दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स रिव्यू – स्वादिष्ट और सेहतमंद (The Whole Truth Protein Bars Review – Yummy & Healthy)
क्या आप फ्लेवर से भरपूर वेजिटेरियन प्रोटीन बार्स की तलाश में हैं? होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स (The Whole Truth Protein Bars) पर शायद आपकी तलाश खत्म हो सकती है!
योगा, दौड़ना, वर्कआउट या फिर सुस्त जीवन शैली ही क्यों न हो- प्रोटीन से भरपूर डाइट होनी जरूरी है क्योंकि यह मैक्रोन्यूट्रिएंट हमारे शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम 0.8-1 ग्राम प्रोटीन/ किलो शरीर के वजन के अनुसार प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है।
कैलोरी का सेवन ध्यान में रखते हुए प्रोटीन का भी ध्यान रखना मुश्किल काम हो सकता है। और यहां पर प्रोटीन बार्स अपना काम करती हैं। लेकिन सिर्फ अच्छी!
मार्केट में कई सारी प्रोटीन बार्स शुगर से भरपूर उपलब्ध हैं (जिन पर शुगर के समानार्थक शब्द लिखे होते हैं), इनका टैक्शर खाने लायक नहीं होता है। और सबसे बुरा होता है कि इनका स्वाद औद्योगिक होता है।
हाल ही के कुछ महीनों में हमने कई प्रोटीन बार्स का रिव्यू किया है, जिनमें से अब कुछ महीने की राशन लिस्ट में शामिल हो गए हैं! दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स का दावा है कि इनकी सामग्री लिस्ट 100% साफ है और छुपाने जैसा कुछ नहीं है।
हमने दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स रिव्यू के लिए मिनी बार्स ऑर्डर की थी।
क्या आप जानते हैं? दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स के हर एक फ्लेवर में 17% रॉ वे प्रोटीन (raw whey protein) है!
विषय सूची
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स फ्लेवर
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स से जुड़ी जरूरी बातें
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स बनाने के लिए प्लांट और मिल्क बेस्ड प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया है। हर एक मिनी बार में लगभग 6-8 ग्राम प्रोटीन है, जिसमें से आधा प्रोटीन वे (whey) से आता है और आधा नट्स से आता है।
इन मिनी बार्स में मिठास के रूप में खजूर का इस्तेमाल किया गया है। अनफ्लेवर वे (unflavored whey) का इस्तेमाल किया गया है जिससे पता चलता है कि इसमें आर्टिफिशियल/ लो कैलोरी स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. उपलब्ध फ्लेवर
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स की मिनी बार्स आठ फ्लेवर में उपलब्ध हैं। इसके फ्लेवर कुछ इस प्रकार हैं- डबल कोको, पीनट कोको, कोकोनट कोको, क्रेनबैरी, पीनट बटर, केसी रोस्टर्स कॉफी कोको और कॉफी कोको फ्लेवर प्रोटीन बार्स। हमारे दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स रिव्यू के लिए हमने छह फ्लेवर ट्राई किए हैं।
2. पैकेजिंग
पैकेजिंग आकर्षित है और बहुत अच्छी तरह से लिखावट और रंग का इस्तेमाल किया गया है। बार्स बनाने के लिए सामग्री लिस्ट की जानकारी पैक पर दी गई है। पैक पर मज़ेदार लाइन भी दी गई है।
3. खासियत
आयातित (imported) प्रोटीन पाउडर के अलावा, इस ब्रांड के प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाली हर एक सामग्री खुद से बनाई गई है। चाहे वो खजूर का पेस्ट हो या फिर नट्स की चॉपिंग, ब्रांड के द्वारा कोई भी सामग्री बाहर से नहीं लाई जाती है (वे (whey) के अलावा)।
4. पोषण की जानकारी
एक मिनी बार में 120-130 किलो कैलोरी है और 6-8 ग्राम प्रोटीन है। कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा 9-11 ग्राम और 5-7.5 ग्राम के बीच है।
5. कीमत
एक बैग में 8 प्रोटीन बार्स आती हैं जिनकी कीमत 440/- रुपए है। हमने अमेज़न से डिस्काउंट पर 376/- रुपए में खरीदी हैं।
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया
प्रोटीन बार्स को प्रोटीन बार्स के नाम से तभी कहा जा सकता है जब इनमें प्रोटीन की मात्रा कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा से ज्यादा या बराबर मात्रा में कम है। अगर (कार्बोहाइड्रेट और फैट) दोनों की मात्रा प्रोटीन से ज्यादा है तो यह सिर्फ एनर्जी बार हैं।
न आधा सच और न ही ज़ोर देने वाली बात और न ही इन एनर्जी बार्स को बनाने के लिए छह सामग्री से ज्यादा का इस्तेमाल किया गया है। जितनी सामग्री की क्वालिटी और मात्रा जरूरी है उतना ही स्वाद भी महत्वपूर्ण है।
क्या प्रोटीन बार्स मिड-मील स्नैक हैं? क्या इनका सेवन कसरत न करने वाले लोगों के द्वारा भी किया जा सकता है?
1. सामग्री की क्वालिटी
आइए सबसे पहले मैक्रोन्यूट्रिएंट में कार्बोहाइड्रेट की बात करते हैं।
होल ट्रूथ में मुख्य कार्बोहाइड्रेट स्रोत के रूप में खजूर का इस्तेमाल किया गया है। अधिकतर ब्रांड की प्रोटीन बार्स में ओट्स , चावल, कॉर्न और अन्य अनाज (क्रिस्प्स और फ्लेक्स) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खजूर फाइबर, आयरन और विटामिन सी (बहुत जरूरी है क्योंकि विटानिन सी से आयरन अच्छे से अब्जॉर्ब होता है) से भरपूर होता है। इसके साथ ही खजूर प्राकृतिक और प्लांट बेस्ड स्वीटनर है!
आमतौर पर रिफाइंडर तेल और बटर के रूप में फैट मिक्स किया जाता है जिससे सामग्री बांधने में मदद मिलती है। इससे क्वालिटी पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ती है लेकिन स्वाद पर पड़ सकता है। होल ट्रूथ में विभिन्न प्रकार के नट्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे अच्छी क्वालिटी के फैट शामिल होते हैं (और क्रंच भी)। इसके साथ ही नट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स में 80% तक वे प्रोटीन कंसंट्रेट (whey protein concentrate) है। इसमें इस्तेमाल किया गया वे कच्चा (अनफ्लेवर) है जिसका मतलब है कि इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है।
2. मैक्रो-कम्पोजीशन
इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है कि प्रोटीन बार्स कोर्बोहाइड्रेट से भरपूर हैं या फिर फैट। आमतौर पर प्रोटीन दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पाए जाने वाला मैक्रोन्यूट्रिएंट होना चाहिए।
इन प्रोटीन बार्स में कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल मुख्य एनर्जी के स्रोत के रूप में किया गया है। हमारे द्वारा ट्राई की गई छह प्रोटीन बार में से तीन में प्रोटीन दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पाए जाने वाला मैक्रोन्यूट्रिएंट था वहीं बाकी तीन में फैट था।
3. फाइबर की मात्रा
अगर आपने कभी प्रोटीन बार्स की सामग्री लिस्ट पढ़ी है तो आपको कुछ कठिन शब्द जरूर मिले होंगे जैसे कि फ्रुक्टूलिगोसैक, माल्टोडेक्सट्रिन, माल्टिटोल (fructooligosac, maltodextrin, maltitol)। होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स में ऐसी कोई सामग्री नहीं है।
मिनी प्रोटीन बार्स में मुख्य फाइबर के स्रोत खजूर और नट्स हैं। फ्लेवर की बात करें तो, कुछ फ्लेवर में क्रेनबैरी और कोको से फाइबर बढ़ जाता है।
4. शुगर की मात्रा
होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स में एडेड शुगर नहीं है, लो कैलोरी और आर्टिफिशियल स्वीटनर भी नहीं हैं।
लेकिन इनमें बार्स में प्राकृतिक शुगर है जो खजूर से आती है। किसी भी फ्लेवर में 7.5 ग्राम से ज्यादा प्राकृतिक शुगर नहीं है।
5. फ्लेवर
खजूर और रॉ वे (raw whey) ऐसी सामग्री है जो हर फ्लेवर में इस्तेमाल की गई है।
क्या नाम के अनुसार फ्लेवर हैं? या फिर इनका स्वाद सख्त खजूर के पेस्ट जैसा है?
6. स्वाद
क्या बादाम, मूंगफली, काजू से नटीनेस और क्रंच मिल रहा था या यह सॉफ्ट हो गए थे?
क्या बिना फ्लेवर वाले वे (whey) से स्वाद पर असर पड़ा था? क्या एडेड शुगर की कमी लग रही थी या फिर खजूर से मिठास का बैलेंस अच्छा था?
7. कीमत
प्रोटीन बार की कीमत सामग्री की क्वालिटी और मात्रा पर निर्भर करती है। 30-60 ग्राम प्रोटीन बार (जिसमें 10 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है) की कीमत लगभग 60-120/- रुपए के बीच होती है।
होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स की कीमत सही है।
दी हल ट्रूथ प्रोटीन बार्स फ्लेवर रिव्यू
नीचे दी गई टेबल से आप हमारे द्वारा ट्राई किए गए छह फ्लेवर के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी बातें | डबल कोको मिनी | पीनट कोको मिनी | कोकोनट कोको मिनी | क्रैनबैरी मिनी | पीनट बटर मिनी | कॉफी कोको मिनी |
कीमत | 55/- रुपए | 55/- रुपए | 55/- रुपए | 55/- रुपए | 55/- रुपए | 55/- रुपए |
प्रोटीन | 6.7 ग्राम | 7.8 ग्राम | 6.3 ग्राम | 6.2 ग्राम | 6.2 ग्राम | 6.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 10.2 ग्राम | 11.1 ग्राम | 10.3 ग्राम | 11 ग्राम | 9.5 ग्राम | 10.1 ग्राम |
फैट | 7.2 ग्राम | 5.7 ग्राम | 7.2 ग्राम | 5.7 ग्राम | 7.4 ग्राम | 6.4 ग्राम |
कैलोरी | 133 किलो कैलोरी | 127.2 किलो कैलोरी | 131.5 किलो कैलोरी | 122 किलो कैलोरी | 129.3 किलो कैलोरी | 127.6 ग्राम |
शेल्फ लाइफ | चार महीने | चार महीने | चार महीने | चार महीने | चार महीने | चार महीने |
होल ट्रूथ मिनी प्रोटीन बार्स अलग- अलग 6,8,20 के पैक में 12 फ्लेवर में आती हैं। यह मिनी बार्स पोषण से भरपूर, लो कैलोरी स्नैक फिट हैं जिन्हें छोटी- छोटी भूख या मिड-डे स्नैक के दौरान खा सकते हैं।
सैंपल पैक की मदद से आप सभी फ्लेवर को टेस्ट कर सकते हैं।
1. डबल कोको मिनी
डबल कोको मिनी नटी डेजर्ट का फजी टैक्शर है। यहां पर फजीनेस ऑयली या बटरी नहीं है।
भुने हुए बादाम का स्वाद ताज़ा, क्रंची है जिससे नटी फ्लेवर मिलता है। इसमें कोको फ्लेवर कोको पाउडर और कोको बटर के इस्तेमाल से आता है। मिनी प्रोटीन बार का यह फ्लेवर हल्का मीठा है।
विशेषताएं
- मिनी प्रोटीन बार में 133 किलो कैलोरी और 6.7 ग्राम प्रोटीन है।
- इसमें सोय या ग्लूटेन नहीं है।
- इसमें एडेड शुगर (रिफाइंड या आर्टिफिशियल) नहीं है।
- इसमें 45% नट्स (35% काजू, 10% बादाम) और 17% वे (whey) है।
अच्छी बातें
- इसमें ट्रांस फैट नहीं हैं।
- इसमें प्रेज़रवेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर/ रंग नहीं हैं।
- यह शाकाहारी प्रोटीन का अच्छा माध्यम है।
- भुने हुए बादाम से क्रंची टैक्शर मिलता है।
- यह ज्यादा मीठी नहीं है।
किसके लिए बेस्ट है
क्या आप वर्कआउट के बाद पोषण से भरपूर चॉकलेट बाइट चाहते हैं? या फिर खाने के बीच में क्विक स्नैक? यह फजी, हल्की मीठी, नट्स से भरपूर चॉकलेट बार परफेक्ट है! और हां, इससे रोजाना की प्रोटीन की जरूरत पूरी करना आसान है।
The Whole Truth - Protein Bars Double Cocoa - Pack of 6 (6 x 52g) No Added Sugar All Natural
2. प्रोटीन कोको मिनी
पीनट कोको मूंगफली के टुकड़े से भरपूर है। क्रंची और भुने हुए मूंगफली के टुकड़े से सॉफ्ट प्रोटीन बार में बाइट शामिल होने में मदद मिलती है।
मूंगफली और कोको का अनुपात सही है क्योंकि कोई भी सामग्री एक दूसरे को दबाती नहीं है।
विशेषताएं
- इसमें 6.5 ग्राम प्राकृतिक शुगर है।
- 27 ग्राम की एक बार से 127.2 किलो कैलोरी और 7.8 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
- इसमें 47% मूंगफली का इस्तेमाल किया गया है।
- इसमें 0 ग्राम ट्रांस फैट है।
अच्छी बातें
- मिनी प्रोटीन बार में फैट के मुकाबले प्रोटीन ज्यादा है।
- इसमें भुनी हुई मूंगफली अच्छी मात्रा में हैं।
- चॉकलेट फ्लेवर के लिए कोको पाउडर और बटर का इस्तेमाल किया गया है।
- पीनट और चॉकलेट का अनुपात परफेक्ट है!
किसके लिए बेस्ट है
साफ सामग्री लिस्ट के साथ अच्छी क्वालिटी का फैट, प्रोटीन और फाइबर, पीनट कोको फ्लेवर बार में नटी बाइट है!
The Whole Truth - Protein Bars - Peanut Cocoa - Pack of 6 (6 x 52g) - No Added Sugar - All Natural
3. कोकोनट कोको मिनी
इसमें तीन तरह के नट्स का इस्तेमाल किया गया है- बादाम, काजू और नारियल। नारियल फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें कई तरह से नारियल का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि नारियल – सूखा नारियल और वर्जिन नारियल का तेल।
कच्चा वे (whey), खजूर, कोको पाउडर भी इस्तेमाल किया गया है।
बाकी सभी फ्लेवर के मुकाबले कोकोनट कोको बार ने हमारी उंगलियों को ऑयली कर दिया था।
पैक पर दिया गया है कि बार का स्वाद सूखा हो सकता है और नट ऑयल भी निकल सकता है। लेकिन हमें कोई शिकायत नहीं है क्योंकि बार में ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे लगे कि रासायन प्रयोगशाला से आई है।
विशेषताएं
- कोकोनट कोको मिनी बार थोड़ी ऑयली है।
- क्रस्ड और भुने हुए नट्स का इस्तेमाल किया गया है।
- आधा नारियल वर्जिन कोकोनट ऑयल के रूप में है।
- बाकी आधा सूखा नारियल है।
- बार में 131.5 किलो कैलोरी और 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन है।
- रॉ वे मिल्कीनेस जैसा स्वाद भी था।
अच्छी बातें
- 17% आयातित कच्चा वे (imported raw whey) का इस्तेमाल किया गया है।
- नारियल, कोको और खजूर की मिठास के बीच का बैलेंस स्वादिष्ट है!
- भुने हुए नट्स का स्वाद ताज़ा है।
- हमें मिनी साइज अलग- अलग पैक अच्छे लगे हैं।
किसके लिए बेस्ट है
नट्स से ज्यादा कोकोनट पसंद हैं? नारियल की चटनी पसंद है? नारियल की बर्फी भी पसंद है? अगर आपको जवाब हां हैं तो आपको प्रोटीन बार का यह फ्लेवर जरूर ट्राई करना चाहिए।
और इसमें चॉकलेट भी है!
The Whole Truth Protein Bars - Coconut Cocoa Pack of 6 (6 x 52g) No Added Sugar, All Natural
4. क्रेनबैरी मिनी
क्रेनबैरी का इस्तेमाल चबाने वाला टैक्शर, मीठा और खट्टे फ्लेवर के लिए किया जाता है।
दी होल ट्राथ की क्रेनबैरी मिनी कसे हुए नट्स और पूरी क्रेनबैरी से भरपूर है!
हालांकि यह बार खजूर और क्रेनबैरी से बनी है तो हमें लगा कि इनका टैक्शर चबाने वाला होगा लेकिन यहां ऐसा नहीं था।
हम हैरान थे कि प्रोटीन बार एक साथ सॉफ्ट और क्रंची कैसे हो सकती है!
विशेषताएं
- बार बनाने के लिए सिर्फ छह सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
- साफ सामग्री लिस्ट और अच्छी क्वालिटी की पैकेजिंग से प्रोडक्ट की क्वालिटी के बारे में भी पता चलता है।
- खजूर और कोको बटर के इस्तेमाल से बार का आकार बरकरार रहता है।
- यह शाकाहारी प्रोटीन बार है।
अच्छी बातें
- इसमें 122 किलो कैलोरी और 6.2 ग्राम प्रोटीन है।
- बाकी सभी फ्लेवर के मुकाबले यह सबसे ज्यादा फिलिंग बार है।
- यह हल्की मीठी है। उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें बैरी से भरपूर डेजर्ट पसंद हैं।
- इसमें बहुत सारी क्रेनबैरी हैं और कसे हुए काजू, बादाम भी हैं।
किसके लिए बेस्ट है
लाजवाब स्वाद और सही साइज की बार- क्रेनबैरी मिनी मिड- मील स्नैक के लिए परफेक्ट है या फिर वर्कआउट से पहले के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
The Whole Truth - Protein Bars - Cranberry - Pack of 6 (6 x 52g) - No Added Sugar - All Natural
5. पीनट बटर मिनी
अलग- अलग सामग्री की मात्रा के अलावा पीनट कोको मिनी और पीनट बटर मिनी में यह अंतर है कि पहले वाले में कोको पाउडर है।
पीनट बचर मिनी में क्रेनबैरी हैं।
विशेषताएं
- टॉपिंग में भुनी हुई मूंगफली और क्रेनबैरी हैं।
- फिलिंग के लिए खजूर, कच्चा वे (whey) और कोको बटर है।
- इसमें 7.4 ग्राम प्राकृतिक शुगर है।
- यह हल्की मीठी और कड़वी है।
अच्छी बातें
- इसमें आधी इस्तेमाल की गई सामग्री मूंगफली है। स्वादिष्ट!
- बार में 10 ग्राम से कम कार्बोहाइड्रेट है।
- क्रेनबैरी का चबाने वाला टैक्शर अच्छा है।
- क्रेनबैरी से मिठास और खट्टापन मिलता है जो नटी पीनट फ्लेवर के साथ अच्छे से मिक्स हो जाता है।
किसके लिए बेस्ट है
लो कार्ब्स और हल्की मीठी- अगर आपको ऐसा स्वाद पसंद है तो यह फ्लेवर आपके लिए है। इसमें अच्छी मात्रा में फैट और प्रोटीन है जिससे एनर्जी लेवल बरकरार रहते हैं।
The Whole Truth Protein Bars - Peanut Butter Pack of 6 (6 x 52g) No Added Sugar, All Natural
6. कॉफी कोको मिनी
कॉफी कोको मिनी नटी, चॉकलेटी है और इसमें साथ ही हल्का कैफिन फ्लेवर भी है। इस प्रोटीन बार में प्योर कॉफी (कासनी) (no chicory) का इस्तेमाल किया गया है।
डबल कोको फ्लेवर की तरह इसमें 45% नट्स (35% काजू, 10% बादाम) का इस्तेमाल किया गया है। पूरी तरह से कहा जाए तो इसका स्वाद कड़वा है जो कॉफी, कोको और कच्चे वे (whey) के कारण है।
बार को दे सकते हैं क्योंकि दूध से कड़वापन कम होने में मदद मिल सकती है।
विशेषताएं
- बाकी फ्लेवर की तरह इसमें 17% कच्चा वे (whey) प्रोटीन है।
- यह शाकाहारी प्रोटीन बार है।
- इसका स्वाद कड़वा है।
- बाकी पांच फ्लेवर के मुकाबले इसमें सबसे कम मात्रा में नट्स हैं।
- इससे 127.6 किलो कैलोरी एनर्जी और 6 ग्राम फैट है।
अच्छी बातें
- इसमें रिफाइंड/ आर्टिफिशियल/ लो कैलोरी शुगर नहीं हैं।
- इसमें 100% कॉफी (कासनी) (no chicory) का इस्तेमाल किया गया है।
किसके लिए बेस्ट है
कुछ लोगों को कॉफी कोको प्रोटीन बार कड़वी लग सकती है। काजू और बादाम से कड़वे फ्लेवर से बदलाव मिलने में मदद मिलती है।
आप अपने कॉफी बिस्किट की जगह प्रोटीन बार को दे सकते हैं क्योंकि दूध से कड़वापन कम होने में मदद मिल सकती है।
The Whole Truth Protein Bars - Coffee Cocoa Pack of 6 (6 x 52g) All Natural, No Added Sugar
FAQs
दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स के कितने फ्लेवर हैं? (How many variants are there in The Whole Truth protein bars?)
इसके रेगुलर और मिनी साइज में आठ फ्लेवर हैं।
2. दी होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स का बेस्ट फ्लेवर कौन- सा है? (Which is the best flavour in The Whole Truth protein bars?)
हमें डबल कोको और क्रेनबैरी एंड कोकोनट फ्लेवर अच्छा लगा है।
3. किस फ्लेवर में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा है? (Which flavour has the highest protein content?)
पीनट कोको मिनी में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन (7.8 ग्राम) है।
4. क्या यह प्रोटीन बार्स सेहत के लिए अच्छी हैं? (Are these protein bars good for health?)
हां, प्रोटीन बार्स में सभी सामग्री प्राकृतिक हैं।
हालांकि हम फिर भी अपने रिडर्स को पोषण के लिए सिर्फ एक खाने पर निर्भर रहने की सलाह नहीं देते हैं।
5. क्या इन प्रोटीन बार्स में एडेड शुगर है या आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है? (Do these protein bars contain added sugars or no artificial sweeteners?)
हां, इन प्रोटीन बार्स में एडेड/ आर्टिफिशियल शुगर नहीं है। इनमें सिर्फ प्राकृतिक शुगर है जो खजूर से आती है।
6. क्या पीनट बटर ग्लूटेन और सोय फ्री है? (Is this peanut butter gluten & soy free?)
हां, पीनट बटर फ्लेवर के साथ सभी फ्लेवर ग्लूटेन और सोय फ्री है।
आखिर में
साफ सामग्री लिस्ट, अच्छा स्वाद, हाई क्वालिटी प्रोटीन और फैट, यह बार्स हिट हैं! मार्केट में उपलब्ध कई प्रोटीन बार्स की तरह इनमें अस्वस्थ या खराब क्वालिटी के तेल और शुगर नहीं है।
इनका स्वाद ताज़ा है, नट्स क्रंची हैं, इसके साथ ही इनका सेवन अधिकतर लोग कर सकते हैं जैसे कि कसरत करने वाले, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बड़े।
कोकोनट, पीनट, काजू, बादाम और चॉकलेट- आप सबसे पहले कौन- सा फ्लेवर ट्राई करना चाहेंगे? हमें बताएं!
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
सेहतमंद बार्स से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।