कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स रिव्यू (Cornitos Quinoa Nacho Crisps Review)
Cornitos Quinoa Chips

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स रिव्यू (Cornitos Quinoa Nacho Crisps Review)

क्या कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स (Cornitos Quinoa Nacho Crisps) स्वादिष्ट और क्रंची हैं? यह जानने के लिए रिव्यू पूरा पढ़ें।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
क्रंच
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

अलसी के बीज और चिया बीज का स्वाद ताज़ा है और क्रंच की कमी नहीं है। हमें अच्छा लगा कि कैसे नाचोस में मसाले बैलेंस हैं। मक्का, क्विनोआ और बीज का स्वाद एक दूसरे के साथ कितनी अच्छी तरह से मिल गया है। क्रिस्प्स का क्रंच बहुत सही है।

कॉर्निटोस के द्वारा न्यू नाचोस क्रिस्प्स लाए गए हैं जिन्हें सेहतमंद कहा गया है क्योंकि इसमें सब्जी, बीज और सेहतमंद अनाज का उपयोग मुख्य सामग्री के रूप में किया गया है। वेजी नाचोस दो फ्लेवर में उपलब्ध हैं – चुकंदर और पालक और दूसरा फ्लेवर क्विनोआ, अलसी और चिया बीज के इस्तेमाल से बनाया गया है। हमने कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स (हिमालयन पिंक सोल्ट) का रिव्यू किया है। रिव्यू में हमने यह देखा है कि यह कितने क्रंची और स्वादिष्ट हैं। क्विक रिव्यू से पूरी जानकारी प्राप्त करें।

क्विक रिव्यू

CORNITOS QUINOA NACHO CRISPS

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स क्रंची स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

कीमत – 60/- रुपए*

मात्रा – 70 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

  • NON-GMO मक्का से बनाए गए हैं।
  • इनके 28 ग्राम से 144 किलो कैलोरी एनर्जी और 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
  • इन्हें मक्का के तेल में बनाया गया है।

कॉर्न (60%), वेजीटेबल ऑयल, क्विनोआ (10%), चिया बीज, अलसी के बीज, नमक, चुकंदर जूस पाउडर, काला नमक, चीनी, एसिडिटी रेगुलेटर।

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग –  कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स सफेद और गुलाबी रंग के पैक में आते हैं। 70 ग्राम पैक की कीमत 60/- रुपए है।

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स
कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स

सूरत – जैसे ही हमने पैक खोला तो अधिकतर क्रिस्प्स टूटे हुए थे। हालांकि स्वाद से इस बात पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ता है लेकिन नाचोस खाने के अनुभव पर थोड़ा असर पड़ता है। नाचोस हल्के सरसों रंग के हैं जिनमें हम अच्छी मात्रा में क्विनोआ, चिया बीज, अलसी के बीज देख सकते हैं।

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स - टैक्शर
कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स - टैक्शर

स्वाद और टैक्शर – अधिकतर पेक्ड प्रोडक्ट में जो बीज होते हैं उनका स्वाद बासी हो जाता है। खुशी की बात है कि यहां ऐसा कुछ भी नहीं था। अलसी के बीज और चिया बीज का स्वाद अच्छा और ताज़ा था। नाचोस में मक्का का स्वाद, बीज और क्विनोआ का क्रंच एक साथ अच्छा लगा रहा था।

कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स रिव्यू
कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस क्रिस्प्स रिव्यू

मसाले बैलेंस थे। जिन्हें सोल्टिड नाचोस पसंद हैं उनके लिए कॉर्निटोस क्विनोआ नाचोस एक अच्छा ऑप्शन है। लोडिड नाचोस बनाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर स्पाइसी, चंकी डिप्स के साथ भी इन्हें खा सकते हैं।

पूरी तरह से कहा जाए तो यह क्रंची स्नैक्स पार्टी और मूवी नाइट के लिए अच्छे हैं। इन्हें डिप्स के साथ भी खा सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments