ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय, तरीका और नुकसान – मिश्री
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? – जानिए हर महत्वपूर्ण जानकारी

सेहत का खास ध्यान रखने वाले लोगों के मन में अकसर यह सवाल आता है कि ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? इसका जवाब आप यहां से ले सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण ग्रीन टी उन सभी लोगों की पसंद है जो अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहते हैं। नियमित रुप से ग्रीन टी का सेवन करने से इसके कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसी कई ब्रांड हैं जो खुली पत्तियां और ग्रीन टी बैग्स बेचती हैं। इसके साथ ही कई ग्रीन टी अलग- अलग फ्लेवर के साथ आती हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने के साथ- साथ यह जानना बहुत जरुरी है कि ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? क्या ग्रीन टी को सोने से पहले पीना चाहिए, सुबह या फिर खाली पेट पीना चाहिए? वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को कब पीना चाहिए? कोई भी खाने या पीने की चीज़ कितनी भी लाभदायक हो, अगर सही समय और तरीके से इसका सेवन ना किया जाए तो कई सारे पोष्टिक आहार छूट सकते हैं जिससे नुकसान भी हो सकता है। ग्रीन टी पीने का टाइम टेबल बनाने से पहले आपको अपनी दिनचर्या को ध्यान में रखना जरुरी है। ग्रीन टी पीने का सही समय की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

जिस तरह की चाय ऑक्सीकरण (oxidation) प्रोसेस नहीं गुजरती है। इसका मतलब है ग्रीन का अपना प्राकृतिक हरा रंग और खुशबू है। सभी चाय के प्रकार में से ग्रीन टी को सबसे ज्यादा सेहतमंद और पॉपुलर माना जाता है। ग्रीन टी पत्तेदार खुशबू ग्राहकों को ऐसी खुशबू देती है जो बाकी कोई और खाने की चीज़ नहीं देती है। ग्रीन टी के फायदे कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, स्वस्थ मुंह आदि। पिछले कुछ सालों में ग्रीन टी की डिमांड ने ऊंचाइयां छू ली हैं जिससे ग्रीन टी की कंपनियों को फायदा हुआ है।

संबंधित आर्टिकल: ग्रीन टी के लाजवाब फायदे

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?

लोग अकसर सोचते हैं कि ग्रीन टी कब पीनी चाहिए या फिर वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को कब पीना चाहिए। अगर आपने ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल किया हुआ है तो ग्रीन टी का सेवन आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता है। ग्रीन का सेवन करने के लिए कुछ जरुरी चीजों को ध्यान में रखना जरुरी है जैसे कि टाइम टेबल, सोने का समय, कसरत का समय और काम करने का समय। अपनी दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए आपको ग्रीन टी पीने का टाइम टेबल बनाना है और इसके बाद इन सारी बातों को ध्यान में रखना है-

संबंधित आर्टिकल: ग्रीन टी के पॉपुलर फ्लेवर

1. सुबह

यह सलाह दी जाती है कि काम पर जाने से पहले आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपके दिन की शुरुआत एनर्जी से करने में मदद करती है। इसमें मौजूद कैफीन आपको सतर्क और एनर्जी देता है जो आपकी सुबह को अच्छा बना देता है।

2. कसरत से पहले

इस बात की सलाह दी जाती है कि कसरत करने के समय में और ग्रीन टी पीने के समय के बीच में 30 मिनट से ज्यादा समय का अंतर होना चाहिए। लेकिन इन दोनों के बीच का समय 1 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। समय का सही अंतर होने से आपके शरीर का मेटाबोल्जिम बढ़ जाएगा और आप लंबे समय के लिए कसरत कर पाएंगे। लेकिन अगर 1 घंटे से ज्यादा समय का अंतर हो गया तो ग्रीन टी के फायदे नहीं मिलेंगे।

संबंधित आर्टिकल: ग्रीन टी वजन कम करने में कैसे मदद करती है?

दौड़ते हुए
ग्रीन टी का सेवन कसरत के समय कर सकते हैं

3. सोने से पहले

आपके सोने के समय में और ग्रीन टी के पीने के समय में करीब 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। इसलिए आपको अपने सोने के समय के अनुसार ग्रीन टी का सेवन करना है नहीं तो ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आपकी नींद खराब कर सकता है। इससे आपकी सोने की आदत बिगढ़ सकती है जिससे आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होगी।

संबंधित आर्टिकल: बेस्ट ग्रीन टी बैग्स खरीदने के लिए

Buy Green Tea Online

ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए?

ऊपर दी गई जानकारी से आपको यह पता चल गया है कि ग्रीन टी कब पीनी चाहिए। लेकिन यह पता होना भी जरुरी है कि ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए।

  • सुबह उठते ही सबसे पहला काम ग्रीन टी पीने का नहीं होना चाहिए। सुबह उठते ही ग्रीन टी पीने से आपके लिवर में परेशानी हो सकती है क्योंकि ग्रीन टी में कैटेचिन मौजूद होता है।
  • खाने के साथ ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सोने से तुरंत पहले ग्रीन टी को नहीं पीना चाहिए। ग्रीन टी में कैफीन होता है जो आपकी नींद खराब कर सकता है।

More Option Of Green Tea To Buy

ग्रीन टी सेहत के लिए क्यों अच्छी है?

  • ग्रीन टी में बायो एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो शरीर के सेल और मॉलिक्यूल को खराब होने से बचाकर रखते हैं।
  • ग्रीन टी में मेडिकल खूबी है जो कई सारी बीमारी का इलाज करने में मदद करती है।
  • ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है जिससे दिमाग अच्छे से काम करता है और आपको ज्यादा सतर्क बनाता है।
  • ग्रीन टी को मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है जो फैट को बर्न करता है।
  • ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो कई तरह के कैंसर के लक्षण को दूर करने में मदद करती है जैसे कि स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर।
  • ग्रीन टी दिमाग को सही से काम करने में मदद के साथ- साथ बुढ़ापे में दिमाग का बचाव भी करती है।
  • ग्रीन टी में कैटेचिन मौजूद होता है जो मुंह के बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है।
  • ग्रीन टी पीने से टाइप 2 डायबटीज और दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

ग्रीन टी के नुकसान

यह बात सभी को पता है किसी भी दवाई का सेवन नियमित रुप से ज्यादा करने पर उसके नुकसान हो जाते हैं। वैसे ही ग्रीन टी के नुकसान भी हैं। अगर इसका सेवन सही मात्रा में ना किया जाए तो नीचे दिए गए नुकसान हो सकते हैं-

1. कैफीन का सेवन ज्यादा करना

ग्रीन टी जैसी चाय नहीं है जिसमें सबसे ज्यादा अधिक मात्रा में कैफीन मौजूद है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपके शरीर में कैफीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है।

2. असामान्य ब्लड प्रेशर

जैसे कि आपको पहले भी बताया है कि ग्रीन टी कैफीन होता है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से कैफीन की मात्रा भी बढ़ जाती है जो दिल की धड़कनों को तेज कर देती है जिससे खून का बहाव भी ज्यादा हो जाता है। इसके अलावा ग्रीन टी में मौजूद सभी आहार हमारे शरीर के द्वारा जल्दी से अब्जॉर्ब कर लिया जाते हैं। यह खून के बहाव के साथ मिलकर अचानक से ब्लड प्रेशर को बढ़ा देते हैं।

कप में ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन सही समय पर करें

3. खराब लिवर

इस बात को लेकर चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से ही ऐसा हो सकता है। अगर आप दिन में 3 कप ग्रीन टी पी रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं है।

4. आयरन की कमी

ग्रीन टी में मौजूद कंपाउंड हमारे खून में मौजूद आयरन के साथ चिपक जाता है। इस कारण से शरीर में आयरन अब्जॉर्ब होने की मात्रा बहुत कम हो जाती है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से आयरन की कमी हो सकती है।

आखिर में

एक दिन में आप 2 से 3 कप ग्रीन टी के पी सकते हैं। इससे अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से आपको नुकसान हो सकता है। और नुकसान के बारे में आपने ऊपर से जानकारी प्राप्त कर ली है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सही मात्रा में करें और इसके फायदे प्राप्त करें।

आप अपनी दिनचर्या के अनुसार ग्रीन टी डाइट में शामिल कर सकते हैं। किसी भी चीज का सेवन नियमित रूप से करने पर उसके फायदे अवश्य मिल सकते हैं।

FAQs

1. ग्रीन टी कब पीनी चाहिए?

ग्रीन टी पीने का सही समय है- सुबह, कसरत के बाद, खाना खाने के बाद, सोने से 3-4 घंटे पहले आदि।

2. क्या खाली पेट ग्रीन टी पी सकते हैं?

खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट खराब हो सकता है। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा देता है। पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने से पेट में दर्द, मितली, कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है।

3. वजन कम करने के लिए ग्रीन टी कब पीनी चीहिए?

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी खाना खाने के बाद पी सकते हैं। लेकिन अगर आपका पेट जल्दी खराब हो जाता है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

4. क्या ग्रीन टी रात में पी सकते हैं?

रात को सोने से 3-4 घंटे पहले ग्रीन टी पी सकते हैं। सोने से थोड़ी देर पहले ग्रीन टी पीने से नींद आने में परेशानी हो सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
37 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime