टाटा टी क्विक चाय जिंजर रिव्यू (Tata Tea Quick Chai Ginger Review – Mishry)
tata-tea-quick-chai-ginger-review

टाटा टी क्विक चाय जिंजर रिव्यू (Tata Tea Quick Chai Ginger Review – Mishry)

टाटा टी क्विक चाय जिंजर सुविधाजनक है लेकिन क्या इसमें ताज़ा अदरक का फ्लेवर है? कीमत, पैकेजिंग, स्वाद और स्थिरता से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
3 / 5
3
स्थिरता
3 / 5
3
3

Summary

टाटा टी क्विक चाय जिंजर क्विक और सुविधाजनक है। मिठास ज्यादा है और हमें ताज़ा अदरक के स्वाद की कमी लगी है।

जब बात चाय की आती है तो सभी की अपनी- अपनी पसंद होती है। कुछ लोगों को कड़क अदरक वाली चाय पसंद है वहीं कुछ लोगों को ब्लैक या इलायची वाली चाय पसंद है।

हाल ही के समय में, कई ब्रांड इंस्टेंट टी प्रीमिक्स लेकर आई हैं जिनसे होम-स्टाइल स्थिरता और सुविधा मिलती है।

पिछले कुछ साल में विभिन्न प्रकार के टी प्रीमिक्स ट्राई करने के बाद, इस बार हमने टाटा की न्यू इंस्टेंट जिंजर टी ट्राई की है। कीमत, पैकेजिंग, स्वाद और खुशबू से जुड़ी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

टाटा टी क्विक चाय जिंजर रिव्यू
टाटा टी क्विक चाय जिंजर - पैकेजिंग

टाटा टी क्विक चाय जिंजर की पैकेजिंग से लेकर शेल्फ लाइफ तक, से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

टाटा टी क्विक चाय जिंजर पीले और ऑरेंज रंग के बॉक्स पैक में आती है। एक बॉक्स में 10 पाउच आते हैं जिसकी कीमत 140/- रुपए है। बॉक्स पर चाय बनाने की विधि दी गई है। एक पाउच एक बार इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है। एक पाउच में 14 ग्राम टी मिक्स है। बॉक्स में स्टिरर (stirrers) नहीं हैं।

2. मुख्य सामग्री

टाटा टी क्विक चाय जिंजर की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – शुगर, मीडियम फैट डेयरी व्हाइटनर, नॉन- डेयरी बेवरेज व्हाइटनर, चाय पत्ती का अर्क चाय, प्राकृतिक जिंजर फ्लेवर (0.2%)।

इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक फ्लेवर), एडेड जिंजर फ्लेवर, जिंजर फ्लेवर्ड।

3. स्वाद

चाय का मिल्की फ्लेवर है और साथ ही अदरक का हल्का स्वाद है। अदरक के फ्लेवर का स्वाद ताज़ा नहीं है। यह फ्लेवर सोंठ की तरह ज्यादा है। ताज़ा अदरक और सूखी अदरक के स्वाद में अंतर होता है। जहां ताज़ा अदरक में स्पाइसी फ्लेवर होता है नहीं सूखी अदरक में स्ट्रांग मिर्च जैसा फ्लेवर होता है। इस चाय में मिठास का लेवल ज्यादा है।

4. रूप

यह टी मिक्स पाउडर के रूप में आता है। एक पैक में 10 पाउच आते हैं और एक पाउच में 14 ग्राम टी मिक्स है।

5. स्थिरता और रंग

इस चाय की स्थिरता और रंग घर में बनी चाय की तरह है। यह पानी की तरह पतली या मिल्की नहीं है। इसका रंग मीडियम गहरा भूरा है।

6. ताज़गी

यहां हमने देखा कि चाय पीने के बाद कितनी ताज़ा महसूस होता है। जैसे ही आप अदरक वाली चाय पीते हैं वैसे ही आपको तुरंत ताज़गी मिलती है। इस अदरक वाली चाय से गले में आराम मिलता है लेकिन यह ताज़ा नहीं है।

7. पोषण की जानकारी

टाटा टी क्विक चाय जिंजर की पोषण की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

 

टाटा टी क्विक चाय जिंजर पोषण की जानकारी (एक सर्व)
एनर्जी 59 किलो कैलोरी
प्रोटीन 0.8 ग्राम
फैट 1.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 11.2 ग्राम

 

8. कीमत

10 पाउच वाले बॉक्स की कीमत 140/- रुपए है।

9. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।

इससे पहले हमने चाय प्वाइंट जिंजर इंस्टेंट चाय का रिव्यू किया था और हमें इसकी खुशबू पसंद आई थी।

टाटा टी क्विक चाय जिंजर रिव्यू

टाटा टी क्विक चाय जिंजर प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 140/- रुपए
शेल्फ लाइफ 12 महीने
मुख्य सामग्री चीनी, मध्यम वसा वाले डेयरी व्हाइटनर, नॉन-डेयरी बेवरेज व्हाइटनर, चाय का अर्क, चाय, प्राकृतिक अदरक का फ्लेवर (0.2%)।
कैलोरी 59 किलो कैलोरी (एक सर्व)

 

इंस्टेंट टी मिक्स से कम समय में गर्म चाय का कप बना सकते हैं और इसमें सामग्री इकट्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। हमने टाटा टी क्विक चाय जिंजर का रिव्यू किया है और इसके लिए हमने 10 पाउच वाला बॉक्स ऑर्डर किया जिसकी कीमत 140/- रुपए है। एक पाउच से 100 एमएल चाय बनती है।

चाय बनाने के लिए हमने बॉक्स पर दी गई जानकारी को फोलो किया है। इस चाय की स्थिरता और रंग घर में बनी चाय की तरह है। इस प्रीमिक्स में हमें ताज़ा अदरक की कमी लगी है।

टाटा टी क्विक चाय जिंजर के दो पाउच
टाटा टी क्विक चाय जिंजर के पाउच
टाटा टी क्विक चाय जिंजर कटोरी में
टाटा टी क्विक चाय जिंजर प्रीमिक्स कटोरी में
टाटा टी क्विक चाय जिंजर कप में
टाटा टी क्विक चाय जिंजर प्रीमिक्स से बनाई गई चाय
टाटा टी क्विक चाय जिंजर कप में पास से
टाटा टी क्विक चाय जिंजर कप में पास से

विशेषताएं

  • 10 पाउच वाले बॉक्स की कीमत 140/- रुपए है।
  • बॉक्स पर चाय बनाने की जानकारी दी गई है।
  • सभी पाउच अलग- अलग पैक किए गए हैं।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • मुख्य सामग्री – चीनी, मध्यम वसा वाले डेयरी व्हाइटनर, नॉन-डेयरी बेवरेज व्हाइटनर, चाय का अर्क, चाय, प्राकृतिक अदरक का फ्लेवर (0.2%)।

पसंद

  • चाय का क्विक फिक्स।
  • इसकी स्थिरता घर में बनी चाय की तरह है।
  • अदरक की खुशबू अच्छी है।

नापसंद

  • इसमें ताज़ा अदरक के स्वाद की कमी है।
  • शुगर की मात्रा ज्यादा है।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप बहुत ट्रैवल करते हैं और चाय बनाने के आसान और क्विक तरीके की तलाश में हैं तो हम टाटा टी क्विक चाय जिंजर की सलाह देंगे।

संबंधित आर्टिकल: वाहदम अश्वगंधा सिनेमन इंस्टेंट चाय प्रीमिक्स रिव्यू

FAQs

टाटा टी क्विक चाय जिंजर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या जिंजर चाय में एडेड फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं?

इस चाय में एडेड जिंजर फ्लेवर है।

2. क्या यह चाय खासी-जुकाम ठीक करने में मदद कर सकती है?

खासी-जुकाम के लिए शायद टाटा टी क्विक चाय जिंजर मदद ना करें, लेकिन इसका सेवन करने से थोड़ी देर के लिए गले में आराम मिल सकता है।

3. एक पाउच से कितने कप चाय बना सकते हैं?

एक पाउच से सिंगल सर्व मिलता है।

4. क्या इस जिंजर चाय में प्रेज़रवेटिव है?

नहीं। इस जिजंर चाय में प्रेज़रवेटिव नहीं है।

5. क्या इस चाय को गर्म पानी या गर्म दूध के साथ बनाया जा सकता है?

इस जिंजर चाय में मीडियम फैट डेयरी व्हाइटनर है जो पाउडर के रूप में दूध है। इसलिए इस चाय को सिर्फ गर्म पानी में मिक्स कर सकते हैं।

आखिर में

टाटा टी क्विक चाय जिंजर क्विक कैफीन फिक्स है, अगर आप ज्यादा ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इसमें सोंठ का फ्लेवर है और इसकी स्थिरता होम स्टाइल है।

इंस्टेंट टी में आपका फेवरेट प्रीमिक्स फ्लेवर कौन- सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments