ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी रिव्यू - मैंगो फ्लेवर (Britannia Winkin’ Cow Thick Lassi Review – Mango Flavor)
Britannia Winkin’ Cow Thick Lassi – Mango Flavor Review

ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी रिव्यू – मैंगो फ्लेवर (Britannia Winkin’ Cow Thick Lassi Review – Mango Flavor)

स्वादिष्ट या नहीं? आइए पता लगाते हैं कि ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर का स्वाद कैसा है।

भारत में आम और गर्मियों, एक ही शब्द हैं। इनके साथ योगर्ट मिला दें तो लस्सी बन जाएगी। परफेक्ट! जैसे अब गर्मियां जा रही हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप मैंगो लस्सी अभी या बाद में पी नहीं सकते हैं। हमने ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर का रिव्यू किया है। आइए देखते हैं कि इसकी मदद से क्या हमें गर्मी और आम के फ्लेवर की याद आती है या नहीं। इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

इससे पहले हमने ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक मिल्कशेक का रिव्यू किया है और क्रीमीनेस के कारण हमें यह बेहद पसंद आए हैं जिसमें से मैंगो फ्लेवर हमारा फेवरेट था।

ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर (Facts About Britannia Winkin’ Cow Thick Mango Lassi)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 150 दिन की है।
  • पीने से पहले बेवरेज अच्छे से शेक करें। ठंडा बेवरेज बेस्ट लगता है।
  • 100 एमएल इस बेवरेज से 75 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

#फर्स्टइंप्रेशन ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर

कीमत और पैकेजिंग – ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर सफेद और पीले रंग के टेट्रा पैक में आती है। 180 एमएल टेट्रा पैक की कीमत 20/- रुपए है।

सामग्री – इसमें दही (45%), पानी, चीनी, आम का गुद्दा (9%), स्टेबलाइजर और एसिडिटी रेगुलेटर हैं। इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं।

खुशबू – ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर का रंग चमकीला हल्का पीला है। इस बेवरेज की खुशबू वैसी ही है जैसी आप मैंगो फ्लेवर बेवरेज से उम्मीद करते हैं – अच्छी और ताज़ा।

स्वाद और स्थिरता – मैंगो लस्सी 45% दही से बनाई गई है और इसका टैक्शर गाढ़ा और क्रीमी है। टैक्शर और स्थिरता वैसी ही है जैसी आप घर में बनी लस्सी से उम्मीद रखते हैं। हालांकि लस्सी में मिठास सही है लेकिन आम का फ्लेवर हमें पसंद नहीं आया है। हालांकि इसमें आम का फ्लेवर सबसे महत्त्वपूर्ण है और वही इसमें नहीं है। इसमें सिर्फ खट्टास है वो भी दही से आ रही है।

winkin-cow-mango-lassi-in-glass
ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर
इमेज क्रेडिट – mishry.com

पूरी तरह से देखा जाए तो इसका फ्लेवर हमें खास नहीं लगा है। हम बेवरेज से हम ताज़ा और बेहतर फ्लेवर की उम्मीद कर रहे थे। अगर आपको मैंगो फ्लेवर बेवरेज पसंद है तो ब्रिटानिया का यह बेवरेज एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर

ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी क्रीमी है लेकिन हमें फ्लेवर उतना अच्छा नहीं लगा है।

कीमत – 20/- रुपए*

मात्रा – 180 एमएल

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक लस्सी – मैंगो फ्लेवर को 3.65 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments