लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक रिव्यू
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक क्विक, पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट है। हमने दोनों फ्लेवर, वनीला और चॉकलेट ट्राई किए हैं।
SUPERB!
Summary
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक मार्केट में उपलब्ध बाकी शुगर से भरपूर मिल्कशेक के मुकाबले सेहतमंद ऑप्शन है। इनमें शुगर कम है लेकिन स्वादिष्ट हैं। एक बोतल से 7 ग्राम प्रोटीन और 155-165 कैलोरी मिलती है। हमें लगता है इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।
बचपन में हम सभी एक चीज की तलाश में जरूर रहते थे – मिल्कशेक का लंबा गिलास जो 2 मिनट से कम समय में ही खत्म हो जाता था। इसका असली मज़ा तब तक ही था जब तक हमें कैलोरी और सामग्री के बारे में समझ नहीं थी।
जैसे – जैसे हम खान- पान को लेकर सतर्क हो रहे हैं, उसी प्रकार से बेहतर, पोषण से भरपूर और प्राकृतिक प्रोडक्ट को अहमियत दी जा रही है। और जब सेहतमंद ऑप्शन की बात होती है तो ऐसे में लिल गुडनेस ब्रांड आती है। इससे पहले हमने इस ब्रांड की गम्मीज का रिव्यू किया था और हमें यह प्रोडक्ट पसंद आया है।
लिल गुडनेस ने भारत का पहला प्रीबायोटिक मिल्कशेक दो फ्लेवर में लांच किए हैं – चॉकलेट और वनीला। इन मिल्कशेक का आकर्षण इनमें मौजूद प्रीबायोटिक है। इनमें किस प्रकार के प्रीबायोटिक स्रोत का उपयोग किया गया है? लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक रिव्यू में हमने दोनों फ्लेवर ट्राई और टेस्ट किए हैं और स्वाद, स्थिरता, सामग्री और पोषण लेबल पर खास ध्यान दिया है।
विषय सूची
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक – एक झलक
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक | वनीला मिल्कशेक | चॉकलेट मिल्कशेक |
कीमत | 59/- रुपए | 59/- रुपए |
मात्रा | 200 एमएल | 200 एमएल |
शेल्फ लाइफ | 6 महीने | 6 महीने |
एनर्जी
(एक बोतल – 200 एमएल) |
154.56 किलो कैलोरी | 164 किलो कैलोरी |
प्रोटीन
(एक बोतल – 200 एमएल) |
7.02 ग्राम | 7.06 ग्राम |
खरीदें | अमेज़न पर खरीदें | अमेज़न पर खरीदें |
मिश्री रेटिंग
(5/5) |
4 | 4 |
हमारे रिव्यू फैक्टर
ब्रांड के द्वारा कई दावे किए गए हैं जैसे कि ‘40% लेस शुगर’, ‘पॉवर ऑफ ज़िंक’, और मिल्कशेक आंत स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक रिव्यू में हमने इस बात की जांच की है कि कौन- सी सामग्री प्रीबायोटिक का स्रोत है, क्या एडिटिव हैं, अगर शुगर की मात्रा कम है तो क्या यह स्वादिष्ट है, स्थिरता और वनीला/ चॉकलेट का फ्लेवर कैसा है।
1. फ्लेवर
मिल्कशेक, आइसक्रीम और कपकेक, चाहे कुछ भी हो, वनीला और चॉकलेट क्लासिक फ्लेवर हैं जिनका स्वाद आमतौर पर आर्टिफिशियल लगता है। क्या ब्रांड सही फ्लेवर लाने में सफल रही है? मिठास कैसी है? बैलेंस, बहुत कम या बहुत ज्यादा?
इनके द्वारा ओट्स का उपयोग भी किया गया है जो प्राकृतिक रूप से बेस्वाद होते हैं लेकिन ओट्स हल्का सोंधापन शामिल है। क्या मिल्कशेक में इसका फ्लेवर सबसे ज्यादा है?
2. स्थिरता
क्रीमी और गाढ़ी स्थिरता के कारण मिल्कशेक पसंद किए जाते हैं। इस कारण से मिल्कशेक पीने के बाद पेट भर जाता है।
इस रिव्यू फैक्टर में लिल गुडनेस ने कैसा प्रदर्शन किया है?
3. पोषण की जानकारी
सामग्री – सामग्री की क्वालिटी और मात्रा के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी की हमेशा सराहना की जाती है। क्या यह सभी जानकारी उपलब्ध है? हमने सामग्री लिस्ट में स्वीटनर, प्रीबायोटिक का स्रोत और क्या कुछ ऐसा है जिसका सेवन नहीं किया जा सकता है जैसी जानकारी की जांच की गई है।
प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक में क्या अंतर है? क्या आपको पता है प्रीबायोटिक हमारे लिए कैसे फायदेमंद है?
प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर फूड्स होते हैं जो आंत स्वस्थ रखने वाले बैक्टीरिया हैं। प्रोबायोटिक ऐसे फूड हैं जिनमें लाइव बैक्टीरिया होते हैं और यह मनुष्य के शरीर में सूक्ष्मजीवों (microorganisms) का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।
कैलोरी – पौष्टिक ब्रेकफास्ट में लगभग 300- 400 किलो कैलोरी होनी चाहिए।
पोषण लेबल – भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के द्वारा बताया गया है कि 1 से 9 साल के उम्र के बच्चों को 600 एमजी कैल्शियम का सेवन करना चाहिए और 10 से 17 साल के उम्र के बच्चों को 800 एमजी का सेवन करना चाहिए। बड़े लोगों को एक दिन में 800 से 1000 एमजी कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। बच्चों को रोजाना 3 एमजी ज़िंक का सेवन करना चाहिए। 19 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 8 एमजी और पुरुषों को 11 एमजी ज़िंक का सेवन करना चाहिए। विटामिन ए की जरूरत 300-900 एमसीजी होती है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के द्वारा सलाह दी गई है कि विटामिन डी का सेवन 10 एमसीजी करना चाहिए और वो भी तब जब प्राकृितक रूप (सूरज की किरणें) से विटामिन डी नहीं मिल रहा हो।
ब्रांड के द्वारा दावा किया गया है कि इसमें लो शुगर है। औसत, रेगुलर पैक्ड चॉकलेट और वनीला मिल्कशेक में 19-22 ग्राम शुगर होती है। इसमें कितनी है?
4. अन्य फैक्टर
पैकेजिंग – मिल्कशेक बीपीए- फ्री प्लास्टिक में आते हैं और इन्हें रिसाइकल किया जा सकता है।
शेल्फ लाइफ – इनकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है। बोतल खोलने के बाद 6 घंटे के अंदर सेवन करें।
कीमत – 200 एमएल बोतल की कीमत 59/- रुपए है।
रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक स्वादिष्ट हैं!
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक फ्लेवर रिव्यू
इस सेक्शन में रिव्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
1. वनीला मिल्कशेक
रीसीलेबल ढक्कन के साथ बोतल पर एयर-टाइट सील भी है। इससे लीकेज से सुरक्षा मिलती है और साथ ही बेवरेज में ऑक्सीजन नहीं जाती है जिससे लंबे समय के लिए ताज़गी बरकरार रहती है। लेबल पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जैसे कि सामग्री लिस्ट और पोषण लेबल।
मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – डबल टोन्ड मिल्क, शुगर, फ्रुक्टूलिगोसेकेराइड्स, स्किम्ड मिल्क पाउडर, ओट्स, स्टेबलाइजर (आईएनएस 340, आईएनएस 452, आईएनएस 418) और पायसीकारी (आईएनएस 466, आइएनएस 460 (I)), विटामिन और मिनरल्स।
मिल्कशेक में प्रीबायोटिक सामग्री क्या है?
फ्रुक्टो-ऑलिगोसेकेराइड और ओट्स का उपयोग मुख्य प्रीबायोटिक के रूप में किया गया है। ओट्स में बीटा ग्लूकान मौजूद होता है जो एक प्रकार का फाइबर है। बीटा- ग्लूकान और फ्रुक्टूलिगोसेकेराइड्स नॉन- डाइजेस्टिबल कॉम्पोनेंट हैं जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया का समर्थन और पोषण करते हैं।
पोषण लेबल की जानकारी कुछ इस प्रकार है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, लिल गुडनेस प्रीबायोटिक वनीला ब्रेक शेक 200 एमएल सर्विंग कुछ इस प्रकार है-
- 154.56 किलो कैलोरी एनर्जी
- 24.42 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (जिसमें से 9.4 ग्राम शुगर है)
- 7 ग्राम प्रोटीन
- 3.2 ग्राम फैट
- 1.84 एमजी ज़िंक
- 67 एमसीजी विटामिन ए
- 1.38 एमसीजी विटामिन डी
- 201 एमजी कैल्शियम
यह प्रीबायोटिक शेक रोजाना की यह जरूरतें पूरी करता है-
- 10-14% प्रोटीन
- 61% बच्चों, 18-20% बड़ों में ज़िंक
- 11.1% विटामिन ए
- विटामिन डी – 13.8%
- कैल्शियम – 33.5% (बच्चे), 22.2% (बड़े)
मिल्कशेक देखने में और इसकी स्थिरता कैसी है जानने के लिए इसे गिलास में निकाला था। इसका रंग कंडेंस्ड मिल्क जैसा है और स्थिरता स्मूथ, पतली और आकर्षक है। इसमें औद्योगिक वनीला खुशबू नहीं है। इसकी खुशबू पीने पर मुलायम लगती है।
स्वाद की बात करें तो, ऐसा लगता है जैसे पिघली हुई स्वादिष्ट आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। यह रिफ्रेशिंग और मीठा है। मार्केट में उपलब्ध बाकी वनीला मिल्कशेक की तरह इसमें मिठास बहुत ज्यादा नहीं है।
- सुरक्षित पैकेजिंग से ताज़गी बरकरार रहती है। यह लीक प्रूफ और रीसाइकिलेबल है।
- हम विस्तार से दी गई सामग्री लिस्ट की सराहना करते हैं।
- एक सर्व में 7 ग्राम प्रोटीन है।
- रेगुलर पैक्ड मिल्कशेक के मुकाबले इसमें शुगर की मात्रा कम है।
- प्रीबायोटिक शेक में एडेड प्रेज़रवेटिव और कलर नहीं हैं।
- इसका रिफ्रेशिंग स्वाद है। हमें वनीला फ्लेवर पसंद आया है।
नमकीन पारंपरिक ब्रेकफास्ट के अलावा कुछ और ट्राई करना है? आप लिल गुडनेस वनीला फ्लेवर मिल्कशेक ट्राई कर सकते हैं।
Lil'Goodness Assorted Prebiotic Break Shake - Vanilla & Chocolate Milkshake with Oats - 200Ml (Pack of 8) | Supports Immunity, Improves Gut Health
2. चॉकलेट मिल्कशेक
दोनों फ्लेवर की पैकेजिंग एक जैसी है।
मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – डबल टोन्ड मिल्क, शुगर, कोको पाउडर, फ्रुक्टूलिगोसेकेराइड्स, स्किम्ड मिल्क पाउडर, कोको सॉलिड, कोको बटर, ओट्स, स्टेबलाइजर (आईएनएस 340, आईएनएस 452, आईएनएस 418, आईएनएस 476), पायसीकारी (आईएनएस 466, आइएनएस 460, आईएनएस 322 iI)), विटामिन और मिनरल्स। इसमें प्राकृतिक- समान फ्लेवर पदार्थ भी हैं (चॉकलेट)।
पोषण लेबल – लिल गुडनेस प्रीबायोटिक चॉकलेट ब्रेक शेक 200 एमएल सर्विंग कुछ इस प्रकार है-
- 164 किलो कैलोरी एनर्जी
- 26.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (जिसमें से 6.6 ग्राम शुगर है)
- 7 ग्राम प्रोटीन
- 3.2 ग्राम फैट
- 2.72 एमजी ज़िंक
- 56 एमसीजी विटामिन ए
- 1.44 एमसीजी विटामिन डी
- 205.06 एमजी कैल्शियम
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की सलाह के अनुसार, यह प्रीबायोटिक शेक रोजाना की यह जरूरतें पूरी करता है-
- बच्चों की रोजाना ज़िंक की 91% जरूरत और बड़ो की 28-30% जरूरत पूरी करता है।
- 9.3% विटामिन ए
- विटामिन डी – 14.4%
- कैल्शियम – 23% (बच्चे), 33% (बड़े)
- 10-14% प्रोटीन की जरूरत बच्चों और बड़ो की पूरी करता है।
इस फ्लेवर की स्थिरता पतली, स्मूथ है और बाकी चॉकलेट मिल्कशेक की तरह गाढ़ी है। इसका क्लासिक रंग डार्क- ब्राउन है जिसमें बासी/ आर्टिफिशियल खुशबू नहीं है।
मिल्कशेक का फ्लेवर अच्छा है और आखिर में कड़वा या बहुत ज्यादा मीठा नहीं है। जिन लोगों को गाढ़ा मिल्कशेक पसंद है उनके लिए लिल गुडनेस अच्छा ऑप्शन है।
- ऊपर वाले फ्लेवर की तरह
- हमें चॉकलेट फ्लेवर पसंद आया है।
कौन कहता है कि ब्रेकफास्ट में चॉकलेट नहीं खा सकते हैं? लिल गुडनेस प्रीबायोटिक चॉकलेट मिल्कशेक से मीठे के साथ कुछ पोषण भी मिलता है।
Lil'Goodness Assorted Prebiotic Break Shake - Vanilla & Chocolate Milkshake with Oats - 200Ml (Pack of 8) | Supports Immunity, Improves Gut Health
₹401.00FAQs
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
हां, इसमें विटामिन ए, डी और ज़िंक है जो बढ़ने, विकास और इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। बच्चों को यह कभी- कभी दे सकते हैं।
हां, यह प्रीबायोटिक शेक स्वस्थ आंत, पॉवर अब्जॉर्ब और स्ट्रांग इम्यूनिटी में मदद करते हैं।
नहीं, इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
नहीं, 100 एमएल में 3-5 ग्राम शुगर है।
इनकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
आखिर में
लिल गुडनेस प्रीबायोटिक ब्रेक शेक रिव्यू में बाकी पैक्ड मिल्कशेक के मुकाबले 40% कम शुगर है, कैलोरी की मात्रा भी सही है और इनमें प्रीबायोटिक मौजूद हैं जिससे आंत स्वस्थ बनी रहती है। एक बोतल से लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है। मिल्कशेक का स्वाद और स्थिरता भी अच्छी है।
अपनी पसंद के अनुसार वनीला या चॉकलेट फ्लेवर में से चुन सकते हैं।
क्या आपकी डाइट में प्री और प्रोबायोटिक का बैलेंस है?
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
मिल्कशेक से जुड़े अधिक मिश्री रिव्यू
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।