मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स रिव्यू (McCain Crazy Fries With Masala Mix Review)
McCain-Crazy-Fries-With-Masala-Review

मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स रिव्यू (McCain Crazy Fries With Masala Mix Review)

मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ स्पाइसी मसाला मिक्स के साथ आता है। आइए देखते हैं मैक्केन का यह फ्रोजन फूड कैसा है?

आपको क्या ज्यादा पसंद हैं? पोटेटो फ्राइज़ या बाकी के पोटेटो स्नैक्स। फ्राइज़ कई आकार में आती हैं। फ्राइज़ का आकार चाहें जैसा भी हो सभी को फ्राइज़ बेहद पसंद आती हैं। फ्रोजन फूड की मदद से आप घर में ही कैफे स्टाइल फ्राइज़ खा सकते हैं।

लॉकडाउन के कारण हमारे पास साधन कम हैं जिस कारण से हम रिव्यू बहुत कम कर पा रहे हैं। आखिर में जब हमारे रिव्यू प्रोड्यूसर कुछ फ्रोजन फूड खरीद पाए तब हमने वीडियो कॉल की मदद से प्रोडक्ट रिव्यू किए हैं। आइए देखते हैं कि मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स खाने में कैसे हैं?

मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स (McCain Crazy Fries With Masala Mix) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इनको फ्राई या बेक किया जा सकता है।
  2. जब आप फ्रोजन फूड फ्राई करें तभी फ्रीजर से फ्राइज़ बाहर निकालें।
  3. इसमें फ्लेवर हैं।
  4. इनको माइक्रोवेव में नहीं पकाया जा सकता है।
  5. 100 ग्राम क्रेज़ी फ्राइज़ में 144 किलो कैलोरी एनर्जी है।

मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स

यह फ्राइज़ सुपर क्रंची हैं और स्पाइसी मसाले को फ्राइज़ पर डाला जा सकता है।

कीमत- 50/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ विद मसाला मिक्स

कीमत, पैकेजिंग और क्वालिटी- मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ मसाला मिक्स अपनी मानक पैकेजिंग में आता है। 175 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है। हमें लगा कि पैक में फ्राइज़ की मात्रा थोड़ी कम है।

खुशबू और सूरत (पकाने से पहले)- फ्राइज़ की कोई खुशबू नहीं थी लेकिन मसाला पैक खोलते ही देसी मसालों की खुशबू आती है। सभी फ्राइज़ एक दूसरे से जुड़ी हुई थी और टूटी हुई नहीं थी। इन फ्राइज़ का आकार क्रिंकल कट है।

मैक्केन क्रेज़ी फ्राइज़ मसाला मिक्स
पैक के साथ मसाला मिक्स साथ आया है।

कैसे पकाएं- इनको आप तीन तरह से पका सकते हैं- बेकिंग, डीप फ्राई और एयर फ्राई।

कुकिंग प्रोसेस और रिजल्ट- इन फ्राइज़ को बनाने के लिए हमने रेगुलर वेजिटेबल ऑयल में डीप फ्राई किया है। इनको हमने क्रिस्प और गोल्डन होने तक डीप फ्राई किया है। हमने इन्हें फ्राई करने के लिए तुरंत फ्रीजर से निकाला है (पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार)।

यह फ्राइज़ सुपर क्रिस्पी और क्रंची हैं। हमने फ्राइज़ पर आधा मसाला मिक्स डाला है और बाकी का रख दिया है। अपनी पसंद के अनुसार आप इसमें मसाला डाल सकते हैं।

सभी रिव्यू करने वालो ने माना है कि आधा पैकेट मसाला फ्राइज़ पर डालने के लिए काफी है।

रिजल्ट- क्रिस्पी फ्राइज़ पर स्पाइसी मसाला डाला गया है।

अगर आपको मसालेदर फ्राइस पसंद है तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आए मसाले से आप अपनी सिंपल फ्राइज़ को मसालेदार बना सकते हैं।

बच्चों को भी यह फ्राइज़ जरुर पसंद आएंगे लेकिन मसाला का इस्तेमाल करें। जिन लोगों को कम मसला उन लोगों के लिए यह मसाला नहीं है और वो सिर्फ फ्राइज़ खा सकते हैं।

यह फ्राइज होममेड बर्गर और सैंडविच के साथ खा सकते हैं।

क्रिस्पीनेस और स्वादिष्ट देसी मसाला हमें बहुत पसंद आया है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments