मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका रिव्यू (McCain Smiles All New Pudina Chatka Review)
mccain-smiles-pudina-chatka

मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका रिव्यू (McCain Smiles All New Pudina Chatka Review)

मैक्केन स्माइल्स को पसंद हर उम्र के लोग करते हैं। मैक्केन स्माइल्स का नया फ्लेवर आया है- पुदीना चटका। इसको टेस्ट करने के लिए इंतजार करना मुश्किल है। आइए देखते हैं कि क्या इसका स्वाद असली स्वाद से मिलता है या नहीं।

जब भी बच्चे घर में कहते हैं कि ‘मम्मी मुझे भूख लगी है’ तो इसके जवाब में आप फ्रोजन स्नैक्स दे देते होेगें। अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आपका फ्रिजर कभी भी मैक्केन स्नैक्स से खत्म नहीं हो सकता है। शाम की भूख या फिर वीकएंड के लिए यह आसान और सुविधाजनक तरीका है। इसके लिए आपको सिर्फ फ्रिजर से पैक निकालना है खोलना है और गर्म तेल में फ्राई करना है और इसके बाद स्वादिष्ट स्नैक्स से प्लेट और पेट भर जाता है। बच्चों की स्नैक्स की पसंद को देखते हुए हमने मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका का रिव्यू किया है।

मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका (McCain Smiles All New Pudina Chatka) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इनको माइक्रोवेव में नहीं बनाया जा सकता है।
  2. इसमें मिल्क डेरिवेटिव हैं।
  3. मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका को पकाने से पहले पिघलाया नहीं गया है।
  4. 100 ग्राम में 199 किलो कैलोरी एनर्जी है।

मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका

बाहर का हिस्सा क्रिस्पी है। मैक्केन स्पाइल्स पुदीना चटका में मिंटी स्वाद है जो बच्चों को अच्छा लगेगा।

कीमत- 110/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन मैक्केन स्माइल्स ऑल न्यू पुदीना चटका

मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका मैक्केन की निर्धारित पैकेजिंग में आता है। 375 ग्राम पैक की कीमत 110/- रुपए है।

पैक खोलते ही पुदीेने की खुशबू आती है। स्माइल्स पर लाल मिर्च और पुदीने के छिल्के आसानी से देखे जा सकते हैं।

मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका पकाने से पहले।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने स्माइल्स को पिघलाया नहीं है। कढ़ाई में हमने वेजिटेबल ऑयल (सफोला) डाला और फिर स्माइल्स को फ्राई किया है। पैक पर फ्राई करने का समय 3 मिनट दिया गया है, इस समय में स्पाइल्स अच्छे से फ्राई हो गए थे। स्माइल्स बाहर से क्रंची हैं। स्पाइल्स के अंदर आलू और मसालों को अच्छे से पकाया गया है।

मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका कढ़ाई में फ्राई करते समय।
मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका फ्राई करने के बाद।

जहां तक स्वाद की बात है इसमें हल्का पुदीने का स्वाद है जो बहुत ज्यादा नहीं है। स्माइल्स का स्वाद अच्छा है और नमक की मात्रा परफेक्ट बैलेंस में है। खाने के बाद वाला मिंटी स्वाद ताज़ा और अच्छा है। हालांकि हम सोच रहे थे कि पहली बाइट में पुदीना फ्लेवर का बहुत ज्यादा स्वाद मिलेगा लेकिन इसका फ्लेवर इसको रेगुलर मैक्केन स्माइल्स से अलग करने के लिए काफी है।

पूरी तरह से देखा जाए तो यह अच्छा और क्विक स्नैक्स का ऑप्शन बन सकता है। फ्लेवर के कारण इसको बड़े भी पसंद कर सकते हैं। बच्चों को देने से पहले हम सलाह देंगे कि फ्राई करने के तुरंत बाद स्नैक्स ना दें क्योंकि यह अंदर से बहुत गर्म होते हैं।

मैक्केन स्माइल्स पुदीना चटका फ्राई करने के बाद।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments