आईटीसी न्यू स्वस्ति काउ घी लाजवाब है! (The new Svasti Pure Cow Ghee by ITC is WOW!)
Svasti Pure Cow Ghee by ITC

आईटीसी न्यू स्वस्ति काउ घी लाजवाब है! (The new Svasti Pure Cow Ghee by ITC is WOW!)

हमें आशीर्वाद स्वस्ति घी (Aashirvaad Svasti Ghee) बेहद पसंद आया है। इसका कारण जानने के लिए यह रिव्यू पूरा पढ़ें।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
5 / 5
5
खुशबू
5 / 5
5
हमारा अनुभव
5 / 5
5
5
SUPERB!

Summary

आशीर्वाद स्वस्ति घी की अपनी खुशबू है। इसकी मदद से किसी भी डिश का फ्लेवर अच्छा हो जाता है। सिंपल दाल तड़का डिश में स्वस्ति घी मिलाने से डिश का स्वाद और फ्लेवर बढ़ जाता है। इसका रंग पीला है और टैक्शर दानेदार है जिससे अच्छी क्वालिटी घी का पता चलता है।

कुछ समय पहले पेक्ड घी का नाम भी किसी ने नहीं सुना था। घी का मतलब घर में मलाई से बना घी होता था। लेकिन अब लोग लो फैट मिल्क पीना पसंद करते हैं तो होममेड घी सपने जैसा लगता है। घी के फायदे कई सारे हैं और इसे हर हिंदुस्तानी घर का अहम हिस्सा माना जाता है। पिछले कुछ समय से हर किसी ने अपनी किचन में अलग- अलग ब्रांड के घी ट्राई किए हैं जिससे फ्लेवर और खुशबू से भरपूर घी मिल सके। हमने भी कई घी ब्रांड ट्राई किए गए हैं। हमने आशीर्वाद स्वस्ति घी 6 महीने तक ट्राई किया है और हमें हमारा फेवरेट मिल गया है। आशीर्वाद स्वस्ति घी में हमें क्या पसंद आया है से जड़ी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

जितनी बार भी हमने इस घी का इस्तेमाल किया है हमें वहीं मिला है जो घी से मिलना चाहिए – बटरी फ्लेवर, गर्माहट और जिससे हर डिश का फ्लेवर बढ़ जाता है।

क्विक रिव्यू

Aashirvaad-Svasti-Pure-Cow-Ghee

आशीर्वाद स्वस्ति घी बेहद पसंद आया है।

कीमत – 499/- रुपए*

मात्रा – 1 लीटर

*कीमत रिव्यू के समय

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम में 897 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • इसे सिर्फ मिल्क फैट से बनाया गया है।

आशीर्वाद स्वस्ति प्योर काउ घी अलग- अलग पैक में उपलब्ध है। 1 लीटर पैट जार कार्टून पैक और रीफिल पैक से महंगा है। 1 लीटर बॉक्स की कीमत 499/- रुपए है वहीं 1 लीटर पैट जार की कीमत सिर्फ 660/- रुपए है। हाल ही के महीनों में हमने दोनों तरह के पैक ट्राई किए हैं।

आशीर्वाद स्वस्ति प्योर काउ घी का क्विक रिव्यू

घी का रिव्यू करते समय हमने 2 बातों का खास ध्यान रखा है – खुशबू और स्वाद। खुशबू कैसी है? कुछ पेक्ड घी ब्रांड में बासी महक होती है और कुछ में तो किसी तरह की महक ही नहीं होती है। इसका स्वाद कैसा है? इसका पता लगाने के लिए हमने घी का इस्तेमाल अलग- अलग डिश में किया था।

कैसे इस्तेमाल किया- हमने आशीर्वाद स्वस्ति घी का इस्तेमाल रिव्यू लैब में 6 महीने तक किया है। हमने इसका उपयोग गर्म रोटी और चावल के साथ किया है। इसके साथ ही जीरा-आलू, मटर-पनीर, पुलाव और दाल तड़का में भी घी का उपयोग किया है। हमने इंडियन डेजर्ट जैसे कि सूजी का हलवा और आटे का हलवा बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया है।

आशीर्वाद स्वस्ति प्योर काउ घी कैसे इस्तेमाल किया
आशीर्वाद स्वस्ति प्योर काउ घी कैसे इस्तेमाल किया

जितनी बार भी हमने घी का उपयोग किया है, उतनी बार ही डिश में फ्लेवर शामिल किया है जैसा हम घी से चाहते हैं – गर्म और मलाईदार फ्लेवर। हालांकि किसी भी तरह का फैट डिश में शामिल करने का यही मकसद होता है। अगर फैट के माध्यम से फ्लेवर लाना है तो आशीर्वाद स्वस्ति घी ने अपना काम अच्छे से किया है।

आशीर्वाद स्वस्ति घी खोलते ही घी की खुशबू आती है। ठंड में भी घी की खुशबू ताज़ा और खाने लायक लगती है। अधिकतर इंडियन डिश में आशीर्वाद स्वस्ति घी ने अपना काम लाजवाब तरीके से किया है और डिश में फ्लेवर बढ़ाया है। लेबल पर दी गई जानकारी के अनुसार आईटीसी आशीर्वाद स्वस्ति घी ‘स्लो प्रोसेस’ से बनाया गया है जिससे घी की प्राकृतिक खुशबू बरकरार रहती है। मेकर्स का दावा है कि जैसे- जैसे धीरे तापमान बढ़ता है, घी की प्राकृतिक खुशबू बढ़ती है।

घी से पुराने दिनों की यादें ताज़ा हो जाती हैं। हम सभी ने घर में मलाई से बनाए गए घी का स्वाद लिया है। सिंपल डिश या दाल में सिर्फ घर में बना घी डालने से डिश का स्वाद बढ़ जाता है। जब चावल में घी मिलाया जाता है तो मूड एकदम से अच्छा हो जाता है। तो आप देख सकते हैं कि घी क्या- क्या कर सकता है। लेकिन अब ऐसे दिन चले गए हैं जब पेक्ड घी लाना और खाना मना था। अब मार्किट में अच्छी क्वालिटी के पेक्ड घी उपलब्ध हैं जिनसे खाने में अच्छा फ्लेवर आ सकता है। लेकिन ऐसे कुछ घी भी हैं जिनका स्वाद अच्छा नहीं होता है और साथ ही खुशबू बहुत खराब होती है। घी का स्वाद इस्तेमाल किए गए दूध पर निर्भर करता है। गाय के दूध से बना घी और भैंस के दूध से बना घी, दोनों का ही स्वाद और खुशबू अलग होती है।

आईटीसी आशीर्वाद स्वस्ति घी बाकी सभी ब्रांड के घी के मुकाबले स्वादिष्ट है। अगर आप अपना घी बदलना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आपको यह जरुर पसंद आएगा।

FAQs

1.आईटीसी के आशीर्वाद स्वस्ति काउ घी की कीमत क्या है?

आशीर्वाद स्वस्ति काउ घी के 1 लीटर पैक की कीमत 499/- रुपए है।

2.घी का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

घी का उपयोग खाने में स्वाद और फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही घी के फायदे भी कई सारे हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments