सफोला मसाला ओट्स रिव्यू (Saffola Masala Oats Review)

सफोला मसाला ओट्स रिव्यू (Saffola Masala Oats Review)

सफोला मसाला ओट्स 5 अलग- अलग फ्लेवर में उपलब्ध हैं। हर फ्लेवर के स्वाद, टैक्शर और कीमत की जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

डाइट में ओट्स शामिल करना एक अच्छी आदात है। ओट्स के फायदे कई सारे हैं अगर इसको सही तरीके से डाइट में शामिल किया जाए। लेकिन यह बात भी सही है कि भारतीयों को अपने खाने में थोड़ा मसाला पसंद है। इसके साथ ही खाना मीठा और बेस्वाद कम ही अच्छा लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सफोला ब्रांड ओट्स के नए मसाला फ्लेवर लेकर आया है। सफोला मसाला ओट्स 100% होल ग्रेन ओट्स से बने हैं और यह डाइट को सेहतमंद करने में मदद करेंगे। किसी भी प्रोडक्ट में सेहत और स्वाद बेहद जरुरी होते हैं और इन दोनोें में से किसी में भी कमी नहीं चाहेगा। सफोला मसाला ओट्स के 5 फ्लेवर का हमने रिव्यू किया है- पाव भाजी, चाइनीज (शेफ कुनाल कपूर), पेपी टोमेटो, वेजी ट्विस्ट और क्लासिक मसाला। स्वाद और कैलोरी में कौन सा फ्लेवर कैसा है, आइए पता लगाते हैं।

किस ब्रांड के ओट्स में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है?

सफोला मसाला ओट्स के प्रकार (The Variants of Saffola Masala Oats)

सफोला मसाला ओट्स पांच फ्लेवर में उपलब्ध हैं-

  • सफोला मसाला ओट्स- एवरीडे पेपी टोमेटो
  • सफोला मसाला ओट्स- शेफ स्पेशल चाइनीज (शेफ कुनाल कपूर)
  • सफोला मसाला ओट्स- मुंबई पाव भाजी
  • सफोला मसाला ओट्स- वेजी ट्विस्ट
  • सफोला मसाला ओट्स- क्लासिक मसाला

सभी फ्लेवर में माल्टोडेक्सट्रिन मौजूद है। माल्टोडेक्सट्रिन एक तरह की सामग्री होती है जो अधिकतर पैक्ड फूड में होती है। इस सामग्री का इस्तेमाल पैक्ड फूड के फ्लेवर, गाढ़ापन और शेल्फ लाइफ सुधारने के लिए किया जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों को पैक्ड फूड का सेवन कम करना चाहिए जिनमें माल्टोडेक्सट्रिन होता है। इन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जिस कारण से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। रिव्यू के लिए इन ओट्स को गैस स्टोव पर पकाया गया है और वैसे इनको माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं। सफोला मसाला ओट्स के हर एक फ्लेवर के बारे में हमारा यह कहना है-

1.सफोला मसाला ओट्स- एवरीडे पेपी टोमेटो

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
  2. 100 ग्राम में 402 किलो कैलोरी है।
  3. इसमें मुख्य सामग्री है- रोल्ड ओट्स (75%), सब्जियां और मसाले।

सफोला मसाला ओट्स- एवरीडे पेपी टोमेटो

टमाटर की खट्टास जो आप इस फ्लेवर से मिलने की उम्मीद करते हैं वो कहीं गुम लगती है।

मात्रा- 38 ग्राम, कीमत- 15/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- सफोला मसाला ओट्स- पेपी टोमेटो
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने इसे पकाया है।
जब हमने पैक खोला तब हमें स्ट्रोंग टोमेटो फ्लेवर की खुशबू आई। लेकिन पकाने के बाद यह खुशबू कहीं गुम हो गई। पकाने के बाद ओट्स का रंग पीला- नारंगी था।
इसमें सब्जियां हैं जैसे कि गाजर और प्याज लेकिन हमें लगता है कि इसमें और सब्जियां आ सकती थी। गाजर से ओट्स में क्रंच आता है।
यह अकेले रहने वाले लोगों के लिए और पी.जी में रहने वाले बच्चों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिनको जल्दी से ब्रेकफास्ट करना है।
हमें लगा कि इसका स्वाद रेगुलर मसाला ओट्स की तरह है जिसमें टमाटर का स्वाद मुश्किल से आता है।

2. सफोला मसाला ओट्स- शेफ स्पेशल चाइनीज

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
  2. 100 ग्राम में 382 किलो कैलोरी है।
  3. सफोला मसाला ओट्स का यह फ्लेवर शेफ कुनाल कपूर के द्वारा बनाया गया है।
  4. इसमें मुख्य सामग्री है- रोल्ड ओट्स (76%), सूखी सब्जियां और मसाले।

सफोला मसाला ओट्स- शेफ स्पेशल चाइनीज

इसमें चाइनीज फ्लेवर और स्ट्रोंग लहसुन का फ्लेवर है।

मात्रा- 38 ग्राम, कीमत- 18/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- सफोला मसाला ओट्स- शेफ स्पेशल चाइनीज
पैक खोलते ही हमें तीखी खुशबू नहीं आती है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार इस पकाया गया है। ओट्स 3 मिनट में तैयार हो गए थे। ओट्स बनाते समय ओट्स को लगातार मिक्स करते रहे जिसस पैन पर यह चिपक ना जाए।
पके हुए ओट्स का रंग ब्राउन- नारंगी है।
ओट्स में हमें प्याज, कॉर्न और फ्रेंच बीन्स भी मिले हैं। पहली बाइट में आपको लहसुन का स्वाद मिलता है और साथ ही जाना पहचाना चाइनीज भी मिलता है। सिरका के कारण यह मसालेदार है। इसमें मसाले का फ्लेवर हल्का है।
पूरी तरह से देखा जाए तो इसका फ्लेवर अच्छा है।

3. सफोला मसाला ओट्स- मुंबई पाव भाजी

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और फ्लेवर हैं।
  2. 100 ग्राम में 375 किलो कैलोरी है।
  3. इसमें मुख्य सामग्री है- रोल्ड ओट्स (57.9%), सब्जियां और मसाले।

सफोला मसाला ओट्स- मुंबई पाव भाजी

आपको समझ नहीं आएगा कि आप ओट्स खा रहे हैं या फिर भाजी खा रहे हैं।

मात्रा- 32 ग्राम, कीमत- 15/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- सफोला मसाला ओट्स- मुंबई पाव भाजी
हमें यह फ्लेवर थोड़ा अजीब लगा है। किसी को भाजी स्टाइल में ओट्स क्यों चाहिए होंगे? कीमत के मुकाबले ओट्स की मात्रा कम है।
इसकी खुशबू भाजी की तरह है। इसमें सब्जियां हैं जैसे कि टमाटर, प्याज, मटर, फ्रेंच बीन्स, शिमला मिर्च और धनिया।
हैरानी की बात है कि इसका टैक्शर भाजी की तरह है लेकिन इसका रंग कहीं गुम है।
इसका फ्लेवर सामान्य मसाला ओट्स की तरह है। पैक पर पाव भाजी फ्लेवर मिलने का वादा किया गया है तो पूरा नहीं हो पाया है। खाने के बाद का स्वाद गरम मसाले का है।
इस प्रोडक्ट की मदद से पाव भाजी खाने की भूख नहीं मिटेगी।

4. सफोला मसाला ओट्स- वेजी ट्विस्ट

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. 100 ग्राम में 391 किलो कैलोरी है।
  2. इसमें मुख्य सामग्री है- रोल्ड ओट्स (69.3%) और सब्जियां।

सफोला मसाला ओट्स- वेजी ट्विस्ट

सफोला वेजी ओट्स में नारियल और करी पत्ता बहुत अच्छा स्वाद लेकर आते हैं।

मात्रा- 500, कीमत- 190/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- सफोला मसाला ओट्स-वेजी ट्विस्ट
अगर आपको नारियल और करी पत्ता का फ्लेवर पसंद है तो आपको यह मसाला ओट्स जरुर पसंद आएंगे। सफोला मसाला ओट्स- वेजी ट्विस्ट से जुड़ी विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं

5. सफोला मसाला ओट्स- क्लासिक मसाला

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. 100 ग्राम में 393 किलो कैलोरी है।
  2. इसमें मुख्य सामग्री है- ओट्स (73.9%), मसाले।

सफोला मसाला ओट्स- क्लासिक मसाला

इस मसाला ओट्स में भारतीय मसाले और सब्जियां का अच्छा फ्लेवर है।

मात्रा- 500 ग्राम, कीमत- 190/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- सफोला मसाला ओट्स- क्लासिक मसाला
सेहत और फ्लेवर से भरपूर ब्रेकफास्ट में सफोला मसाला ओट्स- क्लासिक मसाला कभी निराश हीं करते हैं। अगर आपको नए फ्लेवर ट्राई नहीम करने हैं और अपने रेगुलर ओट्स खाने हैं तो यह ऑप्शन अच्छा है। क्लासिक मसाला ओट्स का पूरा रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं

सेहतमंद खाने की लिस्ट ओट्स ने अपनी जगह बना ली है। डाइट में इनको शामिल करना हमेशा अच्छा ऑप्शन होता है। अगर आप फ्लेवर से भरपूर ओट्स टेस्ट करना चाहते हैं तो आपके पास 5 फ्लेवर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि पैक्ड फूड रोजाना खाने के लिए नहीम होते हैं। घर में बने खाने की जगह कोई नहीं ले सकता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments