टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता रिव्यू (Tata Q – Quick Quisine Chicken Pasta Review)
tata-quick-quisine

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता रिव्यू (Tata Q – Quick Quisine Chicken Pasta Review)

परफेक्ट पास्ता बनाने के लिए कई सारी चीजों की जरुरत होती है जैसे कि, सॉस, सब्जियां, मीट, मसाले आदि। आइए देखते हैं कि टाटा क्यू का रेडी-टू-ईट पास्ता कैसा है?

गर्म पास्ता और साथ भी गार्लिक ब्रेड के बारे में सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दो दशक पहले भारतीयों के पास पास्ता के ज्यादा ऑप्शन नहीं थे। लेकिन आजकल अधिकतर भारतीयों की राशन लिस्ट में पास्ता आता है। पास्ता कई आकार, प्रकार और सॉस में उपलब्ध है। जैसे कि टोमेटो पास्ता, पेस्तो, मीट और टमाटर, चीज़ ब्रेड और वाइट सॉस मिल्क।

ज्यादा गति के साथ बढ़ रही लाइफस्टाइल के साथ रेडी-टू-ईट फूड इंडस्ट्री भी खुल के सामने आ गई है। सुपर मार्किट में रेडी-टू-ईट फूड में दाल, पनीर, शाकाहारी, नॉन- वेज करी, बिरयानी, इंस्टेंट नूडल्स और पास्ता आसानी से उपलब्ध हैं। हमने टाटा क्यू के दो प्रकार के पास्ता का रिव्यू किया है। आइए देखते हैं कि स्वाद के साथ इस प्रोडक्ट की कीमत, पैकेजिंग क्या है।

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता (Tata Q – Quick Quisine Chicken Pasta)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. टाटा क्यू में हलाल चिकन का इस्तेमाल किया गया है।
  2. इसमें मसाले का पाउच है।
  3. इसमें प्रिजरवेटिव नहीं है।
  4. बॉक्स में काटा चम्मच और टिश्शू आता है।
  5. इसको माइक्रोवेव और गैस स्टोव पर बना सकते हैं।
  6. इसको 60 सैकेंड में बना सकते हैं।
  7. खुले हुए पैक को फ्रिज में ना रखें। इनको किचन में बाकी समान के साथ रख सकते हैं।

#फर्स्टइंप्रेशन टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता रिव्यू

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता

हमने दो प्रकार के टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता का रिव्यू किया है- चीज़ी चिकन पास्ता और सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन। इन दोनों प्रकार के पास्ता का स्वाद, टैक्शर, पोषण की जानकारी और कीमत का ध्यानपूर्वक रिव्यू किया गया है।

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चिकन पास्ता के प्रकार

1.टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चीज़ी चिकन पास्ता

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चीज़ी चिकन पास्ता

इसमें सॉस बहुत चीज़ी है और पेनी बहुत सोफ्ट है।

मात्रा- 305 ग्राम, कीमत- 125/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट – टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन चीज़ी चिकन पास्ता

100 ग्राम में 108 किलो कैलोरी एनर्जी है।

पास्ता- पास्ता का आकार पेनी है। दुख की बात है कि पेनी बहुत सोफ्ट है जिस कारण बाइट अच्छे से नहीं आती है।

मीट- टाटा क्यू मील्स में हलाल चिकन का इस्तेमाल किया गया है। इसको सॉस के साथ अच्छे से मेल किया गया है।

सॉस- सॉस बहुत पतली है। पास्ता में भी बहुत ग्रेवी है लेकिन इसका स्वाद अच्छा है। फ्लेवर की बात करें तो बहुत चीज़ी और फ्लेवर से भरपूर है। पिलपिला टैक्शर पास्ता खाने के अनुभव को खराब कर देता है।

दूसरी तरफ देखा जाए तो पास्ता में इस्तेमाल ऑलिव का स्वाद अच्छा है।

पूरी तरह से देखा जाए तो मसालों का इस्तेमाल अच्छे से किया गया है, सॉस स्वादिष्ट है और चीज़ी सॉस के कारण पास्ता का टैक्शर थोड़ा अच्छा हो जाता है।

2. टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन

इसमें टमाटर की सॉस मसालेदरा है और साथ में मशरूम भी हैं।

मात्रा- 305 ग्राम, कीमत- 125/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री टेस्ट- टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन

100 ग्राम में 97.1 किलो कैलोरी एनर्जी है।

पास्ता- इसमें इस्तेमाल किए गए पास्ता का आकार फुसिली है। पहले प्रकार में जो पास्ता था उसी की तरह यह पास्ता भी सोफ्ट है और बाइट नहीं आती है।

मीट- चिकन में इस्तेमाल की गई सॉस सोफ्ट और अच्छे से पकी हुई है।

सॉस- इसमें हल्का स्मोकी फ्लेवर है जो पूरे स्वाद को बेहतर बनाता है। टमाटर ताज़ा और मसालेदार हैं। टमाटर की चटनी ने हमारा ध्यान खींचा है।

पास्ता में मौजूद मशरूम अच्छे से पके हुए हैं और सॉस के साथ अच्छे से मेल कर सकते हैं।

पूरी तरह से देखा जाए टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन में पैक्ड जैसा स्वाद नहीं है और टोमेटो सॉस मसालेदार है।

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन सॉसी टोमेटो पास्ता विद चिकन

टाटा क्यू- क्विक क्यूज़ीन पास्ता से जुड़ी अन्य खास बात

  • दोनों तरह का पास्ता ज्यादा पका हुआ है जिस कारण यह पिलपिले हैं और अच्छे से बाइट नहीं आती है।
  • दोनों सॉस का फ्लेवर अच्छा है।
  • दोनों में ही चिकन रबड़ की तरह, चबाने वाला और अच्छे से पका हुआ है।
  • इनको गर्म होने में 60 सैकेंड से ज्यादा लगा है। अगर आपको अच्छा गर्म पास्ता खाना है तो 1 मिनट से ज्यादा समय के लिए गर्म करना होगा।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments