सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज (The Yummiest Frozen French Fries)
The Yummiest Frozen French Fries

सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज (The Yummiest Frozen French Fries)

किस ब्रांड की फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज सबसे स्वादिष्ट हैं? यह जानने के लिए क्रिस्पी और क्रंची रिव्यू जरुर पढ़ें।

फ्रेंच फ्राइज, फिंगर चिप्स, फ्राइज या सिर्फ चिप्स! इन्हें किसी भी नाम से बुला सकते हैं लेकिन यह हमेशा स्वादिष्ट रहेंगी। स्वादिष्ट और लाजवाब फ्रेंच फ्राइज में क्रंच, क्रिस्पीनेस के साथ अच्छे आलू होते हैं। हमने तीन पॉपुलर और आसानी से उपलब्ध फ्रोजन फ्रंच फ्राइज ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है। तीन दिन तक दो तरीके से फ्रोजन फ्राइज पकाने के बाद हम कह सकते हैं कि आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्राइज हमारा टॉप पिक है। इसके स्वाद और क्रंच के कारण यह हमारा टॉप पिक बना है। डीप फ्राई करने के साथ- साथ यह एयर फ्राई करने पर भी सबसे क्रंची थे।

सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन फ्रंच फ्राइज

टॉप पिक – आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी प्रंच फ्राइज

आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज

आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रंच फ्राइज सबसे स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सबसे क्रिस्पी भी हैं।

कीमत – 95/- रुपए*

मात्रा – 500 ग्राम

किन कारण से आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रेंच फाइस हमारा टॉप पिक है?
आईटीसी मास्टर शेफ हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि बाकी सभी दावेदार के मुकाबले यह सबसे क्रंची और स्वादिष्ट है।
पैक खोलने के बाद हमने देखा कि फ्राइज ज्यादा बड़ी नहीं हैं। आलू छोटे काटे गए हैं और पूरे पैक में एक जैसे फ्रेंच फ्राइज हैं।
डीप फ्राई के समय आईटीसी फ्रेंच फ्राइज सबसे पहले बन गई थी। इसके साथ ही यह बराबर फ्राई हुए थे। चखते समय इनमें मसाला परफेक्ट था और साथ ही सबसे ज्यादा क्रंच भी था।
अब बात करते हैं मिश्री सीक्रेट सॉस की – फ्रेंच फ्राइज को एयर फ्राई करना। इस स्टेज पर भी आईटीसी के फ्रेंच फ्राइज सबसे जल्दी पक गए थे और सबका रंग एक जैसा था। और साथ ही यह सबसे क्रंची भी थे।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

बेल्जियम से लेकर स्पेन और फिर फ्रांस तक, फ्रेंच फ्राइज की कहानी अलग- अलग है। लेकिन जिसने भी फ्रेंच फ्राइज को बनाया है उसके लिए सभी के दिल में एक खास जगह जरुर होनी चाहिए। मार्किट में फ्रोजन फूड बहुत सारे आ गए हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने सबसे स्वादिष्ट, क्रिस्पी फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का पता लगाया है। यहां से जाने की हमने यह रिव्यू कैसे किया है।

यह रिव्यू किसके लिए है?

किसको फ्रेंच फ्राइज पसंद नहीं हैं? फ्रेंच फ्राइज कई प्रकार की हो सकती हैं और यह आलू काटने पर निर्भर कर सकता है जैसे कि मोटा, वेज़िस, स्टीक कट, मुड़ी हुई फ्रेंच फ्राइज आदि। हम सबका एक फेवरेट जरुर होता है। लेकिन फ्रेंच फ्राइज में भी एक मानक आकार, स्वाद है जो कैफे, रेस्टोरेंट में मिलती है जो अधिकतर लोगों को पसंद आती है। यह बात सच है कि घर में बनी फ्रेंच फ्राइज सबसे अच्छी होती हैं लेकिन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज से आपको रेस्टोरेंट जैसा खाना घर की सुविधा में मिल सकता है। यह रिव्यू उन सभी लोगों के लिए जिन्हें फ्रेंच फ्राइज बेहद पसंद है और अकसर फ्रोजन फूड खरीदते रहते हैं और स्नैक्स के तौर पर बर्गर, सैंडविच आदि के साथ खाना पसंद करते हैं।

हमने ब्रांड कैसे चुनी

भारत में जो आसानी से ऑनलाइन और ग्रोसरी स्टोर पर उपलब्ध ब्रांड हैं उन्हें रिव्यू में शामिल किया गया है। हमने अलग- अलग आकार वाली फ्रेंच फ्राइज या फिर मसालेदार फ्रेंच फ्राइज को शामिल नहीं किया है। हमने मानक (standard) फ्रेंच फ्राइज को रिव्यू में शामिल किया है। हमने उन ब्रांड को चुना है जो मानक फ्रोजन फूड कट फ्राइज है और जिनमें हल्का नमक मौजूद हो।

ब्रांड रिव्यूड

रिव्यू के लिए हमने इन ब्रांड को चुना है –

  • मैक्केन फ्रेंच फाइज
  • सफल फ्रोजन फेंच फ्राइज
  • आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया है

रिव्यू करते समय हमने सभी बातों को ध्यान में रखने की कोशिश की है जो बातें एक ग्राहक पेक्ड फूड खरीदते समय सोचता है। जैसे कि कीमत, क्वालिटी या स्वाद – हमने हर बात पर खास ध्यान दिया है।

सूरत – खाना दिखने में कैसा है यह बहुत जरुरी है। अगर खाना दिखने में अच्छा नहीं है तो खाना खाने का अनुभव खराब हो सकता है। यहां हम देखना चाहते थे कि क्या फ्रेंच फाइज टूटी हुई हैं या नहीं? साइज क्या है? और क्या सभी फ्राइज का साइज एक ही है?

क्रंच – जब आप फ्रेंच फाइज खाते हैं तो आपको क्रंच की आवाज़ आती है? तो क्या इनमें वो आवाज़ आती है?

स्वाद और टैक्शर – जब हम स्वाद की बात करते हैं तो हम फ्राइज में मसाले और आलू के स्वाद को देखते हैं। बेस्वाद या परफेक्ट? क्या फ्राइज सूखी हैं? क्या फ्राइज सूखी हैं या सोफ्ट या फल्फी हैं?

रिव्यू कैसे किया गया

हमने अपने रिव्यू को तीन भाग में बांटा है। और यह रिव्यू तीन दिन तक किया है।

  • स्टेज 1 – पैक खोलने के बाद
  • स्टेज 2 – स्वाद – डीप फ्राई
  • स्टेज 3 – स्वाद – एयर फ्राई
सबसे स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज रिव्यू
इमेज क्रेडिट – mishry.com

स्टेज 1 के लिए हमने पैक खोलने के बाद कुछ जरुरी बातों पर ध्यान दिया है जैसे कि साइज, समानता, फ्राइज में स्थिरता।

स्टेज 2 के लिए हमने डीप फ्राई तरीके का इस्तेमाल किया है। हमने सूरजमुखी के तेल में डीप फ्राई किया है। डीप फ्राई करते समय हमने पकने का समय और फ्राइज की समानता को ध्यान में रखा है। चखते समय हमने क्रंच, आलू का स्वाद और मसालों का खास ध्यान रखा है।

स्टेज 2 – आईटीसी, सफल और मैक्केन फ्राइज
इमेज क्रेडिट – mishry.com

स्टेज 3 के लिए हमने (मिश्री सीक्रेट सॉस) का इस्तेमाल किया है। हमने फ्रोजन फ्राइज को एयर फ्राई किया है। एयर फ्राई करने से पहले हमने फ्राइज पर वेजिटेबल ऑयल लगाया है। फ्रेंच फ्राइज को 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए एयर फ्राई किया है। इतने समय में हमारा टॉप पिक आईटीसी मास्टर शेफ फ्रेंच फ्राइज अच्छे से बनकर तैयार थी। बाकी दोनों ब्रांड की फ्रेंच फ्राइज को पकने में 10 मिनट और लगे थे।

स्टेज 3 – एयर फ्राई फ्रोजन फ्राई
इमेज क्रेडिट – mishry.com

तुलना टेबल

ब्रांड कीमत मात्रा पैक खोलते समय फ्लेवर
मैक्केन फ्रेंच फ्राइज 90/- रुपए 420 ग्राम – लंबे
– एक जैसे
– टूटे हुए
– पकने में सबसे ज्यादा समय लिया
– अच्छे से पके
– अंदर से खोखले
– क्रंची
सफल फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज 80/- रुपए 400 ग्राम – एक जैसे छोटे थे
– कुछ टूटे हुए थे
– दूसरे नंबर पर पकने में सबसे ज्यादा समय लिया है
– मीडियम क्रंच
आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रेंच फाइज 95/- रुपए 500 ग्राम – सभी छोटे थे
– बहुत सारे टूटे हुए फ्रेंच फाइज
– दोनों तरीको में सबसे पहले पका है
– अच्छे से पका
– सबसे क्रंची

रिजल्ट

दो दिन तक क्रिस्पी फ्रेंच फाइज खाने के बाद हम नतीजे पर पहुंच गए हैं। आईटीसी मास्टर शेफ क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज (टॉप पिक) विजेता है क्योंकि यह सबसे जल्दी पकी हैं, दोनों तरीकों में अच्छे से पकी हैं। मसाला अच्छा था और आलू का फ्लेवर बरकरार था। आसान शब्दों में कहा जाए तो यह सबसे क्रंची और स्वादिष्ट फ्राइज हैं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments