क्विनोआ बनाने की रेसिपी (Different Ways Of Cooking Quinoa | How To Cook Quinoa)
quinoa-mishry

क्विनोआ बनाने की रेसिपी (Different Ways Of Cooking Quinoa | How To Cook Quinoa)

क्विनोआ बनाने की विधि इतनी मुश्किल नहीं है जितनी लगती है। इसको भी बाकी अनाज की तरह बनाया जाता है। यहां से आप 2 सिंपल तरीकों से क्विनोआ बनाने की विधि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्विनोआ, एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जो चावल की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। वैसे यह पालक के परिवार से संबंध रखता है। आपको इससे वजन कम करने के साथ- साथ दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। स्वस्थ जीवन जीने के लिए क्विनोआ सबसे बेहतर है। अगर आप इसको अच्छे से पका रहे हैं तो यह एक स्वादिष्ट डिश बन सकती है।

अगर आप क्विनोआ को चुनते हैं तो आप सेहतमंद और एक्टिव जीवन को भी चुनते हैं। जिस तरीके से आप इसको पकाते हैं, इसका स्वाद उसी पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको बेस्ट क्विनोआ ब्रांड को चुनना जरुरी है। इतनी सारी ब्रांड होने के कारण यह कहना मुश्किल है कि कौन सी ब्रांड बेस्ट है। एक बार सही ब्रांड चुनने के बाद आप क्विनोआ को सही से बनाने की विधि की जानकारी यहां से ले सकते हैं। क्विनोआ बनाना मुश्किल नहीं है, बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें और आपका क्विनोआ तैयार है। क्विनोआ रेसिपी इन हिंदी में जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

संबंधित आर्टिकल-
बेस्ट क्विनोआ ब्रांड रिव्यू- हमने कुल 10 ब्रांड के क्विनोआ को टेस्ट किया है। स्वाद, बनावट, खुशबू को ध्यान में रखते हुए हम दो ब्रांड को खरीदने की सलाह देते हैं।

नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर क्विनोआ बनाएं-

क्विनोआ रेसिपी
क्विनोआ रेसिपी

क्विनोआ बनाने की रेसिपी

बाकी अनाज के मुकाबले क्विनोआ को बनाना आसान है। स्नैक्स के लिए क्विनोआ बनाने के दो तरीके हैं- पहला गैस स्टोव पर और दूसरा प्रेशर कुकर की मदद से। इन दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि प्रेशर कुकर में क्विनोआ जल्दी बनता है जिससे समय और एनर्जी दोनों कम लगती हैं। क्विनोआ बनाने की रेसिपी की विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

क्विनोआ गैस स्टोव पर बनाएं

प्रेशर कुकर में क्विनोआ बनाने के अलावा गैस स्टोव पर भी बना सकते हैं। गैस स्टोव पर समय ज्यादा लगता है लेकिन इसको बनाने की विधि सिंपल है। इसको कुछ सामग्री के साथ आसान से स्टेप्स को फोलो कर बना सकते हैं। इसके लिए आपको यह चाहिए-

 

  • 1 कप क्विनोआ
  • 2 कप शोरबा या पानी
  • स्वादानुसार नमक

Buy Quinoa Online

सिर्फ तीन चीजों की मदद से आप सेहतमंद ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। इसको आप ब्रेकफास्ट के अलावा लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर क्विनोआ को तैयार करें-

 

  1. सभी सामग्री को पतीले में डालें।
  2. इसके बाद पतीले में शोरबा या फिर पानी को उबालने के लिए रख दें और ढक्कन बंद कर दें। इससे क्विनोआ जल्दी बन जाएगा।
  3. एक मिनट के बाद, गैस को कम कर दें, ढक्कन बंद ही रखें और 15 मिनट तक धीमी गैस पर पकने दें जब तक पानी यह पानी न सोख ले।
  4. अब गैस बंद कर दें और क्विनोआ को कुछ मिनट के लिए नीचे बैठने दें। ढक्कन को न खोलें क्योंकि भाप से क्विनोआ नमी वाला बन जाता है।

 

क्विनोआ को प्रेशर कुकर में बनाएं

प्रेशर कुकर की मदद से क्विनोआ कम समय में बन जाता है। आप यह कह सकते हैं यह आपके क्विनोआ पकाने के समय को आधे से भी कम कर देता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी और क्विनोआ का अनुपात (ratio) 2:1 होना चाहिए। प्रेशर कुकर में खाना बनाना सुविधाजनक होता है और इसके साथ ही आप अपने दूसरे काम भी कर सकते हैं।

 

कैसा क्विनोआ खरीदें

अभी कुछ समय में, क्विनोआ की बढ़ती डिमांड के कारण यह सभी जगह पर आसानी से मिल जाता है। यह आपके घर के करीब सुपर मार्किट में आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा क्विनोआ कई प्रकार में मिलता है जैसे कि लाल, काला और सफेद। इन सभी में अपने पोषण त्तव होते हैं इसलिए आप वही चुने जो आपके लिए अच्छा है। इसके लिए आपको बेस्ट क्विनोआ ब्रांड की जानकारी होनी जरुरी है।

सफेद क्विनोआ पकाने के बाद काफी अच्छा हो जाता है। बाकी दो क्विनोआ क्रंची होते हैं और एक दूसरे से चिपकते भी नहीं हैं।

क्विनोआ कैसे खरीदें
क्विनोआ कैसे खरीदें

अपने खाने में फ्लेवर कैसे मिक्स करें

क्विनोआ, बोलने के लिए एक सिंपल डिश है लेकिन आप इसमें फ्लेवर डालकर इसको और भी ज्यादा स्वादिष्ट और फ्लेवर से भरपूर बना सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी के अनुसार आप अपनी डिश को फ्लेवर से भरपूर बना सकते हैं-

 

1. क्विनोआ को धोएं

सभी जरुरी बातों में से यह एक ऐसी बात है जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अच्छे से साफ करने से क्विनोआ में मौजूद सारे बैक्टीरिया निकल जाते हैं जिससे यह और भी ज्यादा सेहतमंद हो जाता है। ऐसा करने से क्विनोआ में नमी की महक भी चली जाती है।

 

2. ज्यादा फ्लेवर

वैसे तो अधिकतर लोगों के द्वारा पानी का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप कोई और लिक्विड भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि शोरबा। सभी सामग्री को प्रेशर कुकर या फिर पतीले में डालने के बाद आप इसमें बाकी के मसाले और फ्लेवर डालकर अपनी डिश का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

 

3. क्विनोआ टोस्ट भी कर सकते हैं

क्विनोआ को हल्के से तेल में टोस्ट करने से इसका फ्लेवर नटी हो जाता है। लेकिन टोस्ट करते समय आप इस बात का खास ध्यान रखें कि क्विनोआ जल न जाए। गोलडन- ब्राउन होने के बाद गैस को बंद कर दें।

 

4. सतर्क रहें

परफेक्ट फ्लेवर पाने के लिए आपको क्विनोआ में सभी सामग्री सही मात्रा में डालनी है। गैस का खासकर ध्यान रखें क्योंकि बाकी अनाज के मुकाबले क्विनोआ ज्यादा जल्दी पकता है।

 

सेहतमंद क्विनोआ रेसिपी

अब जब आपको क्विनोआ बनाना आ गया है तो अब रेसिपी के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। नीचे दी गई सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपी से आप अपना जीवन सेहतमंद बना सकते हैं।

क्विनोआ कैसे बनाएं
क्विनोआ कैसे बनाएं

1. क्विनोआ और छोटे मटर (Chickpea Salad)

अगर आपको अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना है तो क्विनोआ और छोटे मटर का सलाद खा सकते हैं। इसमें आप पालक और एवोकाडो मिला सकते हैं जिससे यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हो जाएगा। यह आपके मांसपेशियों के टिश्शू के विकास में मदद करता है साथ ही खून में मौजूद फ्री रेडिकल की मात्रा का भी ध्यान रखता है।

 

2. भुनी हुई सब्जियों के साथ क्विनोआ

ऐसी डिश को आप मीट बेस्ड डिश के साथ खा सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आप इसको मुख्य डिश की तरह भी खा सकते हैं। भुनी हुई सब्जियों के साथ क्विनोआ को थोड़े से तल में मिलाकर खाने से आपका लंच स्वाद से भरा बन जाएगा। इसको आप अकेले सलाद की तरह भी खा सकते हैं।

 

3. मल्टी- सीड क्रैकर्स (होम मेड)

ब्राउन राइस और क्विनोआ को मिलाकर एक स्वादिष्ट क्रिस्पी क्रैकर्स बन सकता है। बाकी अनाज की रेसिपी की तरह क्रैकर्स रेसिपी ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर होती है। इनको चीज़ के साथ भी खाया जा सकता है।

 

बाकी रेसिपी के मुकाबले यह सबसे अलग रेसिपी लग रही होगी। इसको पानी, दूध, दालचीनी, नमक और आखिर में अलग तरह की बैरी के साथ बना सकते हैं। यह आपको स्वीट लगने के साथ- साथ फ्रूटी भी लगेगा। यह ब्रेकफास्ट के साथ- साथ डेजर्ट के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

 

आखिर में

इसके बाद आपको यकीन हो गया होगा कि क्विनोआ बनाना कितना आसान है। आपको सभी सही सामग्री को सही मात्रा में सही फ्लेवर लाने के लिए डालना है और आपका क्विनोआ तैयार है। क्विनोआ को अलग- अलग तरीके से भी बना सकते हैं। इसको आप सलाद, भुनी हुई सब्जियों के साथ खा सकते हैं। और साथ ही यह प्रोटीन पाने का एक अच्छा माध्यम है। तो आप कब क्विनोआ के साथ अपनी संहतमंद जिदंगी की शुरुआत कर रहें हैं?

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime