बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स रिव्यू (Betty Crocker Mug Treats Review)
Betty Crocker Mug Treats Review

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स रिव्यू (Betty Crocker Mug Treats Review)

डेजर्ट खाने का मन कर रहा है? लेकिन ऑर्डर या बनाने का मन नहीं है? बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स (Betty Crocker Mug Treats) हाज़िर है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
किफायती
5 / 5
5
4.33
SUPERB!

Summary

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स (Betty Crocker Mug Treats) की मदद से मिनटों में डेजर्ट खाने की इच्छा पूरी हो सकती है। यह मिक्स किफायती (अगर आप प्री- मिक्स का मुकाबला स्टोर से लाई गई ब्राउनी या पेस्ट्री से करेंगे) होने के साथ- साथ बनाने में भी आसान है। ब्राउनी की मिठास और टैक्शर परफेक्ट है। वहीं दूसरी तरफ चॉकलेट केक को हर्षीस चॉकलेट सिरप की मदद चाहिए जो इसके साथ ही आता है।

बेकिंग करते समय सामग्री की सही मात्रा, पाउडर की मात्रा, अच्छे से मिक्स करना और फिर परफेक्ट घोल बनाने के लिए समय के साथ धैर्य भी चाहिए। अगर आपको बेकिंग करना पसंद नहीं है तो केक मिक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। इससे भी आसान कुछ आपको चाहिए? मग केक आपके लिए हाज़िर है। बैटी क्रोकर ब्रांड के कई केक और कुकी प्री-मिक्स उपलब्ध हैं जिनकी मदद से बेकिंग करने का अनुभव आसान हो जाता है। टीम मिश्री ने बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स – ब्राउनी मिक्स और चॉकलेट केक मिक्स का रिव्यू किया है। हमें दोनों मग ट्रीट्स में से एक ज्यादा पसंद आया है। क्या यह स्वादिष्ट है? या फिर टॉपिंग से मग ट्रीट्स बेहतर बनती हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा ‘केक इन मग’ रिव्यू पढ़ सकते हैं।

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • एक सर्विंग में 220-250 कैलोरी हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • इसमें अंडा है।
  • इसके साथ हर्षीस सिरप के पाउच आते हैं।

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स अपने सिग्नेचर लाल गत्ते के बॉक्स में आते हैं। एक बॉक्स में 4 ब्राउनी और केक मिक्स अलग- अलग पैक आते हैं। बॉक्स के अंदर दो हर्षीस चॉकलेट सिरप के पाउच भी हैं। 200 ग्राम सिंगल बॉक्स में केक मिक्स के 4 पाउच आते हैं जिसकी कीमत 200/- रुपए है।

क्विक रिव्यू

betty-crocker-mug-treats

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट से भरपूर है और सिर्फ 2 मिनट से तैयार हो जाता है।

कीमत – 200/- रुपए

मात्रा – 200 ग्राम केक मिक्स पाउडर के साथ 2 पाउच हर्षीस चॉकलेट सिरप।

*कीमत रिव्यू के समय

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक मिक्स बैग का क्विक रिव्यू

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक तैयार है
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक तैयार है

सामग्री – केक मिक्स (76%), (चीनी, मैदा, कोको पाउडर (9.6%), ताड़ का तेल, अंडे का सफेद हिस्सा, नमक, स्टार्च, पयासीकारक)।

हर्षीस चॉकलेट सिरप – पानी, चीनी, ग्लूकोज, कोको पाउडर (5%), जौ का अर्क, नमक, प्रेजरवेटिव।

कैसे बनाएं – हमने 40 एमएल दूध में केक मिक्स पाउडर मिलाया। केक प्रीमिक्स पाउडर को मिक्स करना आसान था और घोल बिना गांठ के बन गया था। हमने बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स को 1 मिनट और कुछ सेकेंड तक माइक्रोवेव में पकाया। तैयार होने के बाद हर्षीस चॉकलेट सिरप से टॉपिंग की।

स्वाद – माइक्रोवेव से निकालते ही हमने देखा कि ब्राउनी मिक्स के मुकाबले केक मिक्स से बनाया गया चॉकलेट केक बहुत अच्छे से फूला था। चॉकलेट केक हल्का था और दरदरा नहीं था। केक में अंडे की महक आ रही थी जिससे कुछ लोगों को कम पसंद आ सकता है जिन्हें केक में अंडे के महक पसंद नहीं है। हर्षीस सिरप डालने के बाद फाइनल प्रोडक्ट थोड़ा सूख लगता है। हर्षीस सिरप से स्वाद बढ़ जाता है।

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स – ब्राउनी मिक्स का क्विक रिव्यू

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स पाउडर
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स पाउडर

सामग्री – केक मिक्स (76%), (चीनी, मैदा, कोको पाउडर (6.40%), ताड़ का तेल, अंडे का सफेद हिस्सा, नमक)।

हर्षीस चॉकलेट सिरप – पानी, चीनी, ग्लूकोज, कोको पाउडर (5%), जौ का अर्क, नमक, प्रेजरवेटिव।

हमने कैसे बनाया – हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया है जो आसान थी। बैटी क्रोकर ब्राउनी बनाने के लिए हमने पाउच की सामग्री मग में निकाली और 20 एमएल (3 चम्मच) दूध में मिक्स की और स्मूद घोल बनाया। माइक्रोवेव के अनुसार समय और तापमान अलग हो सकता है। इस मिक्स से बाउनी बनाने में 1 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगा। कुछ सेकेंड बाद हमने हर्षीस सिरप मिलाया। हमने अखरोट या चॉकलेट चिप्स नहीं डाली हैं।

स्वाद – बैटी क्रोकर ब्राउनी मिक्स से बनाई गई ब्राउनी देखने में अच्छी लग रही थी। ब्राउनी फजी थी और चॉकलेट का स्वाद था। सबसे पहले हमने सिर्फ ब्राउनी टेस्ट की और फिर हर्षीस सिरप डालकर ब्राउनी टेस्ट की। सिरप डालने से मिठास बढ़ गया था। ब्राउनी मिक्स में ड्राई फ्रूट्स नहीं है और आप अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। चॉकलेट केक की तरह इसमें अंडे की महक नहीं आ रही थी।

आमतौर पर केक की तरह ब्राउनी फल्फी नहीं होती है और ऐसा यहां भी था। चॉकलेट केक फल्फी था और ब्राउनी मिक्स ज्यादा चॉकलेटी और फजी था।

आखिर में

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक रिव्यू
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स चॉकलेट केक रिव्यू
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स रिव्यू
बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स ब्राउनी मिक्स रिव्यू

बैटी क्रोकर मग ट्रीट्स से आसानी से डेजर्ट खाने की इच्छा पूरी हो जाती है। इन्हें बनाना बेहद आसान है। एक पाउच से एक मग केक बनता है और हमें लगता है कि यह मिनटों में खत्म हो जाएगा। अगर आपको कई सामग्री के साथ केक बनाना पसंद नहीं है तो यह मिक्स आपके लिए हैं। अलग- अलग सामग्री खरीद कर सही मात्रा में मिक्स कर परफेक्ट घोल बनाने के प्रोसेस बचने के लिए बैटी क्रोकर मग केक परफेक्ट ऑप्शन हैं। सिर्फ पैक से सामग्री निकालें, सामग्री गीली करें, माइक्रोवेव करें और स्वादिष्ट डेजर्ट तैयार हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments