घी के 11 सेहत और त्वचा से जुड़े फायदे और उपयोग - मिश्री
घी के सेहत और त्वचा से जुड़े फायदे और उपयोग

घी के 11 सेहत और त्वचा से जुड़े फायदे और उपयोग

घी सेहतमंद फैटी एसिड से भरपूर होता है जिस कारण घी के फायदे (Benefits Of Ghee) सेहत, त्वचा और बालों से जुड़े हुए हैं। घी के फायदे इन हिंदी में (Benefits Of Ghee In Hindi) जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

घी दूध का प्रोडक्ट है। दूध के फैट के हिस्से में से पानी और मिल्क सॉलिड को अलग करने के बाद जो मिलता है उसको घी कहते हैं। घी के फायदे भरपूर हैं जैसे कि सेहत, त्वचा और बालों के लिए आदि। घी को अधिकतर साउथ एशिया में इस्तेमाल किया जाता है जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है और इसके अलावा घी को फ्राई करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

घी के इस्तेमाल को आयुर्वेद का हिस्सा माना जाता है, इसको प्राचीन पारंपरिक चिकित्सा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। खाना बनाने और चिकित्सा के अलावा घी के फायदे और इस्तेमाल कई सारे हैं जैसे कि घी का उपयोग पूजा में किया जाता है। भारत में गर्भवति महिलाओं को सामान्य मात्रा में घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे शिशु का विकास होता है।

घी के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

घी के फायदे सेहत के लिए

घी के फायदे कई सारे हैं और इसकी विस्तार से जानकारी आप आज इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय घर में घी आसानी से मिल जाता है और इसको सेहत, त्वचा, बालों, पूजा, चिकित्सा आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए सबसे पहले घी के फायदे सेहत के लिए की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

1. सामान्य वजन

घी के फायदे वजन सामान्य बनाए रखने के बारे में सुनने पर आपको अजीब जरूर लगेगा लेकिन सभी तरह के फैट को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। शरीर को अच्छे से काम करने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ- साथ फैट की भी जरूर होती है। इसके लिए आपको सेहतमंद फैट की जरूरत है। वजन सामान्य बनाए रखने के लिए आपको जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए और इसकी जगह पर फाइबर से भरपूर खाना जैसे कि घी या एवोकाडो सेहतमंद फैट का सेवन करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

2. सूजन में आराम

घी में बटीरेट (butyrate) नाम का फैटी एसिड पाया जाता है जो एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी के साथ आता है। यह शरीर के टिशू में होने वाली सूजन से आराम देने में मदद करता है। यह एंटी- वायरल खूबी के साथ भी आता है जो कमजोर इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक है।

कटोरी में घी
घी के फायदे सूजन से राहत के लिए

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

घी के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई के कारण भी आते हैं। अगर आप सही मात्रा में घी को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपका शरीर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रहेगा। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बनी रहने से यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल हमारे शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर को नुकसान देते हैं। फ्री रेडिकल के खतरे से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट अहम रूप निभाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ते हैं और शरीर को नुकसान नहीं होने देते हैं। इसलिए सही मात्रा में घी को डाइट में शामिल करना महत्तवपूर्ण है।

4. लैक्टोज

घी के फायदे लैक्टोज असहिष्णु वाले लोगों के लिए कई सारे हैं। घी को मिल्क सोलिड निकालने के बाद बनाया जाता है इसलिए इसका सेवन दूध ना पीने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। जिन लोगों को दूध के सेवन से एलर्जी है वो लोग घी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि घी में बहुत कम मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल: दूध में घी के फायदे

चीली पर कटोरी में घी
घी के फायदे लैक्टोज असहिष्णु के लिए

5. स्ट्रांग इम्यूनिटी

घी के फायदे फ्री रेडिकल से दूर रखने में तो मदद करते ही हैं साथ ही घी के फायदे इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में भी मदद करते हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सामान्य बने रहने से विटामिन और मिनरल्स भी सही मात्रा में अब्जॉर्ब होते हैं। बटीरेट (butyrate) एसिड जो  घी में पाया जाता है, यह टी- सेल का अच्छा आधार है जो इम्यून सिस्टम में होते हैं और बाहरी अणु (foreign particles) से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण, बिना किसी शक के साथ हम यह कह सकते हैं कि घी के फायदे कई सारे हैं।

6. खाना बनाने के लिए

घी के फायदे खाना बनाने के लिए भारतीय घर में बुहत आम बात है। कई बार तो तेल से ज्यादा घी को खाना बनाने के लिए माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि घी का स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है। स्पोकिंग प्वाइंट वो होता है जिस प्वाइंट पर फैट से भरपूर पदार्थ जैसे कि घी स्मोक करना शुरु करता है। यह स्मोक तब दिखाई देता है जब फैट टूटता है और खतरनाक फ्री रेडिकल निकलते हैं जिससे धुंआ होने लगता है। घी का स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है जिससे हम कह सकते हैं कि तेल के मुकाबले घी के फायदे ज्यादा हैं।

संबंधित आर्टिकल: आशीर्वाद स्वस्ति घी रिव्यू

पराठा और घी
घी का उपयोग खाना बनाने के लिए करें

7. एनर्जी

घी के फायदे इतने हैं कि 1 चम्मच घी खाने से आपको 496 के.जे एनर्जी मिलती है जो एथलीट के लिए फायदेमंद है। यह मीडियम- चैन फैटी एसिड का अच्छा आधार है जिसको लिवर के द्वारा आसानी से अब्जॉर्ब कर एनर्जी में बदला जा सकता है। इसलिए घी के फायदे कसरत करने वाले लोगों के लिए बहुत सारे हो जाते हैं कि जिससे आपको कसरत के लिए ज्यादा एनर्जी मिलती है।

8. अच्छा मूड

घी के फायदे मूड को अच्छा करने के लिए भी जाने जाते हैं। घी का सेवन करने शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सामान्य बननी रहती है जो फ्री रेडिकल के खिलाफ न्यूरोट्रांसमीटर का बचाव करते हैं, इससे दिमाग की सेहत सामान्य रहती है। इसके अलावा घी के फायदे पाचन शक्ति से भी जुड़े हुए हैं जिससे मूड अच्छा होता है। वो कैसे? लगभग 90% सेरोटोनिन, जो खुशी देने वाला होर्मोन है यह आंत में प्रोड्यूज होता है। इसके अलावा सही तरीके से आंत का काम होने से न्यूरोट्रांसमीटर सामान्य बना रहता है जिससे मूड अच्छा होता है और चिंता का लेवल कम रहता है। इसके साथ ही घी के फायदे आपकी नींद को सुधारने में भी मदद करते हैं।

कटोरी चम्मच में घी
घी के फायदे अच्छे मूड के लिए

घी के फायदे त्वचा के लिए

आर्टिकल के शुरुआत में हमने आपको बताया है कि घी के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों के लिए भी होते हैं। घी के फायदे पाचन शक्ति, वजन कन करने के लिए हैं क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल के खतरे से बचाव करता है। अब हम आपको घी के फायदे त्वचा के लिए और घी के फायदे बालों के लिए की जानकारी देंगे। आइए सबसे पहले घी के फायदे त्वचा के लिए की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

1. सनबर्न

घी के फायदे त्वचा के लिए भी कई सारे हैं। सनबर्न त्वचा पर घी को त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। सनबर्न के इलाज के लिए घी को सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। अगर आप सनबर्न वाली त्वचा पर समय- समय पर घी को लगाते रहेंगे तो आपकी त्वचा कम समय में ठीक हो जाएगी और साथ ही सनबर्न का निशान भी नहीं रहेगा।

2. स्वस्थ त्वचा

त्वचा में ग्लो लाने के लिए घी के फायदे शामिल हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जिससे त्वचा का बचाव फ्री रेडिकल से रहता है। ऐसा होने से त्वचा में नमी बनी रहती है जिससे त्वचा सोफ्ट, नमी से भरपूर और त्वचा पर ग्लो रहता है।

कांच के जार में घी
घी के फायदे त्वचा के लिए

घी के फायदे बालों के लिए

घी के फायदे बालों के लिए अनेक हैं। बालों में घी लगाने से बालों को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।

1. मजबूत बाल

बालों की सुखी जड़ होने के कारण बाल खराब और बेकार हो सकते हैं। यहां पर घी के फायदे काम आते हैं क्योंकि घी फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों को पोषण देने का काम करता है। घी के फायदे से बालों में पोषण और नमी बनी रहती है और सही मात्रा में फैटी एसिड भी बना रहता है जो घी के लिए महत्तवपूर्ण है।

2. अच्छी क्वालिटी

घी के फायदे बालों की क्वालिटी अच्छी करने के लिए भी हैं। घी को बालों में लगाने से बाल चमकदार, मुलायम और स्ट्रोंग बन जाते हैं। आपको सिर्फ 1 चम्मच पिघले हुए घी के साथ बालों में आराम से लगाना है।

3. स्वस्थ बाल

गर्म घी से बालों की मालिश करने से बालों की जडों में खून का बहाव अच्छे से होता है और यह एक अच्छे कंडीशनर की तरह भी काम करता है। ऐसा करने से आपको घी के फायदे नज़र आने लगेंगे। इससे आपके बाल सेहतमंद तरीके से जल्दी बढ़ने लगेंगे।

कांच की बोतल में घी
घी के फायदे बालों के लिए

घी का उपयोग कैसे करें

अब आपको घी के फायदे से जुड़ी अधिकतर सारी जानकारी मिल गई है जैसे कि घी के फायदे सेहत, त्वचा और बालों के लिए। तो आइए अब घी के फायदे को अच्छे तरीके से कैसा लिया जाए की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। इसका मतलब है कि घी को इस्तेमाल कैसे करें जिससे इसके ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकें।

घी के फायदे लेने के लिए इसको डाइट में शामिल करना जरुरी है। और इसको शामिल करने के बाद इसके इस्तेमाल के बारे में जानना जरुरी है।

1. सेहतमंद त्वचा

घी के फायदे सुंदरता के लिए लेने के लिए आपको गाय का घी या फिर देसी घी के नाम से जानने वाले घी को इस्तेमाल करना चाहिए। देसी घी को त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी और पोषण बना रहता है जिससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। समय- समय पर गाय का घी लगाने से आपको अपनी त्वचा पर कुछ समय बाद असर दिखने लगेगा।

2. हर्बल इलाज

आपको शुरुआत में बताया गया है कि घी के फायदे पुराने जमाने लेते आ रहे हैं। घी को हर्बल इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हर्बल तरीके से इसको इस्तेमाल करने के लिए इसके साथ इलायची, दालचीनी और अदरक को डाला जाता है। इन सभी चीजों को शुद्ध या फिर पाउडर के रूप में डाला जाता है। यह मिश्रण जुखाम, खांसी और डाइजेशन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

घी के फायदे उन लोगों के लिए कई सारे हो जाते हैं जो लोग अपनी सेहत को लेकर सर्तक हैं। जो लोग अपनी डाइट में सेहतमंद खाना शामिल करना चाहते हैं। घी में हाई फाइबर होता है जिस कारण इसका सेवन करते समय ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के तौर पर, अधिक मात्रा में घी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है इसलिए एक दिन में घी का सेवन 10-15 ग्राम होना चाहिए। घी के फायदे इसका सेवन सही मात्रा में करने से ही मिलेंगे। सही मात्रा में घी का सेवन करने से आप इससे होने वाले नुकसान से बचे रहेंगे।

चावल और घी
घी का इस्तेमाल कैसे करें

आखिर में

पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको घी के फायदे से जुड़ी जानकारी अच्छे से और विस्तार से मिल गई होगी। आपको यह भी पता चल गया होगा कि घी के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों के लिए भी हैं।

इससे आप यह देख सकते हैं कि घी का सेवन करने से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि घी को अपनी डाइट में सही मात्रा में ही शामिल करें। सही मात्रा में किसी भी खाने की चीज़ को डाइट में शामिल करने से आपको उसके फायदे ही मिलेंगे और इससे जुड़े नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FAQs

घी के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. घी सेहत के लिए अच्छा है?

घी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और सेहतमंद फैट से भरपूर है। हालांकि फैट का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए लेकिन आपको बता दें कि घी खाने में जरूरी पौष्टिक आहार आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से घी का सेवन किया जा सकता है।

2. घी के फायदे क्या हैं?

सही मात्रा में घी खाने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे कि सामान्य वजन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर, स्ट्रांग इम्यूनिटी, अच्छा मूड, खाना बनाने के अच्छा ऑप्शन आदि।

3. रोजाना घी खाने से क्या होता है?

रोजाना सही मात्रा में 2-3 चम्मच खाने के साथ घी खाना लाभदायक हो सकता है। सही मात्रा में घी खाने से स्वस्थ डाइजेशन, कब्ज से राहत आदि में मदद मिल सकती है।

4. क्या घी से मोटापा होता है?

सही मात्रा में घी का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। और अधिक मात्रा में घी खाने से नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए घी का सेवन सही मात्रा में ही करें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments