मैक्केन सुपर वेज़िस रिव्यू (McCain Super Wedges Review)
mccain-super-wedges

मैक्केन सुपर वेज़िस रिव्यू (McCain Super Wedges Review)

होम मेड बर्गर और पार्टी के लिए मैक्केन सुपर वेज़िस परफेक्ट हैं। स्वाद और टैक्शर के बारे में जानने के लिए पूरा रिव्यू यहां से पढ़ें।

पोटेटो वेज़िस मोटे, बड़े और बिना छिले हुए होते हैं। अधिकतर इन पर मसाले डाले जाते हैं और यह साइड डिश की तरह बहुत अच्छे से काम करते हैं। इनको आप बर्गर, सैंडविच या फिर अकेले भी खा सकते हैं। इनको खाने का फैसला हमेशा सही होता है। इनको घर में भी बनाया जा सकता है। हालांकि इनको बनाना आसान नहीं होता है क्योंकि यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सोफ्ट होने चाहिए। अगर आपको यह पसंद हैं तो आपको घर में बनाने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह फ्रोजन फूड में उपलब्ध हैं। हमने मैक्केन सुपर वेज़िस का रिव्यू किया यह जानने के लिए कि इनका टैक्शर और स्वाद कैसा है। इस प्रोडक्ट को लेकर हमारा यह कहना है।

मैक्केन सुपर वेज़िस (McCain Super Wedges)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इनको फ्राई या बेक किया जा सकता है।
  2. फ्राई या बेक करते समय तुरंत फ्रिज से निकाले, उससे पहले नहीं।
  3. इनको माइक्रोवेव में नहीं बनाया जा सकता है।
  4. 100 ग्राम में 141 किलो कैलोरी एनर्जी है।

मैक्कैन सुपर वेज़िस

यह बाहर से क्रिस्प और अंदर से सोफ्ट हैं और साथ ही स्वादिष्ट भी हैं।

कीमत- 115/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन मैक्कैन सुपर वेज़िस

कीमत, पैकेजिंग और मात्रा- 400 ग्राम पैक 115/- रुपए का है। पोटेटो वेज़िस अपने निर्धारित पैकेजिंग में आते हैं।

क्या आपको फ्रोजन फूड्स पसंद हैं? और अधिक फ्रोजन फूड्स के ऑप्शन यहां से देखें।

मैक्केन सुपर वेज़िस पकाने से पहले।

खुशबू और सूरत (फ्राई करने से पहले)- पैक खोलते ही हमने यह नोटिस किया कि कोई भी पीस टूटा हुआ नहीं था। सभी पोटेटो वेज़िस पर अमजोद हैं। इसकी खुशबू लहसुन की तरह है। मैक्केन सुपर वेज़िस में छिलका था।

कैसे पकाएं- मैक्केन सुपर वेज़िस तीन तरह से पका सकता हैं- डीप फ्राई, बेक और एयर फ्राई करते हैं।

मैक्केन सुपर वेज़िस फ्राई करते समय।

पोटेटो वेज़िस पकाते समय- हमने इनको वेजिटेबल ऑयल में पकाया है। इनको कम फ्राई करना अच्छा ऑप्शन नहीं है।

पकाने के बाद- पोटेटो वेज़िस बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सोफ्ट हैं। आलू बहुत अच्छे से पके हैं। इसमें लहसुन का फ्लेवर सबसे ज्यादा है। इसमें नमक बैलेंस तरीके से है। यह मसालेदार नहीं हैं और बच्चों के अनुसार हैं। खेलने के बाद बच्चों के लिए अच्छा स्नैक्स है। इनको बर्गर, सैंडविच के साथ भी खाया जा सकता है। पार्टी में क्रीमी डिप्स (चटनी) के साथ भी खा सकते हैं।

पूरी तरह से देखा जाए यह बैलेंस और स्वादिष्ट प्रोडक्ट है जिसको आप कभी भी खा सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments