ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ रिव्यू (Gladful Protein Mini Cookies Review – Mishry)
ग्लेडफुल ब्रांड का मकसद बच्चों के लिए प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स बनाना है जो सुविधा के साथ आएं। हमने बाइट साइज मिनी कुकीज़ के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं जिन्हें प्रोटीन के मिश्रण से बनाया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की सलाह के अनुसार, औसत आदमी को अपने बॉडी वेट के अनुसार रोजाना 1 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। एनआईएन की स्टडी में पाया गया है कि 80% भारतीयों में प्रोटीन की कमी होती है, चाहे कोई भी डाइट फोलो की जाए।
“स्नैक्स दे क्रेव, विद दी प्रोटीन दे डिज़र्व”, ऐसा टैग लाइन कहती है। ग्लेडफुल एक मां के द्वारा शुरु किया गया स्टार्टअप है जिसका मकसद प्रोटीन की कमी और बच्चों के लिए सुविधाजनक स्नैक ऑप्शन के बीच के अंतर को कम करना है।
कई पोषण विशेषज्ञों और शेफ के साथ काम करने के बाद, ग्लेडफुल ऐसी कुकीज़ के साथ आया है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ- साथ इनके एक सर्व में सही मात्रा में मैक्रोस भी मिलते हैं। हमने मिनी कुकीज़ के तीन फ्लेवर का रिव्यू किया है – ऑरेंज, आलमंड और चॉकलेट। ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ रिव्यू से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ – फ्लेवर



ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ से जुड़ी जरूरी बातें
ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. उपलब्ध फ्लेवर
ग्लेडफुल कुकीज़ तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं-
- चॉकलेट
- आलमंड
- ऑरेंज
2. उपलब्ध साइज
कुकीज़ सिंगल साइज पैक में उपलब्ध हैं – 150 ग्राम। इसमें लगभग 80 मिनी कुकीज़ आती हैं।
3. कीमत
सिंगल जार (150 ग्राम) की कीमत 300/- रुपए है।
4. शेल्फ लाइफ
इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
5. पैकेजिंग
कुकीज़ प्लास्टिक जार में आती हैं जिसके साथ बंद करने वाला ढक्कन आता है। पैकेजिंग आकर्षित है।
6. मुख्य सामग्री
इन कुकीज़ को बनाने के लिए प्रोटीन मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सामग्री कुछ इस प्रकार है – होल वीट, वे प्रोटीन, राइस प्रोटीन और पी (pea) प्रोटीन। इसके अलावा इनमें फैट और शुगर का स्रोत है जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
7. देखने में
छोटी बाइट- साइज कुकीज़! अपने नाम के अनुसार, यह कुकीज़ छोटी हैं।
हमने तुलना के लिए इसे काजू के बगल में रखा है (फोटो देखें)।
कुकी के फ्लेवर के अनुसार रंग अलग है।
हमारी बच्चों की रिव्यू टीम को यह देखने में बहुत अच्छी लगी थी।


8. सर्विंग साइज
पैक के अनुसार एक दिन में 12-13 पीस आपके बच्चे की रोजाना की 20% प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है।
संबंधित आर्टिकल: क्या आप होल ट्रूथ प्रोटीन बार्स ट्राई की हैं? हमें बेहद पसंद आई हैं।
ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ – रिव्यू फैक्टर

ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ तीन फ्लेवर में आती है और इनका रिव्यू करने के लिए रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-
1. स्वाद
ग्लेडफुल कुकीज़ के टारगेट ग्राहक गंभीर और बेहद सच्चे हैं – बच्चें। बच्चों का फीडबैक एकदम स्पष्ट और सीधा होता है। हमारी रिव्यू टीम के अलावा हमने 7-9 साल के बच्चों को हमारे लिए कुकीज़ टेस्ट करने के लिए कहा।
कुकीज़ कितनी स्वादिष्ट हैं? शुगर लेवल कैसा है और फ्लेवर के बारे में हमारे इस रिव्यू फैक्टर में विस्तार से चर्चा की गई है।
2. टैक्शर
कितनी मात्रा में फैट, शुगर का प्रकार, आटा इस्तेमाल किया गया है – यह सभी चीजें कुकी के टैक्शर पर निर्भर करती है।
बिखरी हुई? क्रंची? गिलगिली? ग्लेडफुल कुकीज़ ने हमारे रिव्यू में कैसा प्रदर्शन किया है?
3. पोषण की जानकारी
इन्हें प्रोटीन से भरपूर कहा गया है, जिस वजह से हमने पोषण लेबल की जांच ध्यानपूर्वक की है। प्रोटीन, फैट, शुगर और कार्बोहाईड्रेट का लेवल क्या है? आरडीए (RDA) के अनुसार सिंगल सर्विंग में रोजाना प्रोटीन की जरूरत कितनी पूरी होती है?
ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ फ्लेवर रिव्यू
ग्लेडफुल कुकीज़ के सभी फ्लेवर की पोषण की तुलना नीचे टेबल में दी गई है।
फ्लेवर | चॉकलेट | ऑरेंज | आलमंड |
एनर्जी | 124 किलो कैलोरी | 124 किलो कैलोरी | 124 किलो कैलोरी |
प्रोटीन | 4.7 ग्राम | 4.3 ग्राम | 5 ग्राम |
कुल फैट | 5.5 ग्राम | 6.0 ग्राम | 5.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14.1 ग्राम | 12.5 ग्राम | 13.2 ग्राम |
कुल शुगर | 6.7 ग्राम | 7.8 ग्राम | 7.4 ग्राम |
अमेज़न पर खरीदें | खरीदें | खरीदें | खरीदें |
*एक सर्व की वैल्यू
एक सर्व = 25 ग्राम (12-13 पीस लगभग)
हर कुकी के फ्लेवर के बारे में विस्तार से जानकारी देने से पहले, इन सभी में एक जैसी बात कुछ इस प्रकार है।
- सभी कुकीज़ छोटी साइज की हैं। लगभग 50 पैसे सिक्के जितना साइज है।
- सभी कुकीज़ एयरी और क्रंची है। यह भारी नहीं है और खाने के बाद ऑयली या बटरी नहीं लगती हैं।
- यह बिखरी हुई भी नहीं हैं। छोटे साइज के कारण, इनके बिखरने के आसार भी कम हो जाते हैं। इससे साफ स्नैक टाइम मिलता है।
1. चॉकलेट
चॉकलेट फ्लेवर मिनी गहरे भूरे रंग की है और इनमें हल्की चॉकलेटी खुशबू है। यह अप्राकृतिक तरीके से गंभीर नहीं है। मिठास बैलेंस है और बहुत ज्यादा नहीं लगती है। कुकीज़ चॉकलेटी, क्रिस्पी और एयरी है। हमें कुकीज़ का छोटा साइज बेहद पसंद आया है जो बच्चों के लिए सुविधाजनक स्नैक बन जाता है।
अगर आपके बच्चे को चॉकलेट कुकीज़ पसंद है तो आप यह ट्राई कर सकते हैं, इसमें थोड़ा समय लग सकता है।



विशेषताएं
- कुकी प्लास्टिक जार में आती हैं और इसके ऊपर आकर्षित नीला लेबल है।
- 150 ग्राम पैक की कीमत 300/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- सामग्री – प्रोटीन का मिश्रण (43%), वेजिटेबल ऑयल (23%), अनरिफाइंड कैन शुगर (16%), डार्क चॉकलेट कंपाउंड (10%), स्किम्ड मिल्क पाउडर, कोको पाउडर, नमक, लीविंग एजेंट।
- 43% प्रोटीन मिश्रण में होल वीट, वे प्रोटीन, राइस प्रोटीन और पी (Pea) प्रोटीन है।
अच्छी बातें
- हम कुकीज़ के एयरी, लाइट टैक्शर की सराहना करते हैं।
- बैलेंस मिठास तारीफ के काबिल है।
- हमें अनरिफाइंड कैन शुगर का इस्तेमाल पसंद आया है।
- देखने में कुकीज़ प्यारी लगती है जो बच्चों के लिए मज़ेदार स्नैक ऑप्शन बन जाता है और साथ ही 20% रोजाना की प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करता है।
बुरी बात
- हमें अच्छा लगता अगर बेहतर फैट के स्रोत इस्तेमाल किया जाता। इसमें इस्तेमाल किए गए वेजिटेबल फैट मिश्रण में रिफाइंड ताड़ का तेल, रिफाइंड गिरी का तेल है। इसके अलावा इसमें सुरजमुखी तेल, तिल का तेल और बिनौले का तेल भी है।
Gladful Chocolatey Protein Mini Cookies Biscuit For Kids And Families, Tasty & Healthy Daily Snack, No Maida, No Preservatives, 150Gm
2. ऑरेंज
यह कुकी साइज, देखने में ऊपर वाली कुकी की तरह है। कुकी का रंग हल्का ऑरेंज है और इसकी खुशबू ताज़ा कसे हुए ऑरेंज के छिलके की तरह है।
यह चॉकलेट और बादाम फ्लेवर कुकी से ज्यादा मीठी है। इसका स्वाद क्रीम फिल्ड ऑरेंज बिस्किट जैसा है। जिन बच्चों को ऑरेंज क्रीम वाले बिस्किट पसंद हैं उन्हें यह कुकी पसंद आएगी।



विशेषताएं
- कीमत और शेल्फ लाइफ ऊपर वाले की तरह है।
- सामग्री – प्रोटीन का मिश्रण (47%), वेजिटेबल ऑयल, अनरिफाइंड कैन शुगर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, ऑरेंज जूस, लीविंग एजेंट।
- इसमें प्रमाणित फ्लेवर वाले पदार्थ हैं – प्राकृतिक समान (ऑरेंज ऑयल) और आर्टिफिशियल (वनीला) है।
अच्छी बातें
- हमें ताज़ा ऑरेंज फ्लेवर अच्छा लगा है जिससे ऑरेंज क्रीम वाले बिस्किट की याद आ जाती है।
- हमें टैक्शर, प्रोटीन की मात्रा और मिठास अच्छी लगी है।
बुरी बात
- ऊपर वाले फ्लेवर जैसा है।
Gladful Orangey Protein Mini Cookies Biscuit For Kids And Families, Tasty & Healthy Daily Snack, No Maida, No Preservatives, 150Gm
3. आलमंड
ऊपर वाले फ्लेवर की तरह, देखने में, साइज, टैक्शर एक जैसा ही है। आलमंड कुकीज़ की हल्की लेकिन अच्छी खुशबू है। बादाम का फ्लेवर हल्का है और तीनों फ्लेवर में से यह सबसे कम मीठा है। बाकी दो फ्लेवर के मुकाबले, इस फ्लेवर में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन है।


विशेषताएं
- कीमत और शेल्फ लाइफ ऊपर वाले फ्लेवर की तरह है।
- सामग्री – प्रोटीन का मिश्रण (49%), वेजिटेबल ऑयल (23%), अनरिफाइंड कैन शुगर (18%), व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड (6%), स्किम्ड मिल्क पाउडर, नमक, लीविंग एजेंट।
- इसमें प्रमाणित फ्लेवर वाले पदार्थ हैं – प्राकृतिक समान (बादाम), आर्टिफिशियल (वनीला)।
अच्छी बात
- चॉकलेट फ्लेवर जैसा है।
बुरी बात
- ऊपर वाले फ्लेवर की तरह है।
Gladful Almondy Protein Mini Cookies Biscuit For Kids And Families, Tasty & Healthy Daily Snack, No Maida, No Preservatives, 150Gm
हमारे टॉप पिक और सलाह
हमें सभी पसंद आएं हैं! ग्लेडफुल के तीनों फ्लेवर स्वादिष्ट हैं और इनमें परफेक्ट क्रंची, एयरी टैक्शर है। प्रोटीन और फैट की मात्रा लगभग एक जैसी ही है। अपने बच्चे की पसंद के अनुसार आप चुन सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: फैब एनर्जी बार्स लाजवाब है! पूरा रिव्यू यहां पढ़ें।
आखिर में
क्या आपका बच्चा खाने में नखरे करता है? ग्लेडफुल कुकीज़ तीन फ्लेवर में आती हैं और बच्चों को यह पसंद आ सकती हैं। आरडीए के अनुसार इन कुकीज़ की सिंगल सर्विंग से एक दिन की 20% प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है। बाकी बैलेंस डाइट से पूरी की जा सकती है। कुकीज़ का टैक्शर लाजवाब है और फ्लेवर प्राकृतिक हैं।
क्या आपने अपने बच्चों के लिए यह मिनी कुकीज़ ट्राई की हैं?
FAQs
ग्लेडफुल प्रोटीन मिनी कुकीज़ से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या इन प्रोटीन कुकीज़ का सेवन चाय/ कॉफी के साथ किया जा सकता है?
यह प्रोडक्ट बच्चों के लिए बना है, तो इनका सेवन चाय/ कॉफी के साथ बेस्ट नहीं होगा। हम इनका सेवन करने की सलाह दूध के साथ या अकेले करने की देते हैं।
2. क्या इन प्रोटीन कुकीज़ से डाइजेशन की दिक्कतें होती हैं?
प्रोटीन पचने में कठिन होता है। सही तरह से प्रोटीन स्नैक का सेवन करने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी। अगर प्रोटीन से भरपूर स्नैक खाने के बाद आपके बच्चे को किसी प्रकार की पेट से जुड़ी दिक्कत होती है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
3. एक पैक में कितनी कुकीज़ आती हैं?
एक सिंगल पैक में लगभग 80 कुकीज़ हैं।
4. एक प्रोटीन कुकी में फाइबर की कितनी मात्रा है?
सिंगल सर्व (25 ग्राम/ 12-13 कुकी) से 1.7 से लेकर 1.9 ग्राम तक फाइबर मिलता है।
5. क्या प्रोटीन कुकीज़ में एलर्जन है?
हर पैक पर एलर्जन की जानकारी की दी गई है – इसमें गेहूं, नट्स और दूध का इस्तेमाल किया गया है।
किड-फ्रेंडली रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।