स्प्रिग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी रिव्यू (Sprig Real Cinnamon Imbued Honey Review)
sprig-real-cinnamon-imbued-honey-review

स्प्रिग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी रिव्यू (Sprig Real Cinnamon Imbued Honey Review)

स्प्रिंग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी (Sprig Real Cinnamon Imbued Honey) में मीठा और वुडी फ्लेवर है। यह आपकी ग्रीन टी, कहवा और पैनकेक के लिए परफेक्ट है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
खुशबू
4 / 5
4
अनुभव
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

स्प्रिंग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी (Sprig Real Cinnamon Imbued Honey) का साफ और चमकदार सुनहरे रंग के साथ हमें दालचीनी का मुलायम फ्लेवर, हमें अच्छा लगा है!

शहद और दालचीनी दो ताकतवर प्राकृतिक सामग्री हैं जो कई फायदों से भरपूर हैं। इन दोनों के एक साथ आने पर और भी बेहतर मिश्रण बन जाता है। 

स्प्रिग की खासियत गोर्मेट फूड में है जैसे कि सॉस, मसाले, चाय और शहद। इससे पहले हमने स्प्रिग जिंजर हनी का रिव्यू किया था और हमें ताज़ा अदरक का फ्लेवर पसंद आया था।

हमने 2 हफ्तों तक स्प्रिग सिनेमन हनी को ट्राई और टेस्ट किया है। स्प्रिग सिनेमन हनी रिव्यू में हमने  रंग, सफाई, स्वाद और खुशबू पर ध्यान दिया है। इस प्रोडक्ट से जुड़ी अधिक जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

स्प्रिग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी से जुड़ी जरूरी बातें

दालचीनी को दो तरह से लेबल किया जा सकता है – सीलोन दालचीनी और कैसिया दालचीनी। कैसिया दालचीनी के मुकाबले सीलोन दालचीनी के फायदे ज्यादा हैं। स्प्रिग हनी में कौन- सी दालचीनी है? आइए स्प्रिग हनी की सामग्री, स्वाद, रंग, स्थिरता और खुशबू के बारे में विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

स्प्रिग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी
स्प्रिग रियल सिनेमन इम्बुएड हनी

1. सामग्री

पैक के अनुसार, स्प्रिग में ट्रू श्रीलंकन दालचीनी का इस्तेमाल किया गया है। शहद और दालचीनी को स्पेशल परिपक्वता प्रक्रिया (maturation process) की मदद से साथ लाया गया है।

पैक पर दी गई सामग्री कुछ इस प्रकार है – शहद, दालचीनी (0.26%)।

2. खुशबू

दालचीनी का अपना ही अलग स्वाद और खुशबू होती है। जैसे ही हमने जार खोला वैसे ही हमें दालचीनी की स्ट्रांग और ताज़ा खुशबू आई। दालचीनी की खुशबू शहद की खुशबू के साथ बहुत सुंदर तरीके से मिल गई थी।

3. रंग और सफाई

शहद के रंग से शहद की शुद्धता पर फर्क नहीं पड़ता है। शहद का रंग बेरंग होने से लेकर गहरा तक हो सकता है। शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पराग का स्रोत (source of pollen) पर शहद का रंग निर्भर करता है। 

स्प्रिग सिनेमन हनी साफ है। शहद में दालचीनी के छोटे- छोटे टुकड़े नहीं है। शहद का रंग चमकदार सुनहरा रंग है।

4. फ्लेवर

ऐसा मसाला जिसका उपयोग डेजर्ट और खाने बनाने के लिए किया जा सकता है। स्प्रिग सिनेमन हनी में प्यारी मीठी लेकिन स्पाइसी स्वाद है जो शहद में अच्छी लगती है।

किसी भी डिश में अधिक मात्रा में दालचीनी का उपयोग करने से डिश का स्वाद/ फ्लेवर खराब हो सकता है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था। शहद में दालचीनी का फ्लेवर बैलेंस था, न बहुत ज्यादा न कम।

5. कीमत और पैकेजिंग

स्प्रिग सिनेमन हनी कांच के जार में आता है। काला लेबल प्रीमियम लगता है। 325 ग्राम जार की कीमत 299/- रुपए है।

6. पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार पोषण कुछ इस प्रकार है – 320.1 किलो कैलोरी, 0.9 ग्राम प्रोटीन और 74.9 ग्राम शुगर।

7. खासियत

स्प्रिग हनी में ट्रू श्रीलंकन दालचीनी का इस्तेमाल किया गया है।

स्प्रिग रियल सिनेमन हनी रिव्यू

स्प्रिग रियल सिनेमन हनी प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 299/- रुपए
मात्रा 325 ग्राम
मुख्य सामग्री शहद, दालचीनी (0.26%)
शेल्फ लाइफ 24 महीने
कैलोरी 320.1 किलो कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार)
उपलब्धता ऑनलाइन और ऑफलाइन

 

स्प्रिग सिनेमन हनी रिव्यू के लिए हमने यह प्रोडक्ट 2 हफ्तों तक इस्तेमाल किया था। इसका उपयोग हमने रोजाना की ग्रीन टी, गर्म पानी और पैनकेक पर किया था।

दालचीनी की खुशबू और फ्लेवर लाजवाब है! स्प्रिग सिनेमन हनी ग्रीन टी के साथ स्वादिष्ट लगता है। होममेड पैनकेक पर डालने से एक स्वादिष्ट लेयर मिलता है जो रेगुलर पैनकेक सिरप से नहीं मिलता है।

दालचीनी और शहद का स्मूथ मिश्रण लाजवाब है।

स्प्रिग रियल सिनेमन हनी का रंग सुनहरा है
स्प्रिग रियल सिनेमन हनी का रंग सुनहरा है
स्प्रिग रियल सिनेमन हनी
स्प्रिग रियल सिनेमन हनी
स्प्रिग रियल सिनेमन हनी में दालचीनी का फ्लेवर लाजवाब है
स्प्रिग रियल सिनेमन हनी में दालचीनी का फ्लेवर लाजवाब है

खूबियां

  • स्प्रिग सिनेमन हनी के 325 ग्राम पैक की कीमत 299/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 24 महीने।
  • इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से मिक्स करें।
  • 100 ग्राम में 320.1 किलो कैलोरी है।
  • शहद फ्रिज में न रखें। फ्रिज में शहद रखने से यह क्रिस्टलाइज होने लग जाता है।

अच्छी बातें

  • हमें साफ, सुंदर शहद अच्छा लगा है।
  • हमें शहद में दालचीनी की खुशबू अच्छी लगी है।
  • शहद में दालचीनी का मुलायम फ्लेवर है जो हद से ज्यादा नहीं है।
  • ग्रीन टी और गर्म पानी के साथ शहद स्वादिष्ट लगता है।
  • दालचीनी का फ्लेवर पैनकेक या होममेड डेजर्ट के साथ अच्छा लगता है।

किसके लिए बेस्ट है?

जो लोग हल्के फ्लेवर का शहद अपनी ग्रीन टी और गर्म पानी के लिए चाहते हैं तो उन्हें यह प्रोडक्ट पसंद आ सकता है। दालचीनी का फ्लेवर पसंद करने वाले लोग इसका इस्तेमाल कई डेजर्ट में कर सकते हैं।

FAQs

1. क्या स्प्रिग रियल सिनेमन हनी को फ्रिज में रखना है? (Does Sprig Real Cinnamon Imbued Honey need refrigeration?)

शहद को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से क्रिस्टलाइजेशन प्रोसेस शुरू हो जाता है। 

2. स्प्रिग सिनेमन हनी की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What is the shelf life of Sprig Cinnamon Honey?)

स्प्रिग सिनेमन हनी की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।

3. स्प्रिग रियल सिनेमन हनी की कीमत क्या है? (What is the price of Sprig Real Cinnamon Imbued Honey?)

स्प्रिग सिनेमन हनी 325 ग्राम जार की कीमत 299/- रुपए है।

4. स्प्रिग हनी में किस प्रकार की दालचीनी का उपयोग किया गया है? (Which type of cinnamon is used in Sprig honey?)

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार स्प्रिग शहद श्रीलंका से प्राप्त दालचीनी का उपयोग करता है।

आखिर में

क्या हम स्प्रिग सिनेमन शहद की सलाह देते हैं? हां! जिन्हें दालचीनी का फ्लेवर पसंद है उन्हें यह प्रोडक्ट पसंद आ सकता है। खुशबू और फ्लेवर का बैलेंस परफेक्ट है। इस शहद का इस्तेमाल ग्रीन टी, कहवा, वेफल्स और पैनकेक में किया जा सकता है।

क्या आपने स्प्रिग सिनेमन हनी का इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो क्या आपको शहद और दालचीनी का फ्लेवर अच्छा लगा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments