सर्वश्रेष्ठ रेडी-टू-ईट आलू पराठा – मिश्री
best-instant-aloo-paratha-review

सर्वश्रेष्ठ रेडी-टू-ईट आलू पराठा – मिश्री

ठंडी- ठंडी में गर्म- गर्म आलू पराठा खाने का आनंद शब्दों में बता पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रिव्यू में शामिल की गई पांच रेडी-टू-ईट आलू पराठा ब्रांड में से हल्दीराम आलू पराठा हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि…

इसमें कोई शक की बात नहीं है गर्म- गर्म आलू पराठा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में मिल जाए तो कोई मना नहीं कर पाएगा। कुछ लोग अचार के साथ, कुछ छोले या सिर्फ दही के साथ आलू पराठा खाना पसंद करते हैं। आलू पराठा ऐसी दिलकश डिश है जिसे किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं और यह हमेशा स्वादिष्ट ही लगेगा।

कुछ दिन ऐसे होते हैं जब बहुत भूख लगी होती है लेकिन शुरुआत से आलू पराठा बनाने का प्रोसेस बड़ा लगता है। ऐसे में रेडी-टू-ईट आलू पराठा मदद करते हैं। इस बार हमने भारत में उपलब्ध पांच पॉपुलर ब्रांड के रेडी-टू-ईट आलू पराठा रिव्यू में शामिल किए हैं।

ताज़ा आलू की फिलिंग, लाजवाब मसाले और फ्लेकी टेक्सचर के कारण हल्दीराम आलू प्याज पराठा मिश्री टॉप पिक बना है।

रिव्यू में शामिल किए गए सभी दावेदारों से जुड़ी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

आलू पराठा ब्रांड मिश्री रेटिंग खरीदें
हल्दीराम 4
गोयल्ड 3.5
केवेंटर 3
सुमेरु 2.5 खरीदें
बुफे 2.5
आलू पराठा - विजेता और रनरअप

हमारे रिव्यू फैक्टर

रेडी-टू-ईट आलू पराठा रिव्यू करते समय हम किसकी तलाश में थे?

हमने फ्लेवर, टेक्सचर (माउथफिल) और हमारे अनुभव पर ध्यान दिया है।

1. स्वाद

हमारे रिव्यू का मुख्य फैक्टर स्वाद था। फिलिंग में मसाले कैसे थे? ज्यादा नमक, मसालेदार या परफेक्ट? ताज़गी कैसी थी? क्या अजीब फ्लेवर या सिंथेटिक आफ्टर टेस्ट था?

2. टेक्सचर

क्या फिलिंग और पराठे का अनुपात पर्याप्त था? क्या फिलिंग स्मूथ थी या आलू के मोटे और बड़े टुकड़े थे? आटा कैसा था, बहुत मोटा या कागज़ की तरह पतला?

3. अन्य फैक्टर

नॉन- टेस्टिंग फैक्टर जैसे कि कीमत, पैकेजिंग और शेल्फ लाइफ पर भी ध्यान दिया गया है। क्या पैकेजिंग सुविधाजनक है? क्या बचे हुए पराठे उसी पैक में दोबारा स्टोर कर सकते हैं?

इंस्टेंट आलू पराठा – रिव्यू प्रोसेस

रेडी-टू-ईट आलू पराठे का रिव्यू प्रोसेस सिंपल था। हमने नॉन- स्टिक तवा गर्म किया और फिर आलू पराठा दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए। जिन ब्रांड के पैक पर तेल इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है उन ब्रांड के पराठे पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया गया था। हमने घी का इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि घी का अपना अलग स्वाद होता है। आलू पराठा पकाने के बाद टेस्टिंग शुरु की गई।

नोट: रेडी-टू-ईट पराठा पकाने के लिए नॉन- स्टिक तवा का इस्तेमाल करें क्योंकि इनमें घी/ तेल का उपयोग नहीं किया जाता है। सबसे पहले हमने हार्ड एनोडाइज्ड तवा का इस्तेमाल किया था लेकिन पराठा चिपकने लगे थे जिससे इन्हें पलटना मुश्किल हो रहा था।

इंस्टेंट आलू पराठा रिव्यू

नीचे दिए गए सेक्शन से आप रेडी-टू-ईट आलू पराठा ब्रांड से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. हल्दीराम मिनट खाना आलू प्याज पराठा – मिश्री टॉप पिक

हमारा अनुभव

हल्दीराम आलू पराठा की फ्लेवर प्रोफाइल लाजवाब है और इसकी सीजनिंग भी अच्छी है। नमक और मसाले का फ्लेवर भी बैलेंस है। इसका स्वाद ताज़ा है और धनिया का फ्लेवर आनंदमय है। बिना तेल इस्तेमाल किए पराठा बहुत अच्छी तरह से क्रिस्प हो गए थे। टेक्सचर की बात की जाए तो आटा मोटा था लेकिन इससे फ्लेवर पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा था। फिलिंग और पराठे का अनुपात परफेक्ट था। इसमें प्याज के टुकड़े भी थे जिससे मीठी क्रंची बाइट मिल रही थी।

हल्दीराम फ्रोजन आलू पराठा
हल्दीराम फ्रोजन आलू पराठा - मिश्री टॉप पिक

प्रोडक्ट की जानकारी

हल्दीराम आलू पराठा ऑरेंज- काले रंग के रीसीलेबल पाउच में आते हैं। 400 ग्राम पैक में चार पराठे हैं जिनकी कीमत 120/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ दो साल है। इसकी मुख्य सामग्री में शामिल है- आलू (33%), गेहूं का आटा (31%), प्याज (17%), रिफाइंड सूरजमुखी तेल, पानी, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और मसाले (धनिया, जीरा, आम पाउडर, सूखी मेथी, काली मिर्च पाउडर)।

जानकारी

प्री-हीट तवा पर हमने मीडियम गैस पर पराठे दोनों तरफ से क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए। इन्हें पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल नहीं किया था और इन्हें अचार/ दही के साथ टेस्ट नहीं किया गया था जिससे निष्पक्ष रिजल्ट मिले।

स्वाद - 4/5
  • बनाने में सुविधाजनक
  • बैलेंस फ्लेवर
  • पर्याप्त फिलिंग और पराठा अनुपात
  • प्याज के साथ मुलायम मिठास + क्रंच
  • किफायती
  • इसमें मैदा नहीं है।
  • रीसीलेबल पैकेजिंग

क्या आपको व्यस्त सुबह के लिए पेट भरने वाला ब्रेकफास्ट चाहिए? लंच बॉक्स के लिए कुछ सेहतमंद? क्या हम सुविधाजनक हल्दीराम मिनट खाना आलू प्याज पराठा की सलाह दे सकते हैं।

2. गोयल्ड आलू पराठा

हमारा अनुभव

यह फ्लेवर से भरपूर पराठा था। आलू फिलिंग पीले रंग की थी और इसमें प्याज के छोटे- छोटे टुकड़े थे। मीडियम मोटाई के साथ, पराठे की फ्लेवर प्रोफाइल अच्छी थी। यह अच्छे से पक गया था और इसमें क्रिस्पीनेस थी। पराठा परतदार था लेकिन इससे हमारे अनुभव पर ज्यादा असर नहीं हुआ था।

सभी दावेदारों में से गोयल्ड में सबसे ज्यादा मात्रा में आलू का इस्तेमाल (50%) किया गया था लेकिन ऐसा हमें स्वाद या टेक्सचर में दिखाई नहीं दिया था।

गोयल्ड फ्रोजन आलू पराठा
गोयल्ड फ्रोजन आलू पराठा में सबसे ज्यादा मात्रा में आलू थे।

प्रोडक्ट की जानकारी

यह आलू पराठा सेहत के प्रति ज्यादा ध्यान देने वालों के लिए है क्योंकि इसमें प्रेज़रवेटिव, एडेड रंग या फ्लेवर नहीं है। यह 100% वीगन आलू पराठा है। 400 ग्राम पैक की कीमत 130/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 18 महीने है।

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- आलू (50%), गेहूं का आटा, पानी, मैदा, प्याज, रिफाइंड सूरजमुखी का तेल, धनिया, नमक, हरी मिर्च, चीनी, मिक्स्ड मसाले और गर्म मसाला।

जानकारी

गोयल्ड आलू पराठा के लिए हमने एक चम्मच रिफाइंड कुकिंग तेल का इस्तेमाल किया था।

स्वाद - 3.5/5
  • पराठा की मीडियम मोटाई थी।
  • बैलेंस फ्लेवर
  • क्रिस्पी टेक्सचर
  • प्रेज़रवेटिव, एडेड फ्लेवर, रंग नहीं है।
  • फिलिंग में सुधार की जरूरत है।

रेडी-टू-ईट आलू पराठा में साफ सामग्री लिस्ट चाहिए? आपको गोयल्ड आलू पराठा ट्राई करना चाहिए।

3. केवेंटर आलू पराठा

हमारा अनुभव

फिलिंग में नमक की मात्रा परफेक्ट थी और कसूरी मेथी का फ्लेवर अच्छा था। पूरी तरह से देखा जाए तो फिलिंग ताज़ा और स्वादिष्ट थी। यह पतले और मीडियम साइज पराठा थे। हमें फिलिंग की मात्रा पराठे के मुकाबले कम लगी थी। ऐसा नहीं है कि हमें फिलिंग का स्वाद नहीं आ रहा था लेकिन अगर फिलिंग की मात्रा ज्यादा होती तो अनुभव और भी बेहतर हो सकता था। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिनकी सहनशक्ति मिर्च को लेकर कम है।

केवेंटर फ्रोजन आलू पराठा
केवेंटर फ्रोजन आलू पराठा में कसूरी मेथी का फ्लेवर ज्यादा है।

प्रोडक्ट की जानकारी

400 ग्राम पाउच में पांच पराठा आते हैं जिसकी कीमत 130/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। यह सफेद और लाल रंग के रीसीलेबल पाउच में आते हैं। हर पराठे के बीच में नीले रंग का सेपरेटर है।

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- आलू (40%), गेहूं का आटा (25%), पानी (20%), हरी मिर्च (5%), वेजिटेबल ऑयल (5%), धनिया पत्ते, नमक, चीनी, मसाले।

जानकारी

इसे बनाने का प्रोसेस ऊपर वाले प्रोसेस की तरह ही है।

स्वाद - 3/5
  • स्वादिष्ट
  • स्ट्रांग मेथी फ्लेवर
  • ताज़ा!
  • रीसीलेबल पैकेजिंग
  • पराठा के मुकाबले फिलिंग की मात्रा कम है।

क्या आपको अपनी डिश में कसूरी मेथी पसंद है? रेडी-टू-ईट आलू पराठा में इस मसाले का बोल्ड फ्लेवर है।

4. सुमेरु आलू पराठा

हमारा अनुभव

सभी दावेदारों में से सुमेरु पराठा सबसे पतले थे। यह देखने में होमस्टाइल पराठा लग रहे थे। पराठे ज्यादा पतले और हल्के होने के कारण आटे की तरह (doughly) लग रहे थे। इनमें मुश्किल से आलू की फिलिंग थी। सीजनिंग में फ्लेवर ना के बराबर थे। इसके साथ ही हमें बहुत सारी लाल मिर्च दिखाई दे रही थी जो स्वाद में महसूस नहीं हो रही थी।

पूरी तरह से कहा जाए तो यह औसत प्रोडक्ट है।

केवेंटर फ्रोजन आलू पराठा
केवेंटर फ्रोजन आलू पराठा में कसूरी मेथी का फ्लेवर ज्यादा है।

प्रोडक्ट की जानकारी

सुमेरु आलू पराठा ऑरेंज पैक में आता है जिसमें पांच पराठे आते हैं और हर एक के बीच में प्लास्टिक शीट/ सेपरेटर है। एक पैक 400 ग्राम का है जिसकी कीमत 135/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 18 महीने है। इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है: आलू (44.5%), गेहूं का आटा, पानी, मैदा, रिफाइंड सूरजमुखी का तेल, नमक, हरी मिर्च, घी, वेजिटेबल फैट, धनिया पत्ता, धनिया बीज और मिक्स्ड मसाले।

जानकारी

पराठा को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प होने तक पकाया गया था और तेल का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

स्वाद - 2.5/5
  • देखने में होमस्टाइल
  • पतले पराठा
  • आटे की तरह स्वाद
  • बहुत कम आलू की फिलिंग
  • बेस्वाद

5. बुफे आलू पराठा

हमारा अनुभव

फिलिंग और पराठे का अनुपात ठीक था और यह मीडियम मोटाई वाले पराठा थे। हालांकि फिलिंग में बैलेंस मसाले थे और स्वाद भी ठीक था लेकिन औद्योगिक आफ्टर टेस्ट ने हमारा अनुभव खराब कर दिया था। बाकी दावेदारों की तरह इसका स्वाद ताज़ा नहीं था।

फिलिंग में अच्छी मात्रा में हरी मिर्च (मिर्च + पुदीना) था और छोटे, बड़े आलू का मिश्रण था। इसमें कुछ प्याज के टुकड़े भी थे।

हालांकि इसमें फिलिंग और पराठे का अनुपात सही था लेकिन औद्योगिक आफ्टर टेस्ट ने हमारा अनुभव खराब कर दिया था।

बुफे फ्रोजन आलू पराठा
बुफे फ्रोजन आलू पराठा का स्वाद हमें पसंद नहीं आया है।

प्रोडक्ट की जानकारी

400 ग्राम पैक में 4 पराठा आते हैं जिसकी कीमत 140/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 365 दिन है। हर एक पराठा के बीच में बटर पेपर है। यह नॉन- रीसीलेबल सफेद रंग का पाउच है और इसके अंदर एक और पैक है।

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है: गेहूं का आटा (35%), आलू (35%), पानी, मैदा, रिफाइंड सूरजमुखी का तेल, हरी मिर्च, धनिया के बीज, पुदीना, नमक, लाइम, अदरक और लहसुन।

जानकारी

इसे भी ऊपर वाले दावेदारों की तरह बनाया था।

स्वाद - 2.5/5
  • फ्लेवर से भरपूर फिलिंग
  • साफ और सुरक्षित पैकेजिंग
  • औद्योगिक आफ्टर टेस्ट

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से हल्दीराम हमारा टॉप पिक बना है? हम गोयल्ड आलू पराठा की सलाह क्यों देते हैं?

बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले फ्लेवर और टेक्सचर के मामले में हल्दीराम आलू पराठा बेहतर है। इसकी सीजनिंग सबसे स्वादिष्ट है और फिलिंग- पराठे का अनुपात अच्छा है।

साफ सामग्री लिस्ट, मोटाई और अच्छे टेक्सचर के कारण हम गोयल्ड की सलाह देते हैं।

FAQs

रेडी-टू-ईट पराठा से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हां, लेकिन आपको बता दें कि आलू पराठा में मुख्य तौर पर कार्बोहाइड्रेट होते हैं इसलिए इनका सेवन प्रोटीन के लिए दही के साथ, फाइबर के लिए सलाद और आंत स्वास्थ्य बैक्टीरिया के लिए अचार के साथ खा सकते हैं।

हां, बिना किसी शक के साथ कहा जा सकता है कि दही के साथ आलू पराठा सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

नहीं,रिव्यू में शामिल की गई किसी भी ब्रांड में प्रेज़रवेटिव नहीं है।

एक बार गर्म करने के बाद आलू पराठा का सेवन तुरंत करें। एक बार पराठा पकाने के बाद, हम लंबे समय के लिए इसे स्टोर करने की सलाह नहीं देते हैं।

हां, आलू पराठा का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन फाइबर के लिए सलाद या प्रोटीन के लिए दही के साथ करें क्योंकि यह माइक्रोन्यूट्रिएंट्स अचानक से शुगर लेवल बढ़ने नहीं देते हैं।

सारांश

गर्म – गर्म आलू पराठा के साथ ठंडी- ठंडी चाट मसाला दही- आनंदमय खाना।

पांच ब्रांड के रेडी-टू-ईट आलू पराठा ट्राई करने के बाद हल्दीराम हमारा टॉप पिक बना है और गोयल्ड की हम सलाह देते हैं।

आप आलू पराठा के साथ क्या खाना पसंद करते हैं- दही, बटर, अचार?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments