हर्षीस चॉकलेट बार्स रिव्यू - तीन फ्लेवर (Hershey’s Chocolate Bars Review – Three Flavors Reviewed)
Hershey’s Chocolate Bars Review

हर्षीस चॉकलेट बार्स रिव्यू – तीन फ्लेवर (Hershey’s Chocolate Bars Review – Three Flavors Reviewed)

हमने हर्षीस चॉकलेट बार्स (Hershey’s Chocolate Bars) के तीन फ्लेवर का रिव्यू किया है – हर्षीस चॉकलेट कुकीज़ एंड क्रीम, हर्षीस होल आलमंड और हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट।

क्या आपको हर्षीस चॉकलेट बार्स पसंद है?

पूरी दुनिया में हर्षीस बार्स स्मूथ और स्वादिष्ट होती हैं। इस ब्रांड की चॉकलेट और कैंडी हर उम्र के लोगों के द्वारा पसंद की जाती हैं। जिन लोगों को चॉकलेट से प्यार है उनके लिए यह एक प्रकार की जादुई दुनिया होती है।

हर्षीस चॉकलेट बार्स, हाल ही में इंडियन मार्केट में आई हैं और थोड़े समय में ही यह पॉपुलर हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर्षीस चॉकलेट बार्स बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद है।

इस बार हमने हर्षीस चॉकलेट बार्स के तीन फ्लेवर का रिव्यू किया है – हर्षीस चॉकलेट कुकीज़ एंड क्रीम, हर्षीस होल आलमंड और हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट।

हर्षीस चॉकलेट बार्स 10 से ज्यादा विभिन्न प्रकार में उपलब्ध हैं। हर्षीस चॉकलेट बार्स के कई फ्लेवर उपलब्ध हैं जैसे कि चॉकलेट, फ्रूट फ्लेवर चॉकलेट, मिंट फ्लेवर, नटी आलमंड, मिल्क बार्स और डार्क चॉकलेट।

1. फ्लेवर

हर्षीस चॉकलेट बार्स के फ्लेवर अधिकतर सभी को पसंद आते हैं। यह फ्लेवर अलग- अलग प्रकार में उपलब्ध हैं जैसे कि बार्स, नगेट्स, छोटे आकार में, फ्रूट फ्लेवर कैंडी, टीयर ड्राप किस्सेस

यह कई फ्लेवर में उपलब्ध हैं जैसे कि मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट, डार्क चॉकलेट आदि।

हर्षीस चॉकलेट बार्स व्हाइट कैंडी बार्स विद कुकी बिट्स में भी उपलब्ध हैं। कुछ बार्स में बादाम के टुकड़े होते हैं और हल्की मीठी होती हैं।

कुछ का स्वाद गंभीर होता है वहीं कुछ स्पेशल डार्क फ्लेवर की चॉकलेट में कोको ज्यादा होता है और शुगर कम होती है।

हर्षीस चॉकलेट बार्स के कुछ फ्लेवर स्वादिष्ट व्हाइट क्रीम के साथ होल आलमंड होते हैं।

हर्षीस डार्क चॉकलेट में भी फ्लेवर उपलब्ध हैं जैसे कि क्रैनबेरीज, ब्लू बेरीज और आलमंड चिप्स।

2. सामग्री

हर्षीस चॉकलेट बार्स को बेस्ट क्वालिटी चॉकलेट से बनाए जाने के लिए जाना जाता है। कंपनी के अनुसार, हर्षीस के द्वारा ताज़ा फार्म मिल्क, बेस्ट कोको, मीठे के लिए शुगर और टॉप क्लास नट्स और फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आर्टिफिशियल फ्लेवर और पायसीकारी का इस्तेमाल भी किया जाता है।

जब हमने हर्षीस चॉकलेट बार्स का रिव्यू किया था तब सामग्री कुछ इस प्रकार थी – शुगर, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड, बादाम, कुकीज़, व्हाइट चॉकलेट आदि। इन सभी सामग्री से चॉकलेट का स्वाद और भी अच्छा हो गया था।

3. कीमत

40 ग्राम हर्षीस होल आलमंड और हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम की कीमत 60/- रुपए है।

40 ग्राम हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट की कीमत 55/- रुपए है।

4. पैकेजिंग

हर्षीस चॉकलेट बार्स सिंगल पैक में आती है। पैक पर हर्षीस चॉकलेट की तस्वीर बनी है और पैक देखते ही फ्लेवर का पता चल जाता है।

यह चॉकलेट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। अमेज़न, चॉकलेट को अच्छे से पैक कर फ्रीजिंग जेल के साथ भेजता है जिससे चॉकलेट पिघल न जाए। अगर चॉकलेट को पिघलने से बचाना है तो सही ठंडे तापमान में चॉकलेट रखना जरूरी है। अमेज़न के द्वारा फ्रीजिंग जेल का इस्तेमाल किया गया है।

इससे चॉकलेट पिघलती नहीं है और पैक से बाहर नहीं निकलती है।

5. पोषण

हर्षीस चॉकलेट बार्स कैलोरी से भरपूर हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं। सभी चॉकलेट की तरह इन्हें कभी- कभी खाना ठीक है, रोजाना खाने के लिए नहीं।

हर्षीस होल आलमंड

100 ग्राम के अनुसार – 567 किलो कैलोरी एनर्जी, प्रोटीन 11.2 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 46.1 ग्राम जिसमें 44.7 ग्राम शुगर है और 35.3 ग्राम फैट।

लगभग वैल्यू – कुल सैचुरेटेड फैट 16.6% वजन से ज्यादा नहीं है। वजन के मुकाबले कुल ट्रांस फैट 0.3% से ज्यादा नहीं है।

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम

526 किलो कैलोरी एनर्जी, प्रोटीन 8.8 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 58.1 ग्राम जिसमें 49.4 ग्राम शुगर है और 28.3 ग्राम फैट। इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं – आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ (वानीलिन)। कोको बटर में वेजिटेबल फैट है।

एलर्जी की जानकारी – इसमें दूध, सोय और गेहूं है।

इसमें अखरोट और बादाम हो सकते हैं।

हर्षीस क्रीमी मिल्क

100 ग्राम के अनुसार – 553 किलो कैलोरी एनर्जी, प्रोटीन 8.8 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 53.4 ग्राम जिसमें 51.8 ग्राम शुगर है और 32.1 ग्राम फैट।

लगभग वैल्यू – कुल सैचुरेटेड फैट 19% वजन से ज्यादा नहीं है। वजन के मुकाबले कुल ट्रांस फैट 0.3% से ज्यादा नहीं है।

6. उपलब्ध साइज

हर्षीस चॉकलेट बार्स मानक साइज में उपलब्ध हैं – 40 ग्राम और 100 ग्राम। हर्षीस चॉकलेट बार्स छोटे साइज में भी उपलब्ध हैं। यह 3 के कॉम्बो पैक में अमेज़न पर उपलब्ध हैं।

कुछ लोग यह प्रीमियम चॉकलेट खाना चाहते हैं लेकिन साथ ही बड़ा पैक नहीं खरीदना चाहते हैं। 40 ग्राम का छोटा पैक जेब पर भी भारी नहीं पड़ता है।

हर्षीस चॉकलेट फ्लेवर
हर्षीस चॉकलेट फ्लेवर

7. हर्षीलैंड 

पूरी दुनिया में यूएसए में कई दिलचस्प घूमने की जगह हैं। यूनिवर्सल स्टूडियो से लेकर डिज्नीलैंड तक – ऐसे कई पार्क हैं जहां जाकर लगता है कि जैसे फिल्म में आ गए हैं। हर्षीलैंड इन्हीं जगह में से एक है! इस पार्क हर्षीस चॉकलेट के लिए है और उन लोगों को बेहद पसंद आ सकता है जिन्हें हर्षीस ब्रांड पसंद है।

हर्षीस चॉकलेट फैक्ट्री में आपको हर्षीस चॉकलेट कई प्रकार मिल जाएंगी। हॉट चॉकलेट से लेकर फ्लेवर चॉकलेट लिप- बाम तक चॉकलेट और क्रीम से भरपूर सब कुछ मिलेगा।

यहां आपको हर्षीस चॉकलेट से जुड़ा सामान खरीदने का भी मौका मिलता है। इसके साथ ही यह आपको हर्षीस फैक्ट्री में लेकर जाते हैं जहां हर्षीस चॉकलेट बनती हैं। हर्षीस फैक्ट्री की शुरुआत हर्षीस के इतिहास से होती है और फिर सामग्री कैसे इकट्ठा करते हैं और फिर कैसे इस्तेमाल किया जाता है के बारे में जानकारी देते हैं। 

फैक्ट्री में बहुत बड़ी मशीनें हैं जिससे हर एक चॉकलेट बार परफेक्ट बनती है। फैक्ट्री में हर एक स्टेप अच्छे से दिखाया जाता है। 

फैक्ट्री के सफर का अंत सभी को फ्री चॉकलेट टेस्टिंग से होता है। और फोटो बूथ भी है जहां पर आप यादगार तस्वीरे ले सकते हैं।

हर्षीस चॉकलेट बार्स का रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

अगर आपको चॉकलेट पसंद है खासतौर पर प्रीमियम चॉकलेट तो आपको सिर्फ बेस्ट चॉकलेट पसंद आती होगी। हद से ज्यादा अच्छी चॉकलेट में सामग्री लिस्ट बेस्ट होती है। अच्छी क्वालिटी चॉकलेट बार की मिल्की खुशबू आपको दूसरी दुनिया में ले जाती है। आइए हर्षीस चॉकलेट बार्स किन कारणों से प्रीमियम चॉकलेट बनती है, यहां से पता लगाते हैं।

1. स्वाद

जब आप अच्छी क्वालिटी की चॉकलेट के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाग में मिठास का परफेक्ट बैलेंस होता है। 

नट्स से अच्छा टैक्शर आता है और चॉकलेट में स्वादिष्ट क्रंच मिलता है। इनका स्वाद ताज़ा होना चाहिए। चॉकलेट बारे में कुकीज़ से अच्छा टैक्शर मिलता है और स्वाद बढ़ाने में मिलता है। 

फ्रूटीनेस अच्छी क्वालिटी के फल के इस्तेमाल से आती है।

2. फ्लेवर

चॉकलेट बार में फ्लेवर अच्छी चॉकलेट की क्वालिटी से आता है। ताज़ा डेयरी मिल्क की मदद से भी फ्लेवर अच्छा होने में मदद मिलती है। प्रीमियम चॉकलेट में अच्छी के कोको का इस्तेमाल किया जाता है।

3. कीमत

चॉकलेट खरीदते समय कीमत एक जरूरी फैक्टर है। ग्रोसरी शॉपिंग करते समय प्रीमियम चॉकलेट खरीदने के लिए जेब अनुकूल होनी चाहिए।

हमने हर्षीस चॉकलेट बार्स के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं।

हम यह पता लगाना चाहते थे कि इन तीनों फ्लेवर में से कौन- सा फ्लेवर बेस्ट है। 

हमारी रिव्यू टीम ने हर्षीस चॉकलेट बार्स का रिव्यू करते समय स्वाद, फ्लेवर, सामग्री लिस्ट और कीमत पर ध्यान दिया है।

कई बार हर्षीस चॉकलेट बार्स टेस्ट करने के बाद बेस्ट चॉकलेट कौन- सी है से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

नाम सामग्री वजन कीमत
हर्षीस होल आलमंड शुगर, मिल्क सॉलिड (23%), कोको सॉलिड, बादाम (15%), कोको बटर, सूरजमुखी का तेल और ताड़ का तेल। 40 ग्राम 60/- रुपए
हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम व्हाइट चॉकलेट (85%) शुगर, मिल्क सॉलिड (22%), कोको बटर, कुकीज़ (15%) {मैदा, शुगर, कैनोला तेल (Rapeseed oil), कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, कॉर्न सिरप} सूरजमुखी का तेल और ताड़ का तेल। 40 ग्राम 60/- रुपए
हर्षीस क्रीमी मिल्क एंड चॉकलेट शुगर, मिल्क सॉलिड (28%), कोको सॉलिड (17.7%), कोको बटर, सूरजमुखी का तेल और ताड़ का तेल। 40 ग्राम 55/- रुपए

हर्षीस होल आलमंड

चॉकलेट बार्स में बादाम शामिल करने से क्रंच भी शामिल हो जाता है और मीठा खाने की इच्छा पूरी करने में मदद करता है।

हर्षीस होल आलमंड चॉकलेट को कैलिफोर्निया आलमंड और अच्छी क्वालिटी की चॉकलेट के उपयोग से बनाया गया है। अगर आपको चॉकलेट और बादाम बार में पसंद है तो यह आपके लिए हैं।

हर्षीस चॉकलेट आलमंड बार स्वादिष्ट चॉकलेट है जिसमें बड़े- बड़े भुने हुए बादाम हैं। चॉकलेट और बादाम एक साथ आकार बेहद स्वादिष्ट फ्लेवर दिया है।

हर्षीस होल आलमंड विद चॉकलेट में परफेक्ट मिठास और स्वादिष्ट क्रंच है। इसके साथ ही भुने हुए बादाम ने मिठास कम करने का काम बहुत अच्छे से किया है।

हर्षीस होल आलमंड को बहुत सुंदर तरीके से पैक किया गया है। इसके पैक पर आकर्षित बादाम और चॉकलेट की फोटो है।

हर्षीस होल आलमंड खरीदते समय इसकी शेल्फ लाइफ जरूर देख लें। और यह भी ध्यान रखें कि खरीदते समय चॉकलेट पिघली हुई न हो। अच्छे से पैक किया हुआ प्रोडक्ट ही खरीदें।

खूबियां

  • हर्षीस चॉकलेट 1894 में बननी शुरू हुई थी।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • यह मलेशिया की कंपनी है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की होती है।
  • ठंडी, स्वच्छ और सूखी जगह पर स्टोर करें (22 डिग्री तापमान से कम)।
  • सीधी धूप से दूर रखें।
  • तापमान और उमस के कारण प्रोडक्ट पर सफेद रंग का लेयर बन सकता है लेकिन चॉकलेट लायक होती है।

अच्छी बातें

  • हर्षीस होल आलमंड चॉकलेट बादाम से भरपूर है।
  • जिन लोगों को बादाम फ्लेवर वाली चॉकलेट पसंद है उन्हें यह स्वादिष्ट और क्रंची चॉकलेट बेहद पसंद आएगी।

बुरी बात

  • हमें हर्षीस होल आलमंड चॉकलेट में कोई बुरी बात नहीं मिली।

किसके लिए बेस्ट है? 

हर्षीस होल आलमंड चॉकलेट उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें चॉकलेट पसंद है लेकिन बहुत ज्यादा मीठा नहीं। बादाम के कारण मीठा कम होने में मदद मिली है।

जिन लोगों को चॉकलेट में क्रंचीनेस पसंद है उन लोगों के लिए हर्षीस होल आलमंड है।

कभी- कभी हर्षीस होल आलमंड का सेवन स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है।

हर्षीस आलमंड चॉकलेट
हर्षीस आलमंड चॉकलेट

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम सफेद रंग की चॉकलेट है जिसमें सफेद चॉकलेट और कुकीज़ हैं जिससे चॉकलेट में अच्छा क्रंच आता है।

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम का मिठास लेवल ज्यादा है। 

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम का स्वाग क्रीमी चॉकलेट फ्लेवर है और साथ ही क्रंची कुकीज़ है।

इस प्रोडक्ट की पैकेजिंग क्रीमी सफेद रंग की है और साथ ही किनारे नीले रंग के हैं जिससे पैकेजिंग आकर्षित लगती है।

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम को आप एक बार में खा सकते हैं या फिर क्लिप लगाकर दोबारा खाने के लिए रख सकते हैं।

प्रोडक्ट खरीदते समय शेल्फ लाइफ और सील अच्छे से चेक करें।

हमने हर्षीस चॉकलेट के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं और तीनों में से हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम सबसे मीठी चॉकलेट है। कुकीज़ से चॉकलेट में क्रंच शामिल हुआ है लेकिन फिर भी सफेद चॉकलेट मीठी है।

खूबियां

  • हर्षीस चॉकलेट 1894 में बननी शुरू हुई थी।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • यह मलेशिया की कंपनी है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की होती है।
  • ठंडी, स्वच्छ और सूखी जगह पर स्टोर करें (22 डिग्री तापमान से कम)।
  • सीधी धूप से दूर रखें।
  • तापमान और उमस के कारण प्रोडक्ट पर सफेद रंग का लेयर बन सकता है लेकिन चॉकलेट लायक होती है।

अच्छी बातें

  • सुंदर पैकेजिंग।
  • जिन लोगों को कुकीज़ और क्रीम पसंद है उन लोगों को पसंद आ सकती है।

बुरी बात

  • बहुत मीठी है – हर किसी को पसंद नहीं आएगी।

किसके लिए बेस्ट है?

जिन लोगों को व्हाइट चॉकलेट पसंद है। चॉकलेट में एक्स्ट्रा मिठास पसंद करने वालों को पसंद आ सकती है।

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम
हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम

हर्षीस क्रीमी मिल्क

हमारी रिव्यू टीम को हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट बहुत स्मूथ लगी और यह पाया कि मिल्क चॉकलेट में असली क्रीमी टैक्शर है।

क्रीमी और चॉकलेटी महसूस होने के कारण आप हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट बार- बार खाना चाहेंगे।

हर्षीस क्रीमी मिल्क स्वादिष्ट है और इसमें कोको का स्वाद भी है जिससे यह और भी अच्छी लगती है। मिठास परफेक्ट है कोको का फ्लेवर अच्छा लगता है। परफेक्ट स्मूथ और क्रीमी चॉकलेट कोको के साथ अच्छे से मिल रही है।

हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट खरीदते समय शेल्फ लाइफ जरूर देख लें। चॉकलेट को सही तापमान में रखें जिससे यह पिघले नहीं।

खूबियां

  • हर्षीस चॉकलेट 1894 में बननी शुरू हुई थी।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • यह मलेशिया की कंपनी है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की होती है।
  • ठंडी, स्वच्छ और सूखी जगह पर स्टोर करें (22 डिग्री तापमान से कम)।
  • सीधी धूप से दूर रखें।
  • तापमान और उमस के कारण प्रोडक्ट पर सफेद रंग का लेयर बन सकता है लेकिन चॉकलेट लायक होती है।

अच्छी बातें

  • स्मूथ
  • क्रीमी
  • कोको का परफेक्ट स्वाद।

बुरी बात

  • हमें हर्षीस क्रीमी मिल्क कोई बुरी बात नहीं मिली।

किसके लिए बेस्ट है?

हर्षीस प्रीमियम चॉकलेट गिफ्ट देने के लिए परफेक्ट होती हैं।

40 ग्राम बार की कीमत 55/- रुपए है। पैकेजिंग से प्रीमियम महसूस होता है।

हर्षीस चॉकलेट बार्स खाना खाने के बाद खा सकते हैं या फिर डेजर्ट के तौर पर भी खा सकते हैं।

हर्षीस क्रीमी मिल्क चॉकलेट बार्स मूड अच्छा करने के लिए सही ऑप्शन बन सकता है क्योंकि इसमें कोको है जो दिमाग में एंडोर्फिन पैदा करते हैं। इसके साथ ही कोको को खुशी वाले हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। तो आप आपको पता है कि जब आपका मूड खराब हो तो आपको क्या करना चाहिए।

हर्षीस क्रीमी मिल्क
हर्षीस क्रीमी मिल्क

 हर्षीस चॉकलेट बार्स – विजेता कौन है?

विजेता बताने का समय आ गया है। हमारा टॉप पिक है हर्षीस होल आलमंड क्योंकि यह परफेक्ट स्वीट है और भुने हुए बादाम से चॉकलेट में अच्छा क्रंच आता है।

बादाम की वजह से मिठास बैलेंस है।

हर्षीस होल आलमंड में इस्तेमाल किए गए बादाम भुने गए हैं।

बादाम और चॉकलेट की जोड़ी लाजवाब है। हर्षीस होल आलमंड खाने के बाद पेट भरा हुआ लगता है।

बादाम के कारण चॉकलेट खाने का अनुभव अच्छा हो गया है। बादाम के कारण चॉकलेट में मिठास बैलेंस होने में मदद मिली है।

FAQs

1. भारत में हर्षीस चॉकलेट आलमंड की कीमत क्या है? (Hershey’s chocolate almond price in India?)

भारत में हर्षीस चॉकलेट आलमंड की के 40 ग्राम पैक की कीमत 60/- रुपए है।

2. भारत में हर्षीस चॉकलेट मिल्क की कीमत क्या है? (Hershey’s milk chocolate price in India?)

हर्षीस मिल्क चॉकलेट के 40 ग्राम की कीमत 55/- रुपए है।

3. हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम की कीमत क्या है? (Hershey’s Cookie & Cream 40 g price?)

हर्षीस कुकीज़ एन क्रीम के 40 ग्राम पैक की कीमत 60/- रुपए है।

4. हर्षीस चॉकलेट कहां से खरीद सकते हैं? (Are Hershey products available in India?)

हर्षीस के प्रोडक्ट अमेज़न या बड़े स्टोर से खरीद सकते हैं।

5. क्या हर्षीस चॉकलेट ग्लूटेन फ्री हैं? (Is Hershey Chocolate Gluten-free?)

हर्षीस के दो फ्लेवर – हर्षीस मिल्क चॉकलेट और हर्षीस चॉकलेट आलमंड ग्लूटेन फ्री हैं।

6. क्या हर्षीस चॉकलेट खराब हो सकती हैं? (Can Hershey’s chocolate bar go bad?)

हर्षीस चॉकलेट को सही तापमान पर न रखने से चॉकलेट पिघल सकती हैं। शेल्फ लाइफ खत्म होने के बाद चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

आखिर में

हर्षीस बार्स आकर्षित पैकेजिंग में आती हैं जो हर्षीस का नाम सुनते ही उम्मीद बढ़ जाती हैं।

हर्षीस एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। मिल्टन एस. हर्षीस ने हर्षीस मिल्क चॉकलेट बार 1990 में लांच की थी। पूरी दुनिया हर्षीस ब्रांड के वाकिफ है और लगभग 70 देशों में उपलब्ध है। 

अब हर्षीस चॉकलेट भारत में भी उपलब्ध है। आपकी पसंद क्या है?

हर्षीस चॉकलेट बार्स में आपकी पसंद क्या है? क्या आपको प्लेन चॉकलेट पसंद है या कुकीज़ की या नट्स की? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime