इंडिया गेट क्विनोआ रिव्यू (India Gate Quinoa Review)
india-gate-quinoa-review

इंडिया गेट क्विनोआ रिव्यू (India Gate Quinoa Review)

क्विक- कुकिंग और फल्फी, इंडिया गेट क्विनोआ (India Gate Quinoa) माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
खुशबू
4 / 5
4
किफायती
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

इंडिया गेट क्विनोआ (India Gate Quinoa) का अलग बेज (beige) रंग है। नटी स्वाद वाला क्विनोआ 15 मिनट के अंदर परफेक्ट तरीके से पक जाता है और इसका टैक्शर फल्फी है।

21वीं सदी के सुपरफूड में से एक है – क्विनोआ, जो ग्लूटेन फ्री अनाज है जिसमें भरपूर मात्रा में पोषण पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी अमीनो एसिड से भरपूर है जिस कारण से क्विनोआ पूरी तरह से शाकाहारी प्रोटीन का आधार बन जाता है।

सेहतमंद होने के अलावा, क्विनोआ जैसे सुपरफूड को डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

बासमती चावल का दूसरा नाम इंडिया गेट कह सकते हैं जो अब क्विनोआ भी बनाती है। इंडिया गेट क्विनोआ रिव्यू में हमने पकाने के समय, तरीके, स्वाद, टैक्शर और चावल के मुकाबले क्विनोआ क्यों ज्यादा सेहतमंद है के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

इंडिया गेट क्विनोआ से जुड़ी जरूरी बातें

डायटरी फाइबर से भरपूर और जीआई कम (ग्लाइसेमिक इंडेक्स), इंडिया गेट ने अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट देने के लिए काफी रिसर्च की है जिसके बाद क्विनोआ लांच किया है।

हमने 500 ग्राम इंडिया गेट क्विनोआ ऑनलाइन माध्यम (बिग बास्केट) से ऑर्डर किया था।

यहां से आप क्विनोआ बनाने का तरीका और समय, खुशबू, स्वाद, टैक्शर, अनाज का साइज, पोषण की जानकारी, बेस्ट जोड़ी आदि जैसी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

पांच मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से आप क्विनोआ बना सकते हैं। 

1. पकाने का तरीका

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार दो तरीके से क्विनोआ बना सकते हैं – गैस और माइक्रोवेव।

आपको क्विनोआ तब तक साफ करने की सलाह दी जाती है जब तक पानी साफ नज़र ना आने लगे। हमने चार बार क्विनोआ धोया और पकाने से पहले थोड़ी देर पानी में भिगाकर रखा।

पैक पर दिए गए अनुपात के अनुसार पानी और क्विनोआ का अनुपात 2:1 है।

चाहे आप क्विनोआ गैस पर बनाएं या माइक्रोवेव में, इंडिया गेट क्विनोआ परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए 15 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है।

2. फ्लेवर

इंडिया गेट क्विनोआ पकाने के बाद इसमें कड़वाहट नहीं थी।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, हमने पानी साफ होने तक क्विनोआ अच्छे से धोया। इंडिया गेट क्विनोआ में नटी फ्लेवर है।

हालांकि पैक पर अपनी पसंद के फ्लेवर के अनुसार क्विनोआ पकाने की सलाह भी दी गई है।

3. टैक्शर और रंग

इंडिया गेट के कच्चे क्विनोआ का रंग बेज जैसा था और देखने में दानेदार लग रहा था।

पकाने के बाद, क्विनोआ पारदर्शी और सफेद हो गया था। टैक्शर की बात करें तो, क्विनोआ फल्फी हो गया था। अनाज एक दूसरे से चिपक नहीं रहे थे।

4. खुशबू

इंडिया गेट क्विनोआ की खुशबू नटी थी।

5. अनाज का साइज

इंडिया गेट क्विनोआ फाइन साइज के थे।

पकाने के बाद हमने देखा कि अनाज का साइज चार गुना बढ़ गया था।

बेहतर जानकारी के लिए, पकाने से पहले क्विनोआ कच्चे बासमती चावल की तरह दिख रहा था।

6. पोषण की जानकारी

इंडिया गेट क्विनोआ के पोषण की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है – 

371 किलो कैलोरी, 64 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 16.3 प्रोटीन, 16 ग्राम फाइबर और 5.4 ग्राम फैट।

नोट – यह पोषण की वैल्यू बिना पके क्विनोआ के दौरान थी।

7. कीमत

500 ग्राम इंडिया गेट क्विनोआ की कीमत 225/- रुपए है। बाकी ब्रांड के मुकाबले इंडिया गेट क्विनोआ थोड़ा महंगा है।

इंडिया गेट क्विनोआ रिव्यू

इंडिया गेट क्विनोआ
इंडिया गेट क्विनोआ
जरूरी बातें इंडिया गेट क्विनोआ
कीमत 225/- रुपए
मात्रा 500 ग्राम
उपलब्ध साइज
  • 200 ग्राम
  • 500 ग्राम
शेल्फ लाइफ 24 महीने
कैलोरी 100 ग्राम के अनुसार – 371 किलो कैलोरी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, सबसे पहले हमने पानी साफ होने तक क्विनोआ अच्छे से धोया। पांच मिनट तक पानी में भिगाने के बाद 2 कप पानी और थोड़ा नमक डाला और माइक्रोवेव किया। क्विनोआ अच्छे से फूलने में 15 मिनट लग गए थे।

हालांकि, पकाने के बाद हमने क्विनोआ थोड़ी देर के लिए माइक्रोवेव में ही रखा और सर्व करने से पहले काटे वाली चम्मच से मिक्स किया।

अनाज चिपके हुए नहीं थे, फल्फी थे! पानी अब्जॉर्ब करने की वजह से इंडिया गेट क्विनोआ पारदर्शी हो गए थे जैसा इन्हें होना चाहिए (जैसा की चावल के साथ होता है)।

इंडिया गेट क्विनोआ से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं – 

इंडिया गेट क्विनोआ - पका और बिना पका हुआ
इंडिया गेट क्विनोआ - पका और बिना पका हुआ
इंडिया गेट क्विनोआ अच्छे से फूल गया था
इंडिया गेट क्विनोआ अच्छे से फूल गया था

विशेषताएं

  • 500 ग्राम बॉक्स की कीमत 225/- रुपए है।
  • पैक पर दो तरीके से क्विनोआ पकाने के बारे में दिया गया है।
  • इंडिया गेट क्विनोआ बनाने में 15 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।

अच्छी बातें

  • इंडिया गेट क्विनोआ बनाना आसान है।
  • अपनी पसंद के फ्लेवर के अनुसार क्विनोआ बना सकते हैं।
  • इंडिया गेट क्विनोआ का नटी फ्लेवर है।
  • इसका फल्फी टैक्शर चावल जैसा लगता है।

किसके लिए बेस्ट है

चाहे आपका मकसद वजन कम करने है, बॉडी बनाना है या सेहतमंद रहना है, इंडिया गेट क्विनोआ कार्ब्स का अच्छा आधार है!

क्यों? प्राकृतिक रूप से क्विनोआ हाई वॉल्यूम फूड है। हालांकि इसमें कैलोरी ज्यादा बै लेकिन यह प्रोटीन से भी भरपूर है।

क्विनोआ को जब पकाते हैं तब यह ज्यादा मात्रा में पानी अब्जॉर्ब करता है जिससे इसकी मात्रा बढ़ जाती है। वैसे ही बाकी कार्बोहाइड्रेट के आधार के मुकाबले क्विनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिस वजह से इसे पचने में समय लगता है और लंबे समय के लिए पेट भरा रहता है। तो अब आप छोटी- छोटी भूख को अलविदा बोल सकते हैं।

इसके साथ ही क्विनोआ पोषण से भरपूर होता है। विटामिन जैसे कि ए, ई और मिनरल्स जैसे कि ज़िंक, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, मैंगनीज आदि प्राकृतिक रूप से क्विनोआ में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

कटी हुई सब्जियां मिलाकर आप पोषण से भरपूर क्विनोआ भी बना सकते हैं।

इंडिया गेट क्विनोआ पारदर्शी और फल्फी था
इंडिया गेट क्विनोआ पारदर्शी और फल्फी था

FAQs

इंडिया गेट क्विनोआ से जुड़े दिलचस्प सवाल और उनके जवाब।

1. क्या इंडिया गटे क्विनोआ में फ्लेवर है? (Does India Gate quinoa have any flavor?)

इसमें फ्लेवर नहीं हैं लेकिन आप फ्लेवर शामिल कर सकते हैं।

2. क्या इंडिया गेट क्विनोआ खाने के लिए सेहतमंद है? (Is India Gate quinoa healthy to eat?)

हां, होल फूड सबसे ज्यादा सेहतमंद होते हैं जब इनमें फल, सब्जियां, नट्स और बीज डालकर खाते हैं।

3. क्या इंडिया गेट क्विनोआ वजन कम करने के लिए अच्छा है? (Is India Gate quinoa good for weight loss?)

वेट लॉस कैलोरी की सेवन और बर्न होने की मात्रा पर निर्भर करता है। अगर आप कैलोरी का सेवन बर्न होने की मात्रा से कम करेंगे तो वजन कम होने में मदद मिल सकती है।

ऐसे में क्विनोआ आपकी मदद कर सकता है।

4. क्या रोजाना इंडिया गेट क्विनोआ खा सकते हैं? (Can I eat India Gate quinoa every day?)

हां। लेकिन इसके बावजूद हम आपको विटामिन और मिनरल्स लेने के आधार को बदलते रहने की सलाह देते हैं।

5. इंडिया गेट क्विनोआ की कीमत क्या है? (What is the price of India Gate quinoa?)

500 ग्राम पैक की कीमत 225/- रुपए है।

6. इंडिया गेट क्विनोआ कितने दिनों तक खा सकते हैं? (How long does India Gate quinoa Last?)

500 ग्राम पैक से 12 सर्विंग मिलती है। इंडिया गेट क्विनोआ का एक बॉक्स आपकी सेवन करने की क्षमता पर भी निर्भर करता है।

आखिर में

आजकल अधिकतर चर्चा सेहत और वेट लॉस को लेकर होती है। कम समय में सेहतमंद वजन प्राप्त करना सबका सपना होता है! आपको सेहतमंद लाइफ स्टाइल, बैलेंस डाइट और कसरत के बीच बैलेंस रखने की सलाह देते हैं।

इंडिया गेट क्विनोआ जल्दी बन जाता है और इसका नटी फ्लेवर है। इसका फ्लेवर बोल्ड नहीं है जिस वजह से आप क्विनोआ अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

क्विनोआ ग्लूटने फ्री सीरियल है। अगर आपको ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करनी है तो क्विनोआ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

क्या आपने हमारे द्वारा बताई गई क्विनोआ रेसिपी में से कोई रेसिपी ट्राई की है! हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments