गणेश वेजिटेबल चॉपर रिव्यू (Ganesh Vegetable Chopper Review: Cut Vegetables With Ease)
ganesh-vegetable-chopper

गणेश वेजिटेबल चॉपर रिव्यू (Ganesh Vegetable Chopper Review: Cut Vegetables With Ease)

जल्दी काटें और समय बचाएं- गणेश वेजिटेबल चॉपर (Ganesh Vegetable Chopper) मॉर्डन किचन की जरूरत है!

मिश्री रेटिंग

डिजाइन
4 / 5
4
विशेषताएं
4 / 5
4
वैल्यू फॉर मनी
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

साफ और रखने में आसान, गणेश वेजिटेबल चॉपर (Ganesh Vegetable Chopper) को सुविधाजनक में पूरे नंबर मिलते हैं। हमें शार्प ब्लेड और स्मूथ काम पसंद आया है।

मैनुअल वेजिटेबल चॉपर को बहुत कम अहमियत दी जाती है। इसमें न बिजली की जरूरत है और सुरक्षा सबसे ज्यादा मिलती है- इन वजह से मैनुअल चॉपर आपकी किचन में होना चाहिए।

समय और मेहनत बचाने के अलावा, मैनुअल चॉपर से कम गंदगी होती है। कैसे, आप पूछेंगे? इसमें सामग्री कंटेनर के अंदर ही रहती है जिस वजह से टुकड़े इधर- उधर फैलते नहीं हैं। जिससे सफाई भी जल्दी हो जाती है! लेकिन इसके बावजूद आपको ब्लेड और कंटेनर धोने की जरूरत है।

इसके साथ ही आप छोटे बच्चों को कुकिंग प्रोसेस से पहचान करा सकते हैं। इसमें मज़ा भी बहुत है!

ब्लेड को कितनी अच्छी तरह से लगाया गया है, कितनी शार्प हैं, खींचने- छोड़ने कितना आसान है, यह कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें मैनुअल चॉपर खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।

गणेश वेजिटेबल चॉपर को ऑनलाइन 35,000 रेटिंग मिली है, जिस वजह से हम इस किचन टूल को ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। क्या इससे मोटी चॉपिंग होती है या पतली? क्या भुने हुए नट्स चॉप कर सकते हैं?

इन सभी सवालों के जवाब आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

गणेश वेजिटेबल चॉपर से जुड़ी जरूरी बातें

गणेश वेजिटेबल चॉपर
गणेश वेजिटेबल चॉपर

गणेश वेजिटेबल क्विक चॉपर के साथ चमकीले फ़िरोज़ी रंग का कंटेनर आता है। चंकी साल्सा और स्मूथ प्योरी- यह मैनुअल चॉपर सब करता है!

1. पैकेजिंग

यह मैनुअल चॉपर पुनर्चक्रण (recyclable) गत्ते के बॉक्स में आता है। बॉक्स में ब्लेड, कंटेनर और ढक्कन आता है।

सभी चीजें प्लास्टिक में पैक थी।

2. बॉडी मटेरियल

मैनुअल चॉपर की बॉडी (ढक्कन और कंटेनर) प्लास्टिक से बने हैं। चॉपर इस्तेमाल करते समय फिसलता नहीं है जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान है।

3. ब्लेड मटेरियल

मैनुअल चॉपर की ब्लेड स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक से बनी हैं। चार में से तीन ब्लेड स्टेनलेस स्टील की हैं। सबसे नीचे वाली ब्लेड प्लास्टिक से बनी है।

4. क्षमता

कंटेनर की क्षमता 725 एमएल है। कंटेनर का इस्तेमाल स्टोर करने के लिए भी किया जा सकता है।

5. साफ करने में आसानी

ब्लेड और मैन यूनिट को जोड़ना और निकालना आसान है, इससे चॉपर को साफ करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही चॉपर को डिशवॉशर में धो सकते हैं।

मिश्री की सलाह – कंटेनर को डिशवॉशर में उलटा रखें और ब्लेड को हाथ से ही धोएं।

6. वजन

इस हल्के किचन टूल की वजन 250 ग्राम है। इसे इस्तेमाल और स्टोर करना आसान है।

7. कीमत

गणेश वेजिटेबल चॉपर की कीमत 620/- रुपए है।

हमने अमेज़न से खरीदा था।

8. वारंटी की जानकारी

वारंटी सेलर पर निर्भर करती है।

प्रोडक्ट खरीदने से पहले वारंटी के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें।

गणेश चॉपर वेजिटेबल कटर रिव्यू

गणेश मैनुअल वेजिटेबल चॉपर से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

गणेश क्विक चॉपर प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 620/- रुपए
ब्लेड मटेरियल स्टेनलेस स्टील
बॉडी मटेरियल प्लास्टिक
रंग फ़िरोज़ी
आयाम 12.7 x 12.7 x 12.5 सेंटी मीटर
क्षमता 725 एमएल
गणेश वेजिटेबल चॉपर के पार्ट
गणेश वेजिटेबल चॉपर के पार्ट
गणेश वेजिटेबल चॉपर इस्तेमाल करते समय फिसलता नहीं है
गणेश वेजिटेबल चॉपर इस्तेमाल करते समय फिसलता नहीं है

हमारे गणेश क्विक चॉपर रिव्यू के लिए हमने कई सामग्री काटी है जैसे कि रसीले टमाटर, क्रंची प्याज, भुने हुए चने, बादाम, मिर्च, अदरक और लहसुन। हमने उन सामग्री का इस्तेमाल किया है जिनका उपयोग आमतौर पर रोजाना किया जाता है।

कुछ भी काटने से पहले आप सामग्री के टुकड़े कर लें और फिर कंटेनर में डालें। अगर टुकड़े बहुत बड़े हैं तो हो सकता है कि वो ब्लेड के बीच में फस जाए और काम सही से न हो।

मैनुअल चॉपर में आप अपनी पसंद के अनुसार चॉप कर सकते हैं। आपको सब्जियां कितनी पतली या मोटी कटी हुई चाहिए। अगर आपको मूली का पराठा या मंचूरियन बॉल्स बनानी है तो आपको बारीक कटी हुई मूली चाहिए। इससे मंचूरियन बॉल्स का टैक्शर फ्राई करने के बाद क्रंची मिलेगा।

वहीं दूसरी तरफ अगर आप वेजी लोडेड फ्राइड राइस बना रहे हैं तो आपको इसके छोटे- छोटे टुकड़े चाहिए।

हालांकि हम इसके साथ यह भी कहना चाहेंगे कि मैनुअल चॉपर का इस्तेमाल पानी से भरपूर फल/ सब्जियों के लिए नहीं किया जा सकता है जैसे कि शिमला मिर्च, खीरा, बैंगन, भिंडी, क्योंकि इन्हें सिर्फ एक तरीके से काटा जाता है जो मैनुअल चॉपर नहीं कर सकता है।

गणेश वेजिटेबल चॉपर में काटी गई सामग्री
गणेश वेजिटेबल चॉपर में काटी गई सामग्री
गणेश वेजिटेबल चॉपर में मिर्च चॉप करते समय
गणेश वेजिटेबल चॉपर में मिर्च चॉप करते समय
गणेश वेजिटेबल चॉपर बादाम चॉप करते समय
गणेश वेजिटेबल चॉपर बादाम चॉप करते समय
गणेश वेजिटेबल चॉपर में भुने हुए चने चॉप करते समय
गणेश वेजिटेबल चॉपर में भुने हुए चने चॉप करते समय

विशेषताएं

  • यह मैनुअल वेजिटेबल चॉपर है।
  • इसे अलग करना, साफ और रखना आसान है।
  • चमकीले रंग वाला चॉपर 20 सेकंड में 350 कट करता है।
  • यह हल्का वजन वाला किचन टूल है।
  • आपको सलाह दी जाती है मोटा काटने के लिए थोड़ी बार चॉपर चलाएं वहीं पेस्ट जैसी स्थिरता पाने के लिए (ज्यादा से ज्यादा 20 बार) ज्यादा बार चॉपर चलाएं।
  • बड़ा हैंडल और चॉपर फिसलता नहीं है, इसकी विशेषताएं हैं।

अच्छी बातें

  • हमें अच्छा लगा कि ढक्कन सुरक्षा के साथ बंद हो जाता है।
  • इसका तार 15 इंच लंबा है जिससे खींचना आसान है।
  • स्टेनलेस स्टील ब्लेड शार्प हैं।
  • यह ब्लेड रणनीतिक रूप (strategically) लगाई गई हैं और इसके परिणामस्वरूप पर्याप्त कट मिलते हैं।
  • इसमें सब्जी से लेकर नट्स काटे जा सकते हैं।

किसके लिए बेस्ट है

इलेक्ट्रिक चॉपर के मुकाबले मैनुअल चॉपर से रिजल्ट धीरे मिलते हैं। लेकिन देखा जाए तो मैनुअल चॉपर से जेब पर भारी असर नहीं पड़ता है, साफ करने में आसानी और बिजली का भी इस्तेमाल नहीं करता है!

जब आपके पास समय की कमी हो या घर में बहुत सारे मेहमान आ जाएं, तो यह चॉपर आपकी मदद के लिए हमेशा हाज़िर है। 

हालांकि चॉपर इस्तेमाल करते समय ब्लेड से सीधा संपर्क नहीं होता है जिस वजह से इसका इस्तेमाल बच्चे भी कर सकते है। (बड़ो की निगरानी के अंतर्गत)

मिश्री की सलाह – सब्जियों के टुकड़े कर डालना बेहतर रहेगा। अगर नहीं, तो हो सकता है कि चॉपर अच्छे से काम न करें और आपको पूरा प्रोसेस दोबारा से करना पड़ सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े टुकड़े ब्लेड के बीच में फस सकते हैं और खींचने में रुकावट पैदा हो सकती है।

FAQs

1. क्या यह चॉपर डिशवॉशर सेफ है? (Is this chopper Dishwasher Safe?)

हां, इसे डिशवॉशर में धो सकते हैं। ब्लेड और ढक्कन हाथ से साफ करें।

2. क्या इससे पेस्ट या प्यूरी बना सकते हैं? (Can I make a paste or puree with it?)

हां, बना सकते हैं। तार को तब तक खींचते रहे जब तक इच्छानुसार स्थिरता न मिल जाए।

3. क्या गणेश वेजिटेबल चॉपर खरीदने लायक है? (Is a Ganesh vegetable chopper worth it?)

अगर आपको ज्यादा मात्रा में खाना बनाना है या फिर चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यह चॉपर अच्छा है।

उदाहरण के तौर पर, हिंदुस्तानी खाने में बेसन चीला, आमलेट, डोसा, स्टिर फ्राई राइस के लिए सब्जियों की जरूरत पड़ती है। पूरी तरह से कहा जाए तो मैनुअल चॉपर से खाने की तैयारी करने का समय कम हो जाता है।

4. क्या इस चॉपर से फल और सब्जियां काट सकते हैं? (Is this chopper suitable for chopping vegetables & fruits?)

हां, मैनुअल चॉपर से सब्जियां काट सकते हैं। हालांकि, साइज का ध्यान रखें।

फल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए फल चाकू से ही काटें।

5. क्या चॉपर इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरूरत है? (Does this chopper require electricity to operate?)

नहीं, गणेश क्विक चॉपर मैनुअल चॉपर है।

6. क्या चॉपर से नट्स काट सकते हैं? (Is this chopper useful for nuts?)

हां, इसमें कई प्रकार के नट्स काट सकते हैं जैसे कि मूंगफली, ड्राई फ्रूट, रोस्टेड नट्स, भुना चना आदि।

आखिर में

10 दिनों तक टेस्ट किचन में गणेश मैनुअल चॉपर इस्तेमाल करने के बाद हम इसे हरी झंडी देते हैं।

कंटेनर की क्षमता, ब्लेड की क्वालिटी और पूरी तरह से इस्तेमाल करना, हमें पसंद आया है। पतली मिर्च हो या फिर लहसुन या फिर भुने हुए नट्स – यह मैनुअल चॉपर जादू की तरह काम करता है!

हम सलाह देते हैं कि चॉपर में सब्जियां डालने से पहले इनके टुकड़े कर लें। टुकड़े को फैला दें और फिर चॉपिंग शुरु करें। इससे तार खींचने में आसानी होगी और ब्लेड भी अच्छे से काम करेंगी।

क्या आपने इससे पहले वेजिटेबल चॉपर इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो मैनुअल या इलेक्ट्रिक?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime