मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा रिव्यू (Mccain Mini Samosa Cheese Pizza Review)
mccain-mini-samosa-cheese-pizza-review

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा रिव्यू (Mccain Mini Samosa Cheese Pizza Review)

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा (Mccain Mini Samosa Cheese Pizza) ने हमारे रिव्यू टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया है? क्या समोसे लाजवाब हैं या हमें निराश किया है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
टैक्शर
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा (Mccain Mini Samosa Cheese Pizza) में फिलिंग स्वादिष्ट है और कवरिंग क्रिस्पी है। लेकिन सीमित मात्रा में स्टफिंग ने हमें निराश किया है।

जब बात फ्रोजन फूड की आती है तो मैक्केन के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्नैक्स लाए गए हैं। फ्रेंच फाइज से लेकर आलू टिक्की, वेजी फिंगर्स आदि, लिस्ट खत्म नहीं होगी।

हाल ही में मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा ने हमारा ध्यान अपनी तरफ केंद्रित किया है। समोसा और चीज़ी पिज़्ज़ा की फिलिंग सुनने में दिलचस्प लग रही थी और हम ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। हमने मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा का रिव्यू करते समय कई चीजों पर ध्यान दिया है जैसे कि कीमत, स्वाद, टैक्शर, सामग्री और पैकेजिंग।

बाहर की कवरिंग कितनी क्रिस्पी है? क्या फिलिंग स्वादिष्ट है? क्या समोसा अच्छे से फ्राई हो गया था। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आप हमारा मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा रिव्यू पढ़ सकते हैं।

मैक्केन के द्वारा मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा फ्रोजन फूड लाया गया है। हम यह जानने के लिए उत्साहित थे कि समोसा और चीज़ पिज़्ज़ा फिलिंग का स्वाद कैसा है। मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा मानक लाल रंग की पैकेजिंग में आता है। पैक को दोबारा बंद नहीं कर सकते हैं। मिनी समोसा ट्रे में आते हैं और ऊपर प्लास्टिक शीट लगी आती है।

पैक खोलने पर एक भी समोसा टूटा हुआ नहीं था। समोसे एक दूसरे से चिपके नहीं थे। इन मिनी समोसा के साथ सॉस या चटनी नहीं थी। 240 ग्राम मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा में 12 पीस आते हैं।

पहली बार इस्तेमाल करने के बाद हमने पैक सील कर दिया था और फ्रिजर में रख दिया था।

2. देखने में

हमने देखा कि समोसे का आकार त्रिकोण है। समोसे का आकार सुंदर था और कोने अच्छे से बनाए गए थे।

3. स्वाद

जैसे ही हमने मिनी समोसा टेस्ट किया, हमें तुरंत चीज़ का स्वाद मिला था। हालांकि फिलिंग सीमित मात्रा में थी लेकिन इसके बावजूद चीज़, शिमला मिर्च, टमाटर, पिज़्ज़ा सॉस, प्याज और हर्ब्स का स्वाद आनंदमय लग रहा था। 

इसमें मसाले बैलेंस थे और हल्का मसालेदार थे। केसिंग में बैलेंसथे और अच्छी तरह से क्रिस्पी थे।

4. सामग्री

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा की सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

मैदा, प्रोसेस्ड पनीर – 16.2%, पनीर इमल्सीफायर, आयोडीन नमक, प्रेज़रवेटिव, कपास के बीज का तेल, पानी, प्याज – 7.6%, हरी शिमला मिर्च – 7.5%, आलू – 6.3%, टमाटर – 4.7%, हरी मिर्च, आयोडीन नमक, टमाटर पाउडर, वीट ग्लूटेन, टमाटर केचप (एसिडिटी रेगुलेटर, थिकनर, प्रेज़रवेटिव, थिकनर), अजवाइन, मिर्च फ्लेक्स, टमाटर का पेस्ट, वीट फाइबर, ताड़ का तेल, पनीर पाउडर, लहसुन, तुलसी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, और सफेद मिर्च पाउडर।

इसमें एडेड फ्लेवर, प्राकृतिक और प्राकृतिक समान फ्लेवर पदार्थ हैं। इसमें गेहूं और दूध के डेरिवेटिव शामिल हैं।

5. टैक्शर और रंग

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा फ्राई करने के बाद परफेक्ट तरीके से क्रिस्प हो गया था। इसमें अच्छी बात यह थी कि यह तेल ज्यादा अब्जॉर्ब नहीं करते हैं। हमें पसंद आया कि रिजल्ट में हमें ब्राउन समोसे मिले थे।

समासे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी थे जिससे मिनी समोसा क्रंची और स्वादिष्ट लग रहे थे।

6. बनाने का तरीका

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार समोसे को तुरंत फ्रिजर से निकालकर फ्राई करें। समोसे पकाने के लिए डीप फ्राई तरीके की सलाह दी गई है।

समोसा फ्राई करने के लिए हमने कढ़ाई में तेल गर्म किया। हमने फ्रिजर से पैक निकालकर तुरंत डीप फ्राई किए हैं। समोसे हमने फ्रिजर से कुछ देर के लिए रखे नहीं थे। गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई किया गया था।

7. पोषण की जानकारी

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा के 100 ग्राम के अनुसार पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

265 किलो कैलोरी, 7.01 ग्राम प्रोटीन, 11.50 ग्राम कुल फैट और 5.19 ग्राम शुगर।

8. कीमत

240 ग्राम मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा की कीमत 125/- रुपए है।

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा रिव्यू

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा - पैकेजिंग
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा - पैकेजिंग
जरूरी बातें मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा
कीमत 125/- रुपए
मात्रा 240 ग्राम
शेल्फ लाइफ 12 महीने
सामग्री मैदा, प्रोसेस्ड चीज़, चीज इमल्सीफायर, आयोडीन नमक, प्रेज़रवेटिव।
एनर्जी (100 ग्राम के अनुसार) 265 किलो कैलोरी

 

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा रिव्यू में हमने स्वाद, टैक्शर, पसंद, नपसंद के बारे में विस्तार से बात की है।

रिव्यू के लिए हमने 240 ग्राम पैक खरीदा था। पैक खोलने पर हमने देखा कि सभी समोसे ट्रे में पैक थे और एक भी टूटा हुआ नहीं था। हालांकि हमें चीज़ी फिलिंग अच्छी लगी है लेकिन सीमित मात्रा में फिलिंग ने हमें निराश किया है।

यह हल्का मसालेदार स्नैक है लेकिन बैलेंस मसाले हैं। मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें मसालेदार खाना नहीं पसंद है। इन समोसे को आप अपनी पसंदीदा डिप या सॉस के साथ खा सकते हैं।

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा प्लास्टिक ट्रे में आते हैं
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा प्लास्टिक ट्रे में आते हैं
मिनी समोसा का आकार एक जैसा था
मिनी समोसा का आकार एक जैसा था
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा परफेक्ट तरीके से फ्राई हो गए थे
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा परफेक्ट तरीके से फ्राई हो गए थे
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा फिलिंग
मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा फिलिंग

विशेषताएं

  • 240 ग्राम मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा की कीमत 125/- रुपए है।
  • मिनी समोसे ट्रे में पैक होकर आते हैं।
  • 240 ग्राम पैक में 12 मिनी समोसा आते हैं।
  • पकाने के लिए मिनी समोसा डीप फ्राई करने की जरूरत है। माइक्रोवेव में नहीं पका सकते हैं।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।

पसंद

  • मिनी समोसे टूटे हुए नहीं थे। एक दूसरे से चिपके हुए भी नहीं थे।
  • फ्राई करते समय चीज़ बाहर नहीं आ रहा था। 
  • मिनी समोसे का स्वाद लाजवाब था।
  • हमें अच्छा लगा कि मिनी समोसा ने तेल ज्यादा अब्जॉर्ब नहीं किया था।
  • छोटा साइज होने के कारण फ्राई करने में सुविधाजनक थे।
  • मिनी समोसा आपकी पार्टी में शामिल हो सकता है।

नापसंद

  • बाहर के कवर के मुकाबले फिलिंग कम थी। समोसे अच्छे से स्टफ नहीं थे। कुछ मिनी समोसे में बहुत कम फिलिंग थी।

किसके लिए बेस्ट है

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा बच्चों की पार्टी में शामिल होने के लिए स्वादिष्ट ऑप्शन है। यह स्नैक ज्यादा मसालेदार नहीं है जिस वजह से यह बच्चों के पार्टी में शामिल हो सकता है। अगर आपके घर में पार्टी है तो वेजिटेरयिन मैन्यू में मिनी समोसा शामिल कर सकते हैं।

FAQs

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इसे प्रोडक्ट को माइक्रोवेव में गर्म कर सकते हैं? (Can this item be heated in a microwave oven?)

नहीं। मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा को माइक्रोवेव में गर्म नहीं कर सकते हैं।

2. एक पैक में कितने समोसे आते हैं? (How many samosas are there in one packet?)

240 ग्राम मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा पैक में 12 पीस आते हैं।

3. फ्रोजन स्नैक्स स्टोर करने की आर्दश परिस्थिति क्या है? (What is the ideal storage condition for this frozen snack?)

मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा -18 डिग्री तापमान में स्टोर करने की सलाह दी जाती है।

4. क्या इस स्नैक का सेवन बच्चे कर सकते हैं? (Can this snack be consumed by children?)

हां, इस स्नैक का सेवन 5 साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं। इसमें मसाले बैलेंस हैं और कम मसाले होने के कारण यह किड- फ्रेंडली स्नैक बन जाता है।

5. इस स्नैक में प्याज है? (Does this snack item contain onions?)

हां, इसमें प्याज के छोटे- छोटे टुकड़े साथ- साथ शिमला मिर्च, चीज़ और अन्य सामग्री भी है।

आखिर में

हमें चीज़, शिमला मिर्च, प्याज, पिज़्ज़ा सॉस और मसालों का मिश्रण क्रिस्पी समोसे के रूप में अच्छा लगा है।

क्या बेहतर हो सकता है? चीज़ फिलिंग और कवरिंग का अनुपात।

क्या आपने मैक्केन मिनी समोसा चीज़ पिज़्ज़ा ट्राई किया है? अगर हां, तो हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments