किचन में समय बचाने के 8 तरीके (8 Amazing Tips To Save Time In The Kitchen)

किचन में समय बचाने के 8 तरीके (8 Amazing Tips To Save Time In The Kitchen)

किचन में खाना बनाते समय आपको कुछ तरीकों को अपनाना चाहिए जिससे आपका समय बचे। पूरे दिन का सबसे बड़ा हिस्सा किचन में बिताया जाता है इसलिए किचन में समय बचाने के तरीकों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

घर के काम की बात की जाए तो खाना बनाने से ज्यादा समय किसी भी काम में नहीं लगता है। अगर अच्छा खाना चाहिए तो समय भी लगाना होगा। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि आपका समय किचन में कम लगे और स्वादिष्ट खाना खाने में ज्यादा समय दे सकें। जी हां ऐसा हो सकता है और धन्यवाद आपको आज की टेक्नोलॉजी का देना चाहिए। खाना बनाने की शुरुआत करने से लेकर अंत तक आपका बहुत समय लग जाता है। किचन में काम करते समय हम छोटी छोटी ट्रिक इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारा काम जल्दी हो जाए। ऐसा आज की टेक्नोलॉजी की मदद से भी हो सकता है। इससे आपका काम जल्दी हो जाएगा साथ ही खाने का स्वाद भी वैसा ही बना रहेगा। साथ ही खाना आसानी से और जल्दी बन जाएगा। किचन में समय बचाने के तरीको के बार में जानने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

किचन में समय बचाने के 8 तरीके

1. अपना फ्रिज सब्जियों से भरा हुआ रखें

खाने की शुरुआत सब्जी काटने से होती है अगर हम आपसे कहें कि तुरंत सब्जी बनाते समय आपका यह काम कम हो सकता है तो कैसा रहेगा। जी हां ऐसा हो सकता है, अगर पहले से ही अपनी सभी सब्जियों को काटकर रख लेंगे तो आपका यह काम कम हो सकता है। जो भी आप सब्जी लाएं हैं उसको पूरा काट लें और पहली बार में जितनी सब्जी चाहिए हैं उतनी बना लें और बाकी की दूसरी बार के लिए रख लें। ऐसा करने से आपको बार बार सब्जी काटनी नहीं होगी।

2. लहसुन को छिलने से बचने के लिए ये करें

लहसुन एक ऐसी चीज़ है जो हर खाने में डाला जाता है। जितना स्वादिष्ट खाना लहसुन को डालकर बनता है उतना ही बोरिंग काम लहसुन को छीलना होता है। साथ ही इसको छीलने में भी बहुत समय लगता है। लेकिन सभी लहसुन को पहले छील कर फ्रिज में रख लें तो आगे के लिए आपको आसानी हो जाएगी। जैसे ही आप मार्किट से ढ़ेर सारे लहसुन लाते हैं तभी आपको उनको छीलकर रख लेना चाहिए। और अब जब भी सब्जी या कुछ और बनाएं तो अपना समय बचाएं।

3. नींबू के रस को जमा करें

आपको यह सुनते ही कुछ अटपटा लगा होगा कि क्या नींबू के रस को लंबे समय के लिए जमा करके रखा जा सकता है। नींबू हर डिश को चटपटा बना देता है और आप बार बार नींबू के रस को निकालने के समय को बचा सकते हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि अगर नींबू के रस को जमा किया जाए तो क्या यह रस ताज़ा रहेगा? इसका जवाब है- हां यह रस ताज़ा रहेगा। आपके पास जितने भी नींबू हैं उनका रस निकाल लें। फिर उस रस को बर्फ वाली ट्रे में डाल लें और फ्रीज़र में रख लें। अब जब भी आपको नींबू की जरुरत है तो नींबू के रस की बर्फ निकाल लें और उसको पिघलने के बाद अपनी सब्जी में डाल लें।

यह भी पढ़ें- मिश्री रिव्यू- किस तरह का लेमन स्क्वीज़र आपको खरीदना चाहिए?

4. छीली हुई मटर रखें

सभी लोगों को मटर बहुत पसंद होती है। और अच्छी चीज़े आसानी से नहीं मिलती है उसके लिए मेहनत करनी होती है। वैसे ही अगर आपको मटर की स्वादिष्ट डिश खानी है तो सबसे पहले आपको मटर को छीलना होगा। हर बार मटर छीलने से अच्छा है कि आप एक बार में ही सभी मटर को छीलकर रख लें। इससे आपका समय भी बचेगा साथ ही मेहनत भी एक बार ही लगेगी। अगर आपको इतनी भी मेहनत नहीं करनी है तो आजकल मार्किट में छिली हुई मटर भी आती हैं आप वो खरीद सकते हैं। लेकिन मटर आपको छिली हुई मिल जाएगी लेकिन फिर आपको किसी और काम में मेहनत करनी होगी।

peas-mishry

समय बचाने के लिए मटर छील कर रखें।

यह भी पढ़ें- मिश्री रिव्यू- सबसे टेस्टी, सबसे स्वीट फ्रोजन मटर।

5. टमाटर प्यूरी करें स्टोर

टमाटर चाहे कितने भी महंगे हो जाए वो सब्जी में डलना कभी नहीं छोड़ते हैं। किसी भी चीज़ में टामटर डलने से स्वाद दो गुना हो जाता है। लेकिन कई बार जल्दी जल्दी में समय बचाने के लिए हम टमाटर को नहीं डालते हैं। लेकिन अगर आप पहले से ही टमाटर को पीसकर फ्रिज में रक लेंगे तो आपको कभी भी अपनी कोई भी डिश टमाटर के बिना नहीं बनानी पड़ेगी। टमाटर की प्यूरी बनानी बेहद आसान है। सभी टमाटर के बीज निकाल लें फिर काटकर मिक्सी में पीस लें और फिर फ्रिज में रख लें। और अगली बार के लिए टमाटर की प्यूरी पहले से ही तैयार है।

6. किचन के लिए सही सामान खरीदें

अगर आपको सच में अपना किचन का काम जल्दी खत्म करना है तो किचन में इस्तेमाल होने वाला सामान अच्छा होना चाहिए जिससे आपका समय बचे। अब चाहे वो नींबू का रस निकाले वाला हो या फिर सब्जियां काटने वाला हो। अगर आपको मिक्स वेज बनाना है तो ऐसा चोपर लें जो आपकी सभी सब्जियों को एकसाथ और एक आकार में काट दें। इससे आपका खाना जल्दी बन जाएगा।

7. वेज स्टोक और नॉन वेज स्टोक

जो भी आपके फ्रिज में वेज स्टोक या फिर नोन वेज स्टोक बचा हुआ है उससे आप कोई और डिश बना सकते हैं। इसमें आप नए फ्लेवर मिलकार नई डिश बना सकते हैं।

8. प्रेशर कुकर

अगर आपके पास समय कम है तो आप खाना कुकर में बना सकते हैं। कुकर में खाना जल्दी बन जाता है। इसके लिए आपके पास अच्छा कुकर होना चाहिए। कुकर में खाना बनाने के आपका काम जल्दी हो जाएगा।

आखिर में

अब जब आपको पता चल गया है कि किचन में समय कैसे बचा सकते हैं तो अब आपको किस बात का इंतजार है। ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाएं और अपना समय बचाएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments