मक्कैन वेजी फिंगर्स रिव्यू: स्वादिष्ट और क्रिस्पी फ्रोजन स्नैक (Mccain Veggie Fingers Review – Tasty & Crispy Frozen Snack)
Mccain Veggie Fingers Review

मक्कैन वेजी फिंगर्स रिव्यू: स्वादिष्ट और क्रिस्पी फ्रोजन स्नैक (Mccain Veggie Fingers Review – Tasty & Crispy Frozen Snack)

हमें मक्कैन वेजी फिंगर्स (Mccain Veggie Fingers) में सब्जियों का ताज़ा स्वाद और क्रंच पसंद आया है। इसे आप कई तरह की सॉस और डिप्स के साथ खा सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

क्रंच
4 / 5
4
स्वाद
4 / 5
4
देखने में
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

मक्कैन वेजी फिंगर्स (Mccain Veggie Fingers) क्रंची स्नैक है जो मिनटों में तैयार हो जाता है। मक्का और मटर का स्वाद ताज़ा है। इसे आप केचप, मेयो या पसंदीदा हॉट सॉस के साथ खा सकते हैं।

मक्कैन भाइयों के द्वारा 1957 में फ्लोरेसविले, न्यू ब्रंसविक, कनाडा में शुरू किया गया। यह फ्रोजन फूड कंपनी अपने सिग्नेचर फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज के लिए पॉपुलर है। 

भारत में मक्कैन के वेजिटेरियन फ्रोजन स्नैक्स की रेंज बहुत बड़ी है जिसमें शामिल हैं चिली चीज़ नगेट्स, क्रेज़ी फ्राइज, वेज़िस, , मिनी समोसा आदि। इस बार हमने मक्कैन वेजी फिंगर्स का रिव्यू किया है। इस रिव्यू में हमने कीमत, सामग्री, स्वाद, टैक्शर और क्रंच पर ध्यान दिया है।

क्या वेजी फिंगर्स ने हमारा दिल जीत लिया है या इन्हें नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। इस रिव्यू से विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मक्कैन वेजी फिंगर्स से जुड़ी जरूरी बातें

मक्कैन वेजी फिंगर्स बनाने के क्या इस्तेमाल किया गया है? क्या सब्जियों का स्वाद ताज़ा है? क्या यह फ्रोजन स्नैक स्वादिष्ट है? क्या यह क्रंच से भरपूर हैं? इन सभी सवालों के जवाब इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सामग्री

मक्कैन वेजी फिंगर्स की सामग्री कुछ इस प्रकार है – सब्जियां (70%: आलू, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न), ब्रेड के टुकड़े (गेहूं का आटा, नमक, प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव, एंटीऑक्सीडेंट), ताड़ का तेल, घोल (गेहूं का आटा, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, नमक, गाढ़ा करने वाला पदार्थ), राइस फ्लेक्स, मक्का का आटा, नमक, मसाले, अजमोद।

2. कीमत और पैकेजिंग

मक्कैन वेजी फिंगर्स मानक लाल रंग के पाउच में आती है। 400 ग्राम बैग (400 ग्राम + 100 ग्राम एक्स्ट्रा) की कीमत 115/- रुपए है। इस बैग में लगभग 20 वेजी फिंगर्स हैं।

मक्कैन वेजी फिंगर्स
मक्कैन वेजी फिंगर्स

3. पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार-

 

पोषण मक्कैन वेजी फिंगर्स
एनर्जी (किलो कैलोरी) 181.21
प्रोटीन (ग्राम) 3.06
कार्बोहाइड्रेट (ग्राम) 26.47
शुगर (ग्राम) 0
कुल फैट (ग्राम) 7.01
सैचुरेटेड फैट (ग्राम) 3.27
ट्रांस फैट (ग्राम) <0.2

 

इस बात का खास ध्यान रखें कि यह फ्रोजन फूड है और इसका सेवन रोजाना नहीं किया जाना चाहिए। जब आपको घर में स्नैक्स बनाने का मन नहीं करता है तब इनकी मदद से आपको सुविधा मिलता है या फिर जब अचानक मेहमान आ जाए।

4. उपलब्ध साइज

मक्कैन वेजी फिंगर्स तीन साइज में उपलब्ध है-

  • 175 ग्राम पाउच पैक की कीमत 49/- रुपए है।
  • 400 ग्राम पाउच पैक की कीमत 115/- रुपए है।
  • अगर आप बड़ा पैक खरीदना चाहते हैं तो 1 किलो का पैक 230/- रुपए का आता है।

5. बनाने का तरीका

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार पकाने से पहले इन्हें फ्रीजर से थोड़ी देर पहले निकालकर रखने जरूरत नहीं है। हमने इन्हें फ्रीजर से तुरंत निकालकर मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक रेगुलर वेजिटेबल ऑयल में डीप फ्राई किया है। 

मक्कैन वेजी फिंगर्स डीप फ्राई करने के लिए तैयार
मक्कैन वेजी फिंगर्स डीप फ्राई करने के लिए तैयार

6. टैक्शर, रंग और क्रंच

कच्चे मक्कैन वेजी फिंगर्स मोटे हैं जिनके ऊपर ब्रेड के टुकड़े (breadcrumbs) एक जैसे तरीके से लगे थे। सभी का आकार एक जैसा था और एक भी वेजी फिंगर टूटी हुई नहीं थी।

फ्राई करने के बाद वेजी फिंगर्स गहरे गोल्डन ब्राउन रंग के हो गए थे। यह अच्छे से पक गए थे।

वेजी फिंगर्स का टैक्शर बाहर से बेहद क्रंची था। हमें अच्छा लगा कि फिंगर्स पर ब्रेड के टुकड़े बहुत ज्यादा नहीं थे। ठंडे होने के बाद भी यह टूटे नहीं थे।

आलू और सब्जियां अंदर से अच्छे से पक गए थे। हमें अच्छा लगा कि आलू थोड़े चंकी थे। इससे स्नैक की अच्छी बाइट मिली थी।

हम स्नैक्स में क्या देख पा रहे थे? हालांकि यह मुख्य तौर पर पोटैटो स्नैक है लेकिन फिर भी इसमें हमें कॉर्न, मटर और गाजर दिख रही थी। सब्जियों को एक मात्रा में नहीं मिलाया गया है। कुछ फिंगर्स में सब्जियां भरपूर मात्रा में थी वहीं कुछ में बहुत कम थी। इसमें हमें अच्छी मात्रा में हरी मटर और अजमोद भी दिख रहे थे।

7. फ्लेवर

फ्रोजन स्नैक्स अपने साथ सुविधा लेकर आते हैं लेकिन अधिकतर फ्रोजन स्नैक्स में फ्लेवर की कमी होती है। क्या मक्कैन वेजी फिंगर्स स्वादिष्ट हैं?

मक्कैन वेजी फिंगर्स में स्वादिष्ट मसाले हैं। इसके साथ ही अंदर और बाहर का टैक्शर परफेक्ट है। इसमें सब्जियों का स्वाद ताज़ा था और देखने में ब्राइट लग रही थी।

मक्कैन वेजी फिंगर्स मसालेदार नहीं है जिससे कम मिर्च पसंद करने वाले लोग भी इसे खा सकते हैं। इस स्नैक्स के साथ आप केचप, मसालेदार चटनी या हर्बी मेयो खा सकते हैं।

 

मक्कैन वेजी फिंगर्स प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 115/- रुपए
मात्रा 400 ग्राम
शेल्फ लाइफ 18 महीने
सामग्री सब्जियां (70%: आलू, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न), ब्रेड के टुकड़े (गेहूं का आटा, नमक, प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव, एंटीऑक्सीडेंट), ताड़ का तेल, घोल (गेहूं का आटा, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, नमक, गाढ़ा करने वाला पदार्थ), राइस फ्लेक्स, मक्का का आटा, नमक, मसाले, अजमोद।
एनर्जी (100 ग्राम के अनुसार) कैलोरी – 181.21 किलो कैलोरी
फ्लेवर और टैक्शर
  • बाहर से क्रिस्पी
  • आलू के चंकी टुकड़े
  • गाजर, मटर और कॉर्न का ताज़ा स्वाद
  • परफेक्ट मसाले
उपलब्ध साइज मक्कैन वेजी फिंगर्स 1 किलो पैक

मक्कैन वेजी फिंगर्स 400 ग्राम

मक्कैन वेजी फिंगर्स 175 ग्राम

मक्कैन वेजी फिंगर्स रिव्यू

मक्कैन वेजी फिंगर्स रिव्यू में हमने स्वाद, टैक्शर, बनाने के तरीके से बारे में विस्तार से बात की है।

400 ग्राम मक्कैन वेजी फिंगर्स की कीमत 115/- रुपए है। हमने देखा कि सभी फिंगर्स का आकार और साइज एक जैसा है जिससे इसे खाने का अनुभव और भी अच्छा हो जाता है।

इस स्नैक्स में मसाले बैलेंस है और मिर्च का लेवल कम है जिससे यह फ्रोजन फूड बच्चे भी खा सकते हैं और कम मिर्च पसंद करने वाले लोग भी इस स्नैक्स का मज़ा ले सकते हैं।

मक्कैन वेजी फिंगर्स को केचप, चिली सॉस, मेयो, सरसों की चटनी, शेज़वान सॉस के साथ खा सकते हैं।

मक्कैन वेजी फिंगर्स बनकर तैयार
मक्कैन वेजी फिंगर्स बनकर तैयार
मक्कैन वेजी फिंगर्स को अपनी पसंद की सॉस के साथ खा सकते हैं
मक्कैन वेजी फिंगर्स को अपनी पसंद की सॉस के साथ खा सकते हैं

खूबियां

  • 400 ग्राम पैक की कीमत 115/- रुपए है।
  • पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
  • पकाने से पहले फ्रीजर से निकालने की जरूरत नहीं है।
  • दो तरीके पकाया जा सकता है – डीप फ्राई और बेकिंग।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की है।
  • 100 ग्राम मक्कैन वेजी फिंगर्स में 181.21 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  • सब्जियां (70%: आलू, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न), ब्रेड के टुकड़े (गेहूं का आटा, नमक, प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव, एंटीऑक्सीडेंट), ताड़ का तेल, घोल (गेहूं का आटा, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, नमक, गाढ़ा करने वाला पदार्थ), राइस फ्लेक्स, मक्का का आटा, नमक, मसाले, अजमोद।

अच्छी बातें

  • वेजी फिंगर्स का आकार और साइज एक जैसा है।
  • वेजी फिंगर्स अच्छे से पक गई थी।
  • यह अंदर से अच्छे से पक गए थे।
  • सब्जियों का स्वाद ताज़ा था और सही मात्रा में मौजूद थी।
  • हमें वेजी फिंगर्स के अंदर के आलू अच्छे लगे।

किसके लिए बेस्ट है?

यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो वेजिटेरियन स्नैक्स ढूंढ रहे हैं। यह बच्चों के लिए भी अच्छा स्नैक बन सकता है और इसमें अच्छी मात्रा में सब्जियां हैं।

आखिर में

ताज़ा स्वाद वाली सब्जियों से लेकर आलू के टैक्शर और बाहर के क्रिस्पी टैक्शर तक – हमें मक्कैन वेजी फिंगर्स बेहद पसंद आए हैं। यह उन लोगों के लिए भी है जिन्हें कम मिर्च पसंद है और साथ ही बच्चे भी इसे खा सकते हैं।

क्या आपने मक्कैन फ्रोजन फूड्स ट्राई किए हैं? आपका फेवरेट पोटैटो स्नैक्स कौन- सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments