सबसे स्वादिष्ट वेजी स्टिक्स ब्रांड
veggie-sticks-frozen

सबसे स्वादिष्ट वेजी स्टिक्स ब्रांड

मिश्री मुख्यालय में चार वेजी स्टिक्स का रिव्यू किया गया और सफल टॉप पिक बना है क्योंकि…

फ्रोजन फूड को लेकर यह धारना बनी हुई है कि किसी भी चीज को फ्रीज करने से उसका पोषण कम हो जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा हो। यह प्री कुक्ड स्नैक्स और मील्स होते हैं जो किफायती होते हैं और अपने साथ सुविधा लेकर आते हैं। इनके साथ खाने की बर्बादी नहीं होती है। फ्राइज के बाद वेजी स्टिक्स पॉपुलर फ्रोजन स्नैक है।

सैंडविच या किसी मील के साथ, वेजी स्टिक्स दिलकश स्नैक्स है जिसे हर उम्र के लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। भारत में बेस्ट वेजी स्टिक्स की तलाश में हमने चार पॉपुलर ब्रांड रिव्यू में शामिल की हैं। लाजवाब स्वाद और टेक्सचर के कारण सफल वेजी स्टिक्स हमारा टॉप पिक है।

क्यों और कैसे? सभी सवालों का जवाब इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

नीचे दी गई टेबल से आप रिव्यू में शामिल किए गए सभी दावेदारों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फ्रोजन वेजी स्टिक्स मिश्री रेटिंग खरीदें
सफल – मिश्री टॉप पिक 4 अमेज़न पर खरीदें
गोदरेज यम्मीज 3.75
मैक्केन 3.5 अमेज़न पर खरीदें
अमूल 3.25 अमेज़न पर खरीदें
veggie-sticks-frozen-contenders

हमारे रिव्यू फैक्टर

किन कारण से फ्रोजन वेजी स्टिक ब्रांड को बेस्ट कहा जाएगा।

निष्पक्ष रिजल्ट के लिए हमने स्वाद, ताज़ापन, टेक्सचर जैसे रिव्यू फैक्टर पर मुख्य तौर पर ध्यान दिया है। कीमत, पैकेजिंग, शेल्फ लाइफ जैसे फैक्टर पर भी ध्यान दिया है।

1. स्वाद

क्या फिलिंग पर्याप्त थी? नमक, मिर्च और मसाले कैसे थे? किसी प्रकार का आर्टिफिशियल फ्लेवर था? क्या सामग्री ताज़ा थी? क्या सब्जियां ताज़ा थी?

2. टेक्सचर

बाहर से क्रंची और अंदर से पर्याप्त फिलिंग, हम ऐसी वेजी स्टिक्स की तलाश में थे। किस ब्रांड की सबसे क्रिस्पी कोटिंग थी? बाहर की कवरिंग और स्टफिंग का बैलेंस कैसा था? क्या फिलिंग मोटी थी या पेस्ट जैसी पतली?

सब्जियों का टेक्सचर कैसा था – बारीक, मोटा, छोटा- छोटा कटा हुआ या साबुत? क्या इनसे स्नैक में अनोखी बाइट मिलती है?

3. अन्य फैक्टर

अहमने कीमत, पैकेजिंग, सामग्री, शेल्फ लाइफ, स्नैक्स देखने में कैसे हैं जैसे फैक्टर पर भी ध्यान दिया है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

निष्पक्ष रिव्यू के लिए हमने सभी ब्रांड की वेजी स्टिक्स एक के बाद एक डीप फ्राई की थी। हमने वेजी स्टिक्स को बेक/ एयर फ्राई नहीं किया है क्योंकि हर ब्रांड के द्वारा यह प्रोसेस फॉलो करने के लिए नहीं कहा गया है। हमने सभी ब्रांड की वेजी स्टिक्स वेजिटेबल ऑयल में डीप फ्राई की हैं।

फ्रोजन वेजी स्टिक्स ब्रांड रिव्यू

सभी ब्रांड से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सफल वेजी स्टिक्स

हमारा अनुभव

सलाह के अनुसार, हमने पैन में 175 डिग्री पर तेल गर्म किया और फिर सफल वेजी स्टिक्स के 4-5 पीस डीप फ्राई किए। तीन से चार मिनट में वेजी स्टिक्स का लाजवाब गोल्डन रंग हो गया था।

इसका टेक्सचर लाजवाब था! यह बार से क्रिस्पी थे और अंदर फिलिंग दिलकश थी। वेजी स्टिक्स के कवर और फिलिंग का अनुपात परफेक्ट था। इसके साथ ही सफल वेजी स्टिक्स की फिलिंग सबसे स्वादिष्ट थी और एक भी वेजी स्टिक खाली नहीं थी। इसमें आलू के साथ ताज़ा, रंगीन और आकर्षित सब्जियां थी जैसे कि शिमला मिर्च, मटर, गाजर और बीन्स।

सफ वेजी स्टिक्स का स्वाद लाजवाब था। हर एक सामग्री ताज़ा थी और मसाले की मात्रा परफेक्ट थी। हमने विभिन्न सब्जियों का मिश्रण पसंद आया है। यह स्पाइसी नहीं है लेकिन लहसुन और मसालों का परफेक्ट बैलेंस है।

सफल वेजी स्टिक्स - मिश्री टॉप पिक
फ्लेवर से भरपूर और क्रिस्पी

प्रोडक्ट की जानकारी

सफल वेजी स्टिक्स हरे और सफेद रंग के पाउच में आती है। 400 ग्राम पैक की कीमत 160/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 18 महीने है।

इसकी मुख्य सामग्री में शामिल है सब्जियां (59%) [हरी मटर, गाजर, स्वीट कॉर्न, फ्रेंच बीन, प्याज, लाल शिमला मिर्च], ब्रेड क्रम्ब (मैदा)], डेक्सट्रोज, नमक, खमीर, मसाले (पेपरिका और हल्दी के अर्क) , बैटर (मैदा), कॉर्न स्टार्च, नमक, चीनी, थिकनर (आईएनएस 412), रिफाइंड खाद्य वनस्पति तेल (पामोलिन), डीहाइड्रेटेड आलू के गुच्छे, मसाला मिक्स सीज़निंग (आयोडाइज्ड नमक, मिश्रित मसाले- मिर्च, काली मिर्च), डीहाइड्रेटेड वनस्पति पाउडर (प्याज, लहसुन), मकई स्टार्च, खमीर निकालने का पाउडर, एसिडिटी रेगुलेटर (आईएनएस 330), खाद्य वनस्पति तेल (सूरजमुखी का तेल), डीहाइड्रेटेड सफेद प्याज पाउडर, डीहाइड्रेटेड लहसुन पाउडर।

स्वाद - 4/5
टेक्सचर - 4/5
  • परफेक्ट कवरिंग और फिलिंग अनुपात
  • ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर
  • क्रिस्पी!
  • रंगीन सब्जियों से भरपूर

हाउस पार्टी से लेकर मिड- नाइट क्रेविंग के लिए – सफल वेजी स्टिक्स स्वादिष्ट स्नैक्स ऑप्शन है।

2. गोदरेज यम्मीज क्रिस्पी वेजी स्टिक्स

हमारा अनुभव

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने फ्राइंग प्रोसेस फॉलो किया था और यह वेजी स्टिक्स 5 मिनट से कम समय में तैयार हो गई थी।

गोदरेज यम्मीज क्रिस्पी वेजी में ब्रेड और फिलिंग का अनुपात पर्याप्त नहीं था। इनके बीच बैलेंल ना होने के कारण वेजी स्टिक्स का स्वाद ब्रेड जैसा ज्यादा लग रहा था।

स्वाद की बात करें तो फिलिंग में भरपूर मात्रा में सब्जियां थी। यह मसाले और लहसुन के फ्लेवर से भरपूर थी और इनका स्वाद ताज़ा था। वेजी स्टिक्स की बाइट और माउथफिल के कारण यह हमारा टॉप पिक नहीं बनी थी।

यम्मीज वेजी स्टिक्स
ताज़ा फ्लेवर लेकिन फिलिंग और ब्रेडिंग का अनुपात बैलेंस नहीं है।

प्रोडक्ट की जानकारी

320 ग्राम पैक की कीमत 130/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। यह रीसीलेबल पाउच है। इसकी मुख्य सामग्री में शामिल है फ्रोजन सब्जियां (34.8%) (आलू, गाजर, हरी मटर, स्वीट कॉर्न), पानी, ब्रेडक्रंब {मैदा, सूखा खमीर, नमक, मसाले (पेपरिका, हल्दी)}, आलू के गुच्छे, लहसुन, बैटर (मैदा, स्टार्च, मकई का आटा, नमक, स्टेबलाइजर (आईएनएस 466)}, धनिया की पत्तियां, रिफाइंड पामोलीन तेल, नमक, मिर्च के गुच्छे। इसमें गेहूं, दूध, मेवा, और सोया हो सकता है।

स्वाद - 4/5
टेक्सचर - 3.5/5
  • सुविधाजनक
  • ताज़ा, हर्बी फ्लेवर
  • सब्जियों से भरपूर
  • ब्रेड और फिलिंग का बैलेंस अनुपात नहीं है।

अगर आपको स्नैक्स में ब्रेड ज्यादा पसंद हैं तो गोदरेज वेजी स्टिक्स ट्राई कर सकते हैं।

3. मैक्केन वेजी फिंगर्स

हमारा अनुभव

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने मैक्केन वेजी फिंगर्स बनाई हैं। यह तीन मिनट में बन गई थी।

हमारे दूसरे दावेदार के मुकाबले, मैक्केन वेजी फिंगर्स में ब्रेड और फिलिंग का अनुपात बेहतर है। क्रंच सॉफ्ट था। इसका स्वाद ताज़ा था और लहसुन का फ्लेवर ज्यादा था। हालांकि यह हमारे टॉप पिक जितना फ्लेवर से भरपूर नहीं थी। इसमें सब्जियों की मात्रा कम थी।

मैक्केन वेजी स्टिक्स
क्रिस्प टेक्सचर अच्छा नहीं था।

प्रोडक्ट की जानकारी

400 ग्राम पैक की कीमत 155/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 18 महीने है। इसकी लाल- हरे रंग की पैकेजिंग है।

इसकी सामग्री में शामिल है सब्जियां (72%) [आलू, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न], ब्रेड क्रम्ब (मैदा, खमीर, नमक, एंटीऑक्सीडेंट [आईएनएस 300]), पामोलिन ऑयल, बैटर (मैदा, मक्के का स्टार्च, नमक, थिकनर (आईएनएस 466]), चावल के गुच्छे, मक्के का स्टार्च, नमक, मसाले, अजमोद।

स्वाद - 3.5/5
टेक्सचर - 3.5/5
  • ब्रेड और फिलिंग का अनुपात पर्याप्त है।
  • लहसुन का फ्लेवर ज्यादा है।
  • क्रंच ज्यादा नहीं है।
  • सब्जियों की मात्रा कम है।
  • कम मसाले

4. अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स

हमारा अनुभव

इसे बनाने का प्रोसेस बाकी तीन दावेदारों जैसा ही था। इन्हें बनने में 3 मिनट का समय लगा था।

स्वाद और टेक्सचर में कमी के कारण अमूल वेजी स्टिक्स विजेता नहीं बना था। हालांकि कवरिंग का टेक्सचर फिर भी ठीक है लेकिन सब्जियों को टेक्सचर उम्मीद के अनुसार बिल्कुल नहीं था। हमें यह स्नैक्स पसंद नहीं आया। स्नैक्स में फ्लेवर और मसालों की कमी थी।

अमूल वेजी स्टिक्स
अमूल वेजी स्टिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

425 ग्राम पैक में 12 पीस आते हैं। इसकी कीमत 95/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 18 महीने है।

इसकी मुख्य सामग्री में शामिल है आलू (53%), सब्जियां (18%), [मटर, गाजर, स्वीट कॉर्न), ब्रेड क्रम्ब्स [मैदा, खमीर, नमक, चीनी, प्रेज़रवेटिव (ई282), एसिडिटी रेगुलेटर (ई260)], खाद्य वनस्पति तेल (रिफाइंड) पामोलिन ऑयल), बैटर [मैदा, स्टार्च, मक्का का आटा, नमक, स्टेबलाइजर (ई466)], चावल के गुच्छे, मक्का का आटा, नमक, लाल मिर्च के गुच्छे, निर्जलित सफेद प्याज पाउडर, निर्जलित लहसुन पाउडर, अजमोद के पत्ते।

स्वाद - 3/5
टेक्सचर - 3.5/5
  • आलू से भरपूर
  • ताज़ा सब्जियां
  • फीका स्वाद
  • सब्जियों का टेक्सचर अजीब था।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से सफल वेजी स्टिक्स हमारा टॉप पिक बना है?

क्रिस्पी कवर, फ्लेवर से भरपूर, फिलिंग और ब्रेड का परफेक्ट अनुपात, सामग्री की पर्याप्त मात्रा और सफल वेजी स्टिक्स की क्वालिटी लाजवाब है। इन सभी कारण से सफल वेजी स्टिक्स हमारा टॉप पिक बना है।

FAQs

वेजी स्टिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

नहीं। लेकिन कभी भी नियमित रूप से वेजी स्टिक्स खाना ठीक है।

हां, सभी दावेदारों में प्याज और लहसुन है।

हां, यह फ्रोजन फूड है। इन्हें फ्रीजर से तुंरत निकालकर बनाया जाता है।

सिर्फ अमूल वेजी स्टिक्स में प्रेज़रवेटिव है। ई 282 सुरक्षित है लेकिन इससे जलन, बेचैनी और नींद में दिक्कत हो सकती है।

सिर्फ सफल वेजी स्टिक्स ट्रांस फैट फ्री है।

सारांश

वीकेंड या सुहावनी शाम में कोई स्वादिष्ट स्नैक चाहिए? हम सफल वेजी स्टिक्स की सलाह देते हैं। इन्हें केचप, मेयो, मिंट डिप या बर्गर के साथ भी खा सकते हैं।

आपका फेवरेट पोटैटो स्नैक्स क्या है?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments