न्यू डोरिटो फ्लेवर - डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस रिव्यू (Doritos Masala Mayhem Nachos Review)
Doritos Masala Mayhem Nachos Review

न्यू डोरिटो फ्लेवर – डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस रिव्यू (Doritos Masala Mayhem Nachos Review)

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस (Doritos Masala Mayhem Nachos) ने जो वादा किया है वो पूरा किया है। डोरिटोस का फ्लेवर और क्रंच अच्छा है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
क्रंच
5 / 5
5
4.5
SUPERB!

Summary

हमें मसाला चाहिए और हमें मसाला मिला है! डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस का ‘मसाला’ टैग बिल्कुल जायज़ है। इनमें परफेक्ट क्रंच है जो हमें बेहद पसंद आया है। इसे आप अपनी पसंदीदा सॉस के साथ भी खा सकते है।

नाचोस स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन होते हैं। मूवी, दोस्तों के साथ पार्टी आदि में नाचोस परफेक्ट स्नैक्स साबित होते हैं। नाचोस से डिश बनाने के लिए आपको सिर्फ चीज़, बीन्स और ताज़ा साल्सा चाहिए और लोडिड नाचोस तैयार है। जब भी हम नाचोस के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाग में डोरिटोस आता है। जब हमने डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस के बारे में सुना तो हम इसे ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। हिंदुस्तानियों को मसालेदार खाना बेहद पसंद है, तो क्रंची नाचोस से बेहतर क्या हो सकता है। नाचोस चिप्स के रिव्यू में हमने डोरिटो नाचोस को अकेले और साल्सा फ्लेवर चीज़ सॉस के साथ ट्राई किया है। स्वाद से लेकर मसाले की मात्रा और क्रंच जैसी बातों का रिव्यू करते समय ध्यान रखा गया है। और डोरिटोस नाचोस के बारे में हमारा यह कहना है…

 क्या आप जानते हैं? हर साल 21 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय नाचोस’ डे मनाया जाता है।

क्विक रिव्यू

Doritos-Masala-Mayhem-Nachos

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस स्पाइसी मसाले से भरपूर है और आखिर में हल्की मिठास मिलती है।

कीमत – 50/- रुपए*

मात्रा – 110 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • 100 ग्राम डोरियोस नाचोस में 510 कैलोरी होती हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
  • इसमें 78% कॉर्न है।

कॉर्न, ताड़ का तेल, शुगर, मसाले, चावल का आटा, पोटेशियम क्लोराइड, सिट्रिक एसिड।

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस रॉयल ब्लू रंग के पैकेजिंग में आते हैं। 110 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।

देखने में – जैसे ही हमने पैक खोला तो हमें स्ट्रोंग मसालेदार खुशबू मिली। डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस का रंग गहरा पीला है। सभी चिप्स पर बहुत सारा मसाला लगा हुआ था।

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस रिव्यू
डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस रिव्यू

क्रंच – पैक पर दावा किया गया है कि इसमें ‘बोल्ड’ क्रंच है और यह दावा सही है। इन डोरिटोस नाचोस में का टैक्शर क्रिस्पी है जैसा आप स्नैक्स से चाहते हैं।

फ्लेवर – डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस खाने से हम अपने आपको रोक नहीं पा रहे थे। डोरियोस मसाले सा भरपूर है और मसाला सही मात्रा में है। नाचोस में बोल्ड पेपरिका फ्लेवर है। साथ ही आखिर में आपको हल्की मिठास मिलती है जिससे नाचोस का फ्लेवर परफेक्ट बन जाता है। डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस को हमने अकेले चखा है और साथ ही अमूल चीज़ सॉस – मेक्सिकन साल्सा फ्लेवर के साथ भी टेस्ट किया है। इससे स्वाद और बढ़ गया और क्रीमीनेस भी शामिल हो गई थी। नाचोस खाते समय मसाला उंगलियों पर चिपक जाता है।

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस - स्वाद
डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस - स्वाद

डोरिटोस मसाला मेहेंम नाचोस में परफेक्ट क्रंच और मसाला है। हालांकि नाचोस में मसाला भरपूर है जिस कारण से इसके साथ किसी सॉस की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन फिर आप इसे साल्सा, जेलपिनो डिप आदि के साथ खा सकते हैं। यह स्नैक बच्चों को शायद न पसंद आए क्योंकि इसमें मसाले की मात्रा ज्यादा है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments