रोजाना म्यूसली खाने के 12 अद्भुत फायदे – दिन की हेल्दी शुरुआत
म्यूसली खाने के फायदे कई सारे हैं अगर इसका सही रुप से सेवन किया जाए। आप यहां से म्यूसली से जुड़े सारे फायदों की जानकारी ले सकते हैं।
म्यूसली नाश्ते में खाने के लिए एक पॉपुलर खाना बन गया है। यह सेहत के हिसाब से फायदेमंद है और साथ ही इसे बनाना भी आसान है। इसे जल्दी से बनाकर खाया जा सकता है। इसे अधिकतर ठंडे दूध या दही के साथ खाया जाता है। इसके साथ ताज़ा फल, ड्राई फ्रूट आदि डालकर भी खाया जाता है। क्या आपको पता है म्यूसली को 20वीं सदी में मैक्सिमिलियन बिचर-बैनर नाम के स्विस चिकित्सक ने बनाया था। इससे पहले डॉक्टर बिचर-बैनर म्यूसली अपने मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया करते थे। आपको बता दें कि म्यूसली का सेवन पूरे दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। इसे ओट्स, ड्राई फ्रूट, फल और अपनी पसंद के अनुसार खा सकते हैं, आप अपना नया फ्लेवर बनाकर भी खा सकते हैं। म्यूसली खाने से आप अपने दिन की हेल्दी शुरुआत कर सकते हैं।
विषय सूची
म्यूसली खाने के 12 बेहतरीन फायदे
म्यूसली से प्रोटीन प्राप्त होता है। इसकी प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप इसमें दूध मिला सकते हैं। प्रोटीन खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म अच्छा होता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। रोजाना म्यूसली खाने से आप एक हेल्दी आदत से जुड़ जाते हैं क्योंकि इसके कई फायदे हैं। इन्हीं फायदो की विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. प्रोटीन से भरपूर
म्यूसली में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। और अगर आप इसको दूध के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी। शरीर में जो प्रोटीन होता है वो फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसलिए प्रोटीन खाने से आप हेल्दी रह सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: म्यूसली रेसिपी- दिन की शुरुआत करने का परफेक्ट तरीका
2. सेहतमंद ऑप्शन
कॉर्नफ्लेक्स और बाकी की चीजे आपका मन जरुर लुभा लेंगी लेकिन म्यूसली से हेल्दी ऑप्शन कोई और नहीं ढूंढ सकते हैं। इसमें बाकी के मुकाबले शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे यह सबसे बेहतर ऑप्शन बन जाता है। इससे आपके दिन की शुरुआत अच्छी और हेल्दी हो जाती है।
Buy Muesli Online
Yogabar Dark Chocolate & Cranberry Muesli 700g - Breakfast Cereal with 83% Nuts & Seeds, Dried Fruits, & Whole Grains - Vegan & Gluten Free Snack
Bagrry's Crunchy Muesli Oat Clusters with Almonds, Raisins & Honey, 1000 GM
3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
किसी भी खाने में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। यह हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को निकालने में मदद करता है। साथ ही यह हमारी त्वचा और हमारे दिमाग का भी ख्याल रखते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर को अंदर से होने वाले नुकसान से भी बचाकर रखते हैं।
संबंधित आर्टिकल: म्यूसली या ग्रेनोला- ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेस्ट।
4. एनर्जी
हेल्दी ब्रेकफास्ट में कार्बोहाइड्रेट होना जरुरी है क्योंकि सुबह- सुबह आपके शरीर को एनर्जी चाहिए होती है जिससे पूरा दिन काम किया जा सके। म्यूसली खाने से हमारे शरीर को पूरा दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। यह हमारे दिन को एक चुस्त तरीके से शुरु करने के लिए अच्छा ब्रेकफास्ट है।
संबंधित आर्टिकल: विनग्रीन्स फार्म्स मल्टीग्रेन म्यूसली
More Options Of Muesli To Buy
Kellogg's Muesli With 21% Fruit, Nut & Seeds |Tastier Now With Cranberries And Pumpkin Seeds |500g
Amazon brand - Solimo No Sugar Muesli, 1kg
5. फाइबर से भरपूर
म्यूसली में ओट्स होते हैं जो फाइबर का सेवन करने के लिए अच्छा माध्यम है। फाइबर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है। अगर आपकी डाइट में फाइबर है तो यह आपके डाइजेशन में मदद करता है। म्यूसली में सेब और नाशपाती मिल जाएं तो यह ब्रेकफास्ट को और भी हेल्दी बना देते हैं। किसी और खाने के मुकाबले म्यूसली आपका पेट लंबे समय के लिए भरकर रखता है। इसलिए अगर आप वज़न कम करने की राह पर हैं तो मुयस्ली को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।
6. मिनरल्स
म्यूसली में आपको मिनरल्स मिलते हैं जैसे कि कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम। जो डाइट मिनरल्स से भरपूर होती है वो आपके शरीर से एक्सट्रा पानी निकालने में मदद करती है। जिससे की आपके शरीर में पानी की मात्रा सामान्य बनी रहती है।
संबंधित आर्टिकल: योगा बार म्यूसली- फ्रूट्स+नट्स एंड सीड्स
7. विटामिन
बाकी सभी चीज़ो के साथ म्यूसली में विटामिन भी पाएं जाते हैं। इसमें विटामिन के, ए, ई और सी पाएं जाते हैं। इन सभी विटामिन होने के कारण इसको खाना हमारे पूरे शरीर के लिए सेहतमंद है। यह सिर्फ आपको म्यूसली का सेवन करने से मिल सकता है।
आखिर में
आखिर में यही कहा जा सकता है कि मुयस्ली का सेवन करने से आपको हर जरुरी आहार प्राप्त होता है। यह खाने में बहुत हल्की होती है इसलिए इसको पूरे दिन में कभी भी खाया जा सकता है। साथ ही इसको बनाकर खाना भी आसान होता है और समय भी कम लगता है। बाकी चीज़ों से बेहतर म्यूसली को माना गया है।
अगर आपको अपना जीवन हेल्दी बनाना है, वज़न कम करना है या फिर मेटाबोलिज्म बढ़ाना है, यह सब कुछ म्यूसली खाने से हो सकता है। इसका सही फायदा उठाने के लिए अपने पूरे दिन में म्यूसली को जरुर शामिल करें। साथ ही इसमें फल, दही, दूध मिलाकर इसके अनेक फायदे उठाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शुगर डालकर इसके फायदो को बेकार न करें।
FAQs
1. म्यूसली कितने दिनों में असर दिखाती है?
म्यूसली का सेवन आमतौर पर ब्रेकफास्ट या लंच के समय किया जाता है। कितने दिनों में म्यूसली असर दिखाती है यह हर इंसान की दिनचर्या पर निर्भर कर सकता है। एक अध्ययन में 24 लोगों के द्वारा 2 हफ्तों तक रोजाना म्यूसली खाने पर वेट लॉस में असर दिखाई देना शुरु किया था। यह रिजल्ट हर किसी के लिए अलग- अलग हो सकते हैं।
2. म्यूसली का सेवन कैसे करना चाहिए?
म्यूसली का सेवन कई तरह से किया जा सकता है जैसे कि दूध, पानी, जूस के साथ। इसे पका कर भी खाया जा सकता है। म्यूसली के साथ आप ताज़ा फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
3. क्या हम रोज म्यूसली खा सकते हैं?
म्यूसली का सेवन रोजाना किया जा सकता है। यह वेट लॉस में तो मदद करती ही है, इसके साथ ही दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करती है।म्यूसली का सेवन ब्रेकफास्ट या लंच में कर सकते हैं। या फिर दिन के बीच में भूख लगने पर भी म्यूसली खा सकते हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।
4. क्या म्यूसली वजन घटाने के लिए अच्छी है?
म्यूसली का सेवन वेट लॉस के लिए खासतौर पर किया जा सकता है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है जिस वजह से लंबे समय के लिए पेट भरा रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वेट लॉस में मदद करती है।
5. सबसे स्वस्थ म्यूसली कौन सी होती है?
आप अपनी जरूरत के अनुसार म्यूसली खरीद सकते हैं। मार्केट में विभिन्न फ्लेवर में म्यूसली उपलब्ध है। अगर आप सेहत को ध्यान में रखते हुए म्यूसली खरीद रहे हैं तो पोषण की जानकारी पर ध्यान जरूर दें।