RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार रिव्यू (RINE 14g Vegetarian Protein Bar Review)
RINE 14g Vegetarian Protein Bar Review

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार रिव्यू (RINE 14g Vegetarian Protein Bar Review)

क्या आप वेजिटेरियन प्रोटीन बार ढूंढ रहे हैं? इसका जवाब इस प्रोटीन बार से मिल सकता है।

डीआरआई (आहार संबंधी संदर्भ) के अनुसार औसत रूप से पुरुष को पूरे दिन में 56 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है वहीं महिला को औसत रूप से 46 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है। अधिकतर लोग और खासतौर पर हिंदुस्तानी शाकाहारी लोगों में प्रोटीन की कमी हो जाती है। यहां पर प्रोटीन बार्स आपकी मदद कर सकती हैं खासकर जो लोग गंभीर कसरत करते हैं।

यहां तक की प्रोटीन बार्स उन लोगों के लिए जरुरी स्नैक्स बन गए हैं जो लोग रोजाना कसरत करते हैं और उनकी कसरत में वजन से जुड़ी गतिविधियां शामिल होती हैं। हमने कई एनर्जी बार और प्रोटीन से भरपूर प्रोडक्ट का रिव्यू किया है और इस बार हमने इस कैटेगरी में नए प्रोडक्ट का रिव्यू किया है। RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार चार फ्लेवर में उपलब्ध हैं – माइटी चॉकलेट, पीनट बटर, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी। हमने चॉकलेट फ्लेवर का रिव्यू किया है और इसके बारे में हमारा यह कहना है।

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About RINE 14g Protein Bars)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • यह शाकाहारी बार्स हैं।
  • इसमें एडिटिव्स नहीं हैं। जीएमओ फ्री हैं।
  • 1 बार (50 ग्राम) में 240 कैलोरी हैं।
  • खोलने के बाद 24 घंटे में सेवन करना जरुरी है।
  • एलर्जी की जानकारी – यह ऐसी सुविधा में बनाई गई हैं जहां गेंहू, मूंगफली, ट्री नट्स, तिल, सोय, डेयरी प्रोडक्ट भी प्रोसेस होते हैं।
  • एक बॉक्स खरीदने पर एक बार गरीब बच्चों को दान में दी जाती है।

#फर्स्टइंप्रेशन RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार

कीमत और पेकेजिंग – एक बॉक्स RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार के 300 ग्राम पैक की कीमत 420/- रुपए है। 300 ग्राम पैक में 6 प्रोटीन बार्स हैं और 1 बार 50 ग्राम की है जिससे अलग- अलग पैक किया गया है।

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार पैकेजिंग
इमेज क्रेडिट – mishry.com

सामग्री – इन बार्स में शहद, प्रोटीन ब्लेंड (मठ्ठा प्रोटीन, मटर प्रोटीन), सोय क्रिस्पीस, कोको, अखरोट, गुड़, तरबूज के बीज, खजूर, काला नमक, प्राकृतिक वनिला अर्क, प्राकृतिक रोजमेरी अर्क।

सूरत – प्रोटीन बार्स देखने में स्वादिष्ट और चंकी लगती हैं। पहली नज़र में यह सूखी नहीं लगती हैं जिन्हें खाना और चबाना सख्त हो। बार को छूने पर यह चिकनी लगती हैं जो कोको बटर के कारण हो सकता है।

स्वाद और टैक्शर – पैक पर बताया गया है कि इनमें शहद, गुड़ और खजूर है। हालांकि इन सभी सामग्री से बार में मिठास आती है लेकिन इसके बावजूद बार की मिठास बैलेंस है। प्रोटीन बार स्वादिष्ट और चबाने लायक है। पैक में सभी सामग्री को अच्छे से बांधा गया है जिससे बार सूखी और दरदरी नहीं है। बार का चॉकलेट फ्लेवर संतोषजनक है जो ज्यादा मीठा नहीं है और इसमें डालें गए बीज, नट्स का मेल अच्छा है। हर एक बाइट के साथ अलग- अलग टैक्शर महसूस होता है। कुछ बाइट में सोय क्रिस्पीस की क्रिस्पीनेस आती है वहीं कुछ बाइट में अखरोट का क्रंच आता है।

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार – स्वाद और टैक्शर
इमेज क्रेडिट – mishry.com

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार पेट भरने वाला स्नैक्स है। बार खाने के बाद हमें कई घंटो तक भूख नहीं लगी। यह 100% शाकाहारी प्रोडक्ट है। यह स्नैक्स उन लोगों के लिए अच्छा है जो एक्टिव रहते हैं और रोजाना प्रोटीन का सेवन बढ़ाना चाहते हैं।

हमें अच्छा लगा कि बार के फ्लेवर बेहद सिंपल हैं। बार ने वही किया है जिसका वादा किया गया है। इसमें प्रेजरवेटिव या एडिटिव्स नहीं हैं और यह बहुत अच्छी बात है। यह सिंपल प्रोटीन बार है जिसमें साफ और ताज़ा फ्लेवर हैं जिसे कसरत करने से पहले खाने वाले स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार – माइटी चॉकलेट

RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार स्वादिष्ट है। इसका सेवन कसरत के पहले करना एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

कीमत – 420/- रुपए*

मात्रा – 300 ग्राम (6 बार x 50 ग्राम)

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से RINE 14g वेजिटेरियन प्रोटीन बार को 4.35 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments