादिष्ट थी और एक स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल चाइनीज ग्रेवी बनाने में मदद करती है। मखनी ग्रेवी भी स्वादिष्ट है क्लासिक मखनी ग्रेवी नहीं है। थाई करी और कढ़ाई ग्रेवी हमें रिव्यू में सबसे कम पसंद आई हैं। हमने महसूस किया कि अगर कुछ जरूरी फ्लेवर और मजबूत और सशक्त होते तो यह और बेहतर हो सकते थे।

क्या आपने इससे पहले वीबा शेफ ग्रेवी ट्राई की है? अगर हां, तो आपका अनुभव कैसा था? क्या आप हमारे वीबा ग्रेवी रिव्यू से सहमत हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments