एमटीआर रोस्टेड सेवई रिव्यू - मिश्री
MTR Roasted Vermicelli Review

एमटीआर रोस्टेड सेवई रिव्यू – मिश्री

हमने एमटीआर रोस्टेड सेवई से दो डिश बनाई थी – उपमा (नमकीन) और खीर (मीठी)। हमारा अनुभव जानने के लिए आप यह रिव्यू पूरा पढ़ सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

टैक्शर
4 / 5
4
हमारा अनुभव
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

एमटीआर रोस्टेड सेवई का टैक्शर खिला- खिला था और पकाने के बाद अच्छी बाइट बरकरार थी। यह पहले से भुनी हुई सेवई है जिस वजह से कुकिंग प्रोसेस और भी आसान हो जाता है।

भारत में सेवई का सेवन ब्रेकफास्ट में आमतौर पर किया जाता है। इससे उपमा या पुलाव भी बना सकते हैं।

एमटीआर के कई रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट है, मिनट मील्स से लेकर 3 मिनट ब्रेकफास्ट ऑप्शन तक। हमने एमटीआर रोस्टेड सेवई ऑर्डर की और रिव्यू करते समय टैक्शर और पकाने की क्षमता पर ध्यान दिया। एमटीआर रोस्टेड सेवई से हमने दो बेसिक रेसिपी बनाई है – मीठी खीर और नमकीन उपमा। एमटीआर रोस्टेड सेवई रिव्यू में हमने इस प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से बात की है।

एमटीआर रोस्टेड सेवई से जुड़ी जरूरी बातें

एमटीआर रोस्टेड सेवई
सेवई उपमा रिव्यू के लिए तैयार किया गया

यहां पर हमने एमटीआर रोस्टेड सेवई की पैकेजिंग, मुख्य सामग्री, स्वाद, टैक्शर, देखने में, कीमत और पकाने में आसानी से जुड़ी जानकारी के बारे में बात की है।

1. पैकेजिंग

एमटीआर रोस्टेड सेवई लाल और नीले रंग के पैक में आती है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। 400 ग्राम पैक की कीमत 55/- रुपए है।

पैक पर 3 अलग- अलग रेसिपी दी गई है – सेवई वेजिटेबल पुलाव, सेवई उपमा और सेवई खीर।

2. मुख्य सामग्री

किस देख सेवई की उत्पत्ति हुई है, सेवई को विभिन्न सामग्री से बनाया जाता है जैसे कि आटा, चावल और सूजी। एमटीआर रोस्टेड सेवई की मुख्य सामग्री सूजी है।

3. स्वाद

सूजी बनाने के लिए दुरूम (hard durum wheat) का इस्तेमाल किया जाता है। इसका टैक्शर रेगुलर गेहूं के मुकाबले हल्का मोटा, नटी, मीठा होता है। हम यहां देखना चाहते थे कि इसका फ्लेवर कितनी नटी है।

इस कारण से हमने सेवई प्लेन पानी में बनाई थी। एमटीआर रोस्टेड सेवई का नटी फ्लेवर परफेक्ट है।

4. टैक्शर

सेवई के टैक्शर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने दो अलग- अलग रेसिपी ट्राई की है। हम देखना चाहते थे कि क्या सेवई एक दूसरे चिपक रही है या अलग- अलग है। क्या इनका टैक्शर खिला- खिला है?

कुकिंग प्रोसेस के दौरान, एमटीआर रोस्टेड सेवई अलग- अलग थी। यह चिपकी हुई नहीं थी। हमें इनका खिला- खिला टैक्शर पसंद आया है!

5. देखने में

मार्केट में आपको दोनों प्रकार की सेवई मिलेंगी – भुनी हुई और बिना भुनी हुई। बिना भुनी हुई सेवई का रंग दबा हुआ होता है वहीं भुनी हुई सेवई का रंग गहरा होता है।

रोस्टेड एमटीआर देखने में हल्के भूरे रंग की है। सेवई की लंबाई छोटी है।

6. पकाने में आसानी

हालांकि यह सेवई पहले से भुनी हुई है, इसलिए पकाने से पहले सेवई भुनने का समय बच जाता है। यहां पर हमने देखा कि सेवई को पकाना कितना आसान है। क्या ज्यादा समय लग रहा था या यह जल्दी बन गई थी?

रेसिपी बनाने में 8 मिनट का समय लगा था और कुकिंग प्रोसेस आसान था।

7. कीमत

क्या रोस्टेड सेवई की कीमत किफायती है?

400 ग्राम एमटीआर रोस्टेड सेवई की कीमत 55/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।

संबंधित आर्टिकल: बैम्बिनो सेवई रिव्यू

एमटीआर रोस्टेड सेवई रिव्यू

एमटीआर रोस्टेड सेवई प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 55/- रुपए
मुख्य सामग्री सूजी
शेल्फ लाइफ 12 महीने
मात्रा 400 ग्राम 
उपलब्ध साइज 180 ग्राम, 400 ग्राम

 

रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने नमकीन और मीठी रेसिपी तैयार की थी। रिव्यू के लिए 400 ग्राम सेवई का पैक ऑर्डर किया जिसकी कीमत 55/- रुपए है। सेवई पहले से भुनी हुई है।

पैक पर 3 रेसिपी की जानकारी दी गई है और सामग्री की जानकारी पूरे पैक के अनुसार दी गई है। सेवई के इस्तेमाल से दो डिश बनाई गई थी – खीर और उपमा।

1. खीर

खीर बनाने के लिए हमने 300 एमएल पानी, 25 ग्राम सेवई, 2 बड़ी चम्मच चीनी, ¼ इलायची पाउडर।

सबसे पहले हमने दूध उबाला, सेवई डाली और 8 मिनट के लिए पकाया। इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डाला और 5 मिनट के लिए पकाया। आखिर में हमने इलायची पाउडर ऊपर से डाला।

2. उपमा

उपमा बनाने के लिए सामग्री कुछ इस प्रकार है – पानी ¾ कप पानी, 50 ग्राम सेवई, 1 छोटी चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच टूटे हुए काजू, 4-5 करी पत्ता, ½ बड़ा चम्मच कटे हुए प्याज, 2 बड़ी चम्मच अनवेशन ग्राउंड ऑयल। 

उपमा बनाने के लिए हमने ऊपर दिए गए स्टेप्स फोलो किए हैं। सेवई उपमा बहुत स्वादिष्ट डिश बनी थी।

सभी फ्लेवर अच्छे से अब्जॉर्ब हो गए थे और सेवई एक दूसरे से चिपकी हुई नहीं थी। सेवई की बाइट बरकरार थी और पकाने में सुविधाजनक थी।

मीठी खीर के मुकाबले हमें नमकीन उपमा ज्यादा पसंद आया था। जब बात खीर की आती है तो आमतौर पर पतली सेवई आदर्श होती है। एमटीआर रोस्टेड सेवई थोड़ी मोटी है और यह उपमा और पुलाव के ज्यादा बेहतर है।

सेवई पानी में उबलती हुई
सेवई स्टेनलेस स्टील कढ़ाई में बनाते समय
सेवई इंडक्शन पर बनती हुई
एमटीआर सेवई ने सभी फ्लेवर अच्छे से अब्जॉर्ब कर लिए थे
सेवई उपमा बनाने के लिए सामग्री
सेवई उपमा बनाने के लिए सामग्री
सेवई उपमा प्लेट पर
सेवई उपमा पकाने के बाद
सेवई उपमा पास से प्लेट पर
एमटीआर रोस्टेड सेवई चिपचिपी नहीं है

विशेषताएं

  • 400 ग्राम पैक की कीमत 55/- रुपए है।
  • सेवई पहले से भुनी हुई है।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • मुख्य सामग्री – सूजी।
  • पैक पर तीन रेसिपी की जानकारी दी गई है।

पसंद

  • सेवई चिपचिपी नहीं है। टैक्शर खिला- खिला है।
  • सेवई में बाइट बरकरार रहती है।
  • इसे पकाना आसान है और पकाना में ज्यादा समय नहीं लगता है।
  • यह अच्छे से फ्लेवर अब्जॉर्ब करती है।

किसके लिए बेस्ट है

एमटीआर रोस्टेड सेवई उन लोगों के लिए है जो सेवई भुनने का समय बचाना चाहते हैं। अगर आप आमतौर पर सेवई उपमा या पुलाव बनाते हैं तो यह प्रोडक्ट आपके लिए आदर्श है।

संबंधित आर्टिकल: एमटीआर मिनट मील्स कोम्बो रिव्यू

FAQS

एमटीआर रोस्टेड सेवई से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या सेवई चावल से बनती है?

हां, कुछ देशों के हिस्सों में सेवई चावल से बनती है। लेकिन एमटीआर सेवई सूजी से बनी है।

2. क्या यह फूड आइटम रागी के आटे के इस्तेमाल से बनी है?

नहीं। यह भुनी हुई सेवई सूजी से बनी है।

3. क्या यह फूड आइटम ग्लूटेन फ्री है?

नहीं, यह आइटम ग्लूटेन फ्री नहीं है।

4. क्या इसमें प्रेज़रवेटिव है?

एमटीआर रोस्टेड सेवई में प्रेज़रवेटिव फ्री है।

5. पैक खोलने के बाद सेवई कैसे स्टोर करें?

पैक खोलने के बाद, सेवई एयर टाइट कंटेनर में नमी से दूर रखें। इसके साथ ही डिब्बे में सेवई निकालते समय सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें।

आखिर में

एमटीआर रोस्टेड सेवई के साथ हमारा अनुभव बहुत अच्छा था। इन्हें पकाना आसान था और पकाने के बाद अच्छी बाइट बरकरार थी। सेवई चिपचिपी नहीं थी।

आप सेवई से कौन- सी रेसिपी बनाते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments