कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार रिव्यू (Cadbury 5 Star Oreo Chocolate Bar Review)
cadbury-5-star-oreo-chocolate-bar-review

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार रिव्यू (Cadbury 5 Star Oreo Chocolate Bar Review)

बाहर से सॉफ्ट टैक्शर और अंदर से क्रंची ओरियो फिलिंग, कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार (Cadbury 5 Star Oreo Chocolate Bar) ने हमारा दिल जीत लिया है।

जब बात चॉकलेट की आती है तो कैडबरी ने मार्केट में अपनी बड़ी जगह बना रखी है। किसे कैडबरी चॉकलेट पसंद नहीं है? डेयरी मिल्क से लेकर सिल्क, बॉर्नविल तक, कैडबरी हर किसी के लिए स्वीट ट्रीट है। लाजवाब चॉकलेट रेंज में से 5 स्टार फेवरेट है।

कैडबरी ने 5 स्टार सीरीज में कई दिलचस्प बदलाव लाए गए हैं। हमने कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार लोकल ग्रोसरी स्टोर से खरीदकर रिव्यू किया है।

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार रिव्यू में हमने कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात की है। बार में ओरियो फिलिंग का स्वाद कैसा है, क्रंच और मिठास का लेवल क्या है? अधिक जानकारी के लिए आप यह रिव्यू पढ़ सकते हैं।

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार कारमेल से फिल्ड चॉकलेट है जिसमें क्रीम की स्वादिष्ट फिलिंग के साथ हर बाइट में ओरियो बिस्किट का क्रंच है। इस रिव्यू में हमने पैकेजिंग, स्वाद, खुशबू, टैक्शर और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में बात की है।

1. पैकेजिंग

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार बैंगनी, नीला और सुनहरे रंग की आकर्षित पैकेजिंग में आती है। इसमें तीन रंग का मिश्रण है – बैंगनी (कैडबरी), गोल्डन (5 स्टार) और नीला (ओरियो)। इसका वजन 42 ग्राम है। चॉकलेट बार पैकेट के अंदर आती है और यह एक बार इस्तेमाल के लिए है।

2. सामग्री

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार की सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

कारमेल और बिस्किट के फिलिंग 70% – चीनी, हाइड्रोजनीकृत वेजिटेबल फैट, लिक्विड ग्लूकोज, मिल्क सॉलिड (11%), बिस्किट 11% (मैदा), चीनी, खाद्य वनस्पति वसा, कोको सॉलिड, तरल ग्लूकोज, स्टार्च , लेवनिंग एजेंट, खाद्य नमक, पायसीकारी, खाद्य वनस्पति वसा, इंवर्ट शुगर, (Humectant), पायसीकारक, आयोडीन नमक, मिल्क चॉकलेट 30% – चीनी, कोको बटर, मिल्क सॉलिड (4%), लैक्टोज, कोको सॉलिड, खाद्य वनस्पति वसा, और पायसीकारी।

इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक, प्राकृतिक समान और आर्टिफिशियल (कारमेल और वनीला) फ्लेवर वाले पदार्थ) हैं, कोको बटर के साथ वेजिटेबल फैट भी है।

एलर्जी – इसमें दूध, गेहूं, सल्फाइट्स, मूंगफली और सोया भी हो सकते हैं।

3. स्वाद और खुशबू

तीन मुख्य पदार्थ – चॉकलेट, कारमेल और ओरियो। सभी पदार्थ खुद से ही काफी मीठे हैं और एक साथ आकर मिठास बहुत ज्यादा हो सकती है। हम यह जांच करना चाहते थे।

कैडबरी 5 स्टार ओरियो में आनंदमय कारमेल जैसी खुशबू है। कारमेल-फज- जैसी चॉकलेट, क्रीम फिलिंग और ओरियो के क्रंची बाइट्स की वजह से चॉकलेट को ट्राई करना जरूरी हो जाता है।

मिठास के बारे में जैसा हमने सोचा था, असलियत में बिल्कुल अलग है क्योंकि मिठास हद से ज्यादा नहीं थी। बाकी कारमेल चॉकलेट के मुकाबले मिठास बैलेंस है।

किसी भी जगह पर ओरियो, कारमेल और चॉकलेट का मिश्रण अजीब या खराब नहीं लगता है।

4. टैक्शर

चॉकलेट के बाहर का टैक्शर फज की तरह ज्यादा लग रहा था और सॉफ्ट था। चॉकलेट की फिलिंग क्रीमी थी और ओरियो बिस्किट के टुकड़े थे। इसकी लेयर मोटी थी और अच्छी मात्रा में ओरियो फिलिंग थी।

रेगुलर 5 स्टार की तरह यह चिपचिपी नहीं थी और इससे प्यारा क्रंच मिलता है।

हर बाइट में 5 स्टार ओरियो से दिलचस्प टैक्शर के लेयर मिलते हैं। हर बाइट में ओरियो बिस्किट के क्रंच से अनुभव और भी अच्छा हो जाता है।

5. क्रंचीनेस

क्रंचीनेस की जहां तक बात है हमें 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार बेहद पसंद आई है। हर बाइट में ओरियो बिस्किट के क्रंची टुकड़े मौजूद थे। यह अच्छी मात्रा में मौजूद थे।

6. पोषण की जानकारी

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार की पोषण की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार –

522 किलो कैलोरी, 4.3 ग्राम प्रोटीन, 28.1 ग्राम फैट और 215 एमजी सोडियम।

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार रिव्यू

जरूरी बातें कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार
उपलब्ध साइज 42 ग्राम
कीमत 35/- (42 ग्राम)
मात्रा 42 ग्राम 
सामग्री शुगर, वेजिटेबल फैट, कोको सॉलिड, लिक्विड ग्लूकोज
शेल्फ लाइफ 9 महीने
कैलोरी 219 (11% ऑफ जीडीए)

 

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार के लेयर स्वादिष्ट हैं। बैलेंस मिठास के साथ चॉकलेट का छोटे पैक संतोषजनक लगता है।

मोटे और क्रीमी लेयर के साथ ओरियो फिलिंग फजी कारमेल चॉकलेट के साथ स्वादिष्ट लगती है। चॉकलेट की पैकेजिंग आकर्षित लगती है। जैसे ही हमने बाइट ली, ओरियो फिलिंग की क्रंचीनेस ने हमारा अनुभव और भी ज्यादा अच्छा कर दिया था।

जिन लोगों को ओरियो और 5 स्टार बेहद पसंद है, उन्हें कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट जरूर ट्राई करनी चाहिए।

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार - पैकेजिंग
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार - पैकेजिंग
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार का फज जैसा टैक्शर है
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार का फज जैसा टैक्शर है
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार क्रीम रोल जैसा है
कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार क्रीम रोल जैसा है

विशेषताएं

  • कैडबरी 5 स्टार ओरियो की कीमत 35/- रुपए है।
  • यह बैंगनी, गोल्डन और नीले रंग की पैकेजिंग में आती है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
  • ओरियो और कैडबरी का मिश्रण लाजवाब है।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।

पसंद

  • इसमें ओरियो क्रीम और बिस्किट के टुकड़ो की अच्छी स्टफिंग है।
  • कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट को ओरियो बाइट्स से अच्छा क्रंच मिला है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • चॉकलेट के अंदर की स्टफिंग चिपचिपी नहीं है।
  • चॉकलेट के बाहर फजी कारमेल चॉकलेट लेयर है।

किसके लिए बेस्ट है

कैडबरी 5 स्टार ओरियो खाना खाने के बाद के लिए परफेक्ट स्वीट ट्रीट है। फजी चॉकलेट के साथ ओरियो के क्रंची बाइट्स से यह आदर्श डेजर्ट ऑप्शन भी बन जाता है। अगर घर में बच्चे हैं तो, चॉकलेट का यह अनोखा मिश्रण उन्हें जरूर पसंद आएगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें ज्यादा मीठी चॉकलेट नहीं पसंद है।

FAQs

5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार सेहतमंद है? (Is Cadbury 5 Star Oreo Chocolate bar healthy?)

इस चॉकलेट में मैदा, वेजिटेबल फैट, लिक्विड ग्लूकोज और इंवर्ट शुगर है। जिस वजह से हम इस चॉकलेट को सेहतमंद नहीं बोलेंगे।

2. क्या यह प्रोडक्ट 3 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए सही है? (Is this product favorable for kids under 3 years?)

कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार में ऐसी सामग्री है जिनका सेवन 3 साल से कम उम्र वाले बच्चों को नहीं करना चाहिए। अपने बच्चे के लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन के बारे में जानने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह करना सबसे अच्छा है।

3. क्या यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री है? (Is this product gluten-free?)

नहीं, कैडबरी 5 स्टार ओरियो चॉकलेट बार ग्लूटेन फ्री नहीं है।

4. क्या इस प्रोडक्ट को कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं? (Can I preserve this product in the fridge for several days?)

बेस्ट रिजल्ट के लिए, पैक खोलने के बाद चॉकलेट का सेवन करें।

आखिर में

अगर आपको 5 स्टार और ओरियो, दोनों पसंद हैं तो आपको यह अनोखा ट्विस्ट बेहद पसंद आने वाला है। हमारा यकीन करे कि यह फ्लेवर आपको निराश नहीं करेगा।

हम कैडबरी 5 स्टार ओरियो की सलाह देते हैं और हमें यह बेहद पसंद आई है। अगर आपको खाना खाने के बाद स्वीट डेजर्ट खाने का मन है तो कैडबरी 5 स्टार ओरियो आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

अगर आपने 5 स्टार ओरियो ट्राई की है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments