सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट: #फर्स्टइंप्रेशन (Saffola Masala Oats Everyday Veggie Twist: #FirstImpressions)
saffola-veggie-twist-mishry

सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट: #फर्स्टइंप्रेशन (Saffola Masala Oats Everyday Veggie Twist: #FirstImpressions)

सफोला मसाला ओट्स में ओट्स की अच्छाई के साथ भारतीय ट्विस्ट है। हमने इसका एवरीडे वेजी ट्विस्ट ट्राए किया है जो सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट होने का भी दावा करता है।

ओट्स पूरा अनाज है जो किसी भी डाइट में कई सारे फायदे लेकर आ सकता है। नए जमाने में लोगों के बीच साबुत अनाज के फायदे दिलचस्प टॉपिक बन गया है। ओट्स की मदद से उपभोक्ता और ग्राहक नई डिश बनाने की कोशिश करते रहते हैं। इन्हीं में से सफोला एक ब्रांड है। यह ब्रांड कई प्रोडक्ट की रेंज लेकर आया है जिसमें साबुत अनाज को पारंपरिक मसालों के साथ भारतीय स्वाद देने के लिए मिक्स किया गया है। हमने इसका एवरीडे वेजी ट्विस्ट ट्राए किया है जो सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट होने का भी दावा करता है।

सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट (Saffola Masala Oats Everyday Veggie Twist) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. रोल्ड ओट्स में यह मुख्य सामग्री है।
  2. ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।
  3. इनको 3 मिनट में बनाया जा सकता है।
  4. इसमें मसालों का खुशबूदार मिश्रण है।

सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट, 500 ग्राम

स्वादिष्ट ओट्स की मदद से आप कभी भी स्नैक्स के ऑप्शन ढूंढ सकते हैं।

कीमत- 190/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट

सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट स्वादिष्ट हैं। इसमें नारियल और करी पत्ते का अलग फ्लेवर है। अगर आपको यह फ्लेवर पसंद है तो आपको ओट्स का यह दिलचस्प फ्लेवर भी पसंद आ जाएगा। हमें खुद नारियल की खुशबू और फ्लेवर पसंद आया है।

इसमें गाजर और मटर हैं जिनका स्वाद अच्छा है।

ओट्स तुरंत खाने की चीज़ है नहीं तो ओट्स में गांठ बन जाती है। सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट आपको ओट्स खाने का ताज़ा तरीका देता है। अगर आप दूध और ओट्स खाकर बोर हो गए हैं तो आप यह ट्राए कर सकते हैं।

ओट्स, नारियल और करी पत्ते ने अपना काम सफोला मसाला ओट्स एवरीडे वेजी ट्विस्ट में बहुत अच्छे से किया है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments