इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स रिव्यू - मिश्री
Imagine Meats Chicken Nuggets

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स रिव्यू – मिश्री

इमैजिन मीट्स प्लांट बेस्ड चिकन नगेट्स चंकी है और हैरान करने देने वाले तरीके से रसीले हैं। इनमें रोस्टेड चिकन का फ्लेवर है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स बनाने के लिए टैक्शर सोय प्रोटीन कंसंट्रेट, प्रोटीन ब्लेंड पाउडर और पी प्रोटीन (pea protein) का इस्तेमाल किया गया है। हमें बाहर से क्रंची कवर और बैलेंस मसाले पसंद आए हैं।

वेजिटेरियन और वीगन, अधिकतर लोगों की पॉपुलर लाइफ स्टाइल बनती जा रही है। हालांकि अधिकतम लोग शुद्ध शाकाहारी बन रहे हैं लेकिन कभी- कभी कुछ मीट जैसा खाने का मन कर जाता है। इसके लिए क्या करना चाहिए? पनीर, टोफू, सोया और मशरूम तो हैं ही लेकिन इससे ज्यादा चाहिए है तो क्या किया जाए? यहां पर प्लांट- बेस्ड मीट या मीट अनुरूप (meat analogues) चाहिए।

मीट अनुरूप (meat analogues) शब्द फूड इंडस्ट्री में मीट फूड के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो शाकाहारी सामग्री जैसे कि वीट ग्लूटेन, सोय प्रोटीन या सब्जियों के विकल्प जैसे कि कटहल के उपयोग से बनाए जाते हैं। प्लांट- बेस्ड मीट का मकसद मीट के टैक्शर, देखने में और फ्लेवर की हूबहू नकल करना है।

इंडियन मार्केट में लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाला एक नया प्रोडक्ट बॉलीवुड अभिनेता जेनेलिया और रितेश देशमुख का नया ब्रांड लेकर लाया है – इमैजिन मीट्स।

हमें इनकी विचित्र वेबसाइट पसंद आई है।

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स से जुड़ी जरूरी बातें

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - पकाने से पहले और बाद में
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - पकाने से पहले और बाद में

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स से जुड़ी जरूरी बातें कुछ इस प्रकार हैं।

1. पैकेजिंग

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स हरे रंग के पैक में आते हैं। पैक को दोबारा बंद (resealable) नहीं किया जा सकता है।

2. मुख्य सामग्री

चिकन नगेट्स बनाने के लिए मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – पानी (47.5%), ब्रेडक्रंब, रिफाइंड ताड़ का तेल, टेक्सचर्ड सोया प्रोटीन कंसंट्रेट, प्रोटीन ब्लेंड पाउडर, बैटर, रिफाइंड सूरजमुखी तेल, मसाले, अतिरिक्त स्वाद (भुना हुआ चिकन स्वाद), खमीर का अर्क, आयोडीन नमक, थिकनर और मटर प्रोटीन (pea protein) शामिल है।

एलर्जन और % की जानकारी नीचे दी गई है।

3. फ्लेवर

स्वाद और फ्लेवर के बारे में बात करने से पहले हम टारगेट ग्राहकों पर ज़ोर देना चाहेंगे। हालांकि इसका सेवन उन लोगों द्वारा भी किया जा सकता है जो ‘कुछ समय के लिए’ शाकाहारी बनते हैं। लेकिन यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हाल-फिलहाल में वेजिटेरियन बने हैं और मीट खाने की इच्छा को पूरा करना चाहते हैं। इसलिए मीट के फ्लेवर और टैक्शर की हूबहू नकल करना महत्वपूर्ण है।

इमैजिन मीट्स के चिकन नगेट्स में रोस्टेड चिकन का फ्लेवर है। हम देखना चाहते थे कि चिकन नगेट्स असली ‘चिकन’ फ्लेवर के कितने करीब है। क्या इन नगेट्स से मीट खाने की इच्छा पूरी होती है? क्या हमें अंतर पता चल रहा है?

इसके अलावा सोय फ्लेवर कितना स्ट्रांग है? मसाले कैसे हैं? क्या कोई फ्लेवर ज्यादा है?

4. टैक्शर और माउथफिल

जब बात मीट्स की आती है तो टैक्शर महत्वपूर्ण रूप निभाता है? यह असली मीट के कितना करीब है? क्या चिकन चंकी है, क्या नगेट्स में मीट का फ्लेवर है? क्या यह दिखने में मीट की तरह ही है?

5. देखने में

क्या चिकन नगेट्स देखने में असली चिकन की तरह लग रहे थे? अगर हां, तो क्या साइज और आकार में स्थिरता थी? क्या पैक में टूटे हुए पीस थे?

पैक में टूटे हुए पीस नहीं थे और सभी का आकार और साइज एक जैसा था। यह ओरिजिनल चिकन नगेट्स की तरह मोटे और चंकी है।

6. क्रंच

फ्रोजन फूड को डीप फ्राई करना होता है जिस वजह से इनका अहम फैक्टर क्रंच है। नगेट्स कितने क्रंची थे? क्या यह अच्छा क्रंची स्नैक है?

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स डीप फ्राई करने के बाद सुपर क्रंची हैं। इस विषय में पूरा नंबर मिलते हैं!

7. आफ्टर टेस्ट

क्या चिकन नगेट्स में आफ्टर टेस्ट है? अगर हां, तो क्या यह अजीब है?

इमैजिन मीट चिकन नगेट्स में चिकन जैसा आफ्टर टेस्ट है जिसमें मुलायम सोया फ्लेवर है और वो भी बहुत ज्यादा नहीं है।

8. कीमत

500 ग्राम पैक की कीमत 595/- रुपए है।

9. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 1 साल है।

10. कुकिंग की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी कुछ इस प्रकार है-

  • फ्रोजन नगेट्स डीप फ्रीजर से निकालें।
  • न्यूनतम 165 डिग्री (F) या 74 डिग्री (C) के आंतरिक कोर तापमान तक आवश्यक फ्राइंग उपकरण का उपयोग करके वेजिटेबल ऑयल में 3 मिनट के लिए 360 डिग्री (F) या 182 डिग्री (C) पर डीप फ्राई करें।

11. पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम प्लांट बेस्ड चिकन नगेट्स की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है-

  • एनर्जी – 256.02 किलो कैलोरी
  • कुल कार्बोहाइड्रेट – 19.55 ग्राम
  • जिसमें से शुगर है – 2.41 ग्राम
  • प्रोटीन – 11.92 ग्राम
  • कुल फैट – 12.6 ग्राम
  • सैचुरेटेड फैट – 4.92 ग्राम
  • ट्रांस फैट – <0.1 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल – <1.0 एमजी
  • सोडियम – 655.03 एमजी

100 ग्राम के अनुसार इसमें 11.92 ग्राम प्रोटीन है और 100 ग्राम चिकन में 27 ग्राम है।

आईटीसी चिकन फ्राइज स्वादिष्ट है!

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स रिव्यू

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 595/- रुपए
मात्रा 500 ग्राम
संख्या 20 पीस लगभग
मुख्य सामग्री पानी, ब्रेडक्रब्स, टेक्सचर्ड सोया प्रोटीन कंसंट्रेट, प्रोटीन ब्लेंड पाउडर
शेल्फ लाइफ 1 साल
एनर्जी (100 ग्राम के अनुसार) 256.02 किलो कैलोरी
प्रोटीन (100 ग्राम के अनुसार) 11.92 ग्राम

 

हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार नगेट्स बनाए थे। डीप फ्राई करने के लिए हमने रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया था।

टैक्शर – इनका टैक्शर फ्रोजन चिकन नगेट के करीब है। चंकी और भरपूर। टैक्शर गिलगिला नहीं है। इसने ‘मीट’ की नकल अच्छे से की है।

अब बात स्वाद की करते हैं। इमैजिन मीट्स के चिकन नगेट्स मीटी (meaty) है और स्वाद ताज़ा है। यह बात सच है कि हमें पता है कि यह असली चिकन से नहीं बने हैं, लेकिन हैरान कर देने वाले तरीके से नगेट्स रसीले हैं। मसाले परफेक्ट हैं। यह बिल्कुल भी स्पाइसी नहीं हैं और बच्चों के लिए अच्छा स्नैक ऑप्शन है।

यह चिकन नगेट्स वादे के कितने करीब आते हैं? बहुत ज्यादा। चिकन फ्लेवर, मीटी चंकी टैक्शर, क्रंची बाइट – अच्छे तरीके से सभी के एक साथ से लगता है कि आप सच में चिकन नगेट्स खा रहे हैं।

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - प्लेट पर
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स असली फ्रोजन चिकन नगेट्स की तरह लगते हैं
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - बिना पके
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - बिना पके हुए चिकन नगेट्स
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स - डीप फ्राई के बाद
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स क्रिस्प हैं
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स रिव्यू
इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स रिव्यू

विशेषताएं

  • 500 ग्राम चिकन* नगेट्स की कीमत 595/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 1 साल।
  • सामग्री – पानी (47.5%), ब्रेडक्रंब (मैदा, डेक्सट्रोज़, आयोडीन नमक और खमीर), रिफाइंड ताड़ का तेल (एंटीऑक्सीडेंट आईएनएस 319), टेक्सचर्ड सोया प्रोटीन कंसंट्रेट (8.7%), प्रोटीन ब्लेंड पाउडर {सोया प्रोटीन कंसंट्रेट। थिकनर (आईएनएस 461), खमीर का अर्क, डेक्सट्रोज}, बैटर {स्टेबलाइजर (आईएनएस466)}, रिफाइंड सूरजमुखी तेल {एंटीऑक्सीडेंट (आईएनएस 319)}, मसाले, अतिरिक्त स्वाद (भुना हुआ चिकन स्वाद), खमीर निकालने, आयोडीन नमक { एंटीकिंग एजेंट (आइएनएस 536)}, थिनर (आइएनएस461) और मटर प्रोटीन। (* चिकन स्वाद का प्रतिनिधित्व करता है न कि इसकी वास्तविक प्रकृति का।)
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें सोया और गेहूं (ग्लटेन) है।
  • इस प्रोडक्ट में जानवर के प्रोडक्ट नहीं है।

पसंद

  • यह बाहर से क्रिस्पी है।
  • वेजिटेरियन चिकन नगेट्स रसीले और मीटी (meaty) है।
  • हमें मसाले पसंद आए हैं।
  • हम जिस तरह के मीटी फ्लेवर की उम्मीद कर रहे थे वो इसमें मौजूद है।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप कुछ समय पहले ही शाकाहारी बने हैं और मीटी स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो इससे आपकी इच्छी पूरी हो सकती है।

FAQs

इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या चिकन नगेट्स खाने के लिए सेहतमंद हैं?

ताज़ी सामग्री से बने खाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

2. पैक खोलने के बाद नगेट्स कैसे स्टोर करें?

एक बार पैक खोलने के बाद, -18 डिग्री तापमान पर डीप फ्रीज कर स्टोर करें। फ्रीजर से निकालकर तुरंत डीप फ्राई करें।

3. इमैजिन मीट्स चिकन नगेट्स को अलग- अलग तरीके से कैसे बना सकते हैं?

चिकन नगेट्स को बनाने का सिर्फ एक ही तरीका है – डीप फ्राई। हमने शैलो फ्राई या एयर फ्राई तरीका ट्राई नहीं किया है।

4. क्या इन नगेट्स का सेवन मेयो या टोमैटो सॉस के साथ किया जा सकता है?

हां। इनका सेवन मेयो, टोमैटो कैचप, हॉट सॉस या मस्टर्ड के साथ भी किया जा सकता है।

5. एक पैक में कितने नगेट्स आते हैं?

500 ग्राम पैक में लगभग 20 पीस चिकन नगेट्स आते हैं।

आखिर में

मीटी, जूसी और स्वादिष्ट!

इमैजिन मीट्स के प्लांट बेस्ड चिकन नगेट्स असली चिकन के करीब हैं। चंकी मीटीनेस से लेकर मसाले और चिकन के फ्लेवर तक, सभी बहुत सुंदर तरीके से एक साथ आए हैं। मुलायम सोया आफ्टर टेस्ट पर और काम किया जा सकता है लेकिन यह बहुत बड़ी दिक्कत वाली बात नहीं है।

क्या आपने किसी ब्रांड का प्लांट बेस्ड मीट ट्राई किया है? आपका अनुभव कैसा था? 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments