नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स रिव्यू (Nestlé NesPlus Crunchy Flakes Review)
Nestlé NesPlus Crunchy Flakes Review

नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स रिव्यू (Nestlé NesPlus Crunchy Flakes Review)

क्या नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स आपके ब्रेकफास्ट में शामिल हो सकता है? अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।

दिन की शुरुआत शानदार ब्रेकफास्ट से हो जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ब्रेकफास्ट में अधिकतर लोग सीरियल्स और म्यूसली खाना पसंद करते हैं। सीरियल्स, म्यूसली कुछ लोग ठंडा या गर्म दूध या दही में कटे फल के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत सीरियल्स और दूध के साथ करते हैं तो नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स आपके लिए सुविधाजनक हो सकते हैं।

इस बार हमने नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स का रिव्यू किया है जिसमें स्वाद, टैक्शर और कीमत को ध्यान में रखा है। क्या यह आपका पसंदीदा ब्रेकफास्ट बन सकता है? आइए पता लगाते हैं।

नेस्प्लस मल्टीग्रेन ब्रेकफास्ट सीरियल्स रिव्यू

नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Nestlé NesPlus Crunchy Flakes)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें फ्लेवर और रंग नहीं मिलाए गए हैं।
  • 100 ग्राम क्रंची फ्लेक्स से 316 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
  • एलर्जी की जानकारी- इसमें दूध, सोया, ग्लूटेन, मूंगफली, ट्री नट्स, सरसों, अजवायन, तिल, ल्यूपिन हो सकते हैं।

नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स

नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स क्रिस्पी हैं और ब्रेकफास्ट में ताज़ापन आ जाता है।

कीमत- 180/-रुपए*

मात्रा- 475 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स

कीमत और पैकेजिंग- बाकी कॉर्नफ्लेक्स ब्रांड की तरह ही नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स बॉक्स पैकेजिंग में आते हैं। बॉक्स का रंग पीला- हरा है जो आकर्षित लगता है। 475 ग्राम पैक 180/- रुपए का है। इसकी कीमत बाकी सामान्य कॉर्नफ्लेक्स जैसी है जिन्हें अधिकतर खरीदा जाता है।

नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स

सामग्री- हमने यह बात अकसर देखी है कि नेस्प्लस के सभी प्रोडक्ट पर सामग्री की लिस्ट और पोषण की जानकारी विस्तार से दी जाती है। इसकी सामग्री लिस्ट में मक्का ग्रिट्स, साबुत मक्के का आटा, साबुत ओट्स का आटा, चीनी, नमक, जौ का रस, ग्लूकोज सिरप है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भी हैं जिसमें हाइड्रोजन आयरन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड आदि। यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री नहीं है।

बेस्ट कॉर्नफ्लेक्स ब्रांड रिव्यू

सूरत- फ्लेक्स का रंग चमकीला पीला है जो देखने में शानदार है। रेगुलर कॉर्नफ्लेक्स के मुकाबले फ्लेक्स हल्के और मोटे हैं। इनका आकार डिस्क की तरह है और यह चपटे, क्रिस्प और हल्के हैं। इसमें बड़े और छोटे टुकड़ों का मिश्रण है।

स्वाद और टैक्शर- हमने नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स को दो तरीके से ट्राई किए हैं- सूखा और ठंडा- बिना मलाई वाला दूध (नेस्ले स्लिम मिल्क, पीला वाला)। क्रंची फ्लेक्स सुपर क्रंची हैं और इनका स्वाद भी अच्छा है। मक्का का फ्लेवर अच्छा है लेकिन पूरी तरह से देखा जाए तो इसका स्वाद रेगुलर कॉर्नफ्लेक्स के करीब है। नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स अकेले भी अच्छे लगते हैं और दूध के साथ भी अच्छे लगते हैं।

अब बात करते हैं मिठास की। हालांकि पैक पर बताया गया है कि इसमें चीनी और ग्लूकोज सिरप मिलाया गया है और फ्लेक्स में हल्की मिठास है। जिन लोगों को ब्रेकफास्ट सीरियल में मीठे के तौर पर चीनी, शहद आदि मिलाना पसंद है उन लोगों को और मीठा मिलाना पड़ सकता है। अगर मीठा फल या किशमिश मिला रहे हैं तो आप मीठे से वंचित रह सकते हैं।

रेगुलर कॉर्नफ्लेक्स बदलने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

मिश्री रेटिंग (0-5)- नेस्ले नेस्प्लस क्रंची फ्लेक्स को हमारी तरफ से 4 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments