कुकिंग गाइड- बेस्ट तेल डीप फ्राई के लिए (Cooking Guide: Best Oils For Deep Frying)
deep fry- mishry

कुकिंग गाइड- बेस्ट तेल डीप फ्राई के लिए (Cooking Guide: Best Oils For Deep Frying)

तेल को खाना फ्राई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्राई करने के लिए तेल का तापमान ज्यादा होना चाहिए और साथ ही हाई स्मोकिंग प्वाइंट भी होना चाहिए। खाना फ्राई करने के लिए बेस्ट तेल की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

कई सारी डिश बनाने के लिए तेल को इस्तेमाल किया जाता है। तेल को सलाद को सजाना के लिए, ब्रेड को डिप और फ्लेवर लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अलग- अलग खाने को डीप फ्राई या फिर पैन फ्राई किया जाता है। तेल को कई सारी चीजों से प्राप्त किया जाता है जैसे कि सब्जियां, नट्स, जानवरों का फैट आदि। जिन सब्जी और पौधों से तेल पाया जाता है वो हैं- मक्का, सूरजमुखी, फ्लैक्स, ओलिव, नारियल, मूंगफली, सरसों, भांग आदि। मक्खन और लार्ड जानवरों से द्वारा तेल प्राप्त किया जाता है।

इससे पहले बताया गया है कि तेल को फ्राई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट खाने को बनाने के लिए तेल को अच्छी क्वालिटी का होना बहुत जरुरी है। अगर तेल का स्वाद ही खराब होगा तो यह खाने का स्वाद भी खराब कर देगा। खाने को फ्राई करने के लिए तेल को ज्यादा तापमान पर गर्म होना चाहिए जिससे खाना अच्छे से और हर तरफ से फ्राई हो जाए।

खाने को फ्राई करने के लिए तेल का तापमान ज्यादा होना चाहिए इसके साथ ही तेल का स्मोकिंग प्वाइंट भी ज्यादा होना चाहिए।

खाने को फ्राई करने के लिए तेल का तापमान ज्यादा होना चाहिए इसके साथ ही तेल का स्मोकिंग प्वाइंट भी ज्यादा होना चाहिए। स्मोकिंग प्वाइंट वो होता है जहां तेल उबलना शुरु हो जाता है और भाप में बन जाता है। इसके बाद तेल का स्वाद अजीब हो जाता है जो खाने के स्वाद को भी बेकार कर देता है। नीचे दिए गए तेल की लिस्ट खाना फ्राई करने के लिए बेस्ट है।

फ्राई करने के लिए बेस्ट तेल

जिन तेल का स्मोकिंग प्वाइंट ज्यादा होता है वो तेल अच्छे होते हैं क्योंकि यह आसानी से जलते नहीं हैं और खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करते हैं। जो तेल खाना बनाने के लिए बेस्ट हैं उससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से देख सकते हैं-

1. मूंगफली का तेल

सामान्य स्वाद होने के कारण मूंगफली के तेल को खाना फ्राई करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसको स्मोकिंग प्वाइंट काफी हाई होता है जो खाने को अच्छे से फ्राई करने में मदद करता है। लेकिन अगर इसका स्मोकिंग प्वाइंट कम होता तो यह खाने को जला देता जो खाने में खराब स्वाद लेकर आता। यह सेहतमंद भी है क्योंकि इसमें लो सैचुरेटिड फैट, हाई- पोली सैचुरेटिड और मोनोसैचुरेटिड फैट मौजूद हैं।

संबंधित आर्टिकल
मिश्री रिव्यू- दी बिग पीनट बटर रिव्यू।

2. सोयाबीन का तेल

सोयाबीन तेल को स्मोक प्वाइंट काफी हाई होता है जो डीप फ्राई के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें सैचुरेटिड फैट कम होता है वहीं अनसैचुरेटिड फैट ज्यादा होता है। इसमें ओमेगा- 3 फैटा एसिड भी पाया जाता है जो दिल से लिए अच्छा है।

इसमें ओमेगा- 3 फैटा एसिड भी पाया जाता है जो दिल से लिए अच्छा है।

3. कुसुम का तेल

कुसुम का तेल कुसुम के फूलों को दबाकर निकाला जाता है। इसका स्मोक प्वाइंट काफी हाई है जो डीप फ्राई के लिए बेस्ट है। इनमें ज्यादा तापमान को सहने की क्षमता है जो इन्हें डीप फ्राई और फ्राई के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है।

इसका रंग हल्का पीला होता है और इसकी खुशबू बहुत हल्की होती है जो खाने की खुशबू को नहीं दबाती है। इस तेल को सेहतमंद भी माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा सूजन, त्वचा और खराब कोलेस्टॉल से जुड़ी परेशानी से लड़ने में मदद करता है।

4. वेजिटेबल ऑयल

जिस तेल का में प्राकृतिक फ्लेवर होता है उसमें खाने को फ्राई करना चाहिए। वेजिटेबल ऑयल में खाना पकाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसका स्मोक प्वाइंट काफी हाई है जो डीप फ्राई के लिए बेस्ट है।

5. कनोला ऑयल

हाई स्मोकिंग प्वाइंड की लिस्ट में कनोला ऑयल भी इस लिस्ट में शामिल है। इसका फ्लेवर काफी अच्छा है जो खाने के फ्लेवर को बढ़ा देता है। इसमें ओमेगा- 3, ओमेगा- 6, फैटी एसिड, सैचुरेटिड फैट, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है। इसलिए यह त्वचा, हड्डियों और दिल के लिए लाभदायक माना जाता है।

6. बिनौला का तेल

बिनौला के तेल को डीप फ्राई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका फ्लेवर अच्छा होता है जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। हालांकि इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैट ज्यादा होता है लेकिन हम इसमें डीप फ्राई करने की सलाह नहीं देंगे क्योंकि इसमें सेचुरेडेट फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इस तेल का रोजाना सेवन करने से कोलेस्टॉल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

इसका फ्लेवर अच्छा होता है जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है।

7. सूरजमुखी का तेल

पूरी दुनिया में सूरजमुखी के तेल को खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसको सजावट, सोटे, फ्राई, डीप फ्राई और बैकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर लोगों के द्वारा इसको इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि यह सामान्य कीमत में मिलती है। साथ ही इसका स्मोकिंग प्वाइंट भी ज्यादा होता है जो खाना फ्राई करने के लिए बेस्ट है।

सूरजमुखी के तेल में मोनो सेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है। इनका खुद का कोई स्वाद नहीं होता है इसलिए इस तेल में पकाने से खाने का अपना ही स्वाद रहता है। सूरजमुखी के तेल से विटामिन ए, विटामिन सी, डी और ई प्राप्त होता है। इसके सेवन करने के कुछ समय बाद आपको मुँहासे, झुर्रियाँ, ब्लैकहेड्स और अन्य बुढ़ापे से संबंधित लक्षण कम नज़र आएंगे।

आखिर में

वैसे तो तला हुआ या फिर फ्राई खाना कम ही खाना चाहिए लेकिन कभी- कभी खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। और अगर आप कभी- कभी भी खा रहे हैं तो तब भी आप अच्छा ही खाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि आप किसी तेल में फ्राई कर रहे हैं। और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद तो आप खास ध्यान रखने वाले ही हैं। जो तेल आपकी सेहत के लिए अच्छा है उस तेल में खाना पकाएं और स्वस्थ रहें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments