नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू- 3 फ्लेवर (Nestle Munch Chocolates Review – We Tried All 3 Flavours)
nestle munch review

नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू- 3 फ्लेवर (Nestle Munch Chocolates Review – We Tried All 3 Flavours)

नेस्ले मंच (Nestle Munch) के 2 नए फ्लेवर और 1 क्लासिक मंच। क्या क्लासिक फ्लेवर अभी भी पहली पसंद बनी रहेगी? इस रिव्यू से जानें।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

नेस्ले मंच नट्स (Nestle Munch Nuts) में मीठे और नमकीन फ्लेवर की जोड़ी है। मूंगफली से हर बाइट में क्रंची टैक्शर मिलता है। वेफर बिस्किट का स्वाद ताज़ा होने के साथ- साथ क्रिस्पी भी है।

चॉकलेट बिस्किट के ऊपर क्रंची वेफर, स्वादिष्ट! नेस्ले मंच हर उम्र के लोगों के द्वारा मज़े से खाई जाती है। 1999 में इंडियन मार्केट में नेस्ले का पहला प्रोडक्ट मंच हुआ था।

2015 में नेस्ले ने 40 से ज्यादा प्रोडक्ट लांच किए हैं। इनके साथ नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स और नेस्ले मंच नट्स को क्लासिक वेफर चॉकलेट बार के नए प्रकार बताए गए थे। 

हमारे नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू में हमने इनके स्वाद, टैक्शर, कीमत, पैकेजिंग, नई और पुरानी नेस्ले मंच चॉकलेट के बीच में अहम अंतर जानने की कोशिश की है।

नेस्ले मंच चॉकलेट से जुड़ी जरूरी बातें

न्यू नेस्ले मंच चॉकलेट, चॉकलेट कवर वेफर बार्स हैं जिसमें नटी ट्विस्ट है। रेगलुर नेस्ले मंच में क्रंच लाने के लिए मूंगफली शामिल की गई हैं।

मीठी और नमकीन- यह जोड़ी कभी गलत नहीं हो सकती है।

लेकिन क्या यह जोड़ी नेस्ले मंच चॉकलेट के लिए भी काम कर सकती है? नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू से जानें।

1. उपलब्ध फ्लेवर

नेस्ले मंच तीन फ्लेवर में उपलब्ध है। जिसमें से एक क्लासिक फ्लेवर है और 2 नए नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट- नट्स ओंड क्रंच ओ नट्स है।

नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू
नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू

2. उपलब्ध साइज

नेस्ले मंच सिंगल बार्स, बॉक्स और पाउच में उपलब्ध हैं। 

सिंगल बार्स का वजन 12 ग्राम और 25 ग्राम होता है। पाउच में 20 पीस (222 ग्राम) नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट आते हैं। वैसे ही नेस्ले मंच का 640 ग्राम और 700 ग्राम का बॉक्स मार्केट में उपलब्ध है।

3. मुख्य सामग्री

नेस्ले मंच चॉकलेट की सामग्री कुछ इस प्रकार है- शुगर, मैदा, हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल फैट (इसमें तिल का तेल है), मिल्क सॉलिड, वेजिटेबल फैट, कोको सॉलिड, खमीर और नमक।

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट में मूंगफली और कोको बॉल्स हैं, फ्लेवर में अंतर के अनुसार।

4. कीमत

मात्रा के आधार पर हर नेस्ले मंच चॉकलेट बार की कीमत 5/- रुपए से 10/- रुपए के बीच है।

मार्केट में उपलब्ध बाकी चॉकलेट- वेफर बिस्किट के मुकाबले अधिकतर ब्रांड की चॉकलेट की कीमत लगभग एक जैसी ही होती है।

5. उपलब्धता

नेस्ले मंच चॉकलेट ऑनलाइन माध्यम जैसे कि अमेज़न और बिग बास्केट से खरीद सकते हैं।

इन्हें आप लोकल ग्रोसरी स्टोर से भी आसानी से खरीद सकते हैं।

नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू करते समय जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट ब्रांड के द्वारा लिमिटिड चॉकलेट बार्स हैं। इसमें दो फ्लेवर हैं- एक में मूंगफली है और दूसरे में वीट कोको बॉल्स हैं।

इन दोनों नए फ्लेवर के साथ हमने क्लासिक नेस्ले मंच चॉकलेट में ट्राई की है जिससे विस्तार से अंतर पता करने में मदद मिल सके।

क्या टीम मिश्री को क्रंची, नटी फ्लेवर पसंद आया या क्लासिक मंच ही हमारी पसंद है?

1. टैक्शर

जब चॉकलेट वेफर बार्स की बात आती है तो चॉकलेट कोटिंग और वेफर का अनुपात सबसे अहम होता है। नट्स और क्रंची सामग्री डालने से मात्रा में मुख्य बदलाव आता है।

चॉकलेट कवर वेफर बिस्किट और नट्स की टॉपिंग, वेफर और चॉकलेट का अनुपात बैलेंस होने के बाद अच्छा स्वाद मिल सकता है।

ब्रांड के द्वारा बताया गया है कि कैसे नटी फ्लेवर के अलग- अलग टैक्शर हैं। हमारे नेस्ले मंच चॉकलेट रिव्यू में इस बारे चर्चा की है कि क्या कई टैक्शर वाली चॉकलेट ट्राई करने के लायक है?

2. फ्लेवर

नेस्ले मंच चॉकलेट में किसका ज्यादा स्वाद आ रहा था? क्या चॉकलेट और पीनट का फ्लेवर बैलेंस था? क्या मूंगफली ज्यादा थी और चॉकलेट कम?

3. क्रंचीनेस

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट ने मल्टी टैक्शर के बारे में बात की है इसलिए क्रंचीनेस के बारे में बात करना महत्वपूर्ण हो जाता है। 

क्या मूंगफली में ताज़ा क्रंच है? वेफर बिस्किट का क्रंच कैसा है?

4. कीमत

नेस्ले मंच चॉकलेट 5/- रुपए और 10/- रुपए में उपलब्ध है। इनके आप बड़े पैक भी खरीद सकते हैं जिसमें 10-20 चॉकलेट आती है। इनकी कीमत 150/- रुपए से 300/- तक है।

नेस्ले मंच चॉकलेट फ्लेवर रिव्यू

इस टेबल से आप नेस्ले मंच के सभी फ्लेवर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप मुख्य सामग्री, उपलब्ध साइज, कीमत, कैलोरी और शेल्फ लाइफ के बारे में जान सकते हैं।

 

जरूरी बातें नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट
मुख्य सामग्री शुगर, मैदा, हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल फैट,मिल्क सॉलिड, कोको सोलिड (3.9%), खमीर, नमक। शुगर, मूंगफली (17.9%), मैदा, मिल्क सॉलिड, वेजिटेबल फैट, कोको सॉलिड (3.9%), खमीर, नमक। शुगर, मैदा, हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल फैट,मिल्क सॉलिड, वीट कोको क्रिस्पी बॉल्स [(8%) (गेहूं का आटा, शुगर, कोको सॉलिड (0.2%)], कोको सॉलिड (4.2%), खमीर, मूंगफली (3.8%), नमक।
उपलब्ध साइज 11 ग्राम, 25 ग्राम, 222 ग्राम 17.6 ग्राम, 264 ग्राम 16 ग्राम
कीमत 5/- रुपए, 10/- रुपए, 100/- रुपए 20/- रुपए 20/- रुपए
शेल्फ लाइफ 8 महीने 8 महीने 9 महीने
कैलोरी 110 किलो कैलोरी 72 किलो कैलोरी 72 किलो कैलोरी

नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट

क्लासिक नेस्ले मंच सही मायने में ‘क्रंचिलिशियस’ है। 25 ग्राम पैक में एक चॉकलेट कवर वेफर बिस्किट है जिसका स्वाद और टैक्शर ओरिजिनल है।

नेस्ले मंच में अच्छा मिल्क चॉकलेट फ्लेवर है।

नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट
नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट
नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट रिव्यू
नेस्ले मंच क्रंचिलिशियस चॉकलेट रिव्यू

खूबियां

  • नेस्ले मंच की कीमत 10/- रुपए है।
  • एक पैक 25 ग्राम का है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 8 महीने की है।
  • इसमें आर्टिफिशियल वनीला फ्लेवर है। 
  • चॉकलेट के नीचे जाली जैसा पैटर्न है।

अच्छी बातें

  • नेस्ले मंच चॉकलेट में अच्छा क्रंच है।
  • चॉकलेट की जोड़ी क्रंची वेफर बिस्किट के साथ स्वादिष्ट लग रही थी।
  • चॉकलेट कोटिंग मीडियम मोटी है।

किसके लिए बेस्ट है?

क्या चॉकलेटी और क्रंची खाने का मन कर रहा है? ऐसे में नेस्ले मंच अच्छा ऑप्शन है। यह उन लोगों को जिन्हें क्लासिक वेफर चॉकलेट पसंद है।

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट बार एक वेफर बिस्किट है जिसमें पीनट क्रीम और चॉकलेट की लेयर है। इसके साथ ही इसमें मूंगफली भी है जिससे  हर बाइट में क्रंच मिलती है।

नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट
नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट
नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट रिव्यू
नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट रिव्यू

खूबियां

  • चॉकलेट कोटेड वेफर बार मूंगफली से कवर की गई है।
  • नेस्ले मंच नट्स की कीमत 20/- रुपए है।
  • 32 ग्राम पैक में 2 छोटी बार्स हैं।
  • पैक पर चॉकलेट और मूंगफली की तस्वीर है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 8 महीने की है।
  • इसमें 17.9% मूंगफली इस्तेमाल की गई है।

अच्छी बातें

  • चॉकलेट से मिल्की फ्लेवर मिलता है।
  • मूंगफली का फ्लेवर अच्छा है।
  • क्रंची मूंगफली से ताज़ापन महसूस होता है।
  • स्वीट और नमकीन फ्लेवर का बहुत अच्छा बैलेंस है।
  • हर बाइट में मूंगफली का स्वाद मिलता है।

किसके लिए बेस्ट है?

क्या आप बैलेंस स्वीट और नमकीन वाला क्रंची डेजर्ट ढूंढ रहे हैं? नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट आपको निराश नहीं करेगी।

यह क्रंची वेफर बिस्किट बार है जिसमें सही मात्रा में मूंगफली है। इसके साथ ही पीनट क्रीम और चॉकलेट की लेयर है। यह वेफर चॉकलेट फ्लेवर और टैक्शर का अच्छा मिश्रण है।

नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट

नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट बार टैक्शर से भरपूर है। इसका बेस क्लासिक चॉकलेट जैसा है लेकिन मज़ेदार बदलाव के साथ।

चॉकलेट कवर वेफर बिस्किट के लेयर में आपको पीनट क्रीम के साथ क्रंची कोको बॉल्स मिलेगी। चॉकलेट फ्लेवर शामिल करने के लिए इसमें चॉकलेट की एक और कोटिंग की गई है।

वेफर बिस्किट और कोको बॉल्स से हर बाइट में बोल्ड क्रंच मिलता है।

नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट
नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट
नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट रिव्यू
नेस्ले मंच क्रंच ओ नट्स चॉकलेट रिव्यू

खूबियां

  • नेस्ले मंच में कोको बॉल्स हैं।
  • इसमें 3.8% मूंगफली है।
  • चॉकलेट बार को ठंडी और सूखी जगह पर रखना जरूरी है।
  • एक सर्विंग से 72 किलो कैलोरी मिलती है।
  • एक पैक में 2 सर्विंग आती है।

अच्छी बातें

  • इस चॉकलेट बार में वेफर बिस्किट और कोको बॉल्स से अच्छा क्रिस्पीनेस मिलता है।
  • चॉकलेट कोटिंग सही मात्रा में मीठी है।
  • कोटिंग का स्वाद मिल्की है और टैक्शर स्मूथ है।
  • पीनट क्रीम में बहुत हल्का नमकीन फ्लेवर इस्तेमाल किया गया है।

किसके लिए बेस्ट है?

नेस्ले मंच में डबल चॉकलेट कोटिंग है। इसमें क्रिस्पी कोको बॉल्स की टॉपिंग है। अगर आपको चॉकलेट में मूंगफली पसंद नहीं है तो यह आपके लिए है क्योंकि इसमें पीनट क्रीम का इस्तेमाल किया गया है मूंगफली के टुकड़ो का नहीं।

नेस्ले मंच चॉकलेट- बेस्ट फ्लेवर कौन- सा है?

इन दोनों नए फ्लेवर में से एक फ्लेवर ऐसा जिसे हम दोबारा खरीदना चाहेंगे। नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट में थोड़ा- थोड़ा सब कुछ है जैसे कि स्वाद, टैक्शर, मीठा, नमकीन, मिल्की, क्रंची, स्मूथ।

सामग्री की मात्रा और ताज़ापन परफेक्ट है। जब भी नट्स से भरपूर चॉकलेट की बार करते हैं तो स्वाद के साथ- साथ क्रंच और क्रिस्पीनेस बेहद जरूरी होते हैं। जिस वजह से यह फ्लेवर हमें अच्छा लगा है।

FAQs

1. क्या नेस्ले मंच सेहतमंद है? (Is Nestle Munch good for health?)

प्रोसेस्ड, पेक्ड फूड का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए।

2. नेस्ले मंच नट्स चॉकलेट की कीमत क्या है? (What is the price of Nestle Munch nuts chocolate?)

एक बार (ग्राम के अनुसार) की कीमत 5/- रुपए से 10/- रुपए के बीच होती है।

3. नेस्ले मंच में कितनी पीस चॉकलेट आती हैं? (How many pieces of chocolate are in a Nestle Munch?)

32 ग्राम के नए पैक में 2 पीस आते हैं।

4. नेस्ले मंच भारत में कब लांच हुई थी? (When was Nestle Munch launched in India?)

भारत में नेस्ले नंच साल 1999 में लांच हुई थी।

5. क्या नेस्ले मंच शाकाहारियों के लिए है? (Is Nestle Munch suitable for vegetarians?)

हां, इसमें ऐसी सामग्री है जिसका सेवन सुरक्षित तरीके से शाकाहारियों द्वारा किया जा सकता है।

आखिर में

क्रिस्पी वेफर बिस्किट पर चॉकलेट, मूंगफली और कोको बॉल्स की टॉपिंग- इससे हमें चॉकलेटी क्रंच की उम्मीद है।

और हमें ऐसा ही मिलता है। टीम मिश्री को नेस्ले मंच के फ्लेवर पसंद आए हैं।

क्या आप यह फ्लेवर ट्राई किए हैं? आपको नेस्ले मंच का कौन- सा फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments