नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू (Nestle Bar One Chocolate Review)
nestle bar one review

नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू (Nestle Bar One Chocolate Review)

मुलायम कारमेल और माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट चॉकलेट की एक मोटी परत – क्या नेस्ले बार वन चॉकलेट (Nestle Bar One Chocolate) हद से ज्यादा मीठी है?

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
किफायती
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

नेस्ले बार वन चॉकलेट (Nestle Bar One Chocolate) में कारमेल के साथ माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट लेयर है। इसके साथ ही चॉकलेट का एक और लेयर है जिससे स्वीट ट्रीट बन जाती है!

नेस्ले के द्वारा साउथ अफ्रिका में बनाई गई बार वन लेयर चॉकलेट बार है। यह माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट (गुलाबी या सफे़द रंग की मेवों वाली एक कड़ी मिठाई) लेयर और कारमेल के साथ मिल्क चॉकलेट से कवर बार है।

भारत में नेस्ले बार वन टॉप 5 बेस्ट सेलिंग चॉकलेट में से एक है। साउथ अफ्रिका में यह कॉफी और पीनट फ्लेवर में भी उपलब्ध है।

हमारे नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू के लिए हमने लोकल ग्रोसरी स्टोर से बार वन चॉकलेट खरीदी है। रिव्यू के समय हमने स्वाद, टैक्शर, मिठास का लेवल और कई जरूरी बातों पर ध्यान दिया है। इस प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

नेस्ले बार वन चॉकलेट - पैकेजिंग
नेस्ले बार वन चॉकलेट - पैकेजिंग

‘डबल दी मस्ती, डबल दी धमाका’ – यह नेस्ले बार वन चॉकलेट की टैग लाइन है।

चॉकलेट बनाने के लिए मुलायम कारमेल को माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट लेयर के ऊपर लगाया गया है। इसके बाद इन दोनों लेयर को मिल्क चॉकलेट से कवर किया गया है।

नेस्ले बार वन चॉकलेट में 70% नूगट और कारमेल है।

क्या यह चॉकलेट आपके डेजर्ट खाने की इच्छा को पूरी कर सकती है? इस रिव्यू से पता लगाएं।

1. सामग्री

नेस्ले बार वन चॉकलेट की सामग्री कुछ इस प्रकार है – नूगट + कारमेल, हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल फैट, माल्ट का अर्क, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड।

2. स्वाद

बार वन चॉकलेट में मिठास बैलेंस है। बाहर का लेयर भी चॉकलेटी है।

चॉकलेट के बीच की फिलिंग नूगट और कारमेल की है स्वाद में फज (fudge) की तरह लगती है।

3. फ्लेवर

नूगट (Nougat) एक मीठा, क्रीमी कैंडी सामग्री है जिसका टैक्शर चबाने वाला (chewy) होता है।

कारमेल बनाने के लिए शुगर और बटर को ज्यादा तापमान पर गर्म कर बनाया जाता है। आमतौर पर कारमेल में नटी और बटरी फ्लेवर होता है जो मीठा होता है।

हमारे नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू में हमने इस बात का पता लगाया है कि क्या हम इन सभी सामग्री का स्वाद ले पा रहे थे।

4. कीमत

नेस्ले बार वन चॉकलेट के तीन फ्लेवर उपलब्ध हैं – रेगुलर, पीनट और कॉफी।

भारत में रेगुलर बार वन अलग- अलग साइज उपलब्ध है – 10 ग्राम, 12 ग्राम, 22 ग्राम और 44 ग्राम।

कीमत कुछ इस प्रकार है – 5/- रुपए, 10/- रुपए और 25/- रुपए।

नेस्ले की बाकी चॉकलेट की कीमत भी कुछ इसी प्रकार है।

5. पोषण की जानकारी

22 ग्राम बार वन चॉकलेट की कैलोरी कुछ इस प्रकार है – 

98 किलो कैलोरी, 1.1 ग्राम प्रोटीन, 15.6 ग्राम कोर्बोहाइड्रेट (जिसमें से 11.6 ग्राम शुगर है), 3.4 ग्राम फैट।

नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू

जरूरी बातें नेस्ले बार वन चॉकलेट
कीमत 10/- रुपए
सामग्री नूगट (Nougat) + कारमेल (70%- शुगर, लिक्विड ग्लूकोस, इंवर्ट सिरप, हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल फैट, माल्ट का अर्क, मिल्क सॉलिड, कोको लॉलिड, हाइड्रोलाइज्ड मिल्क प्रोटीन), शुगर, वेजिटेबल फैट, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (1.6%)।
मात्रा 22 ग्राम
शेल्फ लाइफ 9 महीने
कैलोरी 98 किलो कैलोरी
उपलब्ध साइज 10 ग्राम, 12 ग्राम, 22 ग्राम, 44 ग्राम

 

नेस्ले बार वन चॉकलेट सबसे पुरानी चॉकलेट ब्रांड है। कारमेल और माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट लेयर को चॉकलेट की मोटी लेयर से कवर किया गया है।

यह चॉकलेट सिंगल सर्विंग में उपलब्ध है। और डबल चॉकलेट में दो बार एक पैक में उपलब्ध हैं।

नेस्ले बार वन चॉकलेट में प्राकृतिक और आर्टिफिशियल वनीला फ्लेवर मिलाए गए हैं।

नेस्ले बार वन चॉकलेट
नेस्ले बार वन चॉकलेट
नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू
नेस्ले बार वन चॉकलेट रिव्यू

खूबियां

  • नेस्ले बार वन चॉकलेट पर नेट (net) जैसे पैटर्न बना है।
  • इस बार के ऊपर वाले लेयर में मुलायम चॉकलेट कोटिंग है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • इस प्रोडक्ट को ठंडी और सूखी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।
  • यह आकर्षित सुनहरे रंग के पैक में आती है।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।

अच्छी बातें

  • चॉकलेट के बीच में स्वादिष्ट फिलिंग है जिससे अलग टैक्शर मिलता है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • चॉकलेट के बाहर के लेयर से अच्छी बाइट मिलती है।
  • कैलोरी की मात्रा ठीक है।

किसके लिए बेस्ट है?

नेस्ले बार वन कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है जो क्विक एनर्जी बढ़ाने में मदद करती है।

अगर आपको कसरत के बाद स्नैक्स चाहिए या दिन के बीच में चॉकलेट खाने का मन है तो यह कारमेल कोटेड चॉकलेट अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

नेस्ले बार वन डबल – डबल दी मस्ती एंड डबल दी धमाका

नेस्ले बार वन डबल की आकर्षित पैकेजिंग में दो बार एक पैक में आती हैं।

एक आपके लिए और एक शेयर करने के लिए – नेस्ले बार वन डबल कारमेल एंड नोगट फिल्ड बार में सही मात्रा में मिठास है।

हालांकि सामग्री लिस्ट में मिठास के लिए तीन सामग्री के बारे में दिया गया है लेकिन हैरानी की बात है कि यह चॉकलेट बहुत ज्यादा मीठी नहीं थी।

नेस्ले बार वन चॉकलेट डबल - पैकेजिंग
नेस्ले बार वन चॉकलेट डबल - पैकेजिंग
नेस्ले बार वन चॉकलेट के बीच की फिलिंग
नेस्ले बार वन चॉकलेट के बीच की फिलिंग
नेस्ले बार वन चॉकलेट के एक पैक में दो बार आती हैं
नेस्ले बार वन चॉकलेट के एक पैक में दो बार आती हैं

FAQs

1. क्या नेस्ले बार वन सेहतमंद चॉकलेट है? (Is Nestle Bar One Chocolate healthy?)

जैसा कि हम हमेशा कहते हैं कि हर चीज का सेवन सामान्य मात्रा में करना सही रहता है।

2. क्या नेस्ले बार वन में नट्स हैं? (Does Nestle Bar One Chocolate contain nuts?)

इसमें नट्स के निशान हो सकते हैं।

3. नेस्ले बार वन में कितनी कैलोरी हैं? (How many calories are in Nestle Bar One Chocolate?)

एक सर्विंग में नेस्ले बार वन में 98 किलो कैलोरी हैं।

4. नेस्ले बार वन की सामग्री क्या है? (What are the ingredients in Nestle Bar One Chocolate?)

नूगट + कारमेल, हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल फैट, माल्ट का अर्क, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड।

5. नेस्ले बार वन चॉकलेट की कीमत क्या है? (What is the price of Nestle Bar One Chocolate?)

40 ग्राम पैक की कीमत 20/- रुपए है।

आखिर में

नेस्ले बार वन चॉकलेट की फिलिंग स्वादिष्ट है और ऐसा कारमेल और माल्ट-इन्फ्यूज्ड नूगट लेयर की वजह से है।

क्या आप नेस्ले बार वन डबल ट्राई करना चाहेंगे या आप रेगुलर मिल्क चॉकलेट बार ही खाना पसंद करेंगे?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments