अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू - मिश्री
amul safeed makhan

अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू

अमूल सफ़ेद मक्खन घर में बने बिना नमक वाले मक्खन की तरह लगता है। पराठे से लेकर ब्रेड पर, हमने मिश्री टेस्ट किचन में 2 हफ्तों तक अमूल सफ़ेद मक्खन का उपयोग किया है और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

मिश्री रेटिंग

सुविधाजनक
5 / 5
5
फ्लेवर
4 / 5
4
ताज़ापन
4 / 5
4
क्रीमीनेस
3 / 5
3
4
SUPERB!

Summary

अमूल सफ़ेद मक्खन सामान्य तापमान पर अच्छे से स्प्रेड हो जाता है। यह क्रीमी है और इसका टैक्शर घर में बने सफ़ेद मक्खन जैसा है। पूरी तरह से देखा जाए तो यह पराठे, रोटी पर लगाकर खाने के लिए अच्छा सफ़ेद मक्खन है।

भारत में सबसे विश्वसनीय और पॉपुलर डेयरी ब्रांड – अमूल, नया बटर लेकर आया है। अमूल प्रोडक्ट की लंबी लिस्ट में अमूल सफ़ेद मक्खन भी शामिल हो गया है जो सुपर मार्केट में उपलब्ध है। अमूल सफ़ेद मक्खन अपने साथ कई पुरानी यादें लेकर आया है। लाखों हिंदुस्तानी घरों में दही की मदद से सफ़ेद मक्खन बनाया जाता है। रिजल्ट के तौर पर आपको सफ़ेद, स्मूथ और क्रीमी बटर मिलता है।

हमने रिव्यू के लिए अमूल सफ़ेद मक्खन का 100 ग्राम पैक ऑर्डर किया था। अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू के लिए हमने इसकी तुलना घर में बने अनसाल्टेड (बिना नमक वाले) सफ़ेद मक्खन से की थी। स्वाद और खुशबू के अलावा इसकी क्रीमीनेस का पता लगाने के लिए इसका इस्तेमाल कई बार किया गया।

क्या अमूल सफ़ेद मक्खन हमारी उम्मीदों के अनुसार है? क्या हमें अभी भी होममेड व्हाइट बटर ही पसंद है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए यह रिव्यू पढ़ सकते हैं।

अमूल सफ़ेद मक्खन से जुड़ी जरूरी बातें

अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू के लिए हमने कई जरूरी बातों पर ध्यान दिया है जैसे कि क्रीमीनेस, कितनी अच्छी तरह से फैलता है, स्वाद, खुशबू, रंग और कितनी सुविधा देता है।

जब हमने अमूल सफ़ेद मक्खन की तुलना घर में बने सफ़ेद मक्खन से की तो हमने देखा कि रंग और खुशबू में ज्यादा अंतर नहीं था।

हालांकि अमूल सफ़ेद मक्खन में मिल्की क्रीमीनेस थी जो पारंपरिक रूप से सफ़ेद मक्खन में होती है। लेकिन होममेड सफ़ेद मक्खन के मुकाबले थोड़ी कम थी।

टीम मिश्री ने अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू कैसे किया से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. स्वाद

अमूल सफ़ेद मक्खन का स्वाद क्लासिक मिल्की है। यह पीले नमकीन बटर की तरह नहीं है। इसका फ्लेवर कोमल है।

हमने अमूल सफ़ेद मक्खन का इस्तेमाल ज्वार की रोटी और टोस्टेड ब्रेड पर किया था। इसके साथ ही स्लर्प फार्म पैनकेक पर भी अमूल सफ़ेद मक्खन लगाया था।

इससे स्वाद तो बढ़ा ही था इसके साथ ही हम अपने आपको क्रीम की अच्छाई लेने से रोक नहीं पा रहे थे।

2. क्वालिटी

अमूल सफ़ेद मक्खन घर में बने सफे़द मक्खन के बेहद करीब था। देखने में दोनों मक्खन एक जैसे ही लग रहे थे।

इसके साथ ही, अमूल सफ़ेद मक्खन और घर में बना सफ़ेद मक्खन देखने में भी एक जैसे ही थे। अमूल सफ़ेद मक्खन मानक अमूल पैकेजिंग में आता है।

संबंधित आर्टिकल: सबसे स्वादिष्ट अमूल चीज़ स्प्रेड्स – 7 फ्लेवर

अमूल सफ़ेद मक्खन
अमूल सफ़ेद मक्खन

3. टैक्शर

चॉकलेट स्प्रेड, चीज़ स्प्रेड और यहां तक की बटर कितनी अच्छी तरह से फैलता है इस पर निर्भर करता है कि तापमान कितना है और इसे स्टोर कैसे किया गया है। इसके साथ ही बटर गर्म चीज पर लगा रहे हैं या फिर सीधा पैन पर लगा रहे हैं से भी बटर के फैलने पर फर्क पड़ता है।

हमने अमूल सफ़ेद मक्खन सामान्य तापमान पर रखा था और फिर देखा कि बटर कितनी अच्छी तरह से स्प्रेड होता है।

घर में बने सफ़ेद मक्खन से अमूल सफ़ेद मक्खन की तुलना करने पर हमने देखा कि यह उतना क्रीमी नहीं था।

4. रंग

इसका रंग इसके नाम की तरह है। घर में बने सफ़ेद मक्खन और अमूल सफ़ेद मक्खन के रंग बहुत कम अंतर था।

प्राकृतिक रूप से बटर का रंग पीला होता है। इसका रंग गहरा पीला से लेकर हल्का पीला तक हो सकता है। इसके साथ ही बटर की सामग्री से भी बटर के रंग पर फर्क पड़ता है। और साथ ही जिस गाय से मक्खन बनाने के लिए दूध निकाला जाता है वो क्या खाती है पर भी निर्भर कर सकता है।

संबंधित आर्टिकल: अमूल दूध रिव्यू – 4 फ्लेवर

5. कीमत

100 ग्राम अमूल सफ़ेद मक्खन की कीमत 47/- रुपए है। अमूल के 100 ग्राम बटर की कीमत इसके आस- पास ही होती है।

हमारे अनुसार अमूल सफ़ेद मक्खन सुविधाजनक और किफायती ऑप्शन है।

6. शेल्फ लाइफ

अमूल सफ़ेद मक्खन फ्रिज में रखने की सलाह दी जाती है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने है।

अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू
अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू

7. पोषण की जानकारी

अमूल सफ़ेद मक्खन के 100 ग्राम की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है – 

740 किलो कैलोरी, 82 ग्राम फैट, 0 कार्बोहाइड्रेट, 0.06 ग्राम प्रोटीन, 666 माइक्रोग्राम विटामिन ए और इसमें शुगर नहीं है।

8. उपलब्ध साइज

अमूल सफ़ेद मक्खन अनसाल्टेड बटर है।

यह 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में उपलब्ध है।

अमूल सफ़ेद मक्खन के 100 ग्राम पैक की कीमत 47/- रुपए है।

जरूरी बातें अमूल सफ़ेद मक्खन
कीमत 47/- रुपए का 100 ग्राम
सामग्री व्हाइट बटर, कल्चर्ड क्रीम का उपयोग से बनाया गया है।
मात्रा 100 ग्राम
पोषण की जानकारी एक सर्विंग में – 1 चम्मच (14 ग्राम)

11 ग्राम फैट

0 ग्राम कार्बोहाइड्रेट

0 ग्राम प्रोटीन

रंग दबा हुआ सफ़ेद रंग, घर में बने सफ़ेद मक्खन के बेहद करीब।
खुशबू होममेड व्हाइट बटर की तरह।
उपयोगी पराठा, रोटी, ब्रेड के ऊपर लगाकर खा सकते हैं।

सब्जी और दाल में डालकर खा सकते हैं।

खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमूल सफ़ेद मक्खन रिव्यू

अमूल सफ़ेद मक्खन की खुशबू और रंग घर में बने सफ़ेद मक्खन के बेहद करीब है। हालांकि क्रीमीनेस थोड़ी कम है।

एक शब्द में कहा जाए तो अमूल सफ़ेद मक्खन सुविधाजनक प्रोडक्ट है।

घर के खाने में दादी मां के हाथ का स्वाद लाना इतना आसान कभी ना था। इसमें मिल्की क्रीमीनेस है और अच्छी खुशबू है।

क्या आपको पता है? सफ़ेद मक्खन फैट से भरपूर होता है लेकिन वजन कम करने में भी मदद करता है! वो ऐसे – 

सफ़ेद मक्खन लेसितिण से भरपूर होता है। लेसितिण एक जरूरी पदार्थ है जिसे फैट बर्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सही मात्रा में सफ़ेद मक्खन का सेवन करने से फैट बर्न होने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही सेहतमंद डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल भी बेहद जरूरी है।

संबंधित आर्टिकल: अमूल चोकोमिनीस रिव्यू

अमूल सफ़ेद मक्खन रोटी पर लगाते हुए
अमूल सफ़ेद मक्खन रोटी पर लगाते हुए

खूबियां

  • अमूल सफ़ेद मक्खन किफायती ऑप्शन है।
  • पराठे से लेकर ब्रेड पर, इसका स्वाद लाजवाब लगता है।
  • अमूल सफ़ेद मक्खन अच्छे से स्प्रेड होता है और इसका फ्लेवर कोमल है।
  • इसकी क्रीमीनेस मिल्की है।

अच्छी बातें

  • अमूल सफ़ेद मक्खन का स्वाद, रंग और खुशबू घर में बने सफ़ेद मक्खन की तरह है।
  • इसे रोजाना के खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह सुविधाजनक ऑप्शन है।

बुरी बात

  • अमूल सफ़ेद मक्खन घर में बने सफ़ेद मक्खन के मुकाबले थोड़ा कम क्रीमी है।

किसके लिए बेस्ट है?

अमूल सफ़ेद मक्खन घर में बने सफ़ेद मक्खन की जगह सुविधाजनक ऑप्शन है।

अगर आपको घर में सफ़ेद मक्खन बनाने के लंबे प्रोसेस से नहीं गुजरना है तो आप अमूल सफ़ेद मक्खन ट्राई कर सकते हैं।

घर में बटर बनाने से लेकर घी वाले बर्तन धोने तक, अमूल सफ़ेद मक्खन वैसा ही स्वाद और मिल्की क्रीमीनेस लेकर आता है।

इसे आप रोजाना के खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

FAQs

अमूल सफ़ेद मक्खन से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अमूल सफ़ेद मक्खन कहां से खरीद सकते हैं? 

अमूल सफ़ेद मक्खन अमेज़न या बिग बास्केट से खरीद सकते हैं।

2. अमूल सफ़ेद मक्खन कैसे स्टोर करना है? 

बटर फ्रिज में रखें।

3. क्या अमूल सफ़ेद मक्खन अनसाल्टेड है? 

हां, रेगुलर सफ़ेद मक्खन की तरह अमूल सफ़ेद मक्खन में भी नमक नहीं है।

4. अमूल सफ़ेद मक्खन कैसे बनाया गया है? 

व्हाइट बटर, कल्चर्ड क्रीम के उपयोग से बनाया गया है। 

5. क्या अमूल सफ़ेद मक्खन बड़े पैक में उपलब्ध है? 

हां, अमूल सफ़ेद मक्खन 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में उपलब्ध है।

आखिर में

हमने अमूल सफ़ेद मक्खन का रिव्यू दो हफ्तों तक किया है। 

अमूल सफ़ेद मक्खन का उपयोग रोटी, पराठा, ब्रेड और पैनकेक पर भी किया है। 

फ्लेवर के मामले में टीम की तरफ से 4 मिश्री मिले हैं।

हमें यह प्रोडक्ट पसंद आया है और जिन लोगों को सफ़ेद मक्खन पसंद है उन्हें हम इस प्रोडक्ट की सलाह देते हैं।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments