किन कारण से लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक व्यस्त सुबह के लिए आदर्श है
lil-goodness-break-shake

किन कारण से लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक व्यस्त सुबह के लिए आदर्श है

लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक व्यस्त सुबह के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह आंत स्वास्थ्य सामग्री से भरपूर है।

सुबह लेट उठने के कारण क्या आपको ब्रेकफास्ट ना करने का अफसोस होता है? इसमें कोई शक की बात नहीं है क्योंकि ऐसा होता है। रोजाना ब्रेकफास्ट करने के कई फायदे हैं जैसे कि अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और पूरे दिन एनर्जी लेवल सामान्य बनी रहती है।

यहां पर इंस्टेंट (और पेट भरने वाले) फिक्स काम आते हैं। मिश्री ने लिल गुडनेस के दो प्रीबायोटिक मिल्कशेक का रिव्यू किया है और स्वाद, स्थिरता और पोषण के कारण हमें यह पसंद आएं हैं। हम आपको इनकी सलाह क्यों देते हैं, यहां से जानें।

स्वाद

क्या आप अपने दिन की शुरुआत पोषण के साथ करना चाहते हैं? लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक पोषण से भरपूर तरीका है।

वनीला- लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक वनीला फ्लेवर का स्वाद वनीला आइसक्रीम की तरह है। 40% कम शुगर होने के कारण भी मिठास बैलेंस है। इसकी हम सराहना करते हैं। यह रिफ्रेशिंग बेवरेज है।

चॉकलेट- चॉकलेट फ्लेवर का स्वाद भी अच्छा है। यह बहुत ज्यादा मीठा नहीं है। चॉकलेट शेक में हल्की कड़वाहट है जो डार्क चॉकलेट की फ्लेवर प्रोफाइल है। 

स्थिरता

गाढ़ी, स्वादिष्ट और क्रीमी?

वनीला- इस फ्लेवर की स्थिरता स्मूथ है। इसकी स्थिरता पतली है लेकिन दिलकश है। इससे पेट भर जाता है। इसमें ओट्स हैं और इसके बावजूद इसकी स्मूथनेस स्वादिष्ट है।

चॉकलेट- वनीला के मुकाबले, यह फ्लेवर थोड़ा गाढ़ा है। ओट्स होने के बावजूद, शेक स्मूथ है और इसमें दरदरा टैक्शर नहीं है। यह गाढ़ा है लेकिन इसमें मिल्कशेक जैसी पतली स्थिरता है।

लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक वनीला फ्लेवर
वनीला फ्लेवर स्मूथ है और पेट भर जाता है
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक चॉकलेट फ्लेवर
ओट्स होने के बावजूद इसमें दरदरापन नहीं है

पोषण की जानकारी

यहां से आप सामग्री, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सामग्री

आंत स्वास्थ्य प्रीबायोटिक सामग्री कुछ इस प्रकार है – ओट्स और फ्रुक्टुलिगोसेकेराइड्स। इसके अलावा इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव और कलर नहीं हैं। ब्रांड के द्वारा गर्मी बंध्याकरण (heat sterilization) तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे ब्रेक शेक की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आईएनएस 418 (gellan gum) का इस्तेमाल किया गया है जो प्राकृतिक स्टेबलाइजर है जिसका उपयोग आमतौर पर बेवरेज में किया जाता है।

वनीला- मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- डबल टोंड दूध, चीनी, फ्रुक्टुलिगोसेकेराइड, स्किम्ड मिल्क पाउडर, ओट्स, स्टेबलाइजर (आईएनएस 340, आईएनएस 452, आईएनएस 418), और पायसीकारी (आईएनएस 466, आईएनएस 460 (आई)), विटामिन और मिनरल्स।

चॉकलेट- मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- डबल टोंड दूध, चीनी, कोको पाउडर, फ्रुक्टुलिगोसेकेराइड, स्किम्ड मिल्क पाउडर, कोको सॉलिड, कोको बटर, ओट्स, स्टेबलाइजर (आईएनएस 340, आईएनएस 452, आईएनएस 418, आईएनएस 476), पायसीकारी (आईएनएस 466, आईएनएस 460, आईएनएस 322 (i)), विटामिन और मिनरल्स।

कैलोरी

वनीला- 200 ग्राम बोतल में 154.5 किलो कैलोरी एनर्जी है जिसमें 24.42 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (9.4 ग्राम शुगर), 7.02 ग्राम प्रोटीन और 3.2 ग्राम फैट है। इससे 1.84 एमजी ज़िंक, 67 एमसीजी विटामिन ए, 1.38 एमसीजी विटामिन डी और 201 एमजी कैल्शियम है।

चॉकलेट- 200 एमएल बोतल में 154.5 किलो कैलोरी एनर्जी है जिसमें 26.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (6.6 ग्राम शुगर), 7.06 ग्राम प्रोटीन और 3.2 ग्राम फैट है। इसमें 2.72 एमजी ज़िंक, 56 एमसीजी विटामिन ए, 1.44 एमसीजी विटामिन डी और 205.06 एनर्जी कैल्शियम है।

अन्य फैक्टर से पहले लिल गुडनेस से जुड़ी जरूरी बातें

लिल गुडनेस- ब्रांड के द्वारा भारत का पहली प्रीबायोटिक चॉकलेट बार्स लांच की गई हैं और इनका मानना है कि पोषण से भरपूर फूड प्रोडक्ट में स्वाद के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। और हम भी यह मानते हैं! ब्रांड का मुख्य मकसद बच्चों में पोषण की कमी और पसंदीदा स्नैक्स के बीच का अंतर कम करना है।

चॉकलेट बार्स से लेकर मिल्कशेक तक, लिल गुडनेस के पास नयापन की कमी नहीं है। हम ब्रांड की सराहना करते हैं कि कैसे सच में सेहतमंद सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि ओट्स, हल्दी, अदरक, फल, सब्जियां और नट्स – जिससे इनका सेवन करना आसान हो जाता है।

इनके प्रोडक्ट बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं जैसे कि अमेज़न, फिल्पकार्ट, बिग बास्केट और कई शहरों के ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं जैसे कि मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, सूरत आदि।

लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक - फ्लेवर
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक - फ्लेवर

पैकेजिंग

प्रीबायोटिक मिल्कशेक सुविधाजनक, ट्रैवल फ्रेंडली बोतल पैकेजिंग में आते हैं। इसके साथ ही, बोतल सील है जिससे बेवरेज लीक नहीं होता है।

कीमत और शेल्फ लाइफ

200 एमएल बोतल की कीमत 59/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।

सारांश, लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक स्वादिष्ट होने के साथ- साथ पोषण से भरपूर हैं जो कार्बोनेटेड बेवरेज और शुगर से भरपूर मिल्कशेक की जगह अच्छा ऑप्शन हैं।

इन्हें ट्राई करें और हमें जरूर बताएं कि आपका पसंदीदा फ्लेवर कौन- सा है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments