खाली पेट लहसुन खाने के तरीके और फायदे (Eating Garlic On An Empty Stomach: Benefits And Ways)
why you should eat garlic on empty stomach

खाली पेट लहसुन खाने के तरीके और फायदे (Eating Garlic On An Empty Stomach: Benefits And Ways)

खाली पेट लहसुन खाने की सलाह तो अधिकतर लोग देते हैं लेकिन खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और तरीके क्या हैं?

लहसुन के फायदे कई सारे हैं और अगर आपको लहसुन के फायदे चाहिए तो इसको डाइट में शामिल करना जरुरी है। आपको बता दें कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Khali pet lahsun khane ke fayde) सबसे ज्यादा होते हैं। खाली पेट लहसुन खाना (Khali pet lahsun khana) शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ा देता है जो फ्री रेडिकल कम करने में मदद करते हैं। लेकिन लहसुन का नाम लेते ही सबसे पहले लहसुन की गंध याद आती है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनको लहसुन खाना पसंद नहीं है लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपनी डाइट में लहसुन जरुर शामिल करना चाहेंगे। खाली पेट लहसुन खाने के तरीके (Khali Pet Lahsun khane ka tarika) और फायदे से जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits)

अगर आपको खाली पेट लहसुन डाइट में शामिल करने में परेशानी है तो सबसे पहले खाली पेट लहसुन खाने के लाभ (Khali Pet lahsun khane ke labh) के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। इसके बाद आप अपनी डाइट में खाली पेट लहसुन जरुर शामिल करना चाहेंगे। सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Khali pet lahsun khane ke fayde) से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

1. खाली पेट लहसुन खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits to Control Cholesterol Level)

जब खान-पान में तली हुई चीजें ज्यादा हो जाती हैं तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के आसार ज्यादा हो जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई सारी बिमारियों का जन्म होता है जैसे कि दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्र्रॉल आदि। आपको बता दें कि खाली पेट लहसुन खाने के कई सारे फायदे हैं। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है। हालांकि लहसुन का असर कोलेस्ट्रॉल पर ज्यादा नहीं होता है लेकिन फिर भी बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल पर थोड़ा ध्यान देने का यह प्राकृतिक तरीका है। और यह किसी भी दवाई से बेहतर है। इसके अलावा आप लहसुन के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

2. सुबह खाली पेट लहसुन खाने के लाभ में स्वस्थ दिल शामिल है (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits For Healthy Heart)

जैसा कि आपको पहले ही बताया है कि सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन (Subah khali pet lahsun ka sewan) करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में थोड़ी सी मदद मिलती है। इसके साथ ही खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में खून जमता या रुकता नहीं है। पूरे शरीर और दिल में सही तरीके से खून का बहाव होने से दिल अच्छे से काम करता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारी होने की आशंका कम हो जाती है। इसके साथ ही दिल को स्वस्थ रखने के लिए पोष्टिक खाना बहुत जरुरी है।

 

Eating Garlic in Empty Stomach Benefits And Ways
खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है।

More Options Of Garlic Crusher To Buy

3. खाली पेट लहसुन खाने के लाभ में डाइजेशन बेहतर तरीके से होता है (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits For Healthy Digestion)

यह तो सभी को पता होगा कि सभी बिमारियों की शुरुआत पेट से होती है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। खाली पेट लहसुन खाने से दस्त और कब्ज जैसी परेशानी से राहत मिलने में मदद मिलती है। पेट की परेशानी से जल्द राहत पाने के लिए सुबह लहसुन खाने के फायदे (Subah lahsun khane ke fayde) आसानी से ले सकते हैं। जिनको पेट से जुड़ी परेशानी अकसर रहती है उन लोगों को अपनी डाइट में लहसुन को ट्राई जरुर करना चाहिए।

 

4. खाली पेट लहसुन खाने के फायदे में हाई बी.पी से राहत मिलती है (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits For High B.P)

हाई बी.पी की दिक्कत हर दूसरे इंसान में मिल जाएगी। लेकिन इसको हल्के में लेना भी सही नहीं है। हाई बी.पी में भी खाली पेट लहसुन खाना मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने (Subah khali pet lahsun ka sewan kare) से खून का बहाव कंट्रोल तरीके से और अच्छे से होने में मदद मिलती है। अगर खून का बहाव सही तरीके से होगा तो हाई बी.पी की परेशानी होने की आशंका कम हो जाएगी।

 

5. सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे अस्थमा से गुजर रह लोगों के लिए लाभदायक हैं (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits For Asthma)

अस्थमा से गुजर रहे लोगों के लिए खाली पेट लहसुन खाने के लाभ (Khali Pet lahsun khane ke labh) मिल सकते हैं। जिन लोगों को अस्थमा है उन लोगों को डाइट में लहसुन शामिल करने की सलाह दी जाती है। अस्थमा के लोग कैसे अपनी डाइट में खाली पेट लहसुन शामिल कर सकते हैं उसकी जानकारी भी आप नीचे से देख सकते हैं।

 

Eating Garlic in Empty Stomach Benefits And Ways
खाली पेट लहसुन खाने के लाभ अस्थमा से भी जुड़े हुए हैं।

 

6. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से सूजन में आराम मिलता है (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits Reliefs in Swelling)

सूजन कम करने के लिए भी खाली पेट लहसुन के फायदे (Khali pet lahsun khane ke fayde) आपको मिल सकते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार निमोनिया, फेफड़े की रुकावट, खांसी आदि जैसे खतरे से बचाकर रखने में मदद करता है।

 

7. खाली पेट लहसुन खाने के लाभ खांसी- जुकाम के लिए (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits In Cold-Cough)

मौसम के बदलते ही खांसी-जुकाम होने के आसार सबसे ज्यादा होते हैं। खांसी-जुकाम के समय लहसुन खाने से गले में आराम मिलता है जिससे थोड़ी राहत मिलती है। लहसुन को तवे पर सेकें और फिर छिलका उतारकर लहसुन खा लें। एक बार में 3-4 लहसुन की कलियां खाएं।

 

8. खाली पेट लहसुन खान से नसों में झनझनाहट कम होने में मदद मिलती है (Eating Garlic in Empty Stomach Benefits Reliefs in Nerves)

नसों में झनझनाहट आम है लेकिन लगातार और बार-बार झनझनाहट होने से परेशानी होने लगती है। कई अध्ययनों में कहा गया है कि खाली पेट लहसुन का सेवन करने (Subah khali pet lahsun ka sewan kare) से झनझनाहट में कुछ हद तक आराम मिलने में मदद मिलती है।

 

9. सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे से टेंशन दूर होने में मदद मिलती है (Eating Garlic in Empty Stomach Reliefs in Hypertension)

यह पढ़ने में आप हैरान हो सकती हैं लेकिन यह सही है कि लहसुन का सेवन करने से टेंशन दूर हो जाती है। आपको बता दें कि कई कारणों से पेट में एसिड बनने लगता है और फिर यह एसिड घबराहट पैदा करने लग जाता है जिससे टेंशन होने लग जाती है। ऐसी स्थिति में लहसुन इस एसिड को हटाने में मदद करता है और साथ ही टेंशन दूर होने में भी मदद मिलती है।

 

Eating Garlic in Empty Stomach Benefits And Ways
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से टेंशन से राहत मिलने में मदद मिलती है।

 

खाली पेट लहसुन खाने के तरीके (Ways To Eat Garlic in Empty Stomach)

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Khali pet lahsun khane ke fayde) जानने के बाद जरुरी है कि यह जानकारी प्राप्त कर लें कि खाली पेट लहसुन खाने का तरीका (Khali Pet Lahsun khane ka tarika) क्या है। खाली पेट लहसुन खाने के कई तरीके हैं। आपको जो तरीका पसंद है वो तरीका अपना सकते हैं। खाली पेट लहसुन खाने के तरीके से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

पहला तरीका

पेट से जुड़ी परेशानी के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर इसमें लहसुन की 2-3 कलियां डालें। पानी अच्छे से उबलने के बाद पानी को ठंडा होने दें और फिर पानी का सेवन करें। ऐसा करने से दस्त और कब्ज से राहत मिलने में मदद मिलेगी।

दूसरा तरीका

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के लाभ (Khali pet lahsun khane ke fayde) कई सारे हैं। अगर आपको डाइजेशन में परेशानी है तो सुबह 2-3 लहसुन की कलियां चबा लें, इससे डाइजेशन अच्छे से होता है और भूख भी लगने में मदद मिलती है।

तीसरा तरीका

सर्दी-खांसी के समय लहसुन की 3-4 कलियां तवे पर भून लें। अब कलियों के छिलके उतार लें और खा लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि भुना हुआ लहसुन खाने के बाद पानी ना पीएं, ऐसा करने से लहसुन का असर काम नहीं करेगा।

 

Eating Garlic in Empty Stomach Benefits And Ways
खाली पेट लहसुन खाने के तरीके कई सारे हैं।

चौथा तरीका

इसके लिए आपको 12 लहसुन की कलियां, 1 कप शहद और एक कांच का डिब्बा चाहिए।

लहसुन छील लें और पेस्ट जैसा बना लें। अब लहसुन को शहद के डिब्बे में डाल दें और करीब 1 हफ्ते तक अंधेरे में रखें जहां सूरज की रोशनी ना आ सके। इसके बाद रोजाना 1 चम्मच इस मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। ऐसे करने से आप लहसुन को अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

पांचवा तरीका

सबसे पहले करीब 10 लहसुन की कलियां छील लें। अब इनको कद्दूकस कर लें। अब 10 मिनट बाद इनको तवे पर पका लें और अब लहसुन का रस निकाल लें। अब आप लहसुन के रस को पी सकते हैं। आपको बता दें कि पकाने के बाद लहसुन का असली तीखा स्वाद बहुत हद तक कम हो जाता है। लहसुन को पीसकर 10 मिनट के लिए रखें और फिर पकाएं। ऐसा करने से ज्यादा लाभ मिलेगा।

छठा तरीका

लहसुन की 2-4 कलियां पीस लें और फिर 1 चम्मच शहद में डाल दें। इस मिश्रण को गुनगुने में पानी डालें और पी लें। ऐसा करने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

सातवां तरीका

शरीर में एनर्जी लाने के लिए आप शहद और लहसुन के मिश्रण के गर्म दूध पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में एनर्जी आ जाती है।

 

आखिर में

आपको लहसुन के फायदे कई सारे मिल सकते हैं अगर आप इसका सेवन सही तरीके से करेंगे। लहसुन के फायदे तो कई सारे हैं लेकिन अगर आपको लहसुन के फायदे असल में लेने है तो खाली पेट लहसुन का सेवन करें। पहले- पहले यह आपको अजीब लगेगा लेकिन फायदे जानने और मिलने के बाद लहसुन आपकी डाइट का हिस्सा आसानी से बन जाएगा। खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Khali pet lahsun khane ke fayde) लेने के लिए जरुरी है कि आप इसका सेवन सही तरीके से करें। गलत तरीके से लहसुन खाने से आपके मुंह का स्वाद बिगढ़ सकता है। इसलिए जरुरी है कि खाली पेट लहसुन का सेवन सही तरीके से ही करें।

 

लेखक के बारे में

सुरभि शर्मा मिश्री में हिंदी लेखिका हैं। इ्न्हें सवाल पूछना बहुत पसंद है शायद इसी कारण से इनके आर्टिकल आपको विस्तार जानकारी के साथ मिलेंगे। इनका कहना है कि अपने शौक को करियर में बदलने से अच्छा और क्या हो सकता है। लिखने के साथ- साथ और भी कई शोक रहे हैं लेकिन अब इन्हें लगता है कि यह अपना पसंदीदा काम कर रही हैं। 

इस लेखक द्वारा अधिक लेख

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime