भारत में बेस्ट अप्पे मेकर्स 2021 (Best Appe Makers in India 2021)
best-appe-maker-brands-in-india

भारत में बेस्ट अप्पे मेकर्स 2021 (Best Appe Makers in India 2021)

बेस्ट अप्पे मेकर्स (Best Appe Makers) रिव्यू का विजेता हॉकिन्स अप्पे पैन है। इसे इस्तेमाल और साफ करना आसान है और यह अप्पे पकाने का काम लाजवाब तरीके से करता है।

अप्पे, पनियारम, सॉफ्ट डम्पलिंग होते हैं जो बहुमुखी स्नैक होते हैं। पारंपरिक रूप से अप्पे बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल का घोल बनाया जाता है। ‘इंस्टेंट’ अप्पे बनाने के लिए रवा (सूजी) का घोल बना होता है। अप्पे बनाने के लिए बची हुई इडली और डोसा के घोल का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ मसालेदार टमाटर- मूंगफली की चटनी या क्लासिक कोकोनट चटनी खा सकते हैं। यह परफेक्ट टी टाइम स्नैक है। यह सॉफ्ट पनियारम स्पेशल पैन में बनाए जाते हैं जिन्हें पनियारककल कहते हैं।

हालांकि मार्केट में कई नॉन- ब्रांड अप्पे पैन उपलब्ध हैं लेकिन हमने रिव्यू के लिए चार पॉपुलर पनियारम पैन शामिल किए हैं – हॉकिन्स, प्रेस्टीज, सेलो और अंजली। रिव्यू लैब में दो हफ्तों से ज्यादा समय के लिए टेस्ट करने के बाद हमने, हॉकिन्स अप्पे पैन (टॉप पिक) को भारत में बेस्ट अप्पे मेकर चुना है। हम प्रेस्टीज की भी सलाह देते हैं क्योंकि यह हमारे टॉप पिक के सबसे करीब है। अंजली अप्पे पैन वैल्यू फॉर मनी पिक है।

ऐसा क्यों है? यह जानने के लिए पूरा रिव्यू पढ़ सकते हैं!

भारत में बेस्ट अप्पे मेकर ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

इस सेक्शन में हमने किन ब्रांड को रिव्यू के लिए चुना है, कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बात की है।

1. ब्रांड रिव्यूड

इस रिव्यू के लिए हमने चार पॉपुलर पनियारम पैन ब्रांड को चुना है – 

  • सेलो अप्पे पैन
  • अंजली अप्पे पैन
  • प्रेस्टीज अप्पे पैन
  • हॉकिन्स अप्पे पैन

2. कीमत

औसत, ब्रांडिड अप्पे पैन की कीमत 650/- रुपए से 1,300/- के बीच हो सकती है। अगर आप बिना ब्रांड का अप्पे खरीदना चाहते वो 250/- से 300/- रुपए के बीच आता है।

3. उपलब्धता

पनियारम पैन आसानी से लोकल शॉप और ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध है।

बेस्ट अप्पम पैन रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया है

रिव्यू करते समय हमने कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा है – 

1. पैन का मटेरियल

पनियारम पैन एलुमिनियम और आयरन में उपलब्ध हैं। बेस के मटेरियल से पैन का वजन और कीमत का पता चलता है। एलुमिनियम हल्का, सस्ता होता है वहीं आयरन भारी और महंगा होता है।

हमने सभी ब्रांड के पैन के बेस का मटेरियल और कोटिंग की जांच की है। क्या नॉन- स्टिक कोटिंग है? अगर हां, पैन पर किस प्रकार की कोटिंग है? क्या कास्ट- आयरन की है, क्या प्री- सीसंड या क्या इसे सिजन की जरूरत है।

2. हैंडल का प्रकार

हैंडल के प्रकार से पता चलता है कि इसे कितनी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर पैन के हैंडल छोटे हैं तो यह गर्म जल्दी हो जाएंगे जिससे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। इससे किचन में अनहोनी भी हो सकती है। अगर पैन में लंबा बेकलाइट हैंडल है इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक हो जाता है।

3. ढक्कन की क्वालिटी 

ढक्कन का मटेरियल क्या है? स्टील या कांच? क्या ढक्कन गर्म होता है? क्या ढक्कन टिकाऊ है या नाज़ुक है? हैंडल के ऊपर की नोब कैसी है? क्या खाना बनाते समय गर्म हो जाता है? 

4. फाइनल रिजल्ट

अप्पे कितनी अच्छी तरह से पके थे? क्या ब्राउनिंग एक जैसी है या नहीं? क्या पैन में हीट एक मात्रा में फैल रही है? क्या अप्पे ठंडे होने के बाद भी इनमें नमी बरकरार थी? आमतौर पर, सही मात्रा में हीट न मिलने पर खाना ज्यादा पका या आधा पका रह सकता है।

अप्पे के स्वाद को हमने जांच का फैक्टर नहीं बनाया है क्योंकि यह रेसिपी पर निर्भर करता है, पैन पर नहीं।

5. अप्पे रखने वाले कप्स

पैन में अप्पे बनाने के कितनी जगह है? 6,9,12 या ज्यादा? एक बैच में कितने अप्पे बन सकता हैं।

6. सफाई में आसानी

पैन साफ करने से पहले हमने इसे ठंडा होने के लिए रख दिया था। इससे पता चला कि पैन साफ करना कितना आसान है?

7. कीमत

पैन कितना सस्ता या महंगा है? अगर पैन अपने दावेदारों के मुकाबले ज्यादा महंगा है तो इसमें ऐसी क्या खासियत है? क्या क्वालिटी को देखते हुए कीमत जायज़ है?

8. वारंटी

आखिरी फैसला लेने से पहले वारंटी एक अहम बात थी।

भारत में अप्पे मेकर ब्रांड रिव्यू

मिश्री पर हम रिव्यू में पारदर्शीता रखते हैं जिस वजह से हमारे रिव्यू विस्तार रूप से होते हैं। हमने इस तरह से पैन टेस्ट किए हैं।

हमने सभी पैन में अप्पे बनाने से पहले सिजन (seasoned) किए थे, चाहे वो पहले से सिजन थे या नहीं। सिजनिंग करने से कुकिंग प्रोसेस आसान हो जाता है। हमने नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार सिजनिंग की थी – 

  • बॉक्स से पैन निकालने के बाद सभी पैन को साबुन और पानी से धोया था।
  • 30 सेकेंड कम हीट पर पैन रखा।
  • ब्रश से सभी हिस्सों में तेल लगाया।
  • ठंडा होने के बाद दोबारा पानी और गर्म पानी से धोया।
  • सुखाया और पैन इस्तेमाल करने के लिए तैयार था।

रिव्यू के लिए हमने सभी अप्पे पैन में एक रेसिपी को फॉलो कर डिश बनाई थी। डिश की रेसिपी कुछ इस प्रकार है-

  • एक बर्तन में हमने 1 कप सूजी में ¾ कप दही मिक्स की।
  • स्वादानुसार नमक, कटी हुई अदरक, हरी मिर्च और सब्जियां डालें। अब प्याज, बीन्स, गाजर और शिमला मिर्च डालें।
  • हमने ½ पाउच अनफ्लेवर फ्रूट नमक डाला।
  • हमने घोल का इस्तेमाल तुंरत अप्पे बनाने के लिए किया था।

हमने सभी अप्पे मीडियम या कम गैस पर बनाए थे। हमने आधे अप्पे तुरंत टेस्ट किए और बचे हुए अप्पे स्टोर करने के बाद ठंडे ट्राई किए। इससे हमने टैक्शर के बदलाव के बारे में पता चला।

टेस्टिंग की मदद से हमें बेस्ट पानियारम के बारे में पता चला। सभी ब्रांड की तुलना जैसे कि कीमत, मटेरियल, अप्पे बनाने की जगह, कोटिंग का प्रकार, वारंटी आदि जानकारी नीचे दी गई है।

comparison-table-for-best-appe-pan-in-india

हॉकिन्स अप्पे पैन 22 सेंटीमीटर, 12 कप विद गिलास लिड – मिश्री टॉप पिक

हॉकिन्स अप्पे पैन
हॉकिन्स अप्पे पैन

हॉकिन्स अप्पे पैन पहले से जुड़ा हुआ और प्री- सीजन आता है। पैन में 12 अप्पे बनाने की जगह है और एक की क्षमता 25 एमएल है। पैन के साथ लकड़ी का टर्नर आता है और पैन साफ करने के लिए नायलॉन का सॉफ्ट स्पंज आता है। पैन का मटेरियल एल्यूमीनियम है और यह डाई- कास्ट पैन है। यह जर्मन चीनी मिट्टी की कोटिंग है (पीएफओए फ्री नॉन स्टिक)। इसका मजबूत ढक्कन है हीट प्रूफ है।

दो हफ्तों तक पैन में अप्पे पकाने के बाद हमने देखा कि हैंडल और दस्ता (knob) गर्म नहीं हुआ था। कांच के ढक्कन से कुकिंग प्रोसेस भी चेक कर सकते हैं। 

बैच के बाद बैच, हॉकिन्स में बनाए गए अप्पे परफेक्ट तरीके से पके थे और ब्राउन भी हो गए थे। एक घंटे तक अप्पे रखने के बाद खाने पर भी यह सूखे नहीं थे। नमी बरकरार थी।

गर्म होने के बाद पैन में कैमिकल की महक नहीं आ रही थी।

हॉकिन्स अप्पे पैन - सामग्री
हॉकिन्स अप्पे पैन - सामग्री
हॉकिन्स अप्पे पैन का रिव्यू करते समय
हॉकिन्स अप्पे पैन का रिव्यू करते समय
हॉकिन्स अप्पे पैन रिव्यू
हॉकिन्स अप्पे पैन रिव्यू

विशेषताएं

  • हॉकिन्स नॉन स्टिक अप्पे पैन की कीमत 1,175/- रुपए है।
  • अप्पे बनाने की जगह – 12
  • पैन का साइज 22 सेंटीमीटर है।
  • पैन का मटेरियल प्रेसर डाई-कास्ट एल्यूमीनियम है जिसमें हैंडल ठंडे रहते हैं।
  • ढक्कन का मटेरियल – मजबूत कांच
  • इसकी कोटिंग पीएफओए फ्री नॉन- स्टिक है।
  • इसमें लकड़ी का टर्नर है।
  • गारंटी/ वारंटी – इस प्रोडक्ट की 2 साल की गारंटी है।
  • यह पैन डिशवॉशर सुरक्षित नहीं है।
  • यह इंडक्शन फ्रेंडली नहीं है।
  • पैन का वजन – 1.252 किलो ग्राम
  • इसके साथ कुक बुक भी आती है जिसमें कई रेसिपी हैं जैसे कि अप्पे, पनीर कबाब, वेज मोमोज, स्पइसी वेज मंचूरियन, अंडा, चीज़ बॉल्स, जेलपीनो पोपर्स, चॉकलेट मफिन।

अच्छी बातें

  • पैन का रंग आकर्षित है।
  • पैन पहले से जुड़ा हुआ आता है।
  • इसकी दो साल की गारंटी है। बाकी ब्रांड 1 साल की वारंटी देती है।
  • इसमें जर्मन चीनी मिट्टी की कोटिंग है। यह पीएफओए फ्री नॉन- स्टिक कोटिंग है।
  • कांच का ढक्कन कुकिंग प्रोसेस देखने में मदद करता है।
  • हैंडल ठंडा रहता है।
  • हीट बराबर मिलती है और अप्पे परफेक्ट तरीके से पक गए थे। ब्राउनिंग एक जैसी है और एक घंटे बाद भी अप्पे में नमी बरकरार रहती है।

बुरी बात

  • इसमें कोई बुरी बात नहीं है जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक बना है।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप ऐसा पनियारम पैन ढूंढ रहे हैं जिसमें अप्पे परफेक्ट तरीके बनते हैं, टिकाऊ और इस्तेमाल करने में आसान, हॉकिन्स अप्पे पैन बेस्ट ऑप्शन है।

प्रेस्टीज ओमेगा सेलेक्ट प्लस पनियारककल विद गिलास लिड (12 पिट्स) – रनरअप

प्रेस्टीज अप्पे पैन
प्रेस्टीज अप्पे पैन

प्रेस्टीज ओमेगा पनियारककल, हमारे टॉप पिक की तरह पहले से जुड़ा हुआ आता है जिसमें 12 अप्पे बना सकते हैं। बॉक्स के अंदर लकड़ी का टर्नर और ब्लू स्क्रबर आता है। पैन का मटेरियल एल्यूमीनियम है और नॉन स्टिक कोटिंग पीएफओए फ्री है। कोटिंग मेटल स्पून फ्रेंडली है। कांच का ढक्कन सुविधाजनक है और 24 एमएम मोटा है। 

इसके साथ अप्पे बनाने का अनुभव हमारे टॉप पिक जैसा ही था जिस वजह से यह हमारा रनरअप बना है। हॉकिन्स, प्रेस्टीज के मुकाबले इसलिए विजेता बना है क्योंकि इनकी नॉन- स्टिक कोटिंग और गारंटी/ वारंटी में अंतर है। हॉकिन्स के मुकाबले प्रेस्टीज महंगा है और कुकिंग क्वालिटी एक जैसी है।

प्रेस्टीज ओमेगा सेलेक्ट प्लस पनियारककल
प्रेस्टीज ओमेगा सेलेक्ट प्लस पनियारककल
प्रेस्टीज ओमेगा सेलेक्ट प्लस पनियारककल का बेस
प्रेस्टीज ओमेगा सेलेक्ट प्लस पनियारककल का बेस

विशेषताएं

  • प्रेस्टीज ओमेगा अप्पे पैन की कीमत 1,300/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की वारंटी 1 साल है।
  • यह डिशवॉशर सुरक्षित नहीं है।
  • इंडक्शन फ्रेंडली पैन नहीं है।
  • धोने से पहले पैन ठंडा होने दें।
  • पैन एल्यूमीनियम से बना है।
  • ढक्कन का मेटेरियल – गिलास।
  • पैन का बेकलाइट हैंडल है।
  • कोटिंग पीएफओए फ्री नॉन- स्टिक है।
  • इसके साथ लकड़ी का टर्नर और स्क्रबर आता है।

अच्छी बातें

  • पैन पहले से जुड़ा हुआ आता है।
  • पैन में पीएफओए फ्री नॉन स्टिक कोटिंग है।
  • इसके साथ लकड़ी का टर्नर आता है जिससे बिना बिखरे अप्पे पलटे जा सकते हैं।
  • हैंडल गर्म नहीं होता है।
  • हीट बराबर फैलती है जिससे अप्पे परफेक्ट तरीके से पकते हैं। ठंडे होने के बाद भी अप्पे सॉफ्ट रहते हैं।

अंजली अप्पा पात्रा (12 कप) डीलक्स विद एस.एस लिड – वैल्यू फॉर मनी

अंजली अप्पे पैन
अंजली अप्पे पैन

अंजली अप्पे पैन एल्यूमीनियम बेस और स्टेनलेस स्टील ढक्कन के साथ आता है। कुकिंग के समय हैंडल ठंडा रहता है। इस पैन को जोड़ने की जरूरत है। पैन इस्तेमाल करने से पहले ढक्कन का दस्ता (knob) और हैंडल लगाना पड़ेगा। यह लकड़ी के टर्नर के साथ आता है।

बराबर मात्रा में हीट फैलने से अप्पे एक जैसे तरीके से बनते हैं। दावेदारों के मुकाबले इसकी कीमत कम है जिस वजह से यह हमारा वैल्यू फॉर मनी पिक है।

अंजली अप्पा पात्रा
अंजली अप्पा पात्रा
अंजली अप्पा पात्रा रिव्यू के दौरान
अंजली अप्पा पात्रा रिव्यू के दौरान
अंजली अप्पा पात्रा रिव्यू
अंजली अप्पा पात्रा रिव्यू

विशेषताएं

  • अंजली अप्पे पैन की कीमत 745/- रुपए है।
  • ढक्कन का वजन 109 ग्राम है।
  • ढक्कन के साथ पैन का वजन 600 ग्राम है।
  • 12 महीने की वारंटी है।
  • पैन का मटेरियल एल्यूमीनियम है।
  • ढक्कन का मटेरियल – स्टेनलेस स्टील।
  • लकड़ी के टर्नर के साथ आता है।
  • पैन को सीजन करने की विस्तार सा जानकारी पैक पर दी गई है।

अच्छी बातें

  • पनियारम अच्छे से पकते हैं।
  • हैंडल ठंडा रहता है।
  • लकड़ी के टर्नर से अप्पे अच्छे से पलटे जाते हैं।
  • अप्पे पैन पर नहीं चिपकते हैं।
  • बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह सबसे सस्ता पनियारम पैन ब्रांड है।

बुरी बातें

  • पैन से जुड़ा नहीं आता है।
  • पैन में कांच का ढक्कन नहीं है। इसलिए आपको बार- बार ढक्कन हटाकर अप्पे देखने होंगे जिससे हर बार हीट निकलेगी।
  • बाकी दावेदारों के मुकाबले अप्पे बनाने की जगह छोटी है।

किसके लिए बेस्ट है

यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें 1,000/- रुपए तक पनियारम खरीदने हैं।

सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड

सेलो अप्पे पैन
सेलो अप्पे पैन

सेलो अप्पे पैन लकड़ी के टर्नर के साथ आता है। स्टेनलेस स्टील ढक्कन पर दस्ता (knob) को जोड़ना पड़ता है। टेस्टिंग के दौरान हमें सेलो अप्पे पैन में कई चीजें पसंद नहीं आई हैं।

हल्के स्टेनलेस स्टील ढक्कन से लेकर छोटे हैंडल तक जो कुछ सेकेंड में गर्म हो जाते हैं और अप्पे क्विक ब्राउनिंग तक। नौसिखिए के लिए पैन को हैंडल करना मुश्किल हो सकता है।

सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड
सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड
सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड रिव्यू
सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड रिव्यू
सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड हैंडल ठंडा था
सेलो अप्पम मेकर कान विद लिड हैंडल ठंडा था

विशेषताएं

  • सेल अप्पे पैन की कीमत 1,190/- रुपए है।
  • पैन का वजन – 400 ग्राम (ढक्कन के साथ)।
  • पैन का मटेरियल – एल्यूमीनियम।
  • ढक्कन का मटेरियल – स्टेनलेस स्टील।
  • लकड़ी का टर्नर साथ आता है।

अच्छी बातें

  • पैन के साथ लकड़ी का टर्नर आता है।
  • अप्पे अच्छे से पके थे।
  • अप्पे पैन पर नहीं चिपके थे।

बुरी बातें

  • हैंडल ठंडे नहीं रहता है। हैंडल बहुत जल्दी गर्म हो जाता है जिससे पैन इस्तेमाल करने का अनुभव खास नहीं था।
  • स्टेनलेस स्टील ढक्कन हल्का है। ढक्कन कांच का नहीं है जिससे अप्पे देखने के लिए बार- बार ढक्कन हटाना पड़ता है जिससे हीट निकल जाती है।
  • अप्पे बहुत जल्दी ब्राउन हो जाते हैं जिससे यह बहुत जल्दी सख्त भी हो जाते हैं।
  • पैक पर कोटिंग की जानकारी या वारंटी/ गारंटी की जानकारी नहीं दी गई है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

हॉकिन्स अप्पे पैन हमारा टॉप पिक क्यों है?

हमारे टॉप पिक, हॉकिन्स में कई सारी खूबियां हैं। अप्पे अच्छे से पके थे, मजबूत गिलास, कुकिंग के समय हैंडल ठंडे रहते हैं। इसकी चीनी मिट्टी की कोटिंग है जो पीएफओए फ्री है और यह प्रोडक्ट दो साल की गारंटी के साथ आता है। इसके साथ ही यह दिखने में आकर्षित है।

हम प्रेस्टीज अप्पे पैन की सलाह क्यों देते हैं?

हम प्रेस्टीज ओमेगा अप्पे पैन की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि इसके साथ हमारा कुकिंग प्रोसेस का अनुभव टॉप पिक जैसा था। यह प्रोडक्ट 1 साल की वारंटी के साथ आता है और हॉकिन्स की गारंटी 2 साल की है। कीमत में अंतर भी अहम बात है।

अंजली अप्पे पैन वैल्यू फॉर मनी पिक क्यों है?

अंजली अप्पे पैन बाकी दोनों दावेदारों के मुकाबले सस्ता है। अप्पे अच्छे से पकते हैं और हैंडल ठंडा रहता है।

FAQs

1. क्या रिव्यू में शामिल किए गए अप्पे पैन डिशवॉशर सुरक्षित हैं? (Are these above reviewed appam brands dishwashers safe?)

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हॉकिन्स और प्रेस्टीज डिशवॉशर सुरक्षित नहीं हैं। अंजली और सेलो पर इससे जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। हमने इस विषय पर खुद से टेस्ट नहीं किया है।

2. अप्पम पैन के लिए बेस्ट मेटेरयिल कौन- सा है? (Which is the best material for appam pan?)

अप्पे पैन दो मटेरियल में उपलब्ध हैं – कास्ट आयरन और एल्यूमीनियम। एल्यूमीनियम पैन हल्के होते हैं और कास्ट आयरन के मुकाबले सस्ते होते हैं। यह मटेरियल सबसे ऊपर नहीं आता है क्योंकि एल्यूमीनियम कुकवेयर को लेकर अभी भी कई आशंका हैं। बर्तनों के लिए कास्ट आयरन बेहतर मरेटरियल है। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें

3. कौन- सी ब्रांड का अप्पे मेकर बेस्ट है? (Which brand of appe maker is the best?)

हमारे रिव्यू के अनुसार, हॉकिन्स अप्पे पैन बेस्ट है। इसे साफ, इस्तेमाल करना आसान है और अप्पे बनाने की जगह बड़ी है। जर्मन चीनी मिट्टी नॉन स्टिक कोटिंग के कारण अप्पे आसानी से पलटे जाते हैं और चिपकते नहीं हैं।

हम प्रेस्टीज और अंजली अप्पे पैन की भी सलाह देते हैं।

4. क्या रिव्यू में शामिल की गई ब्रांड के अप्पे पैन इंडक्शन पर इस्तेमाल कर सकते हैं? (Are these above reviewed appam brands induction compatible?)

नहीं। ऊपर दी गई किसी भी ब्रांड के अप्पे पैक का इस्तेमाल इंडक्शन पर नहीं किया जा सकता है। इन सभी का इस्तेमाल गैस स्टोव पर किया जा सकता है।

5. क्या अप्पे पैन साफ करने कठिन हैं? (Are these above reviewed appam brands induction compatible?)

हमारे निजी अनुभव के अनुसार ऊपर दी गई ब्रांड के अप्पे पैन साफ करने कठिन नहीं हैं। ठंडे होने के बाद ही पैन साफ करें क्योंकि गर्म अप्पे पैन साफ करने पर कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है।

6. ऊपर दी गई किसी भी ब्रांड में अप्पे बनाते समय चिपक गए थे? (Did the appe stick in any of the above mentioned pan?)

नहीं। सभी अप्पे पैन में अप्पे बनाना आसान था। अप्पे पैन पर नहीं चिपके थे।

आखिर में

इस बात पर ध्यान दें कि जब हम किसी अप्लायंस या बर्तन का रिव्यू टेस्ट किचन में करते है, हम उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल आधिकारिक रूप से रिव्यू करने के बाद करते रहते हैं। अगर हमें न्यू अपडेट मिलती है तो हम आर्टिकल भी अपडेट कर देते हैं।

इस अप्लायंस के कई नाम हैं – अप्पे पैन, अप्पम पात्रा, पनियारम पैन या पनियारककल। उत्तर में, यह अप्लायंस काफी पॉपुलर हो रहा है। मिनी मफिन से लेकर मीठे, नमकीन अप्पे और अंडे, चीज़ बॉल्स तक, इस पैन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। 

दो हफ्तों तक चार ब्रांड के पनियारम पैन टेस्ट करने के बाद हॉकिन्स अप्पे पैन हमारा टॉप पिक है। हम प्रेस्टीज ओमेगा पैन की सलाह देते हैं। और अंजली अप्पे पैन वैल्यू फॉर मनी पिक है।

क्या आपके पास पनियारम पैन है? किस ब्रांड का है और आपका अनुभव इसके साथ कैसा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

4 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime