मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू रिव्यू - सेहतमंद लंच ऑप्शन (Murginns Organic Vegetable Tofu Review – Alternative For A Healthy Lunch)
murginns-organic-vegetable-tofu-review

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू रिव्यू – सेहतमंद लंच ऑप्शन (Murginns Organic Vegetable Tofu Review – Alternative For A Healthy Lunch)

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू (Murginns Organic Vegetable Tofu) ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर है। विस्तार से जानकारी के लिए आप यह रिव्यू पढ़ सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
अनुभव
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू (Murginns Organic Vegetable Tofu) के साथ हमारा अनुभव अच्छा था। टोफू खुद से ही फ्लेवर से भरपूर है क्योंकि इसमें अदरक, हरी मिर्च और गाजर है। टोफू का टैक्शर सॉफ्ट है और रबड़ की तरह सख्त नहीं है। पकाने के बाद भी टोफू का टैक्शर बदलता नहीं है।

टोफू को ‘बीन कर्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन, हाल ही में पॉपुलर हुआ है और लोगों के द्वारा रोजाना डाइट में शामिल किया जाता है। टोफू बहुमुखी है और विभिन्न डिश बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है।

हाल ही में हमने मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू का रिव्यू किया है और इसके टैक्शर और फ्लेवर के बारे में पता लगाया है। रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने 200 ग्राम पैक टोफू ऑर्डर किया और रिव्यू से हम जानना चाहते थे कि यह कितना ताज़ा और सॉफ्ट है।

हमे मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू के बारे में कई चीजों के बारे में पता चला है। मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू रिव्यू से आप जान सकते हैं कि क्या यह ऐसा प्रोडक्ट है जिसके पास हम दोबारा जाना चाहेंगे।

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू प्रोटीन से भरपूर है और इसका टैक्शर परफेक्ट सॉफ्ट है। हम इस टोफू को ट्राई करने के लिए इसलिए उत्साहित थे क्योंकि इसमें सब्जियां थी और यह प्लेन टोफू नहीं था। रिव्यू के दौरान हमने कई बातों पर ध्यान दिया है जैसे कि पैकेजिंग, सामग्री, टैक्शर, स्वाद, कीमत, शेल्फ लाइफ और पोषण की जानकारी। अधिक जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध फ्लेवर

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू 200 ग्राम पैक में उपलब्ध है।

2. पैकेजिंग

200 ग्राम मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू नीले रंग के प्लास्टिक पैक में आता है। पैक पर कई जानकारी दी गई है जैसे कि पोषण लेबल, कीमत, वजन और सामग्री।

3. सामग्री

इसमें उपयोग की गई सामग्री कुछ इस प्रकार है – सोयाबीन, सिट्रिक एसिड, गाजर, अदरक, धनिया, हरी मिर्च और नमक।

4. टैक्शर

जैसे ही हमने पैक खोला, टोफू का रंग दबा हुआ सफे़द था जिसमें गाजर, अदरक और मिर्च के छोटे- छोटे टुकड़े थे। इसका टैक्शर चिपचिपा नहीं था और न ही सिल्की।

टोफू काटते समय, हमने पाया कि यह बिखरा नहीं। इसका टैक्शर रबड़ की तरह नही था और न ही सख्त था। टोफू काटने में कोई कठिनाई नहीं आई थी क्योंकि इसका टैक्शर सख्त नहीं था, बेहद मुलायम था। पकाते समय टैक्शर बरकरार था। यह सख्त या चबाने में मुश्किल नहीं था।

5. स्वाद

जब हमने मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू टेस्ट किया तो इसमें अदरक का फ्लेवर सबसे ज्यादा था। हरी मिर्च का ताज़ा फ्लेवर बहुत ज्यादा नहीं था लेकिन हल्की गर्माहट अच्छी लग रही थी। हमें अच्छा लगा कि सिर्फ टोफू खाने पर यह बेस्वाद नहीं था। ताज़ा गाजर से टोफू को क्रंची टैक्शर मिल रहा था।

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू में नमक परफेक्ट है जिस वजह से अकेला या सलाद के साथ भी खा सकते हैं। आप अपनी पसंदीदा सॉस में टोफू पका सकते हैं क्योंकि यह सॉस का फ्लेवर बहुत अच्छी तरह से अब्जॉर्ब कर लेता है।

6. पोषण की जानकारी

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू के 100 ग्राम में 137 किलो कैलोरी है। 100 ग्राम में 5 ग्राम फैट और 15 ग्राम प्रोटीन है।

7. कीमत

200 ग्राम मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू की कीमत 100/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

2 से 4 डिग्री तापमान पर रखने के बाद मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू की शेल्फ लाइफ 30 दिन की है।

पैक खोलने के बाद 36 घंटे की इसकी शेल्फ लाइफ है। 36 घंटे के अंदर इसका सेवन करें।

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू रिव्यू

यहां से आप मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू के रिव्यू प्रोसेस से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

जरूरी बातें मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू
कीमत 100/- का 200 ग्राम
सामग्री सोया बीन , सिट्रिक एसिड, गाजर, धनिया, अदरक
शेल्फ लाइफ 30 दिन
टैक्शर कच्चा – स्थिर। न ज्यादा सख्त न ज्यादा सॉफ्ट।

पकाने के बाद टैक्शर चबाने में मुश्किल नहीं था।

फ्लेवर कच्चा – सब्जियों की मौजूदगी के कारण फ्लेवर से भरपूर था।

पकाने के बाद – सॉस का फ्लेवर अच्छे सो अब्जॉर्ब कर लिया था और टोफू पर सॉस की कोटिंग अच्छे से हो गई थी।

 

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू रिव्यू के लिए हमने इसे दो तरीके से टेस्ट किया – कच्चा और पका हुआ। हमने टोफू और सब्जियों के साथ स्टिर फ्राई बनाई। हमने सब्जियों का मिश्रण लिया जैसे कि शिमला मिर्च, ब्लांच गाजर, प्याज और अजवाइन।

फ्लेवर के लिए हमने स्टिर फ्राई में चिंग्स शेज़वान चटनी डाली। चटनी डालने के बाद, टोफू परफेक्ट तरीके से चटनी से फ्लेवर से भरपूर बन गए थे।

पकाने के बाद हमने टोफू के टैक्शर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा। टोफू चबाने में मुश्किल नहीं थी। मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू सॉफ्ट था और स्वाद अच्छा था।

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू में गाजर, मिर्च, अदरक है
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू में गाजर, मिर्च, अदरक है
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू से स्टिर फ्राई बनाते समय
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू से स्टिर फ्राई बनाते समय
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू में सब्जियां डालकर स्टिर फ्राई बनाते समय
मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू में सब्जियां डालकर स्टिर फ्राई बनाते समय

विशेषताएं

  • 200 ग्राम मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू की कीमत 100/- रुपए है।
  • यह प्रेजरवेटिव फ्री है।
  • 100 ग्राम टोफू से 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
  • शेल्फ लाइफ – 30 दिन।

पसंद

  • इसका सेवन पसंदीदा सॉस के साथ कच्चा या पका कर सकते हैं।
  • इसमें अदरक और मिर्च का फ्लेवर है।
  • टोफू मसालेदार है और टैक्शर क्रंची है।
  • पकाते समय टोफू पर सॉस अच्छे से लग जाती है। 
  • यह पकाते समय सख्त नहीं होता है।
  • टोफू बिखरा हुआ नहीं है।
  • टोफू स्थिर है।
  • यह ऑर्गेनिक है।
  • नमक परफेक्ट है। इसके साथ हल्के मिर्च के स्वाद से टोफू बेस्वाद नहीं लगता है।

किसके लिए बेस्ट है

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू उन लोगों के लिए अच्छा है जो विभिन्न प्रकार के प्लांट बेस्ड प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अगर आप कच्चा टोफू खाना चाहते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा। इसका सेवन स्नैक की तरह या फिर बाजरे की नूडल्स के साथ कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिक: दी सोयको. टोफू रिव्यू

FAQs

मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या टोफू मीट से ज्यादा सेहतमंद होता है? (Is this tofu healthier than meat?)

हालांकि मीट पूरी तरह से प्रोटीन है लेकिन फैट से भी भरपूर होता है। मीट के मुकाबले टोफू में प्रोटीन की मात्रा कम है लेकिन इसके बावजूद टोफू ज्यादा सेहतमंद ऑप्शन है।

2. क्या रोजाना ऑर्गेनिक टोफू खाना ठीक है? (Is it okay to eat this organic tofu every day?)

हर चीज का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। विभिन्न प्रकार से प्रोटीन का सेवन करना चाहिए जैसे कि छोले, दाल आदि जिससे बैलेंस खाना खाया जा सके।

3. क्या इस प्रोडक्ट को पकाने की जरूरत है? (Does this product need to be cooked?)

इस टोफू को पकाने की जरूरत नहीं है। इसका सेवन कच्चा भी कर सकते हैं। नमक, हरी मिर्च, गाजर और अदरक से टोफू का फ्लेवर बढ़ने में मदद मिली है। अगर आप चाहें तो इसे पका भी सकते हैं।

4. पैक खोलने के बाद मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू को कितनी देर रख सकते हैं? (How long does Murginns organic tofu last after opening?)

पैक खोलने के बाद 36 घंटे के अंदर इसका सेवन करें।

5. क्या टोफू वेट लॉस के लिए अच्छा है? (Is this tofu good for weight loss?)

जब वेट सॉस की बात आती है तो कई सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बैलेंस डाइट के साथ कसरत करने के वेट सॉस किया जा सकता है।

आखिर में

ताज़ा, स्वादिष्ट और आनंदमय! अगर आपको टोफू पसंद है तो हम मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू की सलाह देते हैं। हमें यह प्रोडक्ट बेहद पसंद आया है क्योंकि बाकी पैक्ड प्रोडक्ट की तरह इसका टैक्शर रबड़ की तरह नहीं है।

क्या आपने इससे पहले मुर्गिन्स ऑर्गेनिक वेजिटेबल टोफू ट्राई किया है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments