बैम्बिनो रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई रिव्यू
Bambino Roasted & Unroasted Vermicelli

बैम्बिनो रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई रिव्यू

बैम्बिनो सेवई (Bambino Vermicelli) के दो प्रकार हैं – रोस्टेड और अनरोस्टेड। हमने दोनों सेवई से पॉपुलर डिश बनाकर ट्राई की है- पुलाव और खीर। और हमारा यह कहना है।

पूरी दुनिया में सेवई को कई नाम से जाना जाता है। सेवई एक प्रकार का पास्ता है जिसे इटली में आटे से बनाया जाता है। सेवई पतली नूडल्स हैं जिन्हें एशियाई देशों में चावल के आटे से बनाया जाता है। भारत में इन्हें सूजी से बनाया जाता है जिन्हें सेवई कहा जाता है।

हमारे बैम्बिनो रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई रिव्यू के लिए हमने दो रेसिपी ट्राई की हैं – मीठी सेवई और नमकीन सेवई पुलाव। इससे हमें सेवई के टैक्शर, पकाने की क्षमता और चिपचिपी है या नहीं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने में मदद मिली है।

यहां से आप हमारे पूरे रिव्यू प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं।

बैम्बिनो सेवई से जुड़ी जरूरी बातें

बैम्बिनो सेवई के फ्लेवर, सामग्री, कीमत, उपलब्ध साइज से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

बैम्बिनो रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई
बैम्बिनो रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई

1. उपलब्ध फ्लेवर

बैम्बिनो सेवई दो फ्लेवर में उपलब्ध हैं – 

  • प्लेन सेवई (बिना भुनी हुई)
  • रोस्टेड सेवई

2. उपलब्ध साइज

वेबसाइट के अनुसार, यह चार साइज में उपलब्ध हैं – 

  • 100 ग्राम
  • 250 ग्राम
  • 500 ग्राम
  • 1 किलो

हम लोकल ग्रोसरी स्टोर से रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई पैक लेकर आए थे। जब हमने ऑनलाइन देखा तो 400 ग्राम पैक भी उपलब्ध था।

3. सामग्री

बैम्बिनो सेवई बनाने के लिए एक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है – सख्त गेहूं की सूजी (hard wheat semolina)। इसमें मैदा नहीं है।

4. कीमत

200 ग्राम अनरोस्टेड सेवई की कीमत 20/- रुपए है।

200 ग्राम रोस्टेड सेवई की कीमत 25/- रुपए है।

5. शेल्फ लाइफ

दोनों बैम्बिनो सेवई फ्लेवर की कीमत 24 महीने है।

संबंधित आर्टिकल – शान शीर खुरमा मिक्स: #फर्स्टइंप्रेशन

बैम्बिनो सेवई रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

इंडियन किचन में सेवई का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। आमतौर पर सेवई का इस्तेमाल दूध वाली सेवई बनाने के लिए किया जाता है। सेवई से बनने वाली पॉपुलर डिश कुछ प्रकार हैं – किमानी सेवई (सूखी मीठी सेवई) और नमकीन सेवई या सेवई पुलाव या सेवई उपमा। बैम्बिनो सेवई टेस्ट करने के लिए हमने एक मीठी सेवई बनाई और एक नमकीन सेवई बनाई।

हमारा रिव्यू कुछ इस प्रकार था – 

1. स्वाद

सूजी बनाने के लिए सख्त गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है। रेगुलर गेहूं से थोड़ा अलग इसका अर्थी फ्लेवर होता है। बैम्बिनो सेवई बनाने के लिए सख्त गेहूं सूजी का इस्तेमाल किया गया है और हम देखना चाहते थे कि रोस्टेड सेवई का फ्लेवर हल्का नटी, अर्थी है या नहीं।

2. टैक्शर

पकाते समय हम देखना चाहते थे कि क्या सेवई चिपचिपी हो जाती है। क्या सेवई का सिग्नेचर बाइट रहता है या टैक्शर गिलगिला हो जाता है? क्या सेवई खिली- खिली है?

3. पकाने की क्षमता

इन्हें पकाना कितना आसान है? क्या पकने में ज्यादा समय लगता है या यह जल्दी पक जाती है? क्या दोनों फ्लेवर में मसालों का फ्लेवर आता है?

4. कीमत

क्या प्रोडक्ट की क्वालिटी के अनुसार कीमत जायज़ है? अगर नहीं, तो क्यों?

बैम्बिनो सेवई रिव्यू

बैम्बिनो सेवई के दोनों फ्लेवर की कीमत, शेल्फ लाइफ और उपयोगिता के बीच की गई तुलना से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

 

जरूरी बातें सेवई रोस्टेड सेवई
कीमत 20/- रुपए 25/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम 200 ग्राम
शेल्फ लाइफ 24 महीने 24 महीने
किसके लिए बेस्ट है उपमा, पुलाव, बिरयानी सेवई खीर/पायसम, मीठी सेवई

1. रोस्टेड सेवई

बैम्बिनो रेस्टेड सेवई का रंग भूरा है। रोस्टेड सेवई टेस्ट करने के लिए हमने सेवई खीर बनाई। नीचे दी जानकारी के अनुसार हमने सेवई खीर बनाई है – 

  • हमने पैन में 1 चम्मच घी डाला और (100 ग्राम) फिर सेवई डाली और अच्छे से मिक्स किया। 30 सेकेंड तक भुना।
  • इसके बाद 800 एमएम टोन्ड दूध डाला और सेवई आधी पकी होने तक पकाई।
  • इसके बाद हमने 600 ग्राम चीनी, 2 कसी हुई इलायची के बीज और 6-7 कटे हुए बादाम डाले।

रोस्टेड सेवई में अच्छी यह होती है कि यह जल्दी पक जाती है। सेवई को लगातार चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है जिससे सेवई भुनने का समय बच जाता है।

रोस्टेड सेवई - पैकेजिंग
रोस्टेड सेवई - पैकेजिंग
रोस्टेड सेवई का रंग भूरा है
रोस्टेड सेवई का रंग भूरा है
रोस्टेड सेवई से बनाई गई खीर
रोस्टेड सेवई से बनाई गई खीर

विशेषताएं

  • 200 ग्राम रोस्टेड सेवई की कीमत 25/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 24 महीने।
  • सामग्री – सख्त गेहूं सूजी
  • ठंडी, सूखी और स्वच्छ जगह पर रखें।
  • एलर्जी – इसमें ग्लूेटन है।
  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार सेवई को हाथ से नहीं छुआ गया है।

अच्छी बातें

  • सूजी चिपचिपी या गिलगिली नहीं बनती है। खीर में गांठ नहीं बनती है।
  • सूजी अच्छे से पक गई थी।
  • इसमें बाइट बरकरार रहती है।
  • भुनी हुई सेवई में अच्छा टोस्टी फ्लेवर है।
  • यह जल्दी से बन जाती है।

किसके लिए बेस्ट है

जिन लोगों के पास समय की कमी रहती है या फिर पहले से भुनी हुई सेवई ढूंढ रहे हैं, उन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। यह जल्दी पकता है और बाइट बरकरार रहती है।

साबूदाना खीर पसंद है? आपकी खीर के लिए भारत में बेस्ट साबूदाना ब्रांड – मिश्री रिव्यू

2. अनरोस्टेड या प्लेन सेवई

सेवई का रंग हल्का भूरा है। प्लेन सेवई ट्राई करने के लिए हमने पुलाव बनाए। पुलाव बनाने के लिए रेसिपी कुछ इस प्रकार थी – 

  • पैन में घी डालें और सेवई सोते करें।
  • दूसरे पैन में पानी उबालें और सेवई डालें। अब पानी निकालें और ठंडे पानी से अच्छे से धोएं।
  • दूसरे पैन में तेल, राई, दालचीनी, अदरक- लहसुन पेस्ट डालें और सोते करें।
  • अब कटे हुए प्याज, टमाटर और उबली हुई सब्जियां (गाजर, बीन्स, आलू, गोभी, मटर) डालें। सोते करें और हल्दी, नमक, गरम मसाला या बिरयानी मसाला डालें।
  • अब पकी हुई सेवई डालें और मिक्स करें।

पुलाव का टैक्शर चिपचिपा और गिलगिला नहीं होना चाहिए। जब हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार पुलाव/ बिरयानी बनाई तो सेवई और पानी का अनुपात परफेक्ट था। किसी भी फैट में सेवई भुनने से यह सुनिश्चित रहता है कि पुलाव चिपचिपा नहीं बनेगा।

बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई - पैकेजिंग
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई - पैकेजिंग
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई से पुलाव बनाते समय
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई से पुलाव बनाते समय
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई रिव्यू
बैम्बिनो अनरोस्टेड सेवई रिव्यू

विशेषताएं

  • 200 ग्राम प्लेन बैम्बिनो सेवई की कीमत 20/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ, सामग्री, स्टोर करने की जानकारी, एलर्जी की जानकारी रोस्टेड सेवई जैसी ही हैं।

अच्छी बातें

  • सेवई चिपचिपी नहीं थी। पुलाव में गांठ नहीं बनी थी।
  • सेवई अच्छे से पक गई थी।

बुरी बात

  • अगर आप मीठी डिश बना रहे हैं तो रोस्टेड सेवई के मुकाबले यह ज्यादा समय लेता है।

आखिर में – बैम्बिनो सेवई

बैम्बिनो सेवई के दो फ्लेवर उपलब्ध हैं – क्लासिक और रोस्टेड। हमने दोनों फ्लेवर ट्राई किए हैं – पुलाव और खीर।

क्लासिक फ्लेवर से खीर या मीठी सेवई बनाने के लिए भुनने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ रोस्टेड सेवई से समय बचता है। क्लासिक फ्लेवर पुलाव या उपमा बनाने के लिए बेस्ट है। रोस्टेड सेवई से मीठी डिश बना सकते हैं जैसे कि मीठी सेवई या खीर।

FAQs

बैम्बिनो सेवई से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. रोस्टेड और अनरोस्टेड सेवई में क्या अंतर है? (What’s the difference between roasted and unroasted Bambino vermicelli?)

दोनों फ्लेवर बनाने के लिए एक ही सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दोनों में अंतर यह है कि एक को पैक करने से पहले भुना गया है और एक को नहीं।

2. बैम्बिनो सेवई बनाने के लिए क्या इस्तेमाल किया गया है? (What is Bambino vermicelli made of?)

बैम्बिनो सेवई बनाने के लिए सख्त गेहूं सूजी (hard wheat semolina) का इस्तेमाल किया गया है।

3. क्या इस सेवई में मैदा है? (Does this vermicelli have Maida?)

नहीं। बैम्बिनो सेवई बनाने के लिए 100% सूजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मैदा नहीं है!

4. इस सेवई से क्या – क्या बनाया जा सकता है? (What recipes can I make with this vermicelli?)

सेवई से कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती हैं। क्विक ब्रेकफास्ट से लेकर त्योहार के लिए या फिर शाम का स्नैक।

  • उपमा
  • पुलाव
  • खीर
  • मीठी सेवई
  • चाइनीज स्टाइल सेवई
  • डीप फ्राई करने से पहले कटलेट पर सेवई की कोटिंग कर सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments