किचन में समय बचाने वाले 500/- रुपए तक प्रोडक्ट- पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट (Products Under Rs 500 To Save Your Time In The Kitchen: Pocket Friendly Products That Save Time)
kitchen tools-mishry

किचन में समय बचाने वाले 500/- रुपए तक प्रोडक्ट- पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट (Products Under Rs 500 To Save Your Time In The Kitchen: Pocket Friendly Products That Save Time)

पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट को अपनी किचन में शामिल करें और अपना कीमती समय बचाएं।

किचन में समय कैसे बचाएं?

किचन में इस्तेमाल करने के लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं जो आपका समय बचाने में मदद कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट पॉकेट फ्रेंडली हैं और साथ ही खाना बनाने में आपकी मदद करेंगे। अगर आप एक नई डाइट शुरु कर रहें हैं जिसके लिए आपको कई बार खाना बनाना पड़ता है या फिर आप अपने घर आए मेहमानों के लिए खाना बनाना चाहते हैं तो यह प्रोडक्ट हर कदम पर आपका साथ देंगे। इन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते समय आप किचन में होने वाली छोटी- छोटी गलतियां नहीं करेंगे। इस आर्टिकल से आप ऐसे कई प्रोडक्ट की जानकारी ले सकते हैं जो कम समय में खाना बनाने में मदद करेंगे।

6 प्रोडक्ट जो किचन में आपका समय बचाएंगे

1. हैंड ब्लेंडर

गर्मी के मौसम में आप कुछ ऐसा खाना या पीना चाहते हैं जो आपको रिफ्रेश कर दें और कम मेहनत की मदद से जल्दी बन जाए। करी, सब्जी, चटनी, तरी को ब्लेंड करने के लिए आपके पास हैंड ब्लेंडर होना जरुरी है। यह आपको सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करने में मदद करता है और साथ समय भी काफी बचाता है। इसको बिना बिजली की मदद से हाथ से इस्तेमाल किया जाता है। यह अधिकतर सभी चीजों को ब्लेंड करने में मदद करता है। अगर आपके पास हैंड ब्लेंडर नहीं है और इसके अलावा कुछ और है तो वो इससे ज्यादा सुविधाजनक नहीं होगा।

यहां एक ऐसा हैंड ब्लेंडर है जिसको सामान्य कीमत में खरीद सकते हैं। इससे आप मिल्कशेक या अंडे फेट सकते हैं। इसको बिजली या फिर बैटरी की जरुरत नहीं है। इसमें गीयर सिस्टम है और लिवर को खींचने पर यह काम करता है।

नोवल पॉवर फ्री हैंड ब्लेंडर

इसकी खास बात यह है कि इसको पकड़ना आसान है, उम्र ज्यादा है, भारी गियर सिस्टम, साफ करने में आसानी, कई तरह की ब्लेड, हाई स्पीड आदि।

कीमत- 175/- रुपए*

*रिव्यू के समय

2. मिनी प्लास्टिक चॉपर

सेहतमंद खाने का मतलब है घर का बना खाना जिसमें सब्जी, फल, ड्राए फ्रूट और बीज डले हुए हो। यहां एक ऐसा चॉपर है जिससे आप यह सारी चीजें चॉप कर सकते हैं। अगर आप कई डिश इसलिए बनाने छोड़ देते हैं क्योंकि उनमें सामग्री चॉप करनी पड़ती है तो आपको इस टूल को अपनी किचन में जरुर शामिल करना चाहिए। यह मजबूत, सुविधाजनक और बहुत ही सामान्य कीमत के साथ आता है।

स्माइल मॉम वेजी चॉपर

स्माइल मॉम वेजी चॉपर (400 एमएल) सुविधाजनक है। अगर आप चोपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने से बोर हो गए हैं तो इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसने हमें अच्छे से कटे हुए प्याज और टमाटर दिए। इसको खींचना स्मूद है और इससे बिना ज्यादा मेहनत से काम होता है।

मात्रा- 400 एमएल, कीमत- 375/- रुपए*

*रिव्यू के समय

यह मिनी प्लास्टिक चॉपर छोटा है और यह आपका समय भी बचाएगा। इससे आप सब्जी या फल काट सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको बिजली की जरुरत नहीं है। इसमें एक रस्सी लगी हुई है जिसको खींचने पर चॉपिंग शुरु हो जाती है। कुछ सैकेंड में आपको अपनी पसंद का रिजल्ट दिख जाएगा। यह सुविधाजनक और पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट सबके लिए काम का है। अगर आपको सुबह खुद ऑफिस के लिए लंच तैयार करना है तो आप रात में ही सब्जी काटकर रख सकते हैं जिससे सुबह का काम आधा हो जाए।

संबंधित आर्टिकल
किचन में समय बचाने के 8 तरीके

3. कोल्हू (Masher)

खाना बनाने के समय मैशर सब्जी को मैश करने के काम आता है जैसे कि जब आप आलू के पराठे बना रहें हैं तो आलू को मैश करने के लिए मैशर की जरुरत होती है। अगर आपके पास मैशर नहीं है तो आपको हाथों से आलू को मैश करना पड़ता है जिससे हाथ जलते हैं। जब आपको तरी (ग्रेवी) वाली सब्जी बनानी है तब भी आप मैशर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों से ज्यादा जरुरी है कि मैशर को इस्तेमाल करना स्वच्छ रहता है।

पोटेटो वेजिटेबल पाव भाजी मैशर

इससे आप आलू और बाकी सब्जियों को मैश कर सकते हैं जिससे आप हाथ भी नहीं जलेंगे।

कीमत- 100/- रुपए*

*रिव्यू के समय

मैशर की मदद से आप आलू को अच्छे से और कम समय में मैश कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करना और साफ करना बहुत आसान है। इस मैशर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका हैंडल गर्म नहीं होता है जिससे आपके हाथ नहीं जलते हैं। ग्रेवी को मैश करते समय भी आपके हाथ नहीं जलेंगे।

4. वेजिटेबल कटर विद पीलर

वेजिटेबल कटर किचन का एक छोटा टूल है जिससे आप सब्जियों को काट भी सकते हैं और छील भी सकते हैं। इस 1 प्रोडक्ट में 2 काम करने की खूबी है जो सुविधाजनक होने के साथ- साथ इस्तेमाल करने में भी आसान है। यह पतला और किचन में बहुत कम जगह लेता है। यह किचन में आपका बहुत समय बचाएगा। आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू छीलना होता है और फिर काटना होता है। इसकी मदद से आप दोनों काम एक ही टूल से और कम समय में कर सकते हैं।

वेजिटेबल कटर विद पीलर

इसको रखना आसान है। यह सब्जी और फल को एक जैसा काटता है।

कीमत- 60/- रुपए*

*रिव्यू के समय

यह एक्सट्रा नुकीली ब्लेड के साथ आता है जिससे काटना और छीलना आसानी से हो जाए। यह अलग- अलग रंग में उपलब्ध है। इस टूल की मदद से किचन का काम आसानी से और जल्दी हो जाता है।

5. सैंडविच टोस्टर

ग्रील सैंडविच बनाने के लिए सुविधाजनक सैंडविच टोस्टरबहुत काम आता है। यह आपका सच्चा साथी है जब आपको सेहतमंद सैंडविच बनाना है। आपको बच सैंडविच टोस्ट में सैंडविच रखना है और इसको गैस पर रखना है और कुछ मिनट बाद आपको सैंडविच तैयार है।

सिल्वर टच स्पेशल स्नैक्स एंड सैंडविच गैस टोस्टर

यह टोस्ट को हर तरफ से पकाता है। इसके साथ ही यह सामान्य कीमत में मिलता है।

कीमत- 274/- रुपए*

*रिव्यू के समय

इस गैस टोस्टर को गैस पर रखने के बाद आप अपना किचन में कोई और काम भी कर सकते हैं। इससे आप समय बचता है। लेकिन किसी और काम में लगने के साथ- साथ इस पर भी ध्यान रखें नहीं तो सैंडविच जल जाएगा।

6. अंडे उबालने वाला

अगर आप अंडे खाना पसंद करते हैं तो इनको उबलाकर खाना सबसे आसान होता है। लेकिन अंडो को गैस पर या फिर किसी और चीज पर उबालने में कम से कम 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। यह समय बहुत कीमती है जब आप सुबह ऑफिस जा रहे हैं। इसके लिए आप अंडे उबालने वाला खरीद सकते हैं जो आपका समय बचाने में मदद करेगा। इस प्रोडक्ट की मदद से आपको अंडो को ज्यादा उबलने या फिर कम उबलने की चिंता करने की जरुरत नहीं है।

मिनी पलास्टिक 7 एग पोचर स्टीमर

इस प्रोडक्ट से आप 7 अंडो को आराम से उबाल सकते हैं। यह छोटा है और इसको इस्तेमाल करना भी आसान है।

कीमत- 199 रुपए

रिव्यू के समय

अगर आप ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं और आप प्रोटीन से भरपूर डाइट फोलो कर रहे हैं तो यह प्रोडक्ट आपके लिए परफेक्ट है। इससे आप अपना सेहतमंद ब्रेकफास्ट कम समय में बना सकते हैं। अंडो को कभी भी और किसी भी डिश के साथ खा सकते हैं अगर आपके पास अंडे उबाले वाली मशीन है।

किचन में समय बचाने के तरीके

आप इन सभी टूल को किचन में अपना समय बचाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन किचन में काम करने के कुछ ऐसे तरीके सभी को पता होने चाहिए जिससे आप किचन में कम और अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। नीचे से आप ऐसे तरीकों की जानकारी ले सकते हैं।

  • अभी तक आपको यह पता चल गया होगा कि पूरे हफ्ते कितने सब्जी इस्तेमाल होती है। इनको आप पहले ही मिनी चॉपर या फिर वेजिटेबल कटर विद पीलर से काटकर रख सकते हैं।
  • उबले हुए आलू को छीलना आसान है और बिना उबाले हुए आलू को छीलना मुश्किल होता है। इसलिए आप आलू को उबालकर ही छीलें।
  • चीज़ को ग्रेट करना ज्यादा तब होता है जब चीज़ फ्रिज से निकला हो और सोफ्ट न हो।
  • सेहतमंद और खुशबूदार खाना बनाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लहसुन को छीलना थका देने वाला काम होता है। इसके लिए आप लहसुन को 20 सैकेंड के लिए माइक्रोवेव कर सकते हैं और फिर छीलें। ऐसे करने से लहसुन आसानी से छिल जाते हैं।
  • अगर आप कुछ ऐसा बना रहे हैं जिसको बनने में ज्यादा समय लगता है। और आप किचन में कई घंटो तक खड़े नहीं रहना चाहते हैं तो आप धीरे काम करने वाला कुकर इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें खाना आराम से बनेगा।
  • हर्ब की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आप इनको ओलिव ऑयल में फ्रिज में रख सकते हैं।

आखिर में

इस आर्टिकल में जितने भी किचन टूल के बारे में बताया गया है वो सभी प्रोडक्ट किचन में आपका समय बचाने में मदद करते हैं। और सबसे जरुरी बात यह है कि यह सारे प्रोडक्ट 500 रुपए से कम की कीमत में हैं। इनको खरीदने से आपकी जेब या फिर महीने के घर खर्च पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इन प्रोडक्ट को खरीदने से आपका समय खाना बनाने में कम लगेगा और आप किचन के काम से जल्दी फ्री हो जाएंगे।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments