सर्वश्रेष्ठ बेसन ब्रांड पकोड़े के लिए - मिश्री
सर्वश्रेष्ठ बेसन ब्रांड

सर्वश्रेष्ठ बेसन ब्रांड पकोड़े के लिए – मिश्री

पकोड़े के लिए बेस्ट बेसन ब्रांड ढूढंने के लिए हमें कई घंटे लगे हैं। 7 ब्रांड का रिव्यू करने के बाद बेस्ट बेसन ब्रांड का विजेता है…

बारिश वाले दिन पकोड़े खाते समय हमें यह आइडिया आया कि किस ब्रांड के बेसन से सबसे क्रंची और स्वादिष्ट पकोड़े बनेंगे। हमें जवाब चाहिए था। बेस्ट बेसन रिव्यू में हमने 7 आसानी से उपलब्ध ब्रांड शामिल की हैं और इस रिव्यू के लिए हमने दो दिन तक कई पकोड़े खाएं हैं। जिसके बाद राजधानी बेसन हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि इस बेसन के पकोड़े स्वादिष्ट और क्रंची हैं। हम टाटा संपन्न बेसन और आहार बेसन की भी सलाह देते हैं।

 

मिश्री रिव्यू- पकोड़े के लिए बेस्ट बेसन

 

टॉप पिक – राजधानी बेसन

 

राजधानी बेसन

राजधानी बेसन से बनाए गए पकोड़े क्रंची थे और अच्छे से कोटिंग हो गई थी।

कीमत- 60/- रुपए*

मात्रा- 500 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

 

राजधानी बेसन हमारा टॉप पिक क्यों है?
सूखे बेसन का टेस्ट- राजधानी बेसन का रंग हल्का पीला और मीडियम मोटा टैक्शर था। इसकी खुशबू स्ट्रोंग थी।
बेसन से घोल बनाना- राजधानी बेसन से घोल बनाना आसान था और पानी मिक्स करते समय गांठ भी नहीं बनी। घोल स्मूद था। आलू पर अच्छे से कोटिंग हो गई थी। बाकी बेसन की तरह यह आलू से फिसलकर गिर नहीं रहा था।
रिजल्ट- राजधानी बेसन से बनाए गए पकोड़े क्रंची थे बेसन का फ्लेवर अच्छे से आ रहा था।
राजधानी बेसन की कीमत सामान्य है।

 

रनरअप – टाटा संपन्न बेसन

 

 

हम टाटा संपन्न फाइन बेसन की सलाह क्यों देते हैं?
टाटा संपन्न बेसन में चना दाल की स्ट्रोंग खुशबू है और इसका टैक्शर बारीक पाउडर की तरह है। आलू के ऊपर टाटा संपन्न बेसन की अच्छे से कोटिंग हो गई थी। पकोड़े के ऊपर बेसन का फ्लेवर अच्छे से आ रहा था लेकिन यह राजधानी बेसन के पकोड़े की तरह क्रंची नहीं थे।

 

रनरअप – आहार बेसन

 

 

हम आहार बेसन की सलाह क्यों देते हैं?
आहार बेसन की खुशबू स्ट्रोंग थी और सूखा टेस्ट करने पर टैक्शर बारीक था। इस बेसन से बनाए गए पकोड़े स्वादिष्ट थे लेकिन क्रंची बिल्कुल भी नहीं थे। आलू पर बेसन का घोल अच्छे से लग गया था और घोल हल्का था। यह बहुत स्वादिष्ट थे लेकिन क्रंची नहीं थे। यह बेसन पंजाबी कढ़ी या बेसन की बर्फी बनाने के लिए अच्छा है।

 

हमारा रिव्यू प्रोसेस

चाय, बारिश, पुराने गाने और पकोड़े- परफेक्ट दिन। बारिश के मौसम को शानदार बनाने के लिए अधिकतर घर में पकोड़े बनाए जाते हैं। चटनी, चाट मसाला आदि से पकोड़े तो लाजवाब बन जाते हैं लेकिन और स्वादिष्ट बनाने के लिए बेसन अहम रूप निभाता है। आपके लिए हमने बेस्ट बेसन रिव्यू कैसे किया है और कैसे चुना है से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

संगीता खन्ना और पकोड़े की कुकबुक

इस रिव्यू के लिए हमने एक्सपर्ट संगीता खन्ना का मार्गदर्शन लिया है जिन्हें सामग्री, रेसिपी, कुकिंग तकनीक और खाने के बारे में बहुत जानकारी है। पकोड़े के विषय पर इनकी एक किताब भी है। जिन लोगों को पकोड़े बेहद पसंद हैं उन लोगों के लिए संगीता खन्ना की यह किताब मददगार साबित हो सकती है। यहां से आप क्रंची, घोल से बनाए गए पकोड़े की रेसिपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद यह लाज़मी बन जाता है कि व्यवस्थित रूप के लिए इनकी सलाह जरुर लें। इन्होंने हमें फ्राई सेशन से पहले ड्राई बेसन टेस्ट करने की सलाह दी। बेसन के पकोड़े बनाने के लिए हमने इन्हीं की रेसिपी आलू कतली के पकोड़े का इस्तेमाल किया है।

आप यह पूछ सकते हैं कि- संगीता खन्ना ने इतनी सिंपल रेसिपी बनाने की सलाह क्यों दी? कुछ फैंसी और दिलचस्प क्यों नहीं बनाया? आलू पकोड़े रेसिपी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आलू बहुमुखी सब्जी है जो बेसन को उभर कर आने में मदद करती है। इस रेसिपी को इसलिए चुना गया जिससे बेसन का फ्लेवर कहीं गुम ना हो जाए।

संगीता खन्ना की किताब में असली रेसिपी में चावल का आटा इस्तेमाल किया गया है जिससे आमतौर पर क्रंच लाने के लिए मिलाया जाता है। लेकिन हम बेसन का क्रंच देखना चाहते थे इसलिए संगीता खन्ना की सलाह के बाद हमने रेसिपी में चावल के आटे का इस्तेमाल नहीं किया है।

 

आलू कतली के पकोड़े रेसिपी- संगीता खन्ना

 

यह रिव्यू किसके लिए है?

पकोड़े अधिकतर सभी लोगों को पसंद होते हैं। आप रोजाना पकोड़े नहीं खाते होंगे लेकिन हर किसी को क्रंची पकोड़े पसंद हैं।

बेसन एक तरह का सेहतमंद आटा है जिसे क्रंची पकोड़े बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सब्जियों को मसालेदार बेसन के घोल में मिक्स किया जाता है जिसके बाद पकोड़े को तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई किया जाता है। अगर आपको पकोड़े पसंद हैं तो यह रिव्यू आपके लिए है।

 

हमने ब्रांड कैसे चुनी

हमने 7 पॉपुलर और आसानी से मिलने वाली ब्रांड को अपने रिव्यू के लिए चुना है। इन्हें ग्रोसरी स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। खरीदते समय एक प्राइस रेंज को ध्यान में नहीं रखा गया है। इस रिव्यू में हमने ऑर्गेनिक बेसन ब्रांड को भी शामिल किया है जिससे रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है।

 

ब्रांड रिव्यूड

 

रिव्यू में शामिल की गई बेसन ब्रांड।

रिव्यू के लिए हमने 7 ब्रांड को चुना है –

 

ब्रांड कीमत (500 ग्राम)
आहार 62/- रुपए
फॉर्च्यून 55/- रुपए
राजधानी 60/- रुपए
पतंजली 55/- रुपए
प्रो नेचर (ऑर्गेनिक) 124/- रुपए
टाटा संपन्न 64/- रुपए
24 ऑर्गेनिक मंत्रा  (ऑर्गेनिक) 85/- रुपए
बेस्ट बेसन ब्रांड और कीमत

 

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया

बेस्ट बेसन ब्रांड का पता लगाने के लिए हमने कुछ बातों पर खास ध्यान दिया है-

 

  • बेसन का स्वाद (सूखा/ पकोड़ा)- इसमें हमने सूखे बेसन और पकोड़े को टेस्ट किया है। हम यह जानना चाहते थे कि चने की दाल का फ्लेवर सूखे बेसन और पकोड़े में कितना आता है।

 

  • टैक्शर- बेसन स्मूद है या मोटा है। घोल बनाते समय कितनी आसानी होती है। कुछ बेसन हल्के थे वहीं कुछ बेसन को कितना ही मिक्स किया जाए, घोल सख्त ही बनता था।

 

  • आलू के ऊपर कोटिंग- इसमें यह पता चलता है कि बेसन आलू पर कितनी अच्छी तरह से कोटिंग हो जाती है। जहां कुछ घोल अच्छे से लग गए थे वहीं कुछ घोल आलू से फिसल रहे थे।

 

  • क्रिस्पी पकोड़े- सबसे अहम बात है- पकोड़े की क्रिस्पीनेस। जैसे की हमने चावल का आटा इस्तेमाल नहीं किया है इसलिए बेसन की क्रिस्पीनेस अच्छे से देखी जा सकती है।

 

हमने रिव्यू कैसे किया

हमारी टीम ने सभी 7 ब्रांड के बेसन लोकल मार्किट या ऑनलाइन माध्यम से खरीदें हैं।

 

बेस्ट बेसन रिव्यू ब्रांड

बेस्ट बेसन रिव्यू को तीन भाग में बांटा गया है-

 

  • सूखा टेस्ट करना
  • पकोड़ा टेस्टिंग – राउंड 1
  • पकोड़ा टेस्टिंग – राउंड 2

सूखा टेस्ट करना- सभी सात ब्रांड के बेसन को कटोरी में टैक्शर और रंग के लिए डाला गया। हमने सभी बेसन को सूखा चखा है यह देखने के लिए कि किसमें चने की दाल की खुशबू और स्वाद आ रहा है।

 

अब बेस्ट बेसन रिव्यू के लिए पकोड़े बनाने के लिए घोल तैयार किया गया।
घोल और पकोड़े टेस्टिंग- रिव्यू के लिए हमने एक मानक रेसिपी को चुना है। यहां पर संगीता खन्न की पकोड़े वाली किताब आती है। पकोड़े की एक्सपर्ट ने हमें यह सलाह दी की रिव्यू के लिए सिंपल पकोडे़ की रेसिपी ट्राई की जाए जिससे क्रंचीनेस का साफ पता चल सके। इसलिए हमने आलू कतली का पकोड़ा (आलू पकोड़ा) रेसिपी को चुना है।

संगीता खन्ना की रेसिपी को मानक बनाकर हमने सभी 7 ब्रांड के बेसन का घोल बनाया। हमने रेसिपी में से चावल का आटा हटा दिया है जिससे बेसन के क्रंचीनेस के बारे में पता चल सके। मीडियम साइज के आलू छीले गए और एक आकार में काटे गए। घोल बनाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल किया गया जिससे क्रिस्पीनेस आ सके।

 

रेसिपी में मूंगफली के तेल या सरसों के तेल में डीप फ्राई करने की सलाह दी गई है। सुविधा के अनुसार कुछ टीम के लोगों ने मूंगफली का तेल इस्तेमाल किया वहीं कुछ ने सरसों का तेल इस्तेमाल किया है। पकोड़ा टेस्टिंग सेशन को दो राउंड में बांटा गया है।

राउंड 1 में सभी 7 ब्रांड की क्रंचीनेस और स्वाद देखा गया।

राउंड 1 में हमने 3 स्वादिष्ट बेसन ब्रांड को चुना जो स्वादिष्ट, जिनमें बेसन का फ्लेवर ज्यादा और क्रंच भी हैं। फॉर्च्यून बेसन में बहुत अच्छा क्रंच था और बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले सस्ता भी था लेकिन बेसन का जो फ्लेवर होता है वो बिल्कुल भी नहीं था जिस कारण से यह ब्रांड राउंड 2 में नहीं पहुंच पाई।

राउंड 2 में तीन ब्रांड थी- राजधानी, टाटा संपन्न और आहार।

टॉप 3 ब्रांड मिलने के बाद हम इन तीनों ब्रांड को फिर पकोड़ा फ्राइंग राउंड में शामिल किया।

 

 

तुलना टेबल – बेस्ट बेसन रिव्यू

 

ब्रांड कीमत शेल्फ लाइफ टैक्शर कितनी अच्छी तरह से कोटिंग हुई थी क्रंच बेसन फ्लेवर (पकने के बाद)
आहार 62/- रुपए 4 महीने बारीक बहुत अच्छे से कोटिंग हुई क्रंची नहीं था स्ट्रोंग
फॉर्च्यून 55/- रुपए 5 महीने बारीक अच्छे से कोटिंग हुई बहुत क्रंची नहीं था
राजधानी 60/- रुपए 3 महीने मोटा अच्छे से कोटिंग हुई सबसे क्रंची स्ट्रोंग
पतंजली 55/- रुपए 5 महीने बारीक असमान कोटिंग हुई क्रंची मीडियम
प्रो नेचर 124/- रुपए बारीक अच्छे से कोटिंग हुई क्रंची बहुत कम
टाटा संपन्न 64/- रुपए 7 महीने बहुत बारीक अच्छे से कोटिंग हुई मीडियम क्रंच फ्लेवर से भरपूर पकोड़े
24 ऑर्गेनिक मंत्रा 85/- रुपए 6 महीने बारीक अच्छे से कोटिंग हुई मीडियम क्रंच मीडियम
बेस्ट बेसन रिव्यू

 

रिजल्ट – बेस्ट बेसन रिव्यू

 

दो दिन तक और कई घंटों तक पकोड़े खाने के बाद हमारे पास विजेता है- राजधानी बेसन। यह सबसे क्रंची है और बाकी सभी ब्रांड के बेसन के मुकाबले इसमें बेसन का फ्लेवर सबसे ज्यादा था। टाटा संपन्न में अच्छा क्रंच और स्वाद था। आहार बेसन से बनाए गए पकोड़े फल्फी और स्वादिष्ट थे। जहां राजधानी और टाटा संपन्न बेसन का इस्तेमाल पकोड़े बनाने के लिए किया जा सकता है वहीं आहार बेसन से कढ़ी और सोफ्ट चीला अच्छे से बनाया जा सकता है।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments