केल (काले) के 9 अनोखे फायदे, उपयोग और नुकसान – मिश्री
केल (काले) के अनोखे फायदे, उपयोग, नुकसान

केल (काले) के अनोखे फायदे, उपयोग और नुकसान – विटामिन सी से भरपूर

बाकी सभी हरी सब्जियों के मुकाबले केल में सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार पाए जाते हैं। केल के फायदे लेने के लिए केल का उपयोग सही तरह से करना जरुरी है।

यह बात तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि हरी सब्जियां सबसे ज्यादा पौष्टिक होती हैं। और इसमें कोई शक की बात नहीं है। इन्हीं हरी सब्जियों में से केल को सबसे ज्यादा पोषण से भरपूर माना जाता है। केल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर रखने में मददगार, डायबिटीज में लाभदायक आदि। इसलिए सेहतमंद डाइट में केल का होना जरुरी हो जाता है। इस आर्टिकल से आप केल के उपयोग से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं। आइए इससे पहले केल के पौष्टिक तत्व और केल के फायदे से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं।

एक बरतन में रखे हुए केल के छोटे कटे हुए पत्ते
केल के फायदे सेहत, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक हैं।

केल के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। केल में ऐसे कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं जिस कारण से केल के फायदे बढ़ जाते हैं। नीचे दी गई टेबल से आप जान सकते हैं कि केल को डाइट में शामिल करने से आपको क्या पोषण मिलता है।

पोषण मात्रा – 67 ग्राम
कैलोरी 33
कार्बोहाइड्रेट 6 ग्राम (इसमें 2 ग्राम फाइबर है)
प्रोटीन 3 ग्राम
विटामिन ए 206% डेली वैल्यू
विटामिन के 684% डेली वैल्यू
विटामिन सी 134% डेली वैल्यू
विटामिन बी6 9% डेली वैल्यू
मैग्नीज 26% डेली वैल्यू
कैल्शियम 9% डेली वैल्यू
कॉपर 10% डेली वैल्यू
पोटेशियम 9% डेली वैल्यू
मैग्नीशियम 6% डेली वैल्यू

केल के फायदे

बाकी हरी सब्जियों के मुकाबले केल सब्जी ज्यादा पौष्टिक होती है। इतनी पौष्टिक होने के कारण केल सब्जी के फायदे बढ़ जाते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है जिसको आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केल को डाइट में शामिल करने के बाद आपको नीचे दिए गए फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

केल का बड़ा फूल
केल के फायदे डाइट में शामिल करें।

1. केल के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

केल के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रखने में मदद करते हैं। केल में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन सी, बीटा-केरोटीन आदि मौजूद हैं जो खतरनाक बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बीमार होने के आसार कम हो जाते हैं। अगर फ्री रेडिकल (रोगजनक तत्व) शरीर में आने की कोशिश करते हैं तब एंटीऑक्सीडेंट इन्हें खत्म करने में मदद करता है। फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं और हमें बीमार कर देते हैं। यहां पर एंटीऑक्सीडेंट अपना काम करते हैं। अगर आप केल डाइट में शामिल करते हैं तो बीमार होने के आसार कम हो सकते हैं।

2. केल खाने के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए

अकसर आपने सुना होगा कि पेट स्वस्थ रखने के लिए फाइबर का सेवन करना जरुरी होता है। अगर आपको अपनी डाइट में सेहतमंद तरीके से फाइबर शामिल करना है तो केल के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। केल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट से जुड़ी परेशानी जैसी कि दस्त, कब्ज, गैस से राहत पाने में मदद करते है। फाइबर का सेवन करने से डाइजेशन स्वस्थ तरीके से होने में मदद मिलती है।

केल के पत्ते
केल के फायदे स्वस्थ डाइजेशन में मदद करते हैं।

3. केल के फायदे सेहतमंद दिल के लिए

दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरुरी है कि आप अपनी डाइट में पोटेशियम शामिल करें। अमेरिकन ह्रदय संस्थान सलाह देता है कि अपनी डाइट में नमक, सोडियम की मात्रा कम करनी चाहिए और पोटेशियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने और दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में केल शामिल कर सकते हैं। पोटेशियम के साथ दिल को सेहतमंद बनाने के लिए फाइबर का भी सेवन करना जरुरी है।

4. डायबिटीज में केल के फायदे

आर्टिकल की शुरुआत में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि केल डायबिटीज में बहुत लाभदायक होती है। अमेरिकन ह्रदय संस्थान ने यह सलाह दी है कि जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों के अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शामिल करने चाहिए। 2018 में किए गए अध्ययन में यह बताया गया है कि जिन लोगों कि डाइट में फाइबर होता है उन लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने के कम आसार हो जाते हैं।

केल का जूस
केल के फायदे डायबिटीज में लाभदायक है।

5. केल के फायदे मजबूत हड्डियों के लिए

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का सेवन करना बेहद जरुरी है। इसके साथ ही विटामिन के और फास्फोरस का भी सेवन करना जरुरी है। इन सभी पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए केल के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि विटामिन के का सेवन करने से हड्डियों के टूटने के आसार कम हो जाते हैं। एक कप केल खाने से हड्डियां लंबे समय के मजबूत रह सकती हैं।

6. केल खाने के फायदे वेट लॉस के लिए

अगर आप वजन कम करने की राह पर हैं और सेहतमंद खाने के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो केल एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। जैसा कि आप ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं कि केल में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिएवेट लॉस डाइट के लिए यह परफेक्ट सब्जी है। इसको आप दिन में एक बार पकाकर खा सकते हैं। केल के फायदे कैलोरी का सेवन कम करने में मदद करते हैं।

प्लेट में उबला हुआ केल
केल के फायदे वेट लॉस के लिए

7. केल के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए

केल के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। केल में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नाम के दो ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों में होने वाली किसी भी तरह बीमारी या इंफेक्शन होने के आसार कम करने में मदद करता है। केल का सेवन करने से शरीर के सभी अंगों के साथ आंखें में स्वस्थ रह सकती हैं।

8. केल के फायदे त्वचा के लिए

त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ए और बीटा केरोटीन सबसे ज्यादा महत्तवपूर्ण तत्व हैं। और यह दोनों की केल में पाए जाते हैं। केल के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए भी जाने जाते हैं। डाइट में केल शामिल करने से त्वचा से जुड़ी बीमारी होने के आसार भी कम हो जाते हैं।

9. केल के फायदे बालों के लिए

केल के फायदे त्वचा के साथ- साथ बालों के लिए भी कई सारे हैं। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि केल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी से बालों की जड़े मजबूत होने में मदद मिलती है। अगर आपको बालों से जुड़ी परेशानी है तो केल के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं।

केल का उपयोग

केल के फायदे जानने के बाद यह जानना जरुरी है कि केल का उपयोग कैसे किया जा सकता है। केल को कई तरीके से खाया जा सकता है और इनमें से किसी भी तरीके को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केल का उपयोग आसान तरीके से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

सलाद- केल सब्जी के पत्तों को सलाद के रूप में खाया जा सकता है। केल के पत्ते डायरेक्ट सलाद में खाना बेहद सेहतमंद होता है। केल के पत्ते सलाद में खाने से पहले इनको बहुत अच्छी तरह से धोएं और फिर सलाद में शामिल करें।

केल की सब्जी- केल की सब्जी आप कई तरह से बान सकते हैं। केल की सब्जी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप ज्यादा मसालों का इस्तेमाल ना करें। ज्यादा मसालों के इस्तेमाल से केल के फायदे (kale ke fayde) नष्ट हो सकते हैं।

कम पकाएं- केल के फायदे (benefits of kale) असल में लेने के लिए इसको ऑलिव ऑयल, प्याज, लहसुन में पका सकते हैं। सोफ्ट होने के बाद इसका सेवन किया जा सकता है। कम पकाने से केल में पौष्टिक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।

काले के छोटे कटे हुए पत्ते
केल से लाजवाब डिश बनाएं

केल से बनने वाली डिश

केल का उपयोग कैसे किया जा सकता है से जुड़ी जानकारी आप प्राप्त कर चुके हैं। आइए अब बात करते हैं कि केल के फायदे (kale ke fayde) अलग- अलग डिश बानकर कैसे लिए जा सकते हैं। पोषण से भरपूर केल को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। केल से बनने वाली आसान डिश से जुड़ी जानकारी नीचे से ले सकते हैं।

1. केल की सब्जी

केल की सब्जी की सबसे सिंपल रेसिपी की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं। अगर आप केल के फायदे (benefits of kale) लेने के लिए सब्जी खाना चाहते हैं तो केल की सब्जी आप ऐसे बना सकते हैं।

केल की सब्जी बनाने की रेसिपी

  • केल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब इसमें जीरा, हींग और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और पकाएं।
  • अब इसमें कटी हुई केल की पत्तियां डालें और पकाएं।
  • 5 मिनट तक पकाने के बाद केल की सब्जी तैयार है।

संबंधित आर्टिकल: आईका सलाद स्पिनर

केल की सब्जी
केल से स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी बनाएं

2. केल स्मूदी

केल स्मूदी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें केल के साथ अपनी पसंद का कुछ भी मिल सकते हैं। जैसे कि केला, पालक, मूंगफली आदि। इनमें से आप किसी भी मिश्रण से केल स्मूदी बना सकते हैं जो सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी है।

केल स्मूदी बनाने की रेसिपी

  • केल स्मूदी बनाने के लिए आपको केल, केला, बादाम का दूध चाहिए।
  • इन सभी को जूसर में डालें और मिक्स करें।
  • अच्छे से मिक्स होने के बाद केल स्मूदी तैयार है।

केल के नुकसान

केल के फायदे के साथ- साथ केल के नुकसान भी मौजूद हैं। सभी पौष्टिक आहार का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में किसी भी आहार का सेवन करने से नुकसान हो सकता है। इसलिए केल को डाइट में शामिल करने से पहले इसके नुकसान से जुड़ी जानकारी भी जाननी भी जरुरी हो जाती है। केल का सेवन सही तरीके से करें जिससे केल के नुकसान से दूर रहा जा सके।

  • केल में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अधिक मात्रा में केल का सेवन करने से पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है जिससे दिल की बीमारी से गुजर रह लोगों को परेशानी हो सकती है। दिल की बीमारी से गुजर रहे लोग केल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान खासतौर पर करना होता है। इसके लिए केल सेहतमंद ऑप्शन है लेकिन इसको खाने से पहले इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। या फिर डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • केल का सेवन अच्छे से पका कर करें। ऐसा ना करने से सूजन होने के आसार बढ़ जाते हैं।
  • किडनी की बीमारी से गुजर रहे लोग केल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

आखिर में

केल के फायदे इतने सारे हैं कि आप इसे डाइट में शामिल करना चाहेंगे। और यह भी जरुरी है कि आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें। हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने के लिए ऐसे ही नहीं कहा जाता है इसके पीछे कई सारे सेहतमंद कारण हैं। इन्हें दिलचस्प तरीके से भी बनाया जा सकता है। केल से कई तरह की दिलचस्प डिश की जानकारी भी आप ऊपर से ले सकते हैं। केल को डाइट में शामिल करने से पहले केल के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर लें।

इस आर्टिकल से आप केल बनाने के तरीके और डिश के बारे में भी आइडिया ले सकते हैं। यह सब्जी वेट सॉस में भी मदद कर सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बैलेंस डाइट फोलो करें और सेहतमंद दिनचर्या बनाएं।

FAQs

1. क्या केल रोजाना खा सकते हैं?

सही मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करने से नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं या फिर डाइट फोलो कर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

2. केल के फायदे क्या हैं?

केल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, स्वस्थ डाइजेशन, कब्ज, गैस से राहत, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार।

3. केल किस तरह से खाना चाहिए?

केल को सलाद के रूप कच्चा, सब्जी की तरह पकाकर या फिर स्मूद की तरह भी सेवन कर सकते हैं। केल को सिर्फ सोते करें क्योंकि ज्यादा पकाने से पौष्टिक आहार नष्ट हो सकते हैं।

4. क्या केल वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं?

वेट लॉस डाइट में केल को शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है। केल में कैलोरी कम होती है और इसके साथ ही फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments