न्यू ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर-फ्री क्रैकर रिव्यू (The New Britannia Nutri Choice Sugar-Free Cracker Review)
Britannia-Nutri-Choice-Sugar-Free-Cracker-Review

न्यू ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर-फ्री क्रैकर रिव्यू (The New Britannia Nutri Choice Sugar-Free Cracker Review)

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर फ्री क्रैकर पतले और क्रिस्पी हैं लेकिन इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री खास नहीं है। स्वाद, पोषण की जानकारी और कीमत की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

परफेक्ट क्रिस्पी और स्वादिष्ट क्रैकर्स ढूंढने मुश्किल होते हैं। मार्किट में उपलब्ध अधिकतर क्रैकर्स या तो सूखे होते हैं या फिर सिर्फ नमक से भरे होते हैं। क्रैकर्स को चाय, कॉफी, योगर्ट, हम्मस, चीज़, पीनट बटर या फिर अकेले भी खा सकते हैं. हमने ब्रिटानिया न्यूट्री ब्रिटानिया चॉइस शुगर फ्री क्रैकर ट्राई किए हैं। इस प्रोडक्ट को लेकर हमारा यह कहना है।

न्यू ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर-फ्री क्रैकर (The New Britannia Nutri Choice Sugar-Free Cracker)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
  2. इसमें गेंहू, दूध, सोया और सल्फाइट है।
  3. इसमें मुख्य सामग्री रिफाइंड गेंहू का आटा (मैदा)- 90% है।
  4. 100 ग्राम में 463 किलो कैलोरी एनर्जी है।

न्यू ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर-फ्री क्रैकर

यह क्रिस्प और हल्के हैं और साथ ही शुगर फ्री भी हैं।

मात्रा- 100 ग्राम, कीमत- 15/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन न्यू ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर-फ्री क्रैकर

क्रैकर अलग- अलग साइज की पैकेजिंग में आते हैं। 300 ग्राम पैक 45/- रुपए का है और 100 ग्राम 15/- रुपए का है।

सामग्री और लेबल- क्या यह क्रैकर्स सच में शुगर फ्री हैं? हां, यह सच है। इन क्रैकर्स में शुगर नहीं है। क्रैकर्स एक मुख्य सामग्री से बनाए गए हैं- मैदा। इसमें 90% रिफाइंड गेंहू आटा (मैदा) का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें ताड़ का तेल का इस्तेमाल किया गया है। क्रैकर्स में इस्तेमाल की गई दोनों सामग्री सेहतमंद नहीं हैं। सुपर मार्किट में मौजूद क्रैकर्स के मुकाबले इनमें शुगर सच में नहीं है। यह सेहतमंद नहीं हैं लेकिन इनको शुगर फ्री बताया गया है जो यह हैं।

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर फ्री क्रैसर

स्वाद और टैक्शर- ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस शुगर फ्री क्रैकर पतले और क्रिस्प हैं। इनका स्वाद सामान्स है। यह खाने में हल्के हैं। ओरिजिनल न्यूट्री क्रैकर्स इसके मुकाबले सूखे और मोटे हैं। यह न्यू ब्रिटानिया क्रैकर ओरिजिनल क्रैकर्स के मुकाबले क्रिस्पी और हल्का है। यह शुगर फ्री है और लेकिन स्वाद में कोई बदलाव नहीं है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments