न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइड विनेगर विद मदर रिव्यू (Neuherbs Organic Apple Cider Vinegar With Mother Review)
neuherbs apple cider vinegar review

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइड विनेगर विद मदर रिव्यू (Neuherbs Organic Apple Cider Vinegar With Mother Review)

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइड विनेगर (Neuherbs Organic Apple Cider Vinegar) ऑर्गेनिक, कच्चा और अनफिल्टर और अपास्तुरीक्रित (unpasteurised) है।

मिश्री रेटिंग

अनुभव
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

न्यूहर्ब्स एप्पल साइडर विनेगर में शार्प, तीखा एसिडिक फ्लेवर और खुशबू है। हमें अच्छा लगा है कि यह प्रोडक्ट ऑर्गेनिक, एडेड शुगर, प्रेज़रवेटिव, रंग और फ्लेवर फ्री है।

एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) इतनी चर्चा का विषय क्यों है? यह क्या करता है? एप्पल साइडर विनेगर (एसीवी) को सेहत से जुड़े फायदे जैसे कि सामान्य शुगर लेवल, सेहतमंद दिल, सामान्य वजन, सेहतमंद त्वचा और बालों के लिए जाना जाता है।

न्यूहर्ब्स ब्रांड प्राकृती से जुड़ी चीजों पर विश्वास करते हैं। इसलिए इनके द्वारा प्रोडक्ट के पोषण पर ध्यान दिया जाता है जिनमें प्राकृतिक और वैज्ञानिक ज्ञान, दोनों का मिश्रण होता है।

इससे पहले हमने न्यूहर्ब्स काढ़ा ट्राई किया था और हमारे द्वारा फ्लेवर की सराहना की गई थी। इस ब्रांड के अधिक प्रोडक्ट ट्राई करने के लिए हमने एप्पल साइडर विनेगर (विद मदर) को चुना है।

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर रिव्यू की मदद से आप इस प्रोडक्ट की सामग्री, उपयोगी, पोषण की जानकारी और स्वाद के बारे में पता लगा सकते हैं।

neuherbs apple cider vinegar

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर के लिए हमने इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल टेस्ट किचन में कई हफ्तों के लिए किया। और हमारा अनुभव कुछ इस प्रकार था:

1. सामग्री

सेब का सिरका किससे बनाता है? आसान शब्दों में कहा जाए तो एप्पल साइडर विनेगर सेब से चीनी को किण्वित (fermenting) कर बनाया जाता है। सेब काटकर पानी में रखे जाते हैं और सामान्य तापमान पर किण्वित होने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। एक बार प्राकृतिक शुगर किण्वन और इथेनॉल बनने के बाद, बैक्टीरिया अल्कोहल को एसिटिक एसिड में बदल देता है। 

लेबल पर ‘मदर’ का मतलब क्या है? इसका मतलब है कि रिफाइनिंग या फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान बैक्टीरिया कल्चर को हटाया नहीं जाता है। जब एप्पल साइडर विनेगर को फिल्टर किया जाता है तब यह साफ और पारदर्शी होता है। अगर इसमें ‘मदर’ है तो रिजल्ट में धुंधला प्रोडक्ट मिलेगा।

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर की सामग्री में ऑर्गेनिक कच्चे सेब का जूस है जिसे 5% एसिडिटी में किण्वित किया गया है।

इसमें प्रेज़रवेटिव, एडेड रंग, फ्लेवर और शुगर नहीं है।

2. उपयोग की जानकारी

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग दो तरह से किया जा सकता है – 

  • 1 गिलास पानी (250 एमएल) में 2 चम्मच (10 एमएल) सेब का सिरका डालें। भारी खाना खाने से पहले दिन में 2 बार सेवन किया जा सकता है।
  • सलाद के ऊपर डालें। 1 चम्मच सब्जियों और फलों पर डालें।

सेब का सिरका में पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से मिक्स करें।

3. स्वाद, ताकत और एसिडिटी

एप्पल साइडर विनेगर की खुशबू और स्वाद शार्प और एसिडिक होती है। उम्मीद के अनुसार, न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर की विशेषताएं शार्प और तीखा फ्लेवर है। जैसे ही हमने इसे पानी के गिलास में डाला, यह थोड़ा कम हो गया।

इससे पहले ट्राई किए गए एप्पल साइडर विनेगर के मुकाबले यह थोड़ा कम तीखा है। पानी में मिक्स करने के बाद भी।

4. पोषण की जानकारी

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर ग्लूटेन फ्री, सोय फ्री, लैक्टोज फ्री और पीनट फ्री है – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार। एक सर्विंग से 2.1 कैलोरी मिलती है। एक सर्विंग 10 एमएल की है।

5. कीमत और पैकेजिंग

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर के 500 एमएल बोतल की कीमत 499/- रुपए है। यह पारदर्शी कांच की बोतल में आता है जिस पर आकर्षित लाल लेबल है।

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर रिव्यू

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर
न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर
न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 499/- रुपए
मात्रा 500 एमएल 
शेल्फ लाइफ 18 महीने
सामग्री ऑर्गेनिक कच्चा सेब का जूस जिसे 5% एसिडिटी तक किण्वित किया गया है।
अन्य जानकारी
  • पीनट फ्री
  • ग्लूटेन फ्री
  • लैक्टोज फ्री
  • सोय फ्री
  • प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं है।।
  • आर्टिफिशियल रंग नहीं है
  • एडेड शुगर नहीं है।

 

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर का रंग हल्का मिट्टी की तरह और भूरा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ‘मदर’ एक्टिव कल्चर से पोषण के साथ फायदे भी बढ़ते हैं जिससे एप्पल साइडर विनेगर धुंधला दिखता है।

जब हमने बोतल खोली तो हमें शार्प, एसिडिक खुशबू मिली जो सीधी नाक में लगती है। जानकारी के अनुसार हमने 250 एमएल पानी में 10 एमएल एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल किया। यह अच्छे से घुल गया था।

अधिकतर लोग एप्पल साइडर विनेगर की तीखी, एसिडिक खुशबू और फ्लेवर के कारण इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर में तीखापन कम है और बहुत ज्यादा नहीं लगता है।

सेब का सिरके का सेवन करने से पहले इसमें पानी मिक्स करें। बिना पानी मिक्स किए सिर्फ एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से दांत में दिक्कत और अपच हो सकती है।

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर
न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन पानी में मिक्स करने के बाद ही करें
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन पानी में मिक्स करने के बाद ही करें
शार्प, तीखा और एसिडिक - जैसा एप्पल साइडर विनेगर होना चाहिए
शार्प, तीखा और एसिडिक - जैसा एप्पल साइडर विनेगर होना चाहिए

विशेषताएं

  • 500 एमएल बोतल की कीमत 499/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 18 महीने।
  • सामग्री – ऑर्गेनिक कच्चा सेब का जूस जिसे 5% एसिडिटी तक किण्वित किया गया है।
  • यह ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।
  • यह कच्चा, अनफिल्टर और अपास्तुरीक्रित (unpasteurised) है।
  • इसे ठंडी, सूखी और अंधेरे वाली जगह पर रखें।
  • कच्ची और प्राकृतिक सामग्री की वजह से इसका रंग, स्वाद और स्थिरता अलग हो सकती है।

अच्छी बातें

  • इसमें इस्तेमाल किए गए सेब ऑर्गेनिक है, यह प्लस प्वाइंट और अच्छा है।
  • इसमें एडेड शुगर और प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • इसमें शार्प एसिडिक खुशबू है।
  • इसका स्वाद उम्मीद के अनुसार है।

किसके लिए बेस्ट है?

जो लोग रोजाना इस्तेमाल और सेहत के लिए ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर ढूंढ रहे हैं, न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर अच्छा ऑप्शन है।

FAQs

1. क्या न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर विद मदर वजन कम करने में मदद करता है? (Does Neuherbs organic apple cider vinegar with mother help you lose weight?)

यह साबित हुआ है कि एप्पल साइडर विनेगर वजन सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

2. फिल्टर और मदर एप्पल साइडर विनेगर में क्या अंतर है? (What is the difference between filtered and Mother Apple Cider Vinegar?

फिल्टर एप्पल साइडर विनेगर हल्का रंग और साफ लिक्विड होता है। फिल्टरिंग प्रोसेस से सिरका साफ हो जाता है। एप्पल साइडर विनेगर विद मदर अनफिल्टर और धुंधला होता है।

3. न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर की कीमत क्या है? (What is the price of Neuherbs Organic Apple Cider Vinegar?)

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर के 500 एमएल बोतल की कीमत 499/- रुपए है।

4. न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर के फायदे क्या हैं? (What are the health benefits of Neuherbs organic apple cider vinegar?)

न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर के फायदे कई हैं जैसे कि सामान्य वजन, सेहतमंद दिल, सेहतमंद त्वचा और बाल और सामान्य शुगर लेवल। यह आंत स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है। सेब के सिरके के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

5. न्यूहर्ब्स ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान क्या हैं? (What are the side effects of having Neuherbs organic apple cider vinegar everyday?)

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पहले पानी में मिक्स करें। ऐसा न करने पर मुंह के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

अगर आप डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। त्वचा और बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से पहले पानी में जरूर मिक्स करें। ऐसा न करने से स्किन बर्न हो सकती है।

6. क्या विनेगर एलर्जी फ्री और शाकाहारी है? (Is this vinegar allergen free & vegetarian?)

न्यूहर्ब्स एप्पल साइडर विनेगर सोय फ्री, ग्लूटेन फ्री, पीनट फ्री और लैक्टोज फ्री है। यह 100% शाकाहारी प्रोडक्ट है।

आखिर में

एप्पल साइडर विनेगर उन लोगों के बीच पॉपुलर है जो लोग अपने घर प्राकृतिक तरीके से सेहत लाना चाहते हैं।

आमतौर पर इसका सेवन सुबह खाली पेट किया जाता है जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार आ सके और गंदगी निकल सके। सेहतमंद डाइट के साथ रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से वजन कम होने में मदद मिल सकती है और इसके साथ ही आंत स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। और ऐसा प्रोडक्ट जो ऑर्गेनिक और प्राकृतिक होता है वो फायदे बढ़ाने में मदद करता है।

इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें न्यूहर्ब्स एप्पल साइडर विनेगर अच्छा ऑप्शन लगा है। 

न्यूहर्ब्स एप्पल साइडर विनेगर विद मदर थोड़ा धुंधला और हल्के भूरे रंग का है। इसकी विशेषताएं शार्प, एसिडिक खुशबू और फ्लेवर है। इसका सेवन भारी खाना खाने से पहले 250 एमएल पानी में 10 एमएल सेब का सिरका डालकर किया जा सकता है।

हमें न्यूहर्ब्स एप्पल साइडर विनेगर पसंद आया है!

क्या आप रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं? अपने अनुभव के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime