सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब रिव्यू – मिश्री (Safal Frozen Hara Bhara Veg Kebab Review – Mishry)
safal-frozen-hara-bhara-veg-kebab-review

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब रिव्यू – मिश्री (Safal Frozen Hara Bhara Veg Kebab Review – Mishry)

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब का टैक्शर परफेक्ट क्रिस्पी है। स्वाद, कीमत और पैकेजिंग से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
टैक्शर
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब का टैक्शर क्रिस्प है और हरा रंग स्वादिष्ट लगता है। इन्हें बनाना आसान है और फ्राई करते समय यह ज्यादा तेल अब्जॉर्ब नहीं करते हैं। इनका स्वाद बेहतर हो सकता है।

इस समय फ्रोजन स्नैक्स बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। विभिन्न प्रकार के कबाब, टिक्की, समोसा और नगेट्स उपलब्ध हैं। इन्हें पकाना आसाम है और पार्टी मैन्यू में परफेक्ट तरीके से शामिल हो जाते हैं।

मिश्री मुख्यालय में हमने विभिन्न प्रकार के फ्रोजन स्नैक्स रिव्यू किए हैं। कुछ प्रोडक्ट का स्वाद और टैक्शर लाजवाब था वहीं कुछ निराशाजनक थे। हाल ही में हमने सफल वेजिटेरियन कबाब का रिव्यू किया है।

इस रिव्यू में हमने सफल वेजिटेरियन हरा भरा कबाब का रिव्यू किया है और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

सफल हरा भरा वेज कबाब से जुड़ी जरूरी बातें

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब - पैकेजिंग

इस रिव्यू में हमने पैकेजिंग से लेकर स्वाद, टैक्शर तक, सभी जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बात की है।

1. पैकेजिंग

यह हरा भरा कबाब पीले रंग के पैक में आते हैं। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। पैक के अंदर कबाब सीधा ट्रे में रखे गए हैं।

200 ग्राम पैक में 10 कबाब आते हैं जिसकी कीमत 80/- रुपए है। सभी कबाब का आकार एक जैसा था और कोई भी कबाब टूटा हुआ नहीं था।

2. मुख्य सामग्री

मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – हरी मटर (50%), आलू, आलू के गुच्छे (आलू, इमल्सीफायर [471,450], और एंटीऑक्सीडेंट [304, 223]), पालक, रिफाइंड ताड़ का तेल, अदरक, भुनी हुई मूंगफली, आयोडीन नमक, लहसुन, हरी मिर्च, पाक पाउडर ( 330, 551), कॉर्न स्टार्च, स्टेबलाइजर (1442, 461, 412, 401 और गेहूं का आटा), मसाले और मसाले और बेकिंग पाउडर।

इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग (150 ए) और एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक और प्राकृतिक समान) हैं।

3. स्वाद

फ्रोजन हरा भरा कबाब में पालक, मटर और आलू से बना है। हमने रिव्यू के समय इस बात का ध्यान रखा है कि यह पारंपरिक हरा भरा कबाब के कितने करीब है।

स्वाद की बात करें तो कबाब में मसाले अच्छे थे लेकिन मसालेदार नहीं थे। कबाब में हल्का चटपटा स्वाद है। अदरक और लहसुन के साथ स्वादिष्ट फ्लेवर मिलता है।

4. टैक्शर + क्रंच

रिव्यू प्रोसेस के दौरान टैक्शर एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। हमने कबाब का क्रिस्पी टैक्शर पसंद आया है और यह एक जैसी तरह से पक गए थे। कबाब अंदर से सॉफ्ट थे।

कबाब में भुनी हुई मूंगफली थी। हालांकि कबाब खाते समय हमें मूंगफली नहीं मिली थी।

5. देखने में

सभी कबाब का आकार एक जैसा था। एक भी कबाब टूटा हुआ नहीं था। हमें हरी मटर के टुकड़े दिख रहे थे।

6. बनाने का तरीका

हमने कबाब डीप फ्राई किए थे। फ्राई करने के लिए कबाब को तुरंत फ्रीजर से निकाला था। धीमी गैस पर कबाब डीप फ्राई करने की सलाह दी जाती है।

7. कीमत

200 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

-18 डिग्री तापमान पर स्टोर करने पर इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने हैं।

9. पोषण की जानकारी

पोषण की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है – 

एनर्जी – 167 किलो कैलोरी, प्रोटीन – 4.0 ग्राम, कुल फैट – 7.0 ग्राम, और कार्बोहाइड्रेट – 22.0 ग्राम।

सफल हरा भरा वेज कबाब रिव्यू

नीचे दी गई टेबल से आप सामग्री, कीमत, शेल्फ लाइफ और कैलोरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

सफल हरा भरा वेज कबाब प्रोडक्ट की जानकारी
मुख्य सामग्री (टॉप 4) हरी मटर, आलू, पालक, रिफाइंड, अदरक 
कीमत 80/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम
शेल्फ लाइफ -18 डिग्री तापमान पर रखने के बाद इसकी शेल्फ लाइफ 18 महीने है।
कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) 167 किलो कैलोरी

 

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब के 200 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है। इस पैक में 10 पीस आते हैं। कबाब का एक भी पीस टूटा हुआ नहीं था और आकार एक जैसा था।

स्वाद और टैक्शर के लिए हमने धीमी से मीडियम हीट पर कबाब डीप फ्राई किए थे और बीच- बीच में स्टिर किए थे। यह अच्छे से पक गए थे और इनका रंग भूरा हो गया था। कबाब ने ज्यादा तेल अब्जॉर्ब नहीं किया था। इसके साथ ही फ्राई करते समय यह टूटे नहीं थे।

स्वादिष्ट हरा रंग, अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्प कबाब ने हमारा अनुभव बढ़ा दिया था। कबाब में मसाले अच्छे थे और मसालेदार नहीं थे। हालांकि स्वाद में कुछ खराब नहीं है लेकिन हमें लगता है इसमें लाजवाब फैक्टर की कमी है।

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब प्लेट में
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब पैक से बाहर निकालने के बाद
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब रिव्यू - प्लेट में
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब में मटर के दाने दिख रहे थे
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब प्लेट में डीप फ्राई करने के बाद
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब प्लेट में डीप फ्राई करने के बाद
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब डीप फ्राई करने के बाद
सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब का टैक्शर भूरा है

विशेषताएं

  • 200 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है।
  • एक पैक में 10 पीस आते हैं।
  • फ्राई करने के लिए इन्हें फ्रीजर से तुरंत निकालकर डीप फ्राई करें।
  • शेल्फ लाइफ : फ्रोजन कबाब -18 डिग्री तापमान पर रखने के बाद इसकी शेल्फ लाइफ 18 महीने है।
  • मुख्य सामग्री – हरी मटर (50%), आलू, अदरक, भुनी हुई मूंगफली, पालक, नमक, हरी मिर्च, लहसुन, कॉर्न स्टार्च।
  • फ्रीजर से कबाब निकालकर तुरंत डीप फ्राई करें।

पसंद

  • एक भी कबाब टूटा हुआ नहीं था।
  • यह जल्दी पक जाते हैं।
  • हमें अच्छा लगा कि कबाब ने तेल ज्यादा अब्जॉर्ब नहीं किया था।
  • कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट थे।
  • कबाब में मसाले परफेक्ट हैं।
  • फ्राई करते समय यह टूटे नहीं थे।

किसके लिए बेस्ट है

हरा भरा कबाब का उपयोग स्टार्टर के रूप में हाउस पार्टी के लिए किया जा सकता है। यह सुविधाजनक हैं और जल्दी बन जाते हैं।

FAQs

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इन कबाब का सेवन सेहतमंद है?

हालांकि इन कबाब को बनाना सुविधाजनक था लेकिन रोजाना खाने के लिए यह सेहतमंद नहीं ऑप्शन नहीं है। पैक्ड फूड का सेवन सामान्य मात्रा में करना चाहिए।

2. क्या कबाब में एडेड फ्लेवर हैं?

हां, इन कबाब में एडेड फ्लेवर पदार्थ हैं। इसमें एडेड फ्लेवर है (प्राकृतिक और प्राकृतिक समान पदार्थ)।

3. एक पैक में कितने कबाब आते हैं?

200 ग्राम के एक पैक में 10 पीस आते हैं।

4. क्या पैक खोलने के बाद भी कबाब ताज़ा (पैक खोलने से पहले) रहते हैं?

जितने आपको कबाब डीप फ्राई करने हैं उतने पैक से निकाल लें, और बाकी तुरंत फ्रीजर में रख दें। कबाब डीप फ्राई करने के लिए तुरंत फ्रीजर से निकालें।

5. क्या पुदीने की चटनी से कबाब का स्वाद बढ़ जाता है?

हां, हरा भरा कबाब का स्वाद पुदीने की चटनी के साथ स्वादिष्ट लगता है। इन कबाब का सेवन धनिया की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ कर सकते हैं।

आखिर में

सफल फ्रोजन हरा भरा वेज कबाब जल्दी बन जाते हैं और अच्छे से क्रिस्प हो गए थे। बाहर से क्रिस्पी, दिलकश हरा रंग और अंदर से सॉफ्ट, इन चीजों की हम सराहना करते हैं। हमें कबाब की यह खूबियां पसंद आई हैं।

फ्राई करते समय कबाब टूटे नहीं थे और एक्स्ट्रा तेल भी अब्जॉर्ब नहीं किया था। इस विषय में पूरे नंबर मिलते हैं।

क्या आप हरा भरा कबाब ट्राई करना चाहेंगे? हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments